Blog

  • आज का राशिफल,19 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल,19 अक्टूबर 2023

    अक्टूबर 2023 राशिफल के अनुसार, लापरवाही बिल्कुल न बरतें, ये अपना काम किसी और को न सौंपें। वृषभ राशि वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं, इनकी सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले फिजूल कामों से बचें और इन्वेस्टमेंट भी न करें। कर्क राशि वालों को मान-सम्मान मिलेगा, ये किसी यात्रा पर जा सकते हैं। 

    मेष: आज आपका दिन प्रतिकूल रहेगा। काम में लापरवाही न बरतें। नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होगा। अपना काम किसी और को न सौंपें। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।

    वृष: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। दैनिक कार्य ठीक तरह से संपन्न होगा। बिजनेस में इन्वेस्मेंट के लिए समय अनुकूल है।परिवार में आपसी विवाद हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

    मिथुन: आज आपका दिन शुभ रहेगा। मानसिक स्थिति बेहतर रहेगी। फिजूल कामों में पैसा खर्च न करें। किसी अपने व्यक्ति से धोखा हो सकता है। बिजनेस में निवेश से बचें। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

    कर्क: आज आपको भरपूर मान-सम्मान मिलेगा। कम मेहनत में अधिक बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावारण बेहतर रहेगा। आपका बौद्धिक विकास होगा।

    सिंह: आज तनाव कुछा ज्यादा हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। खर्च ज्यादा होने से बजट बिगड़ सकता है। बेवजह किसी दूसरों की बातों में न उलझें। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। आय ठीक बनी रहेगी।

    कन्या: आज धन लाभ के योग बन सकते हैं। रुके हुए कामों में गति आएगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। दूसरों के झगड़े-झंझट से दूर रहें। शत्रु पराजित होंगे। बिजनेस ठीक चलेगा। सेहत भी ठीक रहेगी। अपनी कही हुई बात पर कायम रहें।

    तुला: पैसों के लिए आज कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ेगी। सरकारी कामों में परेशानी आ सकती है। किसी भी दस्तवेज पर हस्ताक्षर करने के पहले उसे ठीक से पढ़ लें। बिजनेस की स्थिति मंदी रहेगी। समय बर्बाद न करें। किसी पर गुस्सा न हों।

    वृश्चिक: आज आपको भरपूर पारिवारिक सुख मिलेगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं। जोखिम वाले कामों से बचकर रहें। बेकार के खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

    धनु: आज नया काम करते समय सावधानी बरतें। सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर का का बोझ बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बकाया पैसा लोगों से मिल सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

    मकर: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्तों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस के लिए दिन बेहतर रहेगा। सहकर्मी से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य में बाधा हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

    कुंभ: आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। सगे-संबंधियों का सहयोग मिलेगा। आय के नए सोर्स बन सकते हैं। इनकम ठीठ ठाक बनी रहेगी। किसी प्रलोभन में नहीं पड़े। परिवार से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा

    मीन: घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस ठीक चलेगा। ऑनलाइन पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। संतान की उन्नति होगी।

  • Jalandhar: Thind Eye Hospital में  इलाज करवाने आई महिला की गई आंखों की रोशनी, देखे वीडियो 

    Jalandhar: Thind Eye Hospital में  इलाज करवाने आई महिला की गई आंखों की रोशनी, देखे वीडियो 

    परिजनों का भड़का गुस्सा, सड़क पर धरना लगाकर खोली डॉक्टर की पोल…

    जालंधर (ENS) : मॉडल टाउन में स्थित थिंद आई अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। यहां इलाज कराने आई एक बुजुर्ग महिला की आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने जब डॉक्टर थिंद से इसका कारण पूछा तो उन्होंने जिला प्रशासन और पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से नजदीकियों का रौअब झाड़ते हुए उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया।‌ इसके बाद बहुजन समाज एवं सतगुरु कबीर टाइगर फोर्स के सदस्यों ने अस्पताल के बाहर धरना लगाकर डॉ J.S Thind के खिलाफ खूब नारेबाजी की और आरोप लगाया कि उनके साथी अरुण सारंगल की माता की आंखों का ऑपरेशन करवाने के लिए जालंधर मॉडल टाउन में स्थित थिंद अस्पताल में लेकर आए थे। 

    इसके बाद डॉक्टर ने जांच करने के बाद ऑपरेशन करने के लिए कहा था उन्होंने कहा कि अभी तक एक आंख की रोशनी 10% तक है। ऑपरेशन करने के बाद यह 40% तक ठीक हो जाएगी ,मगर ऑपरेशन करने के बाद जो पहले की 10% रोशनी थी ,,वह भी चली गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर डेढ़ घंटे तक खूब नारेबाजी की एवं मौके पर थाना 6 के SHO पुलिस बल लेकर पहुंचे ,मगर प्रदर्शन कर रहे लोग टस से मस नहीं हुए। 

    जिसे देख  डॉक्टर जेएस थिंद ने धरना स्थल पर पहुंचकर परिजनों को आश्वासन दिया कि वह कल दोबारा एक बार फिर पीड़ित महिला की आंखों की जांच करेंगे एवं उसके बाद जो बेहतर ईलाज होगा वह करेंगे। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे परिजन डॉक्टर थिंद को एक मौका और देने के लिए मान गए।  दूसरी तरफ डॉक्टर थिंद ने इस मामले में मीडिया से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

  • हर घर दस्तक अभियान में जुटा प्रशासन, नशे के खिलाफ मुहिम में खंड विकास अधिकारी ने खुद संभाला मोर्चा

    हर घर दस्तक अभियान में जुटा प्रशासन, नशे के खिलाफ मुहिम में खंड विकास अधिकारी ने खुद संभाला मोर्चा

    ऊना/सुशील पंडित :जिला प्रशासन के महत्वाकांक्षी अभियान नशा मुक्त ऊना के तहत हर घर दस्तक मुहिम को बुधवार शुरू कर दिया गया। खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वयंसेवी संस्था के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर हर घर द्वार पर जाकर नशा मुक्ति अभियान के स्टीकर चस्पां किया। उन्होंने नारी शक्ति से मुलाकात करते हुए इस अभियान में सहभागिता दर्ज करने का आह्वान किया। बुधवार को लोअर अरनियाला में शुरू किए गए इस अभियान के दौरान बीडीओ केएल वर्मा के साथ ग्राम पंचायत की प्रधान नीना सैनी भी मौजूद रही।
    इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरुक करते हुए खंड विकास अधिकारी ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से खोखला कर देती है। पंजाब की सीमा से सटा ऊना क्षेत्र इस दृष्टि से काफी संवेदनशील है। एक तरफ जहां अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा मोर्चा संभाला गया है, वहीं जिला प्रशासन ने इसकी डिमांड-सप्लाई तोड़ने के लिए इस महा अभियान को धरातल पर उतारने का फैसला लिया है जिसके तहत तमाम लोगों को नशे का दुष्प्रभावों बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति को इस अभियान में शामिल किया जा रहा है ताकि वह अपने परिवार को इस बुराई से सुरक्षित रखने में अपनी अहम भूमिका निभा सके।
  • दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पकड़ा चिट्टा 

    दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पकड़ा चिट्टा 

    ऊना/सुशील पंडित : पुणे पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 7.15 ग्राम चिट्टा पकड़ा और दो युवकों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।


    पुलिस थाना गगरेट  के मुलाजिम गश्त करते हुए कलोह बेली के पास मौजूद थे तो गुप्त सुचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 05.65 ग्रांम चिट्टा बरामद किया गया । आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवक की पहचान सुरिंदर कुमार निवासी गांव नंदपुर, तहसील अम्ब जिला ऊना के रूप में हुई है। आरोपित के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


    वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना हरोली  के पुलिस मुलाजिम गश्त करते हुए पंडोगा बनखंडी  में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति  की तलाशी लेने पर 1.50 ग्राम चिट्टा  बरामद किया गया I  आरोपित युवक को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवक की पहचान अजय कुमार सपुत्र हंस राज निवासी गांव हारमा, बल्याल, तह0 बडसर, जिला हमीरपुर के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • माता चिंतपूर्णी माथा टेकने आए पंजाब के 53 वर्षीय श्रद्धालु की मौत

    माता चिंतपूर्णी माथा टेकने आए पंजाब के 53 वर्षीय श्रद्धालु की मौत

    ऊना/सुशील पंडित : चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आए पंजाब के 53 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान हरिओम वर्मा पुत्र स्वर्गीय मदन लाल वर्मा निवासी खरड़, जिला मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  बुधवार को हरिओम वर्मा परिवार सहित  माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के लिए आया था। मंदिर परिसर में हरिओम वर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान सीने में दर्द होने के बाद हरिओम बेहोश हो गया। परिजनों ने व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
  • महाविद्यालय बंगाणा में दूसरा छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

    महाविद्यालय बंगाणा में दूसरा छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में दूसरा छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सतेन्द्र कुमार ने की। इस कार्यक्रम में एक सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को विशेष रूप से बताया गया कि फॉर्म कैसे भरना है और किन बातों का ध्यान रखना है। इस अवसर पर,नोडल अधिकारी प्रोफेसर अनिल शर्मा प्रोफेसर कृष्ण, प्रोफेसर नंद लाल, श्रीमती रंजना एवं श्रीमती रेणुका उपस्थित रहे।
  • प्रायोजन पालन पोषण संबंधी देखभाल योजना के तहत 191 बच्चों को प्रदान किये 44 लाख 88 हजार रुपए के वित्तीय लाभ: एडीसी

    प्रायोजन पालन पोषण संबंधी देखभाल योजना के तहत 191 बच्चों को प्रदान किये 44 लाख 88 हजार रुपए के वित्तीय लाभ: एडीसी

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में प्रयोजन पालक देखभाल योजना के तहत वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान सितंबर 2023 तक 191 बच्चों को 44 लाख 88 हजार रुपए के वित्तीय लाभ प्रदान किए गए हैं। योजना के तहत प्रत्येक बच्चे को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक प्रतिमाह 4500 रुपए की सहायता राशि पालन पोषण संबंधी देखभाल के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर (भाप्रसे) ने मिशन वात्सल्य के तहत जिला बाल संरक्षण समिति की दूसरी त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।


    उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही के दौरान योजना के तहत 193 बच्चों को वित्तीय लाभ प्रदान किया जा रहा है इनमें से दूसरी तिमाही के दौरान 6 बच्चे 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं जबकि 6 नए पात्र बच्चों को योजना में शामिल किया गया है। चालू वित्त वर्ष में 191 बच्चों को योजना का वित्तीय लाभ प्रदान किया जा रहा है। जबकि दो बच्चों से संबंधित मामले निदेशालय महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश को स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं।


    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना-2023 के विभिन्न घटकों के तहत जिला में कुल 43 मामले प्राप्त हुए हैं जिनमें से 13 मामले स्वीकृत किये जा चुके हैं जबकि 24 मामले संबंधित कमेटियों के पास स्वीकृति के लिए लंबित हैं इनमें से छः अपात्र मामले अस्वीकार हुए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में अनाथ बच्चों के संपत्ति से संबंधित मालिकाना हक की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष व सदस्यों को निर्देश दिए कि वे जिला में प्रेम आश्रम तथा संप्रेषण गृह के अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय का नियमित दौरा करें तथा 16 वर्षीय कम आयु के बच्चों से संबंधित सभी व्यवस्थाओं व सुविधाओं का निरीक्षण करें।


    उन्होंने बताया कि प्रायोजन पालक देखभाल योजना के अंतर्गत विधवा तलाकशुदा तथा परित्यक्त महिलाओं के बच्चों, विस्तृत परिवारों में रह रहे अनाथ बच्चों, गंभीर व लाइलाज बीमारी से ग्रस्त माता-पिता के बच्चों, वित्तीय तथा शारीरिक रूप से अक्षम माता-पिता के बच्चों, पीएम केयर योजना के लाभार्थी बच्चों, के अलावा प्राकृतिक आपदा के प्रभावितों, बाल मजदूरों, एचआईवी एड्स प्रभावित बच्चों तथा दिव्यांग बच्चों को भी इस योजना का लाभ दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए व्यक्ति को जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा।


    बैठक में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति मीनाक्षी राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह, जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा, निरीक्षक पुलिस विभाग अशोक कुमार तथा श्रम अधिकारी सोहन लाल जलोटा के अतिरिक्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • विधिवत हवन के साथ खुल जाएगा उद्योग संघ का कार्यालय

    विधिवत हवन के साथ खुल जाएगा उद्योग संघ का कार्यालय

    हफते में एक दिन स्वयं बैठेंगे प्रदेश अध्यक्ष व चेयरमैन
    बददी/सचिन बैंसल:हिमाचल प्रदेश के उभरते हुए औद्योगिक संगठन लघु उद्योग संघ के कार्यालय का आगाज शुक्रवार को रखा गया है। शुक्रवार को विधिवत हवन व पूजा अर्चना के साथ ही इस राज्य स्तरीय कार्यालय का बददी से संचालन शुरु हो जाएगा। फिलहाल संगठन ने बददी के मोतिया प्लाजा में किराए पर एक छोटा सा भवन लेकर कार्यालय की शुरुआत की है। लघु उद्योग संघ हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष अशोक राणा, महामंत्री अनिल मलिक व कोषाध्यक्ष सतपाल जस्सल ने बताया कि 20 अक्टूबर को 11 बजे हवन का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें समस्त सदस्यों व कार्यकारिणी तथा कोर कमेटी को आमंत्रित किया गया है।
    चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल व राजीव कंसल ने बताया कि यह कार्यालय सर्व सुविधाओं से युक्त आधुनिक व हाईटैक कार्यालय होगा। संगठन के तमाम सदस्यों का विवरण अधिकृत वैवसाईट पर होगा और इसके अलावा भी कोई भी उद्योग व निवेश संबधी जानकारी यहां पर तैनात मैनेजर आमजन को उपलब्ध करवाएगा। पटियाल ने बताया कि फिलवक्त राज्य कार्यालय में दो कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं जिसमें मैनेजर के तौर पर अर्की के दीपक कुमार वर्मा व फील्ड मैनेजर के तौर पर बरोटीवाला के मनजीत सिंह को तैनात किया गया है।
    हवन के बाद मिष्ठान वितरण होगा और नव गठित संविधान बनाने की जिम्मेदारी किसी युवा उद्यमी को सौंपी जाएगी ताकि जल्द से जल्द इसका पंजीकरण करवाया जा सके। कार्यक्रम में 8 नवंबर के दीवाली मिलन कार्यक्रम पर भी विस्तार से चर्चा होगी। हफते में एक दिन प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन यहां पर बैठकर प्रदेश के उद्यमियों की समस्याएं सुनेंगे और उसको सरकार तक पहुंचाएंगे। युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए भी कंपनियों से डाटा एकत्रित किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा हिमाचलियों को रोजगार मिल सके।
  • ਪੰਜਾਬ: ਕੁਲਚਾ ਮਾਮਲੇ ਚ ਗਰਮਾਈ ਸਿਆਸਤ, ਕੈਬਿਨਟ ਮੰਤਰੀ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਦੇ ਬਿਆਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਦਾ ਪਲਟਵਾਰ, देखें Live 

    ਪੰਜਾਬ: ਕੁਲਚਾ ਮਾਮਲੇ ਚ ਗਰਮਾਈ ਸਿਆਸਤ, ਕੈਬਿਨਟ ਮੰਤਰੀ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਦੇ ਬਿਆਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਦਾ ਪਲਟਵਾਰ, देखें Live 

    ਅੰੰਮਿ੍ਤਸਰ: ਕੁਲਚਾ ਮਾਮਲੇ ਚ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮੰਤਰੀਆਂ ਬਾਰੇ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਬਿਆਨ ਤੇ ਰਾਜਨੀਤੀ ਗਰਮਾ ਗਈ ਹੈ। ਕੁਝ ਦੇਰ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕੈਬਿਨਟ ਮੰਤਰੀ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠਿਆ ਨੂੰ ਚੈਲੇਂਜ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਕੁਝ ਦੇਰ ਬਾਅਦ ਹੀ ਮਜੀਠਿਆ ਦਾ ਬਿਆਨ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠਿਆ ਨੇ ਕੈਬਿਨਟ ਮੰਤਰੀ ਕੇ ਬਿਆਨ ਤੇ ਪਲਟਵਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਸ਼ਾਅਰੀ ਅੰਦਾਜ ਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੰਡੀਪੈਂਡਡ ਜੱਜ ਤੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਓ ਤਾਂ ਪਤਾ ਲੱਗ ਜੂ ਕਿੱਥੇ ਕਿੰਨੇ ਕੁਲਚੇ ਖਾਧੇ ਸਨ। ਦੱਸ ਦਇਏ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਦੇ ਲਈ 35 ਹਜ਼ਾਰ ਦੇ ਕਰੀਬ ਸਕੂਲੀ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਕੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਤੇ ਸ਼ਬਦੀ ਹਮਲੇ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਦੇ ਕੇਂਦਰ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਈਵੈਂਟ ਦੇ ਲਈ ਵਰਤਿਆ ਹੈ, ਜੋ ਕਿ ਮੱਦਭਾਗਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਸ਼ਰਾਬ ਛੱਡਣ ਲਈ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਆਪਣੀ ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਮਾਤਾ ਜੀ ਦੀ ਸੋਹ ਖਾਦੀ ਸੀ ਲੇਕਿਨ ਉਹ ਆਪਣੀ ਉਸ ਸੋਹ ਤੋਂ ਵੀ ਭੁੱਲ ਗਏ। ਮਜੀਠਿਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਇਹ ਵੀ ਕਲੀਅਰ ਕਰਨ ਕਿ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਦੇ ਲਈ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਹੀ ਸੋਹ ਖਵਾਈ ਹੈ ਜਾਂ ਆਪ ਵੀ ਸੋਹ ਖਾਦੀ ਹੈ।

    ਮਜੀਠਿਆ ਨੇ ਅਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੈਬਿਨਟ ਮੰਤਰੀ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਜੋ ਕੁਲਚਾ ਵਾਲੇ ਮਾਮਲੇ ਚ ਆਪਣਾ ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਸ ਨਾਲ ਮਜੀਠੀਆ ਖੁਦ ਹਮਦਰਦੀ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦੇ ਹਨ, ਲੇਕਿਨ ਜੋ ਸੱਚਾਈ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਿਰਫ ਉਹੀ ਦੱਸੀ ਗਈ ਹੈ। ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਇੰਡੀਪੈਂਡਿਡ ਜੱਜ ਤੋਂ ਇਸ ਦੀ ਇਨਕੁਇਰੀ ਕਰਾਈ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਐਮਕੇ ਹੋਟਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਬੈਠ ਕੇ ਕੁਲਚਾ ਖਾਨ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਬਾਹਰ ਆ ਜਾਵੇਗੀ। ਅਤੇ ਐਸ ਵਾਈ ਐਲ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਉੱਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਬਾਕੀ ਨੇਤਾ ਆਪਣਾ ਸਟੈਂਡ ਕਲੀਅਰ ਕਰਨ ਅਤੇ ਇੱਕ ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਡਿਬੇਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਇਹ ਕਲੀਅਰ ਕਰਨ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਹੋਵੇਗਾ ਤਾਂ ਫਿਰ ਤਾਂ ਹਰ ਕੋਈ ਉਸ ਡਿਬੇਟ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਜਰੂਰ ਬਣੇਗਾ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਫਜੂਲ ਟਾਈਮ ਵੇਸਟ ਕਰਨ ਲਈ ਸਾਡੀ ਪਾਰਟੀ ਕੋਲ ਸਮਾਂ ਨਹੀਂ।

  • हड्डियों की जांच के लिए 19 अक्टूबर को निःशुल्क शिविर: डॉ ज्योति कंवर

    हड्डियों की जांच के लिए 19 अक्टूबर को निःशुल्क शिविर: डॉ ज्योति कंवर

    ऊना/सुशील पंडित : जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर ऊना में 19 अक्टूबर को हड्डियों की जांच के लिए (बोन मैरो डेंसिटी) विशेष निःशुल्क जांच शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में पीठ दर्द, घुटनों का दर्द, ऑस्टियो आर्थराइटिस, जोड़ों में दर्द, ऑस्टोपिनिया तथा ओस्टियोपोरोसिस इत्यादि रोगों की निशुल्क जांच की जाएगी। यह जानकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ ज्योति कंवर ने दी है। उन्होंने उक्त रोगों से ग्रस्त जिला वासियों से इस शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है।