Blog

  • डोर टू डोर कर्मचारियों ने चंडीगढ़ को नं 1 पर लाने के लिए की बैठक, देखें वीडियो 

    डोर टू डोर कर्मचारियों ने चंडीगढ़ को नं 1 पर लाने के लिए की बैठक, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : डोर टू डोर गार्बेज कर्मचारियों ने चंडीगढ़ को स्वक्षता में नंबर 1 पर लाने के लिए सेक्टर 24 वाल्मीकि धर्मशाला में एक बैठक की गई। यह बैठक चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी एवं डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन के प्रधान धर्मवीर राणा की अगुवाई में की गई। इस मौके पर वाल्मीकि शोभायत्रा के चेयरमैन रोहताश सहोता उर्फ़ पप्पी भी मौजूद रहे। चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी एवं प्रधान डगरमवीर राणा ने डोर टू डोर कचरा संग्रह करने वाले कर्मचारियों को एरियर मिल गया। मेयर अनूप ने घरों से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को चेक सौंपे। डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी चंडीगढ़ के प्रधान धर्मवीर राणा ने कहा आप सभी गार्बेज कलेक्टर को जानकर बहुत ही प्रसंता होगी की डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी चंडीगढ़ के चेयरमैन भाई ओम प्रकाश सैनी और डोर टू डोर के अध्यक्ष धरमवीर राणा और उनकी टीम की मेहनत आज रंग लाई है।

    जो आप का पिछले 2 साल से गुड़ तेल साबुन पेंडिंग पड़ा था। वह नए सिरे से आपको 1 महीने का आप लोगों को मिल चुका है और आपकी जनवरी की सैलरी में आपका 10% भी बढ़कर आ चुका है। आज दिनांक 9 फरवरी 2023 को हमारे 10 साथियों को मेयर साहिब अनुप गुप्ता व ज्वाइंट कमिश्नर इशा कंबोज के हाथों एरियर के चेक दिलवाए गए हैं। इसके लिए समस्त डोर टू डोर की टीम चंडीगढ़ की कमिश्नर आनंदिता मित्रा ज्वाइंट कमिश्नर इशा कंबोज जी और स्वास्थ्य अधिकारी विनय मोहन, विवेक मेहता और सभी हेल्थ सुपरवाइजर एवं सभी उच्च अधिकारियों का तह दिल से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमारे गार्बेज कलेक्टर की मांग पर गौर किया और हमारे गार्बेज कलेक्टर साथियों को पिछले साल का 10% का एरिया दिया और उनका 10% मासिक तनखा के साथ बढा कर दिया।

    यह गुड तेल साबुन लागू करवाया डोर टू डोर की  समस्त टीम मेयर साहब मैडम कमिश्नर का तहे दिल से धन्यवाद करती है डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष धर्मवीर राणा व उनकी टीम ने नगर निगम के उच्चाधिकारियों को विश्वास दिलाते कहा कि शहर को नंबर वन बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे। इस दौरान ओम प्रकाश सैनी चेयरमैंन, अध्यक्ष धर्मवीर राण, बिजेंदर डुलगच, महासचिव रोशन डुलगच, बिशन पुहाल,  विनोद लोहट, दीपक, नेपाली, कर्म सिंह घावरी, भजनलाल, सुरजीत, रामपाल बिरला, संजू लोहट, विकास बहोत, बाल किशन, कर्मवीर बाला,  नरेश लोहट, रमेश सारसर और सभी हमारे डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर आदि मौजूद रहे।

  • पंजाबः दफ्तरों में देरी पर आने वालों पर सरकार ने कसा शिंकजा, जारी किए ये आदेश 

    पंजाबः दफ्तरों में देरी पर आने वालों पर सरकार ने कसा शिंकजा, जारी किए ये आदेश 

    चंडीगढ़ः ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में देर से ड्यूटी पर आने वालों की अब सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दरअसल, कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने 28 फरवरी तक फील्ड कार्यालयों में बायोमेडिकल मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। अब एक मार्च से दफ्तरों में बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी का काम शुरू हो जाएगा।

    ऑनलाइन हाजिरी लगाने से कर्मचारी देर से कार्यालय नहीं पहुंच सकेंगे। सरकारी कर्मचारी कब कार्यालय पहुंचे और कब गए इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी। जिससे कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंच सकेंगे। उम्मीद है कि इस प्रक्रिया से कार्यालय पहुंचने वाले अधिकारियों की लापरवाह कार्यशैली पर लगाम लगेगी।

    इस पहल के बारे में बोलते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि कुछ अन्य विभागों ने कुछ साल पहले ही बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली शुरू की है, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘अन्य विभाग इन प्रणालियों को स्थापित करने के लिए पदचिन्हों का पालन करेंगे, जबकि उनमें से कुछ ने उपस्थिति दर्ज करने के लिए इस प्रणाली को फिर से शुरू कर दिया है।’’

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को उनके दरवाजे पर नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे कर्मचारियों की अनुपस्थिति से निपटने के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जनोपयोगी सेवाओं के लिए लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।

  • पंजाबः बंबीहा गैंग के 2 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार, बड़ी वारदात की कोशिश हुई नाकाम

    पंजाबः बंबीहा गैंग के 2 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार, बड़ी वारदात की कोशिश हुई नाकाम

    पटियालाः पुलिस ने देवेंद्र बंबीहा गैंग के 2 सदस्यों को हथियारों सहित काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि डीजीपी पंजाब गौराव यादव ने आदेशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत बंबीहा गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर चंबू नेशनल हाईवे पर एक ऑपरेशन चलाया। जिसमें बंबीहा गैंग के साथ संबंधित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस ने बताया कि यह विदेश में बैठे लकी पटियाल के साथ भी संपर्क में है। इसकी पहचान तजिंदर सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। इसके पास से 5 पिस्टल 32 बोर और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसका दूसरा साथी अमरीक सिंह जोकि फरीदकोट जेल में बंद है उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है, वह भी इस केस में शामिल है। शंभू थाना के इंस्पेक्टर कृपाल सिंह को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि पटियाला में एक बड़ा गैंगस्टर तेजिंदर सिंह जोकि विदेश में बैठे कुछ गैंगस्टर के साथ संपर्क में है और पटियाला में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियारों के साथ आ रहा है।

    सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने इसकी इन्वेस्टिगेशन करनी शुरू की तो पता चला कि फरीदकोट जेल में बंद गैंगस्टर अमरीक सिंह के साथ ही यह संपर्क में है और दोनों मिलकर विदेश में बैठे गैंगस्टर के साथ मिलकर एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं जिसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर इनको गिरफ्तार किया और इनके पास से हमें 5 पिस्टल 32 बोर और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 

  • यूथ कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    यूथ कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ (अजीत झा): यूथ कांग्रेस की तरफ से आज चंडीगढ़ में बीजेपी के दफ्तर का घिराव करने के कोशिश की गई। दरअसल, लगातार अडानी के मसले पर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है। जिसके चलते आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अलग अलग तरीके से प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

    यूथ कांग्रेस ने अपने दफ्तर से बीजेपी के दफ्तर घेराव करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेड लगा कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड के ऊपर से निकलने की कोशिश करने लगे। जिसके पश्चात पुलिस ने उन्हें समझाया और वह वहीं पर रूककर बीजेपी और अडानी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर कुछ देर बाद छोड़ दिया।

  • होशियारपुरः 24 दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने रोड जामकर कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः 24 दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने रोड जामकर कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः दसूहा कस्बा हाजीपुर गांव सईदों 24 दिन से लापता एक व्यक्ति का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया। जिसके बाद मृत व्यक्ति के परिजनों ने शव को सड़क पर रख दिया और पुलिस की कारवाही से असंतोष जताया। मृत व्यक्ति के बेटे ने का कहना है कि उसने पुलिस को बताया है कि उसके पिता आखिरी बार किसके साथ गए हैं फिर भी पुलिस द्वारा कितने दिनों तक कोई करवाई नहीं की। जिसके चलते पुलिस के खिलाफ परिवार की तरफ से खूब नारेबाजी की।

    इस दौरान मृतक के परिजनों ने लाश को सड़क पर रख कर रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने ही मौके पर डीएसपी मुकेरिया कुलविंदर सिंह विर्क वहां पहुंचें और मृतक मंगल सिंह के परिवार को विश्वास दिलाया कि पुलिस द्वारा मामले पर तुरंत ही कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद मृतक मंगल सिंह के परिवार वालों ने जाम खोला।

  • गलेनमार्क फार्मा ने बधौणीघाट स्कूली बच्चों को बांटे ओरल हाईजीन कीट

    गलेनमार्क फार्मा ने बधौणीघाट स्कूली बच्चों को बांटे ओरल हाईजीन कीट

    बददी/ सचिन बैंसल :  ग्लेनमार्क फार्मा की किशनपुरा यूनिट ने सीएसआर के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय बधौनीघाट  के विद्यार्थियों को ओरल हाइजीन कीट बैग बाटे।   ग्लेनमार्क फाऊंडेशन  की ओर से इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट संस्था ने सीएसआर के अन्तर्गत राजकीय उच्च  विद्यालय बघौनीघाट में कुल 81 बच्चो को ओरल हाइजीन कीट बाटी। ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी किशनपुरा प्लांट से एकाउंट मैनेजर दिनेश शर्मा, एचआर प्रंबधक शिल्पा,  क्वालिटी विभाग  से सपना रानी व आईजीडी संस्था से बलजिंद्र सिंह  की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंथा पंचायत प्रधान हेम चन्द्र ने शिरकत करते हुए सभी बच्चों को अपने हाथो से ओरल हाइजीन कीट वितरित की। डॉक्टर अभिजीत अवस्थी दंत चिकित्सक ने सभी बच्चो की दांतो की जांच की गई साथ ही साथ उन्हे ओरल हाइजीन के बारे मे भी जागरूक किया गया।

    ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी से दिनेश शर्मा  ने ग्लेनमार्क फाउन्डेशन के अंतर्गत चल रही गतिविधियों के बारे मे बताया की फाउन्डेशन को 10 साल हो चुके हैं। बद्दी नालागढ़ बरोटीवाला व चंडी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए इसी के साथ साथ समय समय पर फाउन्डेशन की ओर से स्कूलों में वाटर कूलर, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर भी बच्चो की सुविधा के लिए देती आ रही है। पंचायत प्रधान हेम चन्द्र व विद्यालय के हेड मास्टर लोकेश कुमार  ने ग्लेनमार्क फाऊंडेशन का आभार व्यक्त किया।

  • बड़ी ख़बरः सीएम भगवंत मान की पत्नी की बढ़ाई गई सुरक्षा, जानें मामला

    बड़ी ख़बरः सीएम भगवंत मान की पत्नी की बढ़ाई गई सुरक्षा, जानें मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। दरअसल, गुरप्रीत पहले उनके उनके साथ 15 पुलिसवाले चला करते थे अब करीब 40 जवान उनकी सुरक्षा में तैनात होंगे। भगवंत मान ने पिछले साल जुलाई में गुरप्रीत कौर से शादी की थी।

    दरअसल, उक्त निर्देश एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट एके पांडे ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस रेंज के प्रमुखों को दिए है। उनका कहना है कि “यह मेरे ध्यान में लाया गया है कि सीएम की पत्नी गुरप्रीत कौर मान के दौरे के दौरान अक्सर लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच जाते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है।

    साथ ही उन्होंने कहा कि काफिले में चलने के लिए कोई गाड़ी या बस भी दी जाएं। जिसके बाद एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (SPU) एके पांडे ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस रेंज के प्रमुखों को सीएम की पत्नी के लिए सुरक्षा कवर बढ़ाने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि एडीजीपी के द्वारा यह निर्देश 6 फरवरी को जारी कर दिया गया था। 

  • पंजाबः स्टेशन पर ट्रेन से 2 साल की बच्ची बरामद

    पंजाबः स्टेशन पर ट्रेन से 2 साल की बच्ची बरामद

    बठिंडाः पंजाब में बठिंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से 2 साल की बच्ची बरामद हुई है। ट्रेन के टायलेट में बच्ची की रोती हुई बच्ची की आवाज सुनने के बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला। लोगों ने बच्ची को रेलवे पुलिस को सौंपा। बताया जा रहा है कि कोई अज्ञात बच्ची को स्टेशन पर रुकी ट्रेन के टॉयलेट में बंद करके फरार हो गया। जैसे ही बठिंडा रेलवे स्टेशन पर सिरसा की तरफ से ट्रेन आकर रुकी थी। ट्रेन अभी रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी थी कि तभी एक बंद टॉयलेट से बच्ची की रोने की आवाज आई।

    एक महिला ने जब टॉयलेट का दरवाजा खोला तो उसमें बच्ची अकेले खड़े रो रही थी। महिला ने बच्ची को टॉयलेट से निकाला और प्लेटफार्म पर उतारा। इसके बाद रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। रेलवे पुलिस ने जब बच्ची से उसके बारे में पूछना चाहा तो वह कुछ भी बताने में असमर्थ थी। बच्ची अपने परिवार व घर के बारे में भी कुछ नहीं बता सकी।

    जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को अपनी सुरक्षा में रख लिया है। पुलिस ने बठिंडा रेलवे स्टेशन के कैमरे खंगालने शुरू किए हैं। पुलिस अभी तक स्पष्ट नहीं है कि बच्ची इसी प्लेटफार्म से चढ़ी थी या किसी अन्य रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठी थी। पुलिस का कहना है कि बच्ची की पहचान की जा रही है।

  • बड़ी ख़बरः पूर्व सीएम की बिगड़ी तबीयत 

    बड़ी ख़बरः पूर्व सीएम की बिगड़ी तबीयत 

    देहरादूनः प्रदर्शन के दौरान युवाओं के उपर हुए लाठीचार्ज का कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ गई। देहरादून पुलिस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) के उम्मीदवारों पर लाठीचार्ज किया था, जो शहर के घंटाघर चौक के पास राज्य की भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया और इस दौरान पूर्व सीएम की तबीयत बिगड़ गई। कई भर्ती परीक्षाओं में कथित अनुचित गतिविधियों के विरोध में वीरवार को गांधी पार्क में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी।

    इसके बाद में जैसे ही छात्र घंटाघर चौक की ओर बढ़ने लगे, स्थानीय प्रशासन ने भीड़ को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ। छात्रों के इस प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों से अपील करते हुए उनसे शांति बनाए रखने को कहा था। सीएम धामी ने कहा था कि हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है। हमने किसी भी भर्ती घोटाले को न तो दबाया है और न ही छिपाया है।

    सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त कानून लाने का फैसला पहले ही कर लिया है। हम देश के सबसे कड़े एंटी-कॉपी पर काम कर रहे हैं। हमारी सरकार युवाओं के हित में लगातार फैसले ले रही है। सीएम ने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि भविष्य में होने वाली सभी भर्तियां निष्पक्ष रूप से की जाएंगी। वहीं उत्तराखंड में युवाओं के प्रदर्शन को रोकने के लिए देहरादून जिला प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को परेड ग्राउंड के चारों ओर 300 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। धारा 144 भर्ती परीक्षाओं में कथित घोटाले के खिलाफ बेरोजगार युवाओं के यहां जारी प्रदर्शनों को देखते हुए लागू की गई है।

  • महाशिवरात्रि पर्व इस पर्व के दिन क्या करें, बता रहे पंडित शशिपाल डोगरा 

    महाशिवरात्रि पर्व इस पर्व के दिन क्या करें, बता रहे पंडित शशिपाल डोगरा 

    प्रदेश, देश में व विश्व में किसी बड़े संकट के संकेत

    ऊना/सुशील पंडित : हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत ही खास महत्व है। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस शुभ दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी।  इस दिन देशभर के सभी शिव मंदिरों में भोलेनाथ की पूजा के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से भक्तों के जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और उन्हें सुख-समृद्धि मिलती है। 

    महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त

    जाने माने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा के मुताबिक हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि की शुरूआत 18 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 मिनट पर होगी और इसका समापन 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर होगा। महाशिवरात्रि की पूजा निशिता काल में की जाती है।
    पंडित डोगरा कहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन सुबह-सवेरे उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद भगवान शंकर की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं। उन्हें केसर मिला हुआ जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं व चंदन का तिलक लगाएं‌। इसके अलावा बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ने का रस, तुलसी, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा चढ़ाएं। “ॐ नमो भगवते रूद्राय, ॐ नमः शिवाय रूद्राय शम्भवाय भवानीपतये नमो नमः” मंत्रों का जाप करें। इस दिन शिव पुराण का पाठ जरूर करें। महाशिवरात्री के दिन रात्रि जागरण भी किया जाता है। 

    महाशिवरात्रि के दिन करें ये खास उपाय

    पंडित डोगरा कहते हैं कि भोलेनाथ को बेलपत्र बहुत प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन भक्तों को तीन पत्तों वाला बेलपत्र भोलेनाथ को चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव का अभिषेक दूध, गंगाजल, शहद और दही से करना चाहिए। वहीं, शंकर भगवान को भांग भी बहुत प्रिय है। इसलिए इस दिन भांग को दूध में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके अलावा धतूरा और गन्ने का रस शिव जी को अर्पित करें। इससे जीवन में सुख बढ़ता है। महाशिवरात्रि पर सुबह, दोपहर, शाम और रात, इन चारों प्रहर में रुद्राष्टाध्यायी पाठ करें। अगर आप रुद्राष्टाध्यायी का पाठ नहीं कर पाते हैं तो ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करते हुए भी शिवजी का अभिषेक कर सकते हैं।
    पंडित डोगरा के मुताबिक महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष धारण करने और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा इस दिन छह मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। ऐसा करने से भक्त की धन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। वह कहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा को सबसे उत्तम बताया गया है। महाशिवरात्रि के दिन घर में स्फटिक का शिवलिंग लाकर स्थापित करें और रोज इसकी पूजा करें‌। इस उपाय से घर के सारे नकारात्मक प्रभाव दूर जाएंगे। जिस घर में स्फटिक का शिवलिंग होता है, उस घर में किसी प्रकार के वास्तुदोष का अशुभ प्रभाव नहीं होता है।
    महाशिवरात्रि के अवसर पर महामृत्युंजय मंत्र का सवा लाख जप करने से व्यक्ति रोग, शोक और कई प्रकार की परेशानियों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है‌। वे कहते हैं कि नियमित इस मंत्र की एक माला भी जप करें तो जीवन में आने वाली सभी बाधाओं से मुक्त रहेंगे। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह वाली तस्वीर को पूजा करने के स्थान पर लगाएं और नियमित रूप से इसकी पूजा करें। ऐसा करने से वैवाहिक रिश्ते में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। महाशिवरात्रि के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और जीवन में सुख समृद्धि आएगी। उनका कहना है कि महाशिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाकर 11 बार उनका जलाभिषेक करें। ऐसा करने से संतान से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। 

    चार पहर की पूजा का समय

    प्रथम पहर 6.41 से  09.47 बजे तक, द्वितीय पहर 09.47 से 12.53 बजे तक, तृतीय पहर 12.53 मध्य रात्रि से 03.58 बजे तक व चतुर्थ पहर का समय 03.58 से सुबह 07.06 बजे तक रहेगा।

    18 को शिवरात्रि…अंक गणना के मुताबिक ये रहेगा प्रभाव 

    पंडित डोगरा कहते हैं कि अंक ज्योतिष के हिसाब से 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि है। 1+8=9 अंक जो मंगल का अंक है। मंगल जो अग्नि तत्व ग्रह है। 1 सूर्य व 8 शनि के मेल से बनने वाला ये अंक किसी बड़े प्रदेश, देश में व विश्व में किसी बड़े संकट के संकेत देता है। कहीं भूकंप कहीं अग्नि भय व कहीं राजनीतिक संकट पैदा करेगा। देश के कुछ प्रदेशों में होने वाले चुनाव में दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगेगी। 13 फरवरी को सूर्य का कुम्भ राशि में प्रवेश होना भी किसी परेशानी को जन्म देगा। 1 + 3 = 4 अंक जो राहु का अंक है। 18 फरवरी को शिवरात्रि है। 1 + 8 + 1 + 3 = 13 = 1 + 3 = 4 अंक यहां भी राहु का ही अंक आ रहा है। जो शमशान योग बना रहा है। इस कारण किसी को खोने का भय व आने वाले समय में राजनीतिक संकट हो सकता है। नेताओं का वाणी पर संयम नहीं रहेगा व किसी नेता का जेल यात्रा योग बना रहा है।