Blog

  • आज भारत पाकिस्तान में होगा कड़ा मुकाबला, 3 गायक बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू, देखें वीडियो

    आज भारत पाकिस्तान में होगा कड़ा मुकाबला, 3 गायक बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज  आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का महामुकाबला होने जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमें आमने सामने होगी। दोनों देश के बीच होने वाले मैच से पहले भारतीय सिंगर अरिजीत सिंह अहमबदाबाद पहुंचे। यह दोनों ही देशों के बीच ओवरऑल 135वां वनडे मैच है। इससे पहले दोनों ही मुल्कों के बीच 134 मुकाबले खेले गए हैं। जहां भारत ने 56 मुकाबले जीते हैं, वहीं 73 मैचों में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है। खास बात यह है जब-जब दोनों ही देश वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबलों में एक-दूसरे के आमने-सामने आए हैं उन सातों मौकों पर भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा है। 

    वैसे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों भारत और पाकिस्तान की एक ही बार 12 अप्रैल 2005 को भ‍िड़ंत हुई है। तब पाकिस्तान के इंजमाम उल हक ने सच‍िन तेंदुलकर की आख‍िरी गेंद पर चौका जड़कर पाकिस्तान को ऐत‍िहास‍िक जीत दिलाई थी। भारत ने पहले खेलते हुए यहां सच‍िन तेंदुलकर के 123 रनों की बदौलत 315/6 (48) का स्कोर खड़ा किया था। पाकिस्तान की ओर से इंजमाम ने 60* (59) की मैच ज‍िताऊ पारी खेली थी।

    दोनों देशों के बीच मैच शुरू होने से पहले सिंगर अरिजीत सिंह समेत दूसरे अन्य सिंगर परफॉर्म करेंगे। दरअसल वीरवार रात को बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि दोनों देशों के बीच होने वाले मैच से पहले कार्यक्रम में दिग्गज गायक अरिजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और गायक-संगीतकार शंकर महादेवन भी परफॉर्म करते नजर आएंगे। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में यह तीनों गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

  • त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने शुरू की ये स्पेशल ट्रेनें

    त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने शुरू की ये स्पेशल ट्रेनें

    नई दिल्ली : त्योहारी सीजन में खासतौर पर दीपावली और छठ में लोग अपनी नौकरी से घर जाते हैं तो ट्रेनों में भीड़ के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि भारतीय रेलवे इस मौके पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रही है। अगर आप भी घर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन स्पेशल ट्रेनों के बारे में जानना आपके लिए काफी जरूरी है। भारतीय रेलवे ने छठ पूजा के मद्देनजर दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन के परिचालन का फैसला लिया है। ऐसे में दिल्ली से बिहार आने वाले लोगों को इन ट्रेनों का लाभ मिल सकेगा।  पहली ट्रेन : 03255 पटना जंक्शन-आनन्द विहार छठ स्पेशल  है जो तारीख 23.11.2023 से 10.12.2023 तक हर गुरुवार और रविवार को पटना जंक्शन से रात 10.20 बजे प्रस्थान करेगी।

    दूसरी ट्रेन :  03256 आनन्द विहार-पटना जंक्शन छठ स्पेशल  है जो तारीख 24.11.2023 से 11.12.2023 तक शुक्रवार और सोमवार को चलेगी। तीसरी ट्रेन : 02391 पटना जंक्शन-आनन्द विहार स्पेशल ट्रेन है जो 25.11.2023 से 09.12.2023 तक हर शनिवार को चलेगी। चौथी ट्रेन : 02392 आनन्द विहार- पटना जंक्शन स्पेशल ट्रेन है जो 26.11.2023 से 10.12.2023 तक हर रविवार चलेगी। पांचवी ट्रेन : 03635 गया-आनन्द विहार स्पेशल ट्रेन है जो 20.11.2023 से 08.12.2023 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को गया से चलेगी।

    छठी ट्रेन : 03636 आनंद विहार टर्मिनल -गया स्पेशल ट्रेन है जो कि 21.11.2023 से 09.12.2023 तक प्रत्येक मंगलवार, वीरवार और शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। सातवीं ट्रेन : जयनगर-आनंद विहार छठ स्पेशल है। 05557 संख्या वाली ये गाड़ी तारीख 21.11.2023 से 05.12.2023 तक हर मंगलवार को जयनगर से सुबह 6 बजे खुलकर 06.28 बजे मधुबनी। 07.20 बजे दरभंगा, 08.25 बजे समस्तीपुर, 09.45 बजे मुजफ्फरपुर, 10.40 बजे हाजीपुर रूकते हुए अगले दिन 5.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। आठवीं ट्रेन : आनंद विहार-जयनगर छठ स्पेशल है। 05558 संख्या वाली ये गाड़ी तारीख 22.11.2023 से 06.12.2023 तक हर बुधवार को आनंद विहार जे हाजीपुर, 02.10 बजे मुफ्फरपुर, 03.20 बजे समस्तीपुर, 04.40 बजे दरभंगा, 05.30 बजे मधुबनी रुकते हुए 6.30 बजे जयनगर पहुंचेगी। 

  • पंजाबः 25 हजार रिश्वत लेने के आरोप में ASI सस्पेंड

    पंजाबः 25 हजार रिश्वत लेने के आरोप में ASI सस्पेंड

    अमृतसरः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान लगातार अधिकारियों के रिश्वत लेने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला थाना भिंडीसैदां से सामने आया है जहां थाने में तैनात एएसआई की रिश्वत लेते की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी देहात ने एक्शन लेते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, कीर्ति किसान यूनियन नेता रणजीत सिंह मोहार ने आरोप लगाए कि 21 जुलाई को गांव आवण लक्खा सिंह में झगड़ा हुआ था। एएसआई सर्बजीत सिंह ने थाने बुलाकर 25 हजार रुपए रिश्वत की मांगी थी।

    जमानत के लिए थाने गए तो 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी गई। जब पैसे देने से इनकार किया तो एएसआई ने पर्चे में और धारा 379 आईपीसी जोड़ दी। एएसआई ने 5 हजार रुपए ले लिए। जिसके बाद एसएसपी देहात ने एएसआई पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਟਿਉਸ਼ਨ ਪੜ੍ਹ ਕੇ ਆ ਰਹੇ ਭੈਣ ਭਰਾ ਦੀ ਐਕਟੀਵਾ ਬੱਸ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਟਿਉਸ਼ਨ ਪੜ੍ਹ ਕੇ ਆ ਰਹੇ ਭੈਣ ਭਰਾ ਦੀ ਐਕਟੀਵਾ ਬੱਸ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਦੇਰ ਰਾਤ ਬਟਾਲਾ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਐਕਟਿਵਾ ਅਤੇ ਬੱਸ ਦਾ ਭਿਆਨਕ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੋ ਗਿਆ। ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਦੌਰਾਨ 16 ਸਾਲ ਦੇ ਲੜਕੇ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਟਿਊਸ਼ਨ ਪੜ੍ਹ ਕੇ ਘਰ ਆ ਰਹੇ ਭੈਣ-ਭਰਾ ਬੱਸ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਗਏ । ਇਸ ਦੌਰਾਨ 16 ਸਾਲਾ ਪ੍ਰਭਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਜਦਕਿ ਉਸ ਦੀ ਭੈਣ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ‘ਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਈ । ਬੱਸ ਡਰਾਈਵਰ ਬੱਸ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਛੱਡ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਅਣਹੋਣੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਰੋ-ਰੋ ਹੁਣ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਹੈ।

    ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ 4 ਘੰਟੇ ਪਹਿਲਾਂ ਬੱਸ ਤੇ ਐਕਟਿਵਾ ਦਾ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੋ ਗਿਆ ਤੇ 4 ਘੰਟੇ ਤੋਂ ਨਾ ਤਾਂ ਕੋਈ ਪੁਲਿਸ ਇੱਥੇ ਪਹੁੰਚੀ ਤੇ ਨਾਂ ਹੀ ਕੋਈ ਐਂਬੂਲੈਂਸ। ਬੱਸ ਚਾਲਕ ਵੀ ਮੌਕੇ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਚੱਕਦਾ ਹੋਇਆ ਬੱਸ ਛੱਡ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਘਟਨਾ ਸਥਾਨ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਮੁਖੀ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 2 ਬੱਚੇ ਟਿਊਸ਼ਨ ਤੋਂ ਪੜ੍ਹ ਕੇ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਬੱਸ ਨਾਲ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇਕ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੱਚੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਕਲਮਬੰਦ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः लश्कर-ए-तैयबा की फेस्टिवल सीजन में धमाके की साजिश हुई नाकाम 

    पंजाबः लश्कर-ए-तैयबा की फेस्टिवल सीजन में धमाके की साजिश हुई नाकाम 

    2 आतंकियों को काबू कर IED, हैंड ग्रेनेड, टाइम स्विच और डेटोनेटर किए बरामद

    अमृतसरः त्यौहारी सीजन में पंजाब को दहलाने की लश्कर-ए-तैयबा की कोशिश स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने नाकाम कर दी है। SSOC ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है। दोनों से गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। जिसमें भारती की खुफिया एजेंसियों ने इनपुट व साथ दिया।

    इनपुट के बाद रेड के दौरान जम्मू-कश्मीर के 2 आतंकियों को पकड़ा। पूछताछ में साफ हुआ कि नशे में राज्य को डुबोने के बाद अब पाकिस्तान लश्कर के साथ मिलकर पंजाब में आतंक फैलाना चाहता है।लश्कर-ए-तैयाबा के जिस आतंकी संगठन के दो साथियों को गिरफ्तार किया गया, उसे फिरदौस अहमद भट चलाता है। उसकी शह पर ही पंजाब को त्योहारों के सीजन में दहलाने की प्लानिंग की गई थी। जिसके लिए दो टाइम बम बनाने का सामन, दो हैंड ग्रेनेड और पिस्टल का इंतजाम किया गया था।

    यानी कि पंजाब में आने वाले दिनों में 4 आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की प्लानिंग चल रही थी। SSOC अमृतसर की टीम ने आतंकियों को गिरफ्तार का पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों से 2 IED, 2 हैंड ग्रेनेड, 2 मैगजीन के साथ 1 पिस्तौल, 24 कारतूस, 1 टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर और 4 बैटरियां जब्त की हैं। जल्द ही डीजीपी इस बारे में अतिरिक्त जानकारी साझा करेंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਰੋੜਾਂ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਇਸ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੀ ਡਿੱਗੀ ਛੱਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਰੋੜਾਂ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਇਸ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੀ ਡਿੱਗੀ ਛੱਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : 500 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਦੇ ਨਾਲ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੀ ਰੈਨੋਵੇਸ਼ਨ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦਾ ਵੇਟਿੰਗ ਹਾਲ ਅਤੇ ਪਲੇਟਫਾਰਮ ਅਤੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਬਾਹਰੀ ਦਿੱਖ ਨੂੰ ਹੋਰ ਸੁੰਦਰ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ । ਯਾਤਰੂਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਕਰੋੜਾਂ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਵੇਟਿੰਗ ਹਾਲ ਵੀ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬੇਹਦ ਮਜਬੂਤ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ਦੀ ਉਸ ਵੇਲੇ ਪੋਲ ਖੁੱਲ ਗਈ ਜਦੋਂ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦਾ ਵੇਟਿੰਗ ਹਾਲ ਦੀ ਛੱਤ ਥੱਲੇ ਡਿੱਗ ਗਈ।

    ਗਨੀਮਤ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਜਦੋਂ ਛੱਤ ਹੇਠਾਂ ਡਿੱਗੀ ਤਾਂ ਥੱਲੇ ਕੋਈ ਵੀ ਮੁਸਾਫਰ ਨਹੀਂ ਬੈਠਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਣ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਬਚਾਵ ਹੋ ਗਿਆ। ਲੇਕਿਨ ਜਿਸ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਛੱਤ ਡਿੱਗੀ ਹੈ ਉਸ ਤੋਂ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੀ ਰੈਨੋਵੇਸ਼ਨ ਦੇ ਉੱਪਰ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਵਾਲ ਉਠਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕੈਮਰੇ ਸਾਹਮਣੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਗੱਲ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਵੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਗੱਲ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

  • पंजाबः केन्द्रीय जेल में कैदियों में हुई झड़प, 4 घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः केन्द्रीय जेल में कैदियों में हुई झड़प, 4 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः केन्द्रीय जेल में देर रात हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां बैरक में बंद कैदियों के दो गुट झड़प हुई। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में विवाद आपस में टीवी का चैनल बदलने को लेकर हुआ है। दोनों गुटे के कुल 4 लोग घायल हुए जिनके सिर पर चोटें आई। जेल प्रशासन द्वारा झगड़ रहे कैदियों को किसी तरह छुड़वाया गया।

    उन्हें पहले जेल के अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। झड़प में घायल हुए एक युवक का नाम सुमित है। सुमित 6 महीने से जेल में बंद है और वह ताजपुर रोड का रहने वाला है। 3 अन्य युवकों के नाम की पहचान नहीं हो पाई।

    सुमित और बाकी के 3 युवकों के घायल होने की खबर जैसे ही उनके परिवारिक सदस्यों को पता चला तो बड़ी संख्या में युवक सिविल अस्पताल में रात करीब 1 बजे एकत्र हो गए। अस्पताल की सुरक्षा को लेकर मौके पर पीसीआर दस्ता व एक्सट्रा फोर्स रात 2 बजे तक तैनात रही।

    घायल सुमित के एक साथी ने बताया कि उनकी शुभम मोटा गैंग और एक हैबोवाल में युवक है उससे पुरानी रंजिश है अभी पता नहीं चल पाया कि दोनों गुटों में से किस ग्रुप के साथ उनके भाई सुमित की झड़प हुई है। सिविल अस्पताल पहुंचे जेल प्रशासन के अधिकारी भी मामले की जानकारी देने कतराते रहे है।

  • जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका! आज पूर्व मेयर सहित कई पार्षद आप में होंगे शामिल

    जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका! आज पूर्व मेयर सहित कई पार्षद आप में होंगे शामिल

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों का ऐलान हो गया है। निगम के चुनावों के ऐलान के बाद एक बार फिर से सियासी पार्टियों में जोड़-तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज पूर्व मेयर सहित कई पार्षद कांग्रेस और भाजपा को झटका दे सकते है।

    बताया जा रहा है कि पूर्व मेयर जगदीश राजा सहित कांग्रेस और भाजपा के करीब 15 पूर्व पार्षद और नेता आज आम आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि पूर्व मेयर जगदीश राजा के साथ कई पूर्व कौंसलर चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं, जहां सांसद सुशील रिंकू की मौजूदगी में वह आप में शामिल होने जा रहे है। 

  • PM मोदी के दफ्तर गए MP सुशील रिंकू, रखी ये मांग

    PM मोदी के दफ्तर गए MP सुशील रिंकू, रखी ये मांग

    जालंधर : कनाडा के आप्रवासी पंजाबियों को भारत आने के लिए कनाडा स्थित भारतीय दूतावास द्वारा वीजा न दिए जाने से पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए आज आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर से मुलाकात की और उनके ध्यान में सारा मामला लाया। पी.एम.ओ में तरुण कपूर से मुलाकात के दौरान सुशील रिंकू ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में प्रधानमंत्री मोदी से अपील की गई है कि वह कनाडा में भारतीय दूतावास के अधिकारियों को निर्देश भेज कर एन.आर.आइज को वीजा देने पर लगाई गई रोक को हटाएं।

    सांसद ने उन्हें बताया कि नवम्बर से जनवरी महीने तक भारी गिनती में आप्रवासी पंजाब तथा अन्य राज्यों में आते हैं। आप्रवासी पंजाबियों ने जमीन-जायदाद से संबंधित काम करवाने होते हैं तथा साथ ही उन्होंने अपने बच्चों के विवाह के लिए कपड़ों की खरीदारी करनी होती है। रिंकू ने कहा कि कनाडा के विरुद्ध भारत ने जो भी स्टैंड लिया है उसमें न पड़ते हुए वह केवल यही अपील करते हैं कि कनाडा के पासपोर्ट धारक भारतीयों को देश आने के लिए वीजा दिया जाना चाहिए। 

  • पंजाबः ASI का लोगों ने किया घेराव, हुआ हंगामा, माफी मांग छुड़वाई जान

    पंजाबः ASI का लोगों ने किया घेराव, हुआ हंगामा, माफी मांग छुड़वाई जान

    लुधियानाः समराला चौक पर देर रात पुलिस के एएसआई को लोगों ने घेर लिया। एएसआई पर आरोप है कि उसने एक महिला को गलत नीयत से घूरा। इस बारे में महिला ने अपने परिवार के सदस्यों को बताया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। महिला से बहन कहकर लोगों ने एएसआई से माफी मंगवाई। जिसके बाद मामला शांत हुआ।इससे पहले जब महिला के परिवार के सदस्यों ने घूरने का कारण पूछा तो एएसआई कुछ जवाब नहीं दे सका।

    जिसके बाद एएसआई के साथ महिला और उसके परिवार के सदस्यों की खूब बहसबाजी भी हुई। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। करीब 20 मिनट तक सड़क पर हंगामा हुआ।एएसआई के साथ बहसबाजी होती देख समराला चौक नाके पर खड़े कर्मचारी भी मौके पर आ गए। पुलिस कर्मचारियों ने मामला शांत करवाने की काफी कोशिश की।

    महिला के साथ एएसआई की बहसबाजी देख राहगीर भी इकट्‌ठे हो गए। महिला के परिजनों का कहना था कि एएसआई की शिकायत वह उच्चाधिकारियों से कर उसका मेडिकल करवाना चाहते हैं, ताकि पता चल सके कि वह नशे की हालत में ड्यूटी दे रहा है। इस बीच एएसआई ने महिला के सामने हाथ जोड़ उसे बहन कहकर माफी मांगी। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे माफ किया। इस मामले में एएसआई की पहचान नहीं हो पाई।