Blog

  • Punjab: सरकार ने बड़े स्तर पर अधिकारियों के किए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab: सरकार ने बड़े स्तर पर अधिकारियों के किए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा तबादलों को दौर लगातार जारी है। वहीं सरकार ने प्रॉसिक्यूशन और लिटिगेशन विभाग के उप जिला अटॉर्नी के तबादले किए है। इस संबंध में विभाग द्वारा सूची जारी की गई है। उक्त आदेश तुरंत प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है। देखें लिस्ट

     

     

  • Punjab: कार और मोटरसाइकिल में हुई भयानक टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab: कार और मोटरसाइकिल में हुई भयानक टक्कर, देखें वीडियो

    अमृतसर: शहर के एलिवेटेड रोड से एक सड़का हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें कार ओर मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई। मामला अमृतसर के एलिवेटेड रोड का है, जहां एलिवेटेड रोड पर एक तेज रफ्तार गैलेंजा गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी.

    इस संबंध में एक नोजवान ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, इस हादसे में 2 लोगों के ज़ख्मी हो गए। जिन्हैं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले की खबर पुलिस को दी गई।

    इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्हें इस दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली थी कि एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार के कारण गाड़ी के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और उनका इलाज किया जा रहा है।

     

  • बड़ी खबरः सुबह-सुबह हमलावारों ने दूधिए का गोलियां मारकर किया कत्ल

    बड़ी खबरः सुबह-सुबह हमलावारों ने दूधिए का गोलियां मारकर किया कत्ल

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों ने सुबह सुबह दूधिए की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना गोहाना क्षेत्र में पानीपत-रोहतक हाईवे पर हुई है। जहां बदमाशों ने दूधिए पर 8 से 10 राउंड फायर किए। दूधिए ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। गोलियां लगने पर उसकी मौके पर ही मोत हो गई। हत्या की सूचना के बाद गोहाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल शव मौके पर ही पड़ा है। पुलिस छानबीन में लगी है।

    जानकारी के अनुसार शामड़ी गांव का जोगेंद्र (50) दूध बेचने (दुधिया) का काम करता है। गुरुवार सुबह वह दूध देकर लौट रहा था तो उसे पानीपत नेशनल हाईवे पर स्थित सैनीपुरा गांव के पास बदमाशों ने रोक लिया और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बदमाशों ने उसे कई गोलियां मारी है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मर्डर की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

    गोहाना सदर थाना एसएचओ राजपाल ने बताया कि जोगेंद्र नाम के व्यक्ति की गोली मार कर हत्या की गई है। ये शामड़ी गांव का रहने वाला है। पुलिस को अभी यही पता चला है कि बाइक पर तीन लड़के थे। उन्होंने जोगेंद्र पर गोलियां चलाई हैं। उन्होंने बताया कि जिस हिसाब से राउंड मौके पर पड़े हैं, उससे लगता है कि यहां 8-10 गोलियां चलाई गई हैं। उन्होंने बताया कि गांव की रंजिश का मामला हो सकता है। इसकी जांच कर रहे हैं।

  • Punjab: टंकी पर चढ़ी महिला ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab: टंकी पर चढ़ी महिला ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    आरोप- झूठा पर्चा दर्ज करवा गोल्डी बराड़ ने बच्चों का नाम नशा तस्करों के साथ जोड़ा

    अमृतसरः इलाके में बिक रहे नशे के विरोध में जंडियाला गुरु के गोल्डी बराड़ और साथियों की पुलिस स्टेशन के बाहर धरना लगाया गया। उनका कहना है कि शेखपुरा इलाके में खुलेआम नशा बिक रहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कुछ तस्करों की ओर से हथियार दिखाकर उसे और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं दूसरा पक्ष भी सामने आया है। जिसने गोल्डी बराड़ से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और टंकी पर चढ़ी महिला को नीचे उतारा। पीड़िता महिला ने आरोप लगाते कहा कि गोल्डी बराड़ की ओर से गलत तरीके से हमारे बच्चों के नाम नशा तस्करों के साथ जोड़े जा रहे है और झूठा पर्चा भी दर्ज करवा दिया। वहीं आज पुलिस प्रशासन की ओर से घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की गई और बुजुर्ग पिता को झूठे केस में गिरफ्तार किया है। जिसके विरोध में उसने इंसाफ की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ना पड़ा। अगर झूठा पर्चा वापस नहीं लिया गया तो सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। थाना जंडियाला गुरु और पुलिस अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि गोल्डी बराड़ ने शिकायत दी थी कि इलाके में नशा बेचा जा रहा है और नशा तस्कर बंदूक की नोक पर हमें धमका रहे हैं। जिसके चलते आज दूसरे पक्ष ने पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा किया और जान देने की कोशिश की। जिसके चलते महिला को समझाकर नीचे उतार लिया गया है। पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। जो भी मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  • कपूरथलाः Modern Jail में चली गोली, CRPF जवान की मौत

    कपूरथलाः Modern Jail में चली गोली, CRPF जवान की मौत

    कपूरथलाः जिले की मॉडर्न जेल में देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैकि CRPF के हेड कॉन्स्टेबल की उसकी सर्विस राइफल से गोली चलने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि जवान किसी निजी मामले को परेशान रहता था। पारिवारिक सदस्यों की बयान के बाद BNS की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है।

    पुलिस से मिली जानकारी अनुसार CRPF के हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार पुत्र धर्मपाल वासी झुंझुन राजस्थान काफी समय से कपूरथला मॉडर्न जेल में तैनात था।  कल रात ड्यूटी दौरान उक्त हेड कॉन्स्टेबल की सर्विस राइफल से अचानक गोली चल गई। जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद जेल प्रबंधन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने जवान अनिल कुमार के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    वहीं सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ संदीप धवन ने बताया कि देर रात एक CRPF जवान अनिल कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए आय था। जिसका आज 3 डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बोर्ड में डॉ. हरप्रीत मोमी, डॉ अमनजोत और डॉ राजेश चंद्र शामिल है। डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि CRPF जवान के परिजनों के बयान के कलम बंद कर BNS की धारा 194 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

     

  • Punjab: जेल में बंद गैंगस्टर Lawrence Bishnoi की इंटरव्यू को लेकर SIT ने किया बड़ा खुलासा

    Punjab: जेल में बंद गैंगस्टर Lawrence Bishnoi की इंटरव्यू को लेकर SIT ने किया बड़ा खुलासा

    चंडीगढ़ः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पुलिस हिरासत में हुए इंटरव्यू को लेकर गठित एसआईटी ने बड़ा खुलासा किया है। एसआईटी के अनुसार गैंगस्टर का पहला इंटरव्यू पंजाब की हद (सीमा) में हुआ था। इंटरव्यू के लिए सिग्नल एप का इस्तेमाल किया गया था और इसे जल्द ही जब्त किया जाएगा। हाईकोर्ट ने इस मामले में जांच स्पेशल डीजीपी ह्यूमन राइट्स प्रबोध कुमार की अध्यक्षता वाली एसआईटी को सौंपी थी। एसआईटी की ओर से बुधवार को हाईकोर्ट में बताया गया कि अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि सिग्नल एप के जरिए यह इंटरव्यू पंजाब की हदों के भीतर किया गया था।

    अभी जांच जारी है और कुछ अहम गवाहों से पूछताछ की जानी है। ऐसे में इसके लिए हाईकोर्ट से मोहलत मांगी गई है। हाईकोर्ट में एसआईटी ने जांच की अंतरिम सीलबंद रिपोर्ट सौंपी गई थी। इस रिपोर्ट को देखने के बाद हाईकोर्ट ने दोबारा सील बंद कर इसे वापस कर दिया। संगरूर की जेल में पॉक्सो एक्ट में विचाराधीन कैदी की ओर से पीड़िता को मोबाइल से जेल का वीडियो भेजने की अदालत को जानकारी दी गई थी। सिंगल बेंच के समक्ष कैदी की नियमित जमानत याचिका विचाराधीन थी।

    जेल में कैदियों के मोबाइल इस्तेमाल को बेहद गंभीर मामला बताते हुए सिंगल बेंच ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई के लिए भेजा था। इस मामले में जस्टिस अनुपेंद्र ग्रेवाल की खंडपीठ ने सुनवाई आरंभ की तो इस दौरान लॉरेंस बिश्नोई के जेल से हुए इंटरव्यू का मुद्दा उठा और हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब तलब कर लिया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए स्पेशल डीजीपी ह्यूमन राइट्स प्रबोध कुमार की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने दो एफआईआर दर्ज कर इस मामले की जांच आरंभ की थी।

  • Jalandhar: अस्पताल में 10 सप्ताह की बच्ची को Expiry इंजैक्शन लगाने के लगे आरोप, बिगड़ी हालत

    Jalandhar: अस्पताल में 10 सप्ताह की बच्ची को Expiry इंजैक्शन लगाने के लगे आरोप, बिगड़ी हालत

    जालंधर, ENS: दोआबा चौक के समीप स्थित निजी मशहूर अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पताल के कर्मियों पर 10 सप्ताह की बच्ची को एक्सपायरी इंजैक्शन लगाने के आरोप लगे है। जिसके चलते बच्ची की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी देते हुए हितेश सिंगला निवासी गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू ने बताया कि वह 10 सप्ताह की बच्ची को रूटीन इंजैक्शन लगवाने को दोआबा चौक समीप स्थित एक मशहूर अस्पताल लेकर गए थे।

    अस्पताल स्टॉफ द्वारा लापरवाही बरतते हुए एक्सपायरी डेट का इंजैक्शन लगा दिया गया। इंजैक्शन लगाते ही बच्ची की हालत बिगड़ गई। जब पिता की नजर वैक्सीन पर पड़ी तो वह हैरान रह गए कि बच्ची को एक्सपायरी डेट का इंजैक्शन लगाया गया था।

    इस संबंधी जब उन्होंने अस्पताल के मुख्य डाक्टर से शिकायत की तो वे अस्पताल स्टॉफ की गलती मानते हुए माफी मांगने लगा। डाक्टर के कहने पर वहां फ्रिज में पड़े सभी टीकों को उसी समय हटा दिया गया। हितेश सिंगला ने जालंधर की जनता से अपील की कि हम सभी को ऐसे अस्पतालों से सचेत रहने का आह्वान किया है ताकि किसी के बच्चे के साथ भविष्य में ऐसी कोई घटना न घटे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अपील करते कहा कि ऐसे अस्पताल पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Punjab: Medical Store के बाहर व्यक्ति ने किया भारी हंगामा, लगाए गंभीर आरोप,  देखे वीडियो

    Punjab: Medical Store के बाहर व्यक्ति ने किया भारी हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखे वीडियो

    पति ने अपनी बेटी, मां और सास को लेकर गेट पर बैठ की नारेबाजी

    अमृतसरः के अजनाला शहर में एक मेडिकल स्टोर के बाहर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला जब एक पति राकेश कुमार शेरा अपनी बेटी, मां और सास के साथ मेडिकल स्टोर के बाहर गेट पर धरना देकर बैठ गए और बाहर जबरदस्त हंगामा हुआ इस दौरान दुकान पर मेडिकल स्टोर मालिक राजीव के खिलाफ नारेबाजी की गई, हंगामा देख बाजार में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पति राकेश कुमार शेरा का आरोप था कि मेडिकल स्टोर मालिक राजीव ने उसकी पत्नी को जबरन छुपाकर रखा है, जिसके उनके पास सबूत हैं. उसकी पत्नी काफी समय से गायब है और उसका कोई पता नहीं चल रहा है उन्होंने डीएसपी अजनाला के पास भी शिकायत दर्ज कराई है, उन्होंने आरोप लगाया कि वह दुकान के पीछे केबिन बनाकर गलत काम कर रहे हैं, उन्होंने मांग की कि उन्हें न्याय दिया जाए, अन्यथा उन्हें दुकान से बाहर कर दिया जाएगा अपनी बेटी के साथ आग पर तेल डाला इस मौके पर लड़की की मां और सास ने कहा कि उनकी बेटी को मेडिकल स्टोर मालिक ने छिपाकर रखा है, उन्होंने मांग की कि हमें न्याय दिया जाए, उनकी बेटी को उनको सौंप दिया जाए। इस संबंध में डीएसपी अजनाला राजकुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी इस संबंध में मेडिकल स्टोर मालिक राजीव शर्मा ने बताया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं, वह अपनी दुकान चलाते हैं और पूरा परिवार उस दुकान पर दवा खरीदने आता है, जिसके बारे में वह अक्सर फोन पर दवा के बारे में पूछते थे।
  • Jalandhar: ठेके में पिस्तौल और दात लेकर घुसे युवक, काबू कर की जमकर छित्तर परेड

    Jalandhar: ठेके में पिस्तौल और दात लेकर घुसे युवक, काबू कर की जमकर छित्तर परेड

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास देर रात करीब 11 बजे 2 युवक हाथ में दात और पिस्तौल लेकर ठेके में घुस गए। इस दौरान युवकों ने ठेके पर कुछ युवकों को बैठा देखकर उनमें से एक ने तुरंत दात को डब्ब में डाल दिया और दूसरे ने पिस्तौल छिपा ली। वहीं दोनों युवकों को हथियारों सहित ठेके पर काम करने वाले युवक ने देख लिया और उसने बहादुरी दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। वहीं ठेके पर बैठे अन्य युवकों ने मिलकर दोनों की जमकर छित्तर परेड की।

    दोनों युवकों ने अपनी पहचान ठीक से नहीं बताई। गौरतलब है कि इससे पहले भी शराब की दुकान में पिस्तौल की नोक पर युवकों द्वारा लूटपाट की घटना हो चुकी है। देहात और पुलिस कमिश्नरेट इलाकों में बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय है। हो सकता है कि लुटेरे लंबा पिंड वारदातों को अंजाम देने के लिए आए थे और वह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हों। अगर मामला पुलिस तक पहुंचे तो पुलिस कई अनट्रेस मामलों को सुलझाने में कामयाब हो सकती है।

  • Punjab: हाईवे पर लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: हाईवे पर लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः हाईवे पर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवदीप सिंह उर्फ ​​दीपा पुत्र करम सिंह निवासी गांव अजनौद जिला लुधियाना, जगसीर सिंह उर्फ ​​गनी पुत्र रणजीत सिंह निवासी बस्ती नंबर-6 बीर तालाब बठिंडा और धरमिंदर सिंह उर्फ ​​सोनू पुत्र अजमेर सिंह निवासी सीड़ी के रूप में हुई है।

    इस संबंधी मनजीत सिंह पीपीएस डीएसपी बठिंडा ग्रामीण ने प्रेस कॉन्फ्रैंस करते बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि आरोपी अक्सर लोगों को रास्ते में रोकर लूट की वारदात को अंजाम देते है जिस संबंधी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर उन्हें काबू कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करके पूछताछ की जाएगी।