Blog
-

ज़िला स्तरीय चण्डी मेले का विधिवत रूप से हुआ समापन
बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव व दुन विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा मेले हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। राम कुमार ने सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के चण्डी में दो दिवसीय ज़िला स्तरीय माँ चण्डी देवी मेला के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।राम कुमार ने इससे पूर्व माँ चण्डी मंदिर में शीश नवाया और क्षेत्र वासियों के सुख व समृद्ध जीवन की कामना की।मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मेले में लोगों को सुख-दुःख बांटने के अतिरिक्त प्रदेश की संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलता है। प्रदेश सरकार द्वारा मेलों के संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि भावी युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कृति का जानकारी हो सके। राम कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर दाड़वा-बनिया देवी-चण्डी-बद्दी से चण्डीगढ़ के लिए शीघ्र नई बस सेवा चलाई जाएगी ताकि लोगों को आवाजाही में सुगमता मिल सके। उन्होंने कहा कि पट्टा-गोयला सड़क के विस्तारीकरण का कार्य भी शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में औद्योगिक क्षेत्र को विकसित किया जाएगा ताकि युवाओं को घर-द्वार पर रोज़गार की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि उद्योग के स्थापित होने पर क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोज़गार प्राप्त होगा।मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि ग्राम पंचायत दाड़वा में हेलीपैड व खेल मैदान के निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि शीघ्र लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि आगामी वर्षों में चण्डी डिग्री काॅलेज निर्मित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चण्डी में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने का मामला संबंधित मंत्रालय से उठाया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं घर-द्वार पर मिल सके। उन्होंने आगामी वर्ष में चण्डी मेला मैदान को निर्मित करने का आश्वासन भी दिया।राम कुमार ने कहा कि समाज के आर्थिक कमजोर वर्ग के लोगों के लिए धार्मिक स्थल वृंदावन के दर्शन के लिए यात्रा निःशुल्क करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चण्डी पंचायत के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए यह यात्रा 20 जून 2023 को आरम्भ होगी।उन्होंने इस अवसर पर मेले में विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों में भाग लेने का संदेश दिया।राम कुमार ने बरड़ कालोनी के हाड़ा कडयार में मोक्षधाम निर्मित करने के लिए 02 लाख रुपये देने की घोषणा की।उन्होंने चंडी पंचायत घर के साथ रिटेनिंग वॉल लगाने के लिए 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने चण्डी मेला समिति को 05 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।उन्होंने चण्डी स्थित मेला मैदान को जल्द ही सुनियोजित ढंग से बनाने का आश्वासन दिया ताकि आगामी वर्ष मेले के साथ-साथ अन्य खेल गतिविधियां भी इस मैदान में करवाई जा सके। उन्होंने चण्डी में जल शक्ति विभाग का भवन निर्माण करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने चण्डी यूथ क्लब को कबड्डी के मैच खेलने के लिए मैट के लिए 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की।इस अवसर पर राम कुमार की धर्मपत्नी निधि चौधरी, उनकी सुपुत्री तान्या , ज़िला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ग्राम पचंायत चण्डी के प्रधान बलवंत सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन, विकास खण्ड अधिकारी धर्मपुर मुकेश कुमार, मेला समिति के प्रधान रमेश कुमार, मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण सेन, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। -

दर्दनाक हादसाः आवारा कुत्तों का आंतक, 3 साल के बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला
अमरेलीः गुजरात के अमरेली जिले में एक खेत के पास खेल रहे तीन साल के एक बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंच कर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना लाठी तालुका के दमनगर गांव के बाहरी इलाके में मंगलवार दोपहर को हुई, जब रौनक राठवा (मृतक) के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य मधुभाई सिडपारा नामक व्यक्ति के स्वामित्व वाले एक खेत में काम कर रहे थे।
दमनगर पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक केआर संखत ने बताया कि बच्चा इलाके में अकेले खेल रहा था। अधिकारी ने कहा, बच्चे का परिवार आदिवासी बहुल छोटा उदयपुर जिले के एक गांव का रहने वाला है और उन्हें सिडपारा ने खेतिहर मजदूर के रूप में काम पर रखा है। जब परिवार कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहा था, तो पांच से छह कुत्तों ने लड़के पर हमला किया और उसे गर्दन से पकड़ लिया। अधिकारी ने कहा कि आवारा कुत्तों ने बच्चे के सिर और पीठ पर भी बुरी तरह काट लिया। अधिकारी ने कहा कि बच्चे को उसके माता-पिता नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन भर्ती किए जाने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
-

ऑरेंज अलर्ट के बीच झमाझम बारिश, चोटियों पर बर्फबारी, देखें वीडियो
शिमलाः हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच झमाझम बारिश हुई है। प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में बुधवार सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में करीब तीन दशक बाद मई में मौसम का मिजाज बदला है। मई अंत में भी दिसंबर जैसी ठंड महसूस की जा रही है। शिमला में भी अभी तक लोगों के स्वेटर व जैकेट नहीं उतरे हैं। बुधवार सुबह कुल्लू में हल्की बारिश हुई, जबकि रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। लगातार जारी बारिश-बर्फबारी से कृषि कार्य भी प्रभावित हुए हैं। किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों पर भी बुधवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई।
सिरमौर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई सड़कें बंद हैं और बसें फंस गई हैं। संगड़ाह में भारी बारिश से आए मलबे में कार फंस गई। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे बागवानों की चिंता बढ़ गई है। सोलन, मंडी, कांगड़ा जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, शिमला जिले के नेरवा में बारिश के चलते एक पेड़ गिरने से तीन कारों को क्षति पहुंची है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
4 जून तक प्रदेश में बारिश और अंधड़ का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। विभाग ने अगले तीन घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन व ऊना जिले के कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वहीं, चंबा जिले में बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर कालाबन के समीप हिमस्खलन हुआ है। इस दौरान पर्यटक हिमस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हिमस्खलन से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर एक बार फिर से ब्रेक लग गई।
-

जालंधरः पूर्व कांग्रेस पार्षद विक्की कालिया मर्डर केस में थाने के बाहर जमकर हंगामा
जालंधर, वरुण/हर्षः विधायक बावा हेनरी के खासमखास वार्ड नंबर 64 से कांग्रेस पार्षद रहे सुशील कालिया उर्फ विक्की मर्डर केस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले में थाना 1 की पुलिस ने राजकुमार शर्मा को राउंडअप थाने ले गई। जिसके बाद नार्थ से आप नेता के समर्थक भी वहां पहुंच गए। बता दें कि राजकुमार शर्मा भाजपा छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो गया है। इस दौरान आप नेता के समर्थकों ने थाना 1 के बाहर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद थाना प्रभारी ने गेट बंद कर दिया। इस मौके पर जम कर हंगामा हुआ जिसके चलते थाना नंबर 8 और थाना नंबर 3 के प्रभारी भी अपनी फोर्स के साथ पहुंच चुके हैं जबकि सी.आर.पी.एफ. की फोर्स भी लगा दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रांट घोटाले में विक्की कालिया की आखिरी लोकेशन पुलिस को हिमाचल की भरवाई से मिली थी।

इस दौरान विक्की कालिया ने सुसाइड नोट में कालिया ने पूर्व विधायक केडी भंडारी, राजकुमार उनकी पत्नी अंजू, आकाश शर्मा, जतिंद्र चोपड़ा, गिन्नी चोपड़ा निवासी शिव नगर, अश्विनी, विनोद सभी निवासी भगत सिंह कालोनी, राकेश मल्होत्रा निवासी इंडस्ट्रियल एरिया और जय महेंद्रू के नाम लिखे थे। जिसकी जांच चल रही थी। सूत्रों के अनुसार आज पुलिस को विक्की कालिया की जिस दिन की आखिरी लोकेशन मिली थी, उसी दिन की राजकुमार शर्मा की भी लोकेशन मिल गई। जिसमें पता चला है कि विक्की कालिया और राजकुमार शर्मा की लोकेशन मैच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले की पूछताछ को लेकर पुलिस ने राजकुमार शर्मा को थाने ले गई है। लेकिन दूसरी ओर नार्थ से आप नेता के समर्थकों द्वारा थाना के बाहर भारी हंगामा किया जा रहा है।

बता दें कि विधायक बावा हेनरी ने अपनी विधायक निधि से उत्तरी हलके में 6 वेलफेयर सोसायटियों को 10-10 लाख की ग्रांट जारी की थी। लेकिन जो ग्रांट जारी हुई थी वह बैंक खाते से तो निकल गई लेकिन आगे प्रयोग नहीं हुई। प्रदेश सत्ता पलट हो गया तो मौजूदा सरकार ने इसकी एडीसी से जांच करवाई। जिसमें उन्होंने पार्षद सुशील कालिया उनके बेटे अंशुमन समेत 20 लोगों को दोषी पाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस ने सभी को नामजद किया था।

-

शराबबंदी को लेकर कैबिनेट बैठक में इन जरूरी प्रस्तावों पर लगी मुहर
पटना: बिहार राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद (संशोधन) अधिनियम, 2022 में संशोधन को मंजूरी दे दी। इसके तहत अब संबंधित अधिकारी राज्य में मद्यनिषेध कानून के उल्लंघन में जब्त किए गए वाहनों को उनके बीमित मूल्य का 10 प्रतिशत या न्यायिक प्राधिकरण के साथ उचित परामर्श के बाद वाहन मालिक से जुर्माने के तौर पर 5 लाख रुपये वसूली करने के बाद छोड़ सकते हैं। संशोधित खंड जल्द ही राज्य सरकार के संबंधित विभाग द्वारा अधिसूचित किया जाएगा। अब तक, जब्त वाहन के मालिक को अदालत की अनुमति के बाद वाहन को छोड़ने के लिए बीमाकृत मूल्य का 50 प्रतिशत भुगतान करना होता था।
इस आशय का निर्णय मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इस प्रस्ताव को मद्यनिषेध, आबकारी और पंजीकरण विभाग (आबकारी) द्वारा कैबिनेट के समक्ष पेश किया गया था। कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, अपर मुख्य सचिव (कैबिनेट सचिवालय) एस सिद्धार्थ ने कहा, “कुछ मामलों में यह पाया गया कि मालिक नए जब्त वाहन के बीमित मूल्य का 50 प्रतिशत भुगतान करने में असमर्थ थे। इसके अलावा, कुछ मामलों में यह भी महसूस किया गया कि वाहनों के मालिक निषेध कानूनों के उल्लंघन में शामिल नहीं थे। इसलिए सरकार ने बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क (संशोधन) अधिनियम, 2022 के एक विशेष प्रावधान में संशोधन करने का निर्णय लिया।
इसके तहत अब वाहन मालिक जब्त किए गए वाहनों के लिए बीमित मूल्य का 10 प्रतिशत या जुर्माना के रूप में 5 लाख रुपये का भुगतान कर सकेंगे।’’ उन्होंने स्पष्ट किया, “सक्षम अदालत से उचित अनुमति के बाद ही वाहन को छोड़ा जा सकता है। इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारी के समक्ष अपील करनी होगी’। इसके अलावा, कैबिनेट ने पूर्णिया हवाई अड्डा और दरभंगा सैन्य हवाई अड्डा पर नये सिविल इन्क्लेव के निर्माण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एवं राज्य सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) की स्वीकृति दे दी। सिद्धार्थ ने कहा, “दोनों शहरों के लिए हवाई अड्डों के विस्तार को ध्यान में रखते हुए दोनों शहरों के लिए एक नया मास्टर-प्लान तैयार किया जाएगा। कैबिनेट ने राज्य सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच हस्ताक्षर किए जाने वाले एमओयू के अनुबंध खंड को मंजूरी दे दी है।’’ राज्य सरकार ने वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करने के लिए पूर्णिया एयरबेस पर सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए पिछले साल 52.18 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया था।
-

पंजाबः नकाबपोश हमलावारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें CCTV
सुल्तानपुर लोधी: जिला कपूरथला प्रखंड सुल्तानपुर लोधी के गांव अमरजीतपार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक घर को नकाबपोशों ने निशाना बनाया। इसी बीच रात के अंधेरे में घर के गेट पर दो नकाबपोशों ने गोली चलाई। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गौरतलब है कि जब नकाबपोशों ने इस घटना को अंजाम दिया तो पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिस घर के बहार घटना हुई उस परिवार का कहना है कि बीती रात करीब 9 बजे की बात है जब वे अपने घर के अंदर रात का खाना खा रहे थे।
फिर उस समय उन्हें तेज आवाजें सुनाई देती हैं। और जब वे घर से बाहर जाकर नजर मरते हैं तो 2 नकाबपोश वहां से फरार हो गए। जिसके बाद उन्हें पता चलता है कि उन नकाबपोशों ने उनके घर के गेट पर गोलियां चलाई थीं। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घटना की जानकारी दी। हालांकि इस घटना से किसी को भी जानी हानि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वह अभी मामले की जांच कर रहें हैं और जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
-

जालंधर: 3 दिन से लापता बच्चों को दमोरिया पुल से किया बरामद, देखें वीडियो
जालंधर/वरुणः गदईपुर से प्रवासी मजूदर के बच्चे पिछले 3 दिन से घर से निकल गए थे। जिसकी पुलिस तालाश में जुटी हुई थी। एडीसीपी कंवल प्रीत चाहल और उनकी टीम नें बच्चों की तालाश को लेकर पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग भी की। इस दौरान उन्होंने जीआरपी थाने की पुलिस से संपर्क भी किया। जब उन्हें बच्चों के बारे में कुछ नहीं पता चला तो पुलिस ने उनकी तालाश को लेकर सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर भी लगाए गए। जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की तलाश का प्रयास किया।
बच्चों की तालाश को लेकर आज 31.05.2023 को टीम ने 2 बच्चों को रेलवे स्टेशन के पास दमोरिया पुल के नीचे से बरामद किया। इस दौरान बच्चे ने बताया कि वह 27.05.2023 को अपने माता-पिता के साथ बिहार से जालंधर आया था। उसके माता-पिता घर से सामान लेने गए हुए थे। कुछ देर बाद वे दोनों घर से निकलकर बाजार की तरफ आ गए, लेकिन उन्हें रास्ते का नहीं पता था। जिसके चलते वे अपने घर का रास्ता भटक गए और 2/3 दिन के लिए वह रेलवे स्टेशन के पास रह रहे थे और वहीं पर सो जाते थे। पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर उनके पिता राज कुमार और मां रजनी देवी को सौंप दिया।
-

जालंधरः DAV College की प्रिंसीपल सहित टीचरों ने लगाया धरना, देखें वीडियो
जालंधर/वरुण: पंजाब भर में PCCTU यूनिट द्वारा सरकार के खिलाफ सूबे के 136 कालेजों में रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। जालंधर में भी डीएवी कालेज के प्रिंसिपल राजेश कुमार की अगुवाई में ये प्रदर्शन जारी है। एक्शन कमेटी के खिलाफ 3 यूनिवर्सिटी से पंजाब के 136 कॉलेज के टीचरों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया है। यह रोष प्रदर्शन 3 जून तक चलेगा। जिसमें फीचर्स ने कॉलेज और एजेंट का बाय काट कर दिया है।
PCCTU यूनिट के प्रधान डॉ. एस.के तुली ने कहा की पंजाब सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है। पहले हमें भरोसा दिलाया गया था कि पंजाब में हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की और सेंट्रलजेशन सेंटर पोर्टल को रद्द कर दिया जायेगा। लेकिन फिर भी इस पर काम नहीं किया जा रहा है। इस लिए आज पंजाब भर की तीन युनिवर्सिटी के 136 कालेज में ये रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका ये प्रदर्शन 3 जून तक जारी रहेगा। जब तक उनकी मांगो को पूरा नहीं किया जाता वो अपना प्रदर्शन को और भी बढ़ा चढ़ा कर जारी रखेंगे।
-

बंगाणा में 2.5 करोड़ की अतिरिक्त राशि खर्च कर सीवरेज कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा- अनिरूद्ध सिंह ठाकुर
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में 2.5 करोड रुपए की अतिरिक्त राशि खर्च कर सीवरेज कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा तथा शीघ्र ही इस योजना का लाभ स्थानीय वासियों को मिलना आरंभ हो जाएगा। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ठाकुर ने जिला स्तरीय पिपलू मेले के दूसरे दिन उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देव भूमि हिमाचल प्रदेश मेलों व त्योहारों के लिए विश्वविख्यात है तथा यहां के सीधे-साधे लोग देवी-देवताओं के प्रति विशेष आस्था रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सत्ता संभालते ही हिमाचल प्रदेश में विकास को एक नई गति मिली है तथा सभी क्षेत्रों में एक समान विकास हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए स्थानीय विधायक द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।इससे पूर्व उन्होंने पिपलू स्थित नरसिंह मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में आयोजित समारोह में स्थानीय विधायक देवेंद्र भुट्टो ने ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें मेले के इतिहास व सांस्कृतिक महत्व बारे जानकारी प्रदान की। देवेंद्र भुट्टो ने बताया कि पिपलू मेला ऊना, हमीरपुर तथा कांगड़ा जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्रों के लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। मेले में इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार, फोक सिंगर ऋचा शर्मा के अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधला व पिपलू, आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा के विद्यार्थियों सहित ऊना हमीरपुर व कांगड़ा जिलों के अनेक उम्दा कलाकारों ने भी उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो, बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इन्द्र दत लखनपाल, कुटलैहड़ कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, हिमाचल प्रदेश रैड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक सुरेंद्र ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक ऊना अजय ठाकुर, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, तहसीलदार बंगाणा राहुल कंवर, खंड विकास अधिकारी बंगाणा सुरेंद्र जेतली, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित थे। -

पंजाबः तेजधार हथियारों से हमला करके व्यक्ति का किया कत्ल, देखें वीडियो
फरीदकोटः ज़िला फरीदकोट के गांव ढेपई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपने ससुर का पता लेकर वापिस आ रहे व्यक्ति पर तेज़धार हत्यारों से हमला करके व्यक्ति की हत्या कर दी गई। यहां तक कि उसके दो साले जो उसको छुड़ाने आए थे वह भी गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। घायलों को कोटकपुरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस पूरे मामले की पड़ताल जेतों पुलिस द्वारा की जा रही है। मृतक के पुत्र ने काह कि मेरे पिता और हम अपने नानके गाव अये थे, वापिस जाते हम पर हमला किया गया करवाई होनी चाहिए।
डी.एस.पी. गुरदीप सिंह ने कहा कि यह आपस रंजिह का मामला और इस में पुत्र हरमन की स्टेटमेंट पर पर मामला दर्ज कर रहे हैं।