Blog

  • पंजाबः व्यापारी पर फायरिंग का मामला में आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः व्यापारी पर फायरिंग का मामला में आरोपी गिरफ्तार

    मामले में पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

    लुधियानाः जिले में जमालपुर के गुरुहरसहाय नगर के दुकान में घुसकर दो दिन पहले व्यापारी पर जानलेवा हमला मामले सामने आया था। पुलिस ने गोली चलाने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि व्यापारी ने खुद पर ही फायरिंग करवाई थी। व्यापारी ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाए था कि उसकी पत्नी के रिश्तेदार से अवैध संबंध है। उसने ही उस पर हमला कराया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 42 वर्षीय अजय कुमार, उसका दोस्त 25 वर्षीय जतिंदर सिंह उर्फ ​​जज निवासी अमृतसर के पुतलीघर के रामतीर्थ रोड, 24 वर्षीय दीपक कश्यप, 23 वर्षीय सोनू कुमार निवासी न्यू पुनीत नगर और ताजपुर रोड के रूप में हुई है।

    पुलिस ने इनके कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, मोटरसाइकिल और एक कार बरामद की है। आरोपियों के साथी आशीष यादव को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी दो दिन बाद शिकायतकर्ता सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पत्नी और चचेरे भाइयों को झूठे मामले में फंसाने की नीयत से फायरिंग करवाई है। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि अमृतसर के पुतलीघर के रामतीर्थ रोड निवासी 42 वर्षीय व्यवसायी अजय कुमार को अपनी पत्नी बलविंदर कौर उर्फ ​​पूजा पर अपनी मौसेरी बहन रवीन महमी से अवैध संबंध होने का शक था।

    उसने अपनी रवीन और उसके भाई मनवीर पर हत्या के लिए सुपारी देने का आरोप लगाया था। पुलिस कमिश्नर सिद्धू ने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो उन्हें मामला गड़बड़ लगा, हालांकि पुलिस ने अजय कुमार की शिकायत के बाद उनकी पत्नी और चचेरे भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस को तब संदेह हुआ जब आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहा था। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी अजय कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अजय कुमार द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने उसके सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

    अजय ने खुद पर हमले की साजिश रची और उसमें जतिंदर सिंह को शामिल किया। जतिंदर ने टास्क पूरा करने के लिए दीपक कश्यप, सोनू कुमार और आशीष यादव को हायर किया। उन्होंने अमृतसर के एक सप्लायर से पिस्टल खरीदी थी। साजिश के तहत दीपक कश्यप, सोनू और आशीष यादव बाइक से उसकी दुकान पर आए और दीवारों पर गोलियां चला दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि तीनों के फरार होने के बाद अजय कुमार ने पुलिस को सूचित किया। थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस आरोपी को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।

  • भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प को लेकर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान 

    भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प को लेकर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान 

    नई दिल्ली : भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं यह साफ-साफ कहना चाहूंगा कि जब तक  मोदी सरकार सत्ता में है, तब तक हमारी एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता। शाह ने कहा कि भारतीय जवानों बहादुरी से चीनी सैनिकों को खदेड़ा। उन्होंने कहा कि हमारी सेना के जवानों ने 8-9 की दरमियानी रात को जो वीरता दिखाई है, मैं इसकी प्रशंसा करता हूं। हमारे जवानों ने घुसे हुए सभी लोगों को भगा दिया।

    शाह ने लोकसभा में आज विपक्ष के प्रश्नकाल नहीं चलने देने की निंदा भी की। शाह ने कहा कि जब मैंने प्रश्नकाल की सूची देखी और प्रश्न संख्या 5 देखने के बाद मुझे कांग्रेस की चिंता समझ में आई। शाह ने कहा कि दरअसल राजीव गांधी फाउंडेशन के एफसीआरए रद्द करने के सवाल से बचने के लिए कांग्रेस ने सीमा का मुद्दा संसद में उठाया।

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास से 1.35 करोड़ रुपए मिले। पंजीकरण इसलिए रद्द किया गया क्योंकि वह एफसीआरए नियमों के तहत नहीं था। साथ ही शाह ने कहा कि नेहरू के चीन प्रेम की वजह से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की बलि दे दी गई।

  • पंजाबः घर पर जाकर ASI ने मांगी 35 हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल

    पंजाबः घर पर जाकर ASI ने मांगी 35 हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल

    अमृतसरः जिले में एएसआई की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एएसआई एक घर में पहुंच कर रिश्वत की मांग कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह एएसआई एक घर में पहुंच कर परिवार वालों पर नशा बेचने के आरोप लगाकर 35 हजार रुपये की मांग कर रहा था। मामला पंजाब के अमृतसर जिले का है। आरोपी एएसआई बच्चीविंड पुलिस चौकी में तैनात है। 

    वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला एसएसपी (ग्रामीण) स्वप्न शर्मा के पास पहुंचा और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। अब बच्चीविंड चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी मुताबिक लोपोके थानाक्षेत्र की बच्चीविंड पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह बच्चीविंड गांव के एक घर पहुंचता है। परिवार पर नशा बेचने का आरोप लगा 35 हजार रुपये की मांग करता है। परिवार के लोग कहते हैं कि वे किराना की दुकान पर 2-2 रुपये का सामान बेचते हैं। वीडियो में परिवार की एक महिला कहती है कि उनके पास तो सिर्फ 100 रुपये हैं। इतनी बड़ी राशि वे कहां से लाएंगे।

    वायरल वीडियो में एएसआई कहता है कि वह चाहे घर के गहने बेच कर लाएं या फिर पड़ोसियों से मांग कर लाएं, वह दो घंटे तक इंतजार कर सकता है। इस दौरान परिवार के लोग एक कमरे में दिखाई देते हैं तो एएसआई घर के दूसरे कमरे में बैठकर परिवार को पैसों की व्यवस्था करने को कहता है। पैसों की व्यवस्था न होने पर आरोपी परिवार को पर्चा दर्ज करने की बात करता है। वायरल वीडियो दो मिनट छह सेकेंड की है। इस संबंध में जब एसएसपी स्वप्न शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • पंजाबः अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद का निधन

    पंजाबः अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद का निधन

    तरनतारनः अकाली दल के वरिष्ठ नेता और खडूर साहिब से पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का आज पीजीआई ने निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले 3 दिनों से तबीयत खराब होने के कारण चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने आज सुबह पीजीआई में अंतिम सांस ली।

    उनका अंतिम संस्कार तरनतारन के पैतृक गांव ब्रहम्पुरा में कल दोपहर 2 बजे किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार थे।

  • जालंधरः लतीफपुरा में पहुंची Khalsa Aid, लोगों के लिए किए खास प्रबंध

    जालंधरः लतीफपुरा में पहुंची Khalsa Aid, लोगों के लिए किए खास प्रबंध

    जालंधर/हर्षः महानगर के लतीफपुरा में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और कॉर्पोरेशन ने हाईकोर्ट के आदेशों पर पीला पंजा चलाकर कई घरों को मलबे में तब्दील कर दिया। लतीफपुरा में प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई को 4 दिन बीत गए है। वहीं दूसरी ओर बेघर हुए लोग ठंड के मौसम में देर रात सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर हो रहे है। इसी को देखते हुए खालसा एड की तरफ से उनके रात गुजारने के लिए वहां पर टेंट लगाकर उनका प्रबंध किया गया।

    इस दौरान अलग-अलग समाजसेवी संस्थाएं भी लतीफपुरा में अपनी-अपनी सेवा निभाने के लिए पहुंच रही हैं। खालसा एड से पहुंचे अमरप्रीत सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ से जो लतीफपुरा के लोगों के घर पर कार्रवाई करने उनके घरों को मलबे में तब्दील किया है, यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार को उनके घर तोड़ने से पहले कहीं जगह देनी चाहिए थी। अगर सरकार इनको जगा देती है तो खालसा एड की तरफ से इन लोगों के घर बनाने की सेवा भी उनकी तरफ से की जाएगी।

  • जालंधरः स्विफ्ट और इनोवा की नकोदर फगवाड़ा रोड पर भयानक टक्कर, हादसे में 2 की मौत

    जालंधरः स्विफ्ट और इनोवा की नकोदर फगवाड़ा रोड पर भयानक टक्कर, हादसे में 2 की मौत

    जालंधर/वरुणः नकोदर-फगवाड़ा रोड के गांव धालीवाल नजदीक स्विफ्ट और इनोवा कार के बीच भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। दोनों में टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में 2 नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 4  लड़कियां भी गंभीर रूप घायल हुई है। हादसे में घायल लड़कियों को उपचार के लिए नकोदर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर प्रभलीन कौर ने बताया कि अस्पताल में 2 नौजवान मृत हालत में आए थे। वहीं उनके साथ 4 लड़कियां गंभीर हालत में घायल थी। उन्होंने प्राथमिक उपचार कर उन्हें जालंधर अस्पताल में रैफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवकों के शवों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः नहर में विस्फोटक सामग्री मिलने से फैली दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

    पंजाबः नहर में विस्फोटक सामग्री मिलने से फैली दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

    समाना: पंजाब के समाना में भाखड़ा नहर में बम जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बम जैसी वस्तु को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार गोताखोरों के मुखिया शंकर भारद्वाज ने बताया कि लोगों द्वारा फेंके गए सिक्के भाखड़ा नहर में बरामद किए जा रहे थे।

    इस दौरान करीब 20-25 किलो वजनी बम देखा, जिसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे समाना थाना के अधिकारी राजवीर सिंह व हलदार सोमनाथ सिंह ने गोताखोरों की मदद से बम को बाहर निकाल लिया। फिलहाल पुलिस ने उस विस्फोटक उपकरण को कब्जे में ले लिया है और इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है।

  • जालंधर: मॉडल हाउस में गुंडागर्दी मामले का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर: मॉडल हाउस में गुंडागर्दी मामले का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, (हर्ष/वरुण): महानगर के मॉडल में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। मॉडल हाउस में काली थार में घूम रहे युवकों पर कुछ लोगों ने तेज़धार हथियारों से हमला कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कार सवार युवकों ने थार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त कार सवार युवकों ने अपनी थार छोड़कर भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं थार में बैठे 2 दोस्तों पर हमले करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

    दरअसल, थार गाड़ी चालक शक्ति नगर का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसके साथ एक लड़की भी मौजूद थी। दूसरी ओर थार पर हमला करने वाले युवक करतारपुर के रहने वाले थे, जो लड़की के पुराने दोस्त थे। बताया जा रहा है कि लड़की ने उनसे बात करनी छोड़ दी थी, जिस कारण युवकों ने थार पर हमला कर दिया। वहीं लड़की ने थार से निकलकर अपनी जान बचाई जबकि आरोपियों ने थार पर तेजधार हथियार मारकर गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस को थार में शराब की बोतल, गिलास और खाने का सामान मिला है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर लगे कैमरे तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष के बयानों के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। 

  • तरनतारन RPG अटैक में हमलावारों का CCTV आया सामने 

    तरनतारन RPG अटैक में हमलावारों का CCTV आया सामने 

    तरनतारनः पंजाब के तरनतारन में हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) अटैक मामले में पुलिस लगातार कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर लंडा के करीबियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने में जुटी है। वहीं, इस मामले में ढाबे का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें हमलावर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 2 आरपीजी ढूंढने की कोशिशें भी तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, तरनतारन ब्लॉस्ट की प्लानिंग को गोइंदवाल जेल में बैठे गैंगस्टरों ने ही तैयार किया था। जिसमें सभी कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा के लिए काम करने वाले गुर्गे हैं।

    बीते दिनों तरनतारन के कपड़ा व्यापारी का कत्ल करने वाले लंडा के गुर्गे अजमीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अब इस मामले में भी उसका नाम सामने आया है। उसके अलावा मनप्रीत मन्ना व नछतर सिंह सहित 5 और को तरनतारन पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ला चुकी है। पुलिस इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से दो तरनतारन के ही हैं, जिन्होंने आरोपियों को आरपीजी दागने के लिए मोटरसाइकिल उपलब्ध करवाया था। वहीं दो अन्य जिन्होंने तरनतारन में सहायता की थी, उन्हें भी गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन पुलिस अभी इनके बारे में अतिरिक्त जानकारियां सांझा नहीं कर रही है।

    खुफिया एजेंसियों को भारत में 4 आरपीजी आने की सूचना है। जिन्हें पाकिस्तान में मर चुका आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा मोहाली हमले से पहले ही भेज चुका था। जिनमें से दो का प्रयोग तरनतारन व मोहाली में हो चुका है। 2 आरपीजी अभी भी बिना प्रयोग किए पड़े हैं। लेकिन यह दोनों आरपीजी अभी स्लीपर सैल्स के हाथ नहीं पहुंचे हैं। इन्हें इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर से लगते इलाकों में ही किसी तस्कर ने छिपा रखा है। जिसकी तलाश अब तेज कर दी गई है। थाना सरहाली के पास हाईवे पर ही सभी आरोपी काफी समय के लिए इकट्‌ठे हुए थे। पुलिस इसी वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों के रूट का पता चल सके।

  • पंजाबः एसीपी को फोन कर फंसा का हाईकोर्ट नकली जज, किया गिरफ्तार

    पंजाबः एसीपी को फोन कर फंसा का हाईकोर्ट नकली जज, किया गिरफ्तार

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में दिल्ली हाईकोर्ट का जस्टिस बनकर घूमने वाले एक नकली जज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह नकली जज अमृतसर के एसीपी नॉर्थ वरिंदर खोसा को फोन करके बुरा फंस गया। एसीपी वरिंदर खोसा को बातचीत करते हुए नकली जज पर शक हो गया, जब जांच करवाई तो पूरा मामला सामने आ गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान मजीठा रोड के शास्त्री नगर में रहने वाले मिशू धीर के तौर पर हुई है। आरोपी मीशू ने एसीपी नॉर्थ वरिंदर खोसा को अपने परिवार को सुरक्षा देने के लिए फोन किया था।

    आरोपी ने खुद की पहचान जस्टिस दिल्ली हाईकोर्ट मीशू धीर बताई, लेकिन बातचीत में उसने कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिस पर एसीपी नॉर्थ को उन पर शक हो गया। एसीपी नार्थ को फोन करते हुए नकली जज ने पूर्व सीपी अरुण पाल सिंह और कई सीनियर पुलिस अधिकारियों के नाम लिए। इतना ही नहीं, शहर के सीनियर अधिकारियों का नाम लेते हुए कहा कि वह उनके आने पर सुरक्षा उपलब्ध करवाते रहे हैं। खुद को जज कहने वाले मीशू ने एसीपी नॉर्थ को फोन पर अपनी सुरक्षा के बारे में भी बताया। आरोपी ने कहा कि उसके पास 8 सुरक्षाकर्मी हैं, लेकिन उसे अपनी मां, जो अमृतसर में रहती हैं, के लिए सुरक्षाकर्मी चाहिए।

    इतना ही नहीं, उन्हें पता चला है कि इलाके में कोई पीसीआर भी चक्कर नहीं लगा रही। जब पुलिस ने आरोपी के घर पर रेड की तो उसके पास कोई भी डिग्री या जज का पहचान-पत्र नहीं था। आरोपी के घर जो कार खड़ी थी, उस पर बाकायदा नीली बत्ती लगा रखी थी। इसके अलावा कार के आगे ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट के नाम की प्लेट भी लगी हुई थी। पुलिस ने आरोपी मीशू के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है, जिस पर वह ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की प्लेट लगाकर घूमता था।