Blog

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, 13 मौजूदा पार्षद आप में शामिल

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, 13 मौजूदा पार्षद आप में शामिल

    फ़रीदकोट: पंजाब में आप पार्टी लगातार विपक्ष को झटके दे रही है। वहीं आज एक बार फिर से आप पार्टी ने विपक्ष को झटका देते हुए कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। आप ने कोटकपुरा निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए 13 पार्षदों को पार्टी में शामिल करवाया हैं। सभी पार्षद विधानसभा अध्यक्ष और कोटकपूरा हलके के विधायक कुलतार संधवां के नेतृत्व में शामिल हुए। इस अवसर पर कुलतार संधवां के भाई बरिंदर सिंह और जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष सुखजीत सिंह ने 13 एमसी का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष सुखजीत सिंह और आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले पार्षदों ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने लोगों के हित में काम किया है और आज पार्षद उनके साथ जुड़ा हुआ है।

  • पंजाब में मिलेगी सस्ती बिजली?

    पंजाब में मिलेगी सस्ती बिजली?

    चंडीगढ़ः पंजाब के लोगों को अब सस्ती कीमत पर बिजली मिलने की उम्मीद जगी है। दरअसल, पंजाब सरकार अब प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीदने जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इसके संकेत पहले ही दे दिये थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, पंजाबियों के साथ एक खुशखबरी सांझा कर रहा हूं..पंजाब सरकार पंजाब का एक निजी थर्मल प्लांट खरीद रही है…विवरण जल्द।

    बता दें कि पंजाब सरकार गोइंदवाल थर्मल प्लांट को खरीदने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि कुछ सरकारें सरकारी संपत्ति बेचती हैं, लेकिन हम निजी संपत्ति खरीद रहे हैं। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने जीवीके गोइंदवाल थर्मल पावर प्लांट को निजी क्षेत्र से खरीदने के लिए मैदान में उतरने का फैसला किया है। इस संबंध में पंजाब के हित में इस प्राइवेट थर्मल को खरीदने के नफा-नुकसान पर विचार करने के लिए मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में कैबिनेट सब-कमेटी ने 2 जून को एक बैठक भी की थी। इसके बाद अब मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि पंजाब सरकार एक प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीद रही है।

  • पंजाब: 40 किलो हेरोइन और 557 ग्राम अफीम बरामद मामले में तस्कर गिरफ्तार

    पंजाब: 40 किलो हेरोइन और 557 ग्राम अफीम बरामद मामले में तस्कर गिरफ्तार

    चंडीगढ़: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ और काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पंजाब पुलिस ने लुधियाना में एनसीबी चंडीगढ़ द्वारा 40 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में एक संयुक्त अभियान में एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर सनी वर्मा को गिरफ्तार किया है। सनी वर्मा अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के लिए भुगतान के लेनदेन को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। वह अक्षय छाबड़ा नाम के आरोपी का प्रमुख सहयोगी है, जिसे पिछले साल जयपुर हवाई अड्डे पर पकड़ा गया था। यह ऑपरेशन काफी गुप्त रखा गया था। इसका नेतृत्व पंजाब पुलिस के एआईजी नवजोत सिंह महल ने किया।

    एनसीबी और सीआई पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयास मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल व्यक्तियों को पकड़ने और अक्षय छाबड़ा के नियंत्रण में लुधियाना से संचालित नेटवर्क को खत्म करने में सहायक रहे हैं। एनसीबी चंडीगढ़ जोनल यूनिट ने कुल 40 किलोग्राम हेरोइन और 0.557 किलोग्राम अफीम जब्त की है। इसके अलावा, इस नेटवर्क से जुड़े 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से सभी लुधियाना में अक्षय छाबड़ा द्वारा संचालित अवैध गतिविधियों में शामिल थे।

  • जालंधरः carry on jatta 3 को लेकर शिवा सेना ने किया विरोध, देखें Live

    जालंधरः carry on jatta 3 को लेकर शिवा सेना ने किया विरोध, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाबी फिल्म carry on jatta 3 को लेकर विरोध होना शुरू हो गया है। वहीं आज शिव सेना कार्यकर्ताओं ने फिल्म में ब्राह्मणों को लेकर दिखाए गए दृश्य को लेकर विरोध जताया जा रहा है। शिव सेना नेताओं का आरोप है कि फिल्म में हवण पर पानी डालकर बेअदबी की गई। जिसके कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेताओं ने आरोप लगाया है कि सीएम भगवंत मान ने खुद इस फिल्म को देखा है लेकिन उन्होंने भी इस दृश्य को लेकर विरोध नहीं किया। शिव सेना नेता ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

    उन्होंने मांग की है कि अगर इस फिल्म को लेकर निर्माता पर कार्रवाई ना की गई तो शहर में विरोध तेज किया जाएगा। शिव सेना नेताओं का आरोप है कि पहले भी कई फ़िल्मों में हिंदू धर्मों का मज़ाक़ बनाया जा चुका है। फ़िल्म चलाने वाले पंजाबी कलाकारों ने एक बार फिर से हिंदू धर्म का मज़ाक़ तो उड़ाया है। शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान ने फ़िल्म कलाकारों सहित प्रोड्यूसर पर पर्चा दर्ज करने की मांग की है। जिसको लेकर एक उन्होंने शिकायत पुलिस दे दी है। उन्होंने तुरंत प्रभाव से फ़िल्म को बंद करवाने की मांग भी की है। 

  • जालंधरः हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर पुलिस ने की नाकेबंदी दौरान बसपा नेता को रोका

    जालंधरः हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर पुलिस ने की नाकेबंदी दौरान बसपा नेता को रोका

    जालंधर, ENS: पंजाब में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की डेडलाइन पिछले कल खत्म हो गई है। जिसके तहत आज सख्ती से पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। आज से पंजाब भर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की चेकिंग को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिन्होंने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई है उनके खिलाफ  ट्रैफिक पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान कईयों के पुलिस द्वारा चालान काटे जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक चैकिंग दौरान चाहे पुलिस मुलाजिम, एडवोकेट, आम जनता, सियासी पार्टियों के नुमाइंदे ही क्यों न हो किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है, उन पर कार्रवाई की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि इस चैकिंग दौरान बहुजन समाज पार्टी के बलविंदर सिंह को भी बस स्टैंड के नजदीक रोका गया। उनकी गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। बता दें कि हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट ना लगे होने के कारण पहली बार पकड़े जाने पर 2 हजार रुपए जुर्माना और दोबारा फिर से पकड़े गए तो जुर्माना बढ़कर 3 हजार रुपए हो जाएगा। दि फिर भी न माने तो वाहन का नंबर ब्लैकलिस्टेड हो जाएगा। सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश पर 30 जून तक वाहन चालकों को रिलैक्सेशन दी थी। अब सरकार ने रिलैक्सेशन अवधि को आगे बढ़ाने से साफ मना कर दिया है। अब परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को सीधे-सीधे आदेश हैं कि यदि कोई वाहन बिना HSRP पाया जाता है तो उसका चालान काटा जाए।

    कोर्ट के आदेश पर सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। लेकिन जब कांग्रेस शासन के दौरान साल 2021 में HSRP नंबर प्लेट न होने पर लोगों के चालान कटने लगे तो हो-हल्ला मचने पर तत्कालीन ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना ने इसकी डेडलाइन बढ़ाई थी। लेकिन कोरोना शुरू हो जाने के बाद सारा मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब मौजूदा सरकार ने भी मार्च महीने में 30 जून तक वाहनों में HSRP नंबर प्लेट लगाने के लिए डेडलाइन दी थी। लेकिन अब सरकार इसे आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है।

  • पंजाबः 35 लाख रुपए ठगने वाले ट्रैवल एजेंट हरप्रीत सिंह चोपड़ा गिरफ्तार

    पंजाबः 35 लाख रुपए ठगने वाले ट्रैवल एजेंट हरप्रीत सिंह चोपड़ा गिरफ्तार

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने माछीवाड़ा साहिब में 8 छात्रों से 35 लाख ठगने वाले ट्रैवल एजेंट को पकड़ा। लुधियाना का रहने वाला यह एजेंट हरप्रीत सिंह चोपड़ा पिछले 4 सालों से भगौड़ा था। उसके पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है और पूछताछ की जा रही है। प्रोबेशनल डीएसपी मनदीप कौर ने बताया कि वर्ष 2019 में रीना वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी। रीना छात्रों को आइलेट्स की ट्यूशन देती थीं। उसका संपर्क लुधियाना में स्टडी वीजा, वर्क परमिट और टूरिस्ट वीजा का काम करने वाले हरप्रीत सिंह से हुआ था। हरप्रीत ने रीना से 8 छात्रों को विदेश भेजने के नाम पर करीब 35 लाख रुपए लिए थे।

    रीना के अनुसार, हरप्रीत ने उसे सभी 8 छात्रों का 6 महीने में वीजा लगने का दावा किया था, लेकिन उसने छात्रों को नकली वीजा और टिकटें दी थीं। बाद में पता चलने पर 2 चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए थे। पुलिस ने हरप्रीत के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया था, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया था। अदालत ने भी उसे भगौड़ा करार दिया। आरोपी हरप्रीत सिंह चोपड़ा को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार ट्रैप लगाया, लेकिन वह बच जाता था। कुछ दिनों पहले प्रोबेशनल डीएसपी मनदीप कौर को पता चला था कि आरोपी लुधियाना में अपने घर रात को आता है।

    उसके घर के बाहर पुलिस ने एक आदमी लगाया। दूसरे दिन पुलिस ने रेड करनी थी तो आरोपी 3 हफ्ते घर से गायब रहा। रात बारिश तेज थी। आरोपी को लगा कि पुलिस नहीं आएगी। वह अपने घर पहुंचा तो पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी शातिर है। उसने पुलिस से बचने के लिए घर के चारों तरफ कैमरे लगा रखे थे। बीती रात भी पुलिस को कैमरे से देख कर आरोपी घर के स्टोर में छिप गया था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

  • भूकंप के 6.4 तीव्रता से लगे तेज झटके 

    भूकंप के 6.4 तीव्रता से लगे तेज झटके 

    जकार्ता: इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर शुक्रवार देर शाम 6.4 तीव्रता का भूकंप के झटके लगे। जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गए। खबर है कि भूकंप के दौरान के एक शख्स का दिल का दौरा पड़ने के वजह से मौत हुआ। देश की आपदा शमन एजेंसी (BNPB) के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने शनिवार को रॉयटर्स को बताया कि भूकंप के कारण  मध्य जावा प्रांत के क्षेत्र में फैले सैकड़ों घरों, कुछ कार्यालयों, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को मामूली क्षति हुई है।

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी ने कहा कि भूकंप 25 किमी (15 मील) की गहराई पर आया था। योग्यकार्ता क्षेत्र के कई शहरों के साथ-साथ इंडोनेशिया के सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप पूर्व और मध्य जावा में भी महसूस किया गया। सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई। इंडोनेशिया में भूकंप आना आम बात है क्योंकि यह भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में है। इंडोनेशिया, दक्षिण पूर्व एशिया में, तथाकथित ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ में फैला हुआ है, जो एक अत्यधिक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र है। जहां पृथ्वी की परत पर विभिन्न प्लेटें मिलती हैं और बड़ी संख्या में भूकंप और ज्वालामुखी उत्पन्न करती हैं।

    मुहारी ने कहा कि भूकंप से योग्यकार्ता और इसके पड़ोसी प्रांतों मध्य जावा और पूर्वी जावा में कम से कम 93 घरों के साथ-साथ अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भूकंप की वजह से स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, पूजा घर और सरकारी कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एजेंसी योग्यकार्ता शहर और गुनुंग किदुल और केबुमेन जिलों में घरों को हुए नुकसान का आकलन कर रही है। इससे पहले गत अप्रैल में जावा के उत्तरी तट पर 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

    पिछले साल 21 नवंबर को  पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में भयानक भूकंप आया था। 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 331 लोग मारे गए थे और करीब 600 लोग घायल हुए थे। बता दें कि योग्याकार्ता में 2006 में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 6,200 से अधिक लोग मारे गए और 1,30,000 से अधिक घायल हुए थे। एक दिन पहले यानी वीरवार (29 जून) को अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, गनीमत की बात यहां भी यही रही कि किसी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। तालिबान शासित अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई थी। यहां आए भूकंप का केंद्र फैजाबाद का पूर्वी दक्षिण पूर्व क्षेत्र रहा था।

  • हैवानियत: चलती कार में लड़की से किया गैंगरेप

    हैवानियत: चलती कार में लड़की से किया गैंगरेप

    फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर में हिंदू लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि मो. अनीस और मो. शमी ने उसे आवास योजना का लाभ दिलाने के बहाने पहले अपने पास बुलाया और फिर अपने दो साथियों की मदद से उसे बंधक बनाकर चलती कार में जबरन गैंगरेप किया। घटना के वक्त प्यास से तड़प रही लड़की ने जब आरोपियों से पीने के लिए पानी मांगा तो हैवानों ने उसके मुंह में जबरन पेशाब करते हुए अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लिया। बेसहारा लड़की की अस्मत लूटने के बाद आरोपियों ने उसे कहीं शिकायत करने पर हत्या की धमकी देते हुए छोड़ दिया, जिसके बाद पीड़ित युवती सीधे थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।

    आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इसके बाद भी लड़की ने हार नही मानी और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी डाली। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद पुलिस को केस दर्ज कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया. कोर्ट के आदेश पर बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मो. अनीस राईन, मो. शमी कुरैशी समेत 3 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 376-D, 354-ग, 506 व एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पीड़िता को मेडिकोलीगल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना बिंदकी कोतवाली इलाके की है।

    बिंदकी कोतवाली इलाके की रहने वाली हिन्दू लड़की ने बताया कि उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। वह कपड़ों की फेरी कर अपना जीविका चलाती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात हथगांव थाना क्षेत्र के डीघवारा गांव के रहने वाले मो. अनीस और मो. शमी कुरैशी से हुई थी। आरोपियों ने उसे आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया। 10 मई की शाम आरोपियों ने उसे लेखपाल से मिलाने के बहाने फोन करके बिंदकी कस्बे में बुलाया, जब लड़की उनके पास पहुंची तो उसे कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी को सूनसान रोड की तरफ मोड़ दिया। चलती कार में ही आरोपी अनीश राईन और मो. शमी ने लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

    इस दौरान पानी मांगने पर हैवानों ने लड़की के मुंह में पेशाब कर अश्लील वीडियो बना लिया और कहीं शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, जिसके चलते आरोपी पीड़ित लड़की पर सुलह का दबाव बना रहे हैं। वहीं सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं इस मामले में मीडिया के सवालों पर पुलिस अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।

  • सिनेमा जगत को बड़ा झटकाः मशहूर कॉमेडियन का हुआ निधन

    सिनेमा जगत को बड़ा झटकाः मशहूर कॉमेडियन का हुआ निधन

    लॉस एंजिलिस: मशहूर अमेरिकी अभिनेता एलन आर्किन का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके बेटे एडम, मैथ्यू और एंथोनी ने अपने पिता का निधन हो जाने की जानकारी दी।  उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘हमारे पिता एक कलाकार और एक व्यक्ति, दोनों ही रूप में एक अद्वितीय प्रतिभाशाली इंसान थे।’ उनके निधन की खबर के बाद हॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। हॉलीवुड की कई मशहुर हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया। अपने मजाकिया अंदाज के लिये मशहुर और बहुमुखी प्रतिभा के धनी आर्किन को 2007 में ‘लिटिल मिस सनशाइन’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला था।

  • पंजाबः दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर लूट की कोशिश

    पंजाबः दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर लूट की कोशिश

    मुक्तसर साहिबः गिद्दड़बाहा में एक दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर लूटपाट करने की नाकाम कोशिश की गई है। अज्ञात युवक भागता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गिद्दड़बाहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए आढ़ती सुरिंदर कुमार ने बताया कि वह बीते दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने फार्म हाकम सिंह सुरिंदर कुमार पर बैठा हुआ था। उन्होंने बताया कि एक युवक आया और आते ही उसने मेरी आंखों में मिर्च डाल दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात युवक उन्हें लूटने के इरादे से आया था। उन्होंने कहा कि मेरी आंख खुली थी और जब मैंने गाली देना शुरू किया तो युवक मौके से भाग गया।

    युवक के भागने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद ई-रिक्शा चालक उनकी दुकान पर आया और कहने लगा कि मेरे उस युवक के पास पैसे रह गए है और कहा कि इसी दौरान वह युवक वहां से फरार हो गया था। उन्होंने कहा कि मेरी टांगे ठीक ना होने के कारण मैं उनका पीछा नहीं कर सका। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें न्याय दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर भीड़ भरे बाजारों में ऐसा हो सकता है तो घर पर महिलाएं कैसे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि नशेड़ी युवकों से उन्हें निजात दिलाई जाए। इस मौके पर जब गिद्दड़बाहा पुलिस प्रभारी बलविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच चल रही है और जल्द ही अज्ञात युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।