Blog

  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन ने आसिम मुनीर पर लगाए गंभीर आरोप

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन ने आसिम मुनीर पर लगाए गंभीर आरोप

    नई दिल्ली: पाकिस्तान की राजनीति में इन दिनों भूचाल मचा हुआ है। इसी बीच अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान ने एक बड़ा बयान दे दिया है। अलीमा खान ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की विचारधारा को लेकर कई गंभीर दावे कर दिए हैं। इसके बाद अब पाकिस्तान में एक नया विवाद खड़ा हो चुका है।

    आसिम मुनीर की सोच है बहुत खराब

    अलीमा ने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के मौजूदा सेना प्रमुख की सोच बहुत कठोर और कट्टरपंथी है। उनकी मानसिकता भारत के प्रति शत्रुतापूर्ण है। यही कारण है कि वो सीमा के आस-पास बढ़ते हुए तनाव को प्रोत्साहित करते हैं। अलीमा ने यह दावा किया है जो भी लोग मुनीर की मानसिकता से सहमतन हीं होते उन्हें निशाना बना लिया जाता है। यही रवैया पाकिस्तान की राजनीति को खराब कर रहा है।

    भारत के प्रति इमरान का रुख था अच्छा

    अलीमा खान के अनुसार, इमरान खान हमेशा से ही भारत के प्रति पॉजिटिव रुख रखते थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके भाई ने कई बार भारत से बातचीत करने की कोशिश की और भारतीय नेतृत्व और बीजेपी से रिश्ते सुधारने के लिए कई जरुरी कदम भी उठाए। अलीमा के अनुसार, पाकिस्तान में जब भी कठोर मानसिकता वाला नेतृत्व सत्ता में आता है तो भारत-विरोधी माहौल बनाया जाता है।

    बेटों को है पिता की चिंता

    इमरान खान की बहन के अलावा उनके बेटे कासिम खान और सुलेमान खान ने भी पाकिस्तान पर हुक्मरानों के आरोप लगाए हैं। हाल ही में उन्होंने एक बयान में यह कहा था कि उन्हें अपने पिता की जान को लेकर काफी चिंता है। दोनों बेटों का यह कहना था कि उन्हें डर है कि सरकार इमरान खान की सेहत से जुड़ी कोई अहम जानकारी उनसे छिपा रही है जो सामान्य नहीं हो सकती। कासिम और सुलेमान ने कहा था कि उनको पिछले 47 दिनों से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद अपने पिता की हालत के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी।

    इमरान खान ने भेजा था जेल से संदेश

    इमरान खान ने भी जेल से संदेश भेजा था। इसमें उन्होंने सेना प्रमुख पर तीखा हमला किया था। उन्होंने यह आरोप लगाया था कि जनरल मुनीर पाकिस्तान को अपने कब्जे में रखना चाहते हैं और उन्हीं के कारण से देश गहरे संकट में जा रहा है। इमरान का यह कहना है कि वो जिस तरह का दबाव और प्रताड़ना का सामना कर रहे हैं वह किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार करने लायक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जेल में उनके साथ कुछ हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सेना प्रमुख की होगी।
  • Punjab News: Golden Temple पहुंचे डेरा राधा स्वामी सत्संग के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, देखें Live

    Punjab News: Golden Temple पहुंचे डेरा राधा स्वामी सत्संग के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, देखें Live

    अमृतसरः श्री हरिमंदिर साहिब में आज डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे। जहां वह श्री हरमंदिर साहिब पहुंचकर नतमस्तक हुए। इस अवसर पर उनके साथ सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं डेरा बाबा के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा के साथ नमन करते हुए सरबत के भले की अरदास की।

    बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो के आगमन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रंबंध किए गए और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स उनके साथ मौजूद रही, ताकि संप्रदाय की सुरक्षा और यात्रा सुचारू रूप से पूरी हो सके। सुबह सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचकर वह सीधे दर्शन-दीदार के लिए गए और गुरबाणी कीर्तन सुनने के बाद नतमस्तक हुए।

    उनकी मौजूदगी देखकर संकीर्तन में भी उत्साह देखा गया। लेकिन बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत से परहेज़ किया। दर्शन के बाद वह अपने काफिले के साथ वापिस रवाना हो गए। इस दौरे को पूरी तरह धार्मिक माना जा रहा है। उन्होंने किसी भी प्रकार के बयान या टिप्पणी से परहेज़ किया।

  • Punjab News: IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब पुलिस के 4 अधिकारियों की नई नियुक्तियां आज की गईं। विजिलेंस में तैनात वरिंदर सिंह बराड़ को फाजिल्का के एसएसपी पद पर इस आरोप के चलते निलंबित कर दिया गया था कि उनके अधीनस्थ भ्रष्टाचार में लिप्त थे। वहीं जगत प्रीत सिंह लुधियाना में एसएसपी विजिलेंस थे और कथित तौर पर कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को गिरफ्तार ना करने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया था। अब वह दोबारा से विजिलेंस में वापस आ गए।

  • Jalandhar News: मीटर को लेकर डेढ़ साल से व्यक्ति काट रहा चक्कर, SDO और JE पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मीटर को लेकर डेढ़ साल से व्यक्ति काट रहा चक्कर, SDO और JE पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारी ने बिजली विभाग के निजी कारिंदों पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए है। पीड़ित कुलदीप सिंह का कहना हैकि वह पिछले डेढ़ साल से घर में नया बिजली मीटर लगवाने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। उनका आरोप है कि विभाग से जुड़े कुछ निजी कारिंदों द्वारा 18 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने निजी करिंदों द्वारा रिश्वत मांगने को लेकर विभाग के एसडीओ और जेई की मिली भुगत के आरोप लगाए है।

    पीड़ित का आरोप है कि कारिंदे खुलेआम धमकी देते हैं कि पैसे दिए बिना मीटर नहीं लगाया जाएगा। कुलदीप सिंह ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में बिजली विभाग के दफ्तर के चक्कर काटकर थक गए है, लेकिन अब तक उनका मीटर नहीं लगाया जा रहा। इस मामले को लेकर वह सरकार के कई विभागों, अधिकारियों और शिकायत पोर्टल्स पर भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

    कुलदीप सिंह ने विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उसके मीटर के पेपर रद्द कर दिए। उनका कहना है कि इसकी जानकारी उन्हें प्राइवेट लोगों से मिली है। कुलदीप सिंह का कहना हैकि प्राइवेट बंदे मेरे पास आए उन्होंने कहा आप जितनी बार मर्जी बिजली दफ्तर के चक्कर लगा लें, लेकिन आपका मीटर नहीं लगेगा। कुलदीप सिंह का कहना है कि उसका पत्नी के विवाद चल रहा है।

    इस बात के बारे में एसडीओ को कहां से पता चली है। उनका आरोप है कि सब लोग मिले हुए है। पीड़ित ने प्रशासन और पंजाब सरकार से मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। दूसरी ओर, इस मामले को लेकर जब बिजली विभाग के एसडीओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह किसी एजंट के पास फंस गए होंगे। लेकिन उनके द्वारा कोई पैसे की मांग नहीं की गई है।

  • Punjab News: मेडिकल अधिकारी-टेक्नीशियन गिरफ्तार, नशा तस्करी का रैकेट चलाने के लगे आरोप

    Punjab News: मेडिकल अधिकारी-टेक्नीशियन गिरफ्तार, नशा तस्करी का रैकेट चलाने के लगे आरोप

    लुधियानाः शहर स्थित सेंट्रल जेल में तैनात एक मेडिकल अधिकारी और एक टेक्नीशियन को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों जेल के भीतर नशा सप्लाई करने का रैकेट चला रहे थे और इसके बदले परिजनों से UPI के माध्यम से पैसे वसूलते थे। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद जेल में तैनात आधा मेडिकल स्टाफ फरार बताया जा रहा है। आरोपियों की पहचान डॉ. प्रिंस (मेडिकल ऑफिसर) और जसपाल शर्मा (टीबी टेक्नीशियन) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एक महीने की जांच के बाद की गई।

    जांच अधिकारी ASI दिनेश कुमार के अनुसार, 27 अक्टूबर को जेल स्टाफ को हवालातियों से 117 नशीले कैप्सूल और 3 मोबाइल फोन बरामद हुए थे। इसके बाद डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जगजीत सिंह की शिकायत पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और जेल एक्ट की धारा 52A (1) के तहत FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने हवालाती रवि कुमार, अमनदीप कुमार, अजय कुमार, उबैद मसीह और गुलशन को गिरफ्तार किया था।

    हवालाती से पूछताछ में डॉ. प्रिंस और टेक्नीशियन जसपाल शर्मा के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों को निगरानी में लेकर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों इनमेट्स को नशा पहुंचाने के बदले उनके परिजनों से UPI के जरिए पैसे लेते थे और कई बार इलाज के नाम पर उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर पैसे वसूलते थे। ASI ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन मिले हैं। जांच के दौरान और लोगों के संलिप्त होने की आशंका है। वहीं 17 जनवरी 2024 को भी असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट गगनदीप शर्मा और सतनाम सिंह को इसी तरह के ड्रग सप्लाई रैकेट में गिरफ्तार किया गया था। वे भी इनमेट्स से UPI के माध्यम से पैसे ले रहे थे।

  • Punjab News: मंत्री धालीवाल का अकाली दल पर हमला, विक्रम मजीठिया को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: मंत्री धालीवाल का अकाली दल पर हमला, विक्रम मजीठिया को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अकाली दल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति की चल रही चुनाव प्रक्रिया में पंजाब सरकार की ओर से किसी के साथ भी कोई दबाव या धक्केशाही नहीं हो रही और हर नागरिक को चुनाव लड़ने का पूरा लोकतांत्रिक अधिकार है।

    धालीवाल ने विक्रम मजीठिया की जमानत अर्जी पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा रद किए जाने को बड़ा झटका बताते कहा कि कोर्ट ने विजिलेंस (जांच) द्वारा पेश किए गए सबूतों को गंभीर माना है। उन्होंने उजागर किया कि यह मामला राजनीतिक प्रतिशोध नहीं, बल्कि ड्रग माफिया से जुड़े सच को सामने लाने की जरूरत है।

    धालीवाल ने बताया कि मजीठिया मामले में लगभग 540 करोड़ रुपये के लेन-देन के सबूत हैं, जिन्हें नशे की तस्करी से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस मामले पर कार्रवाई नहीं की, जिससे पंजाब के कई युवा नशे की चपेट में आ गए। आज मान सरकार ने हिम्मत दिखाकर इस ड्रग नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। चुनाव संबंधी आरोपों को खारिज करते धालीवाल ने कहा कि कागज रद्द होने या अन्य मसलों पर अकाली दल और अन्य पार्टियों द्वारा किए जा रहे दावे सिर्फ ड्रामेबाजी हैं। सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रही है और चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांति-चैन के साथ चल रही है।

  • पुलिस से भिड़े ग्रामीण, जमकर चले ईंट-पत्थर और आसू गैस के गोले, थाना प्रभारी सहित 25 कर्मी घायल, देखें वीडियो

    पुलिस से भिड़े ग्रामीण, जमकर चले ईंट-पत्थर और आसू गैस के गोले, थाना प्रभारी सहित 25 कर्मी घायल, देखें वीडियो

    सरगुजाः जिले के अमेरा ओपनकास्ट कोल माइंस के विस्तार का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। गुलेल से भी हमला किया। हमले में एएसपी थाना प्रभारी सहित करीब 25 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 12 से ज्यादा ग्रामीणों को भी चोट आई है। हालात को काबू करने पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। थाना प्रभारी को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल के अमेरा खदान के विस्तार के लिए परसोढ़ी गांव की जमीनें साल 2001 में अधिग्रहित की गई है। ग्रामीण अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी करीब 500 की संख्या में पुलिस बल के साथ जमीन अधिग्रहण के लिए पहुंचे थे।

    वहीं एसईसीएल प्रबंधन का कहना है कि परसोडीकला के ग्रामीणों को अब तक लगभग 10 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। जिला आरएंडआर समिति की सहमति से रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है, लेकिन जैसे ही खनन परसोडीकला की ओर बढ़ा, कुछ असामाजिक तत्वों ने ग्रामीणों को फिर से उकसाया, जिन्होंने अधिग्रहीत भूमि खाली करने से इनकार कर दिया।

    ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर, गुलेल से हमला किया। इसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी ग्रामीणों पर पत्थर चलाए। पत्थरबाजी में एएसपी अमोलक सिंह, एसडीओपी ग्रामीण, धौरपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह सहित 25 पुलिसकर्मियों को चोट आई है। थाना प्रभारी अश्वनी सिंह को ज्यादा चोट लगने के कारण अंबिकापुर रेफर किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस की ओर से भी पत्थर चलाए गए। इसमें 12 से ज्यादा ग्रामीणों को चोटे आई है। पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    ग्रामीणों ने बताया कि अमेरा खदान के लिए साल 2001 में भूमि अधिग्रहण हुआ। अब तक मात्र 19% किसानों ने ही मुआवजा लिया है। किसानों को अब तक न नौकरी मिली, न सभी को मुआवजा। 3 माह पहले अधिग्रहित जमीन पर बुलडोजर चलाया गया था, जिसके बाद ग्रामीण अपनी फसल और जमीन की रखवाली कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बैठक कर निर्णय लिया है कि वे अपनी जमीनें नहीं देंगे। इसके बावजूद प्रशासन जमीन पर जबरदस्ती कब्जा दिलाने पर अड़ा है। इसके कारण यह तनाव की स्थिति बनी है।

    इस घटना पर टीएस सिंहदेव ने एक्स पर लिखा- सरकार जिनकी प्रतिनिधि है, उन्हीं पर लाठियां बरसा रही है। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम परसोडीकला का दृश्य लोकतंत्र को शर्मिंदा करने वाला है। जहां गुजरात की एक निजी कंपनी से सरकारी खदान में उत्खनन कराया जा रहा है और विरोध कर रहे स्थानीय ग्रामीणों पर पुलिस का लाठीचार्ज और आंसू गैस बरसाई गई। उन्होंने लिखा- यही है वह ‘गुजरात मॉडल’, जिसे देश वाराणसी और अयोध्या में भी देख रहा है। जहां स्थानीय लोगों के रोजगार और संसाधनों पर बाहर की कंपनियों और लोगों का कब्ज़ा कराया जा रहा है, और स्थानीय समुदायों के अधिकारों की पूरी तरह अनदेखी कर दी गई है। सरकार का काम जनता की रक्षा करना है, उन्हीं पर लाठियां चलाना नहीं। छत्तीसगढ़ के लोगों के हक, जमीन और भविष्य का इस तरह दमन नहीं किया जा सकता।

  • Dollar के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया

    Dollar के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया

    बिजनेसः डॉलर के मुकाबले रुपया वीरवार को अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। रिपोर्ट के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे गिरकर 90.43 के स्तर पर आ गया है। 3 दिसंबर को ये 90.15 के स्तर पर बंद हुआ था। लगातार विदेशी फंड्स की निकासी ने रुपए पर दबाव बनाया है। रुपया 2025 में अब तक 5.5% कमजोर हो चुका है। जनवरी को रुपया डॉलर के मुकाबले 85.70 के स्तर पर था, जो अब 90.43 रुपए के लेवल पर पहुंच गया है।

    रुपए में गिरावट का मतलब है कि भारत के लिए चीजों का इम्पोर्ट महंगा होना है। इसके अलावा विदेश में घूमना और पढ़ना भी महंगा हो गया है। US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया हैं, जो भारत की GDP ग्रोथ को 60-80 बेसिस पॉइंट्स गिरा सकता है और फिस्कल डेफिसिट बढ़ा सकता है। इससे निर्यात घट सकता है।

    विदेशी मुद्रा की आमद कम होती है। इस वजह से रुपया दबाव में है। जुलाई 2025 से अब तक विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने भारतीय एसेट्स में ₹1.03 लाख करोड़ से ज्यादा की बिक्री की है। इसकी वजहें US ट्रेड टैरिफ्स की चिंता है। इससे डॉलर की मांग बढ़ गई है (बिक्री डॉलर में कन्वर्ट होती है), जो रुपए को नीचे धकेल रहा है।

  • युद्ध खत्म करना चाहते हैं रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, Donald Trump ने किया खुलासा

    युद्ध खत्म करना चाहते हैं रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, Donald Trump ने किया खुलासा

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अहम खुलासा किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल के यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर रुस के राष्ट्रपति के साथ अच्छी बातचीत हुई है। ट्रंप ने यह दावा किया है कि डेलीगेशन से बातचीत के दौरान यह पाया गया कि व्लादिमीर पुतिन भी युद्ध खत्म करना चाहते हैं। बुधवार को अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने मॉस्को में रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पांच घंटे तक लंबी बातचीत की। दोनों दिग्गजों में बात साल 2022 में शुरु हुए यूक्रेन-रुस के विवाद को खत्म करने के लिए थी।

    युद्ध को खत्म करना चाहते हैं पुतिन

    अमेरिका के राष्ट्रपति ने ओवल ऑफिस में मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि पुतिन की कल जेरेड कुशनर और स्टीव व्हिटकॉफ के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई। उस मीटिंग में क्या निकला यह तो मैं आपको नहीं बता सकता क्योंकि टैंगों के लिए दो लोगों की जरुरत होती है। उन्होंने आगे कहा कि वह युद्ध खत्म करना चाहते हैं और उनका यह मानना था।

    कुछ मुद्दे अभी नहीं सुलझे

    केमलिन के सीनियर सलाहाकर ने बुधवार को कहा कि यह मीटिंग लड़ाई शुरु होने के बाद से वाशिंगटन और मॉस्को के बीच में सबसे बड़ी बातचीत में से एक थी। इलाके के मुद्दों पर कोई समझौता नहीं हुआ है। ट्रंप ने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल ने समझौते के संभावित रास्तों पर विचार किया है परंतु अभी भी कुछ मुद्दे ऐसे हैं जो अनसुलझे हैं। ट्रंप ने यह दावा किया है कि यूक्रेन के मसले को हल करने के वो काफी करीब है हालांकि उनका यह भी कहना है कि अभी काफी काम किया जाना है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात से पहले पुतिन ने शांति प्रक्रिया में यूरोप की भूमिका की भी आलोचना की थी। उन्होंने यह आरोप लगाया था कि यूरोपीय देशों ने ऐसे प्रस्ताव भेजे हैं जिनका एक ही मकसद है पूरी शांति प्रक्रिया को रोकना।      
  • Punjab News: नंबरदार की हत्या, माथे और सीने में मारी गोली, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: नंबरदार की हत्या, माथे और सीने में मारी गोली, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के मंगसराय गांव से फायरिंग का मामला सामने आया है, जहां नंबरदार जसपाल सिंह की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले को जमीन के झगड़े से जोड़ा जा रहा है। वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि नंबरदार जसपाल सिंह की मौत माथे और सीने में गोली लगने से हुई है, जिसके संबंध में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    वहीं आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रेसिडेंट मनजिंदर सिंह ने कहा कि मृतक जसपाल सिंह नंबरदार गांव मंगसराय का रहने वाला था और उसका छोटा भाई था, जिसने कोर्ट में जमीन का केस जीता था, लेकिन दूसरी पार्टी उसे खाली नहीं कर रही थी, जिस वजह से दूसरी पार्टी के लोगों ने गेहूं को पानी लगा रहे जसपाल सिंह के माथे और सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन से इंसाफ की मांग की है। दूसरी तरफ, पुलिस ऑफिसर ने कहा कि जमीन के झगड़े को लेकर आपसी झगड़े के बाद जसपाल सिंह नंबरदार की हत्या कर दी गई। पुलिस टीम जांच कर रही है।