Blog

  • भाजपा ने की मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्तियां 

    भाजपा ने की मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्तियां 

    खरड़ः भाजपा मंडल ने 22 फरवरी को खरड़-3 की बैठक मंडल अध्यक्ष सुखबीर राणा के नेतृत्व में होटल पलानी बडाला रोड खरड़ में हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मोहाली के जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ठ पहुंचे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब बीबी लखविंदर कौर गरचा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र राणा, जिला महासचिव जगदीप सिंह औजला, जिला उपाध्यक्ष पवन मनोचा, कर्नल साही, जिला सचिव प्रवेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष-1 अमरीक सिंह हैप्पी, मंडल अध्यक्ष – 2 सुभाष अग्रवाल विशेष रूप से पहुंचे। 

    इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग हड़ताल पर है चाहे वह कर्मचारी हो, मजदूर हो, किसान हो, व्यापारी हो। पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी के बदलाव से तंग आ चुके हैं। पंजाब के लोग आज बीजेपी की तरफ उम्मीद और विश्वास की निगाह से देख रहे हैं। जिससे पंजाब में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। इस अवसर पर खरड़ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा भाजपा में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं का पार्टी का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि पार्टी में उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा। 

    बैठक के बाद मंडल खरड़-3 के अध्यक्ष सुखबीर राणा ने जिलाध्यक्ष की सहमति एवं विधिवत अनुमोदन से नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। डॉ. योगेश धवन स्काईलार्क, कुश राजपूत मछलीकलां को मंडल महासचिव, डॉ. सोडागर सिंह कोमल को वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष, सरदार जगमोहन सिंह ग्रेवाल, मंजू राठौर, धर्मवीर सिंह झांजेड़ी, रोहित सचदेवा गुलमोहर सिटी, गुरमेल सिंह रसनहेडी को मंडल उपाध्यक्ष, रोशन लाल कक्कड़ गिलको, विशंबर सिंह नीटा बडाली , गौरव राणा झांजेड़ी, विनोद कुमार नवांशहर-बडाला, गुरजंट सिंह अजीत एन्क्लेवश, आशीष शर्मा को मंडल सचिव, महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में संतोष बंसल जेटीपीएल, एससी मोर्चा अध्यक्ष के रूप में सरदार योगराज सिंह मछलीकलां, युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में भीम गुप्ता भागोमाजरा, बलराम राणा मछलीकलां को किसान मोर्चा का अध्यक्ष, रामसरूप नवांशहर-बडाला को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष, कमलदीन रसनहेडी को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष और वीके दास को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया।

    सोनू शर्मा स्काईलार्क को आईटी इंचार्ज, हरकरनवीर सिंह बडवाल, गौरव सोढ़ी को आईटी सह-इंचारज और प्रीतकंवल सिंह सैनी गार्डन कॉलोनी, बलदेव सिंह लाडी भागोमाजरा, गुरजंट सिंह अजीत एन्क्लेव, रणबीर सिंह झांजेड़ी, डॉ. पवन कुमार रसनहेडी , मंगत राम नवांशहर, रवि कुमार बडाला, अगम वशिष्ठ रंजीत नगर, जगवीर राणा मछलीकलां, कुलदीप चंद पराशर ग्रीन एवेन्यू को शक्तिकेंद्र प्रधान व प्रभजोत सिंह, मनप्रीत सिंह, पलविंदर सिंह, रंजीत सिंह, मंगत राम शर्मा, सुरिंदर कुमार, रजनी बट्टू, गोरव राजल, ममता डोगरा, सुभम लवली, आईपीएस बडवाल, संजीव मित्तल, सरबजीत सिंह, हरमिंदर सिंह को मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया है।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के थाने के बाहर भारी इक्ट्ठ वाले बयान के बाद पुलिस हुई अलर्ट

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के थाने के बाहर भारी इक्ट्ठ वाले बयान के बाद पुलिस हुई अलर्ट

    अमृतसरः अजनाला में कुछ दिन पहले वारिस पंजाब दे के मुखी अमृततपाल सिंह और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दरअसल, एक गुरसिख को अगवा करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने अमृतपाल के दो करीबियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले के बाद आज सुबह प्रेस वार्ता दौरान अमृतपाल ने ऐलान किया था कि शाम तक अगर इस एफआईआर को रद्द ना किया गया तो कल वह अजनाला थाने के बाहर भारी इकट्ठ करेंगे और अपनी गिरफ्तारी देंगे।

    अमृतपाल सिंह के बयान के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई है। पुलिस जिला अमृतसर ग्रामीण एसपी जुगराज सिंह व डीएसपी अजनाला संजीव कुमार अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ अजनाला थाना क्षेत्र के अलावा शहर के अन्य स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है और जगह-जगह नाकाबंदी की योजना बनाई रही हैं। मीडिया से बात करते हुए एसपी जुगराज सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ दर्ज मामले की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक सारी कार्रवाई की जाएगी।

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतू जल्द करवाएं ईकेवाईसी

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतू जल्द करवाएं ईकेवाईसी

    ऊना/ सुशील पंडित : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किश्त को आधार नम्बर पर आधारित प्रणाली द्वारा जारी किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि किसानों को उनके आधार से जुडे़ हुए बैंक खाते में ही किश्त प्राप्त होगी। राघव शर्मा ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आगामी किश्त का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान अपने बैंक खाता व इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते को शीघ्र आधार से लिंक करवाएं तथा ईकेवाईसी लोकमित्र केंद्र के माध्यम सेस और भूमि का रिकाॅर्ड संबंधित पटवारी से अपलोड करवाएं ताकि योजना का लाभ सही समय पर मिलता रहे।

  • यातायात नियमों का पालन करके अनमोल जीवन को असमय मौत से बचाएं : आचार्य

    यातायात नियमों का पालन करके अनमोल जीवन को असमय मौत से बचाएं : आचार्य

    हरोली कॉलेज में चित्रकला कंपीटिशन  

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय  हरोली में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई । इस  प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने  सड़क सुरक्षा को लेकर  चित्र  बनाए । जिसमें यातायात नियमों को दर्शाते हुए संकेत दर्शाए गए। सड़क दुर्घटनाओं व घायलों की स्थिति को भी चित्र उकेर कर सामने लाया गया । सड़क सुरक्षा क्लब  समिति की संयोजिका डॉ आरती के निर्देशन में संपन्न हुई प्रतियोगिता का विषय था सड़क सुरक्षा  रोड एक्सीडेंट  जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

    प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिखा व  प्रिया द्वितीय स्थान शालू देवी और सिमरन, अलका चौधरी , तीसरा स्थान कुलविंदर कौर , दीपक , शिवानी ने अर्जित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश बंसल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यातायात नियमों की पालना करना सबके लिए जरूरी है। उन्होनें कहा कि जागरुकता से होने होने बाली दुर्घटनाओं को कम से कम किया जा सकता है। अनमोल जान बचाई जा सकती है । खुद भी सुरक्षित रह सकते है। उन्होनें कहा कि  सड़क सुरक्षा क्लब के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं । क्लब द्वारा उठाएं यह कदम सराहनीय है। इस अवसर पर प्रोफेसर आर एस डडवाल , प्रोफेसर गुरबक्श राय,  कैप्टन सोनिका  , प्रोफेसर कल्पना शर्मा  भी उपस्थित रहे।

  • ऊना में चल रही प्राकृतिक खेती की गतिविधियों सलाहकार ने जायज़ा लिया

    ऊना में चल रही प्राकृतिक खेती की गतिविधियों सलाहकार ने जायज़ा लिया

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य परियोजना कार्यान्वयन ईकाई प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना शिमला से सलाहकार सुनील चंदेल ने ज़िला ऊना के पांच ब्लॉकों में चल रही प्राकृतिक खेती की गतिविधियों का जायज़ा लिया साथ  ही  पंचायत मॉडल के  निरीक्षण किया। जिसमें उपमंडल हरोली की  ग्राम पंचायत– नग्नोली, इसपुर,सैंसोवाल,रोड़ा पंचायत के किसान इशर दास,सूचा सिंह, सलाहकार सुशील  से मिले व प्राकृतिक खेती पर  किसानों से चर्चा की। सभी किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और प्राकृतिक खेती से होने वाले फ़ायदे बताए।

    खण्ड तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा ने बताया की हरोली की सभी पंचायतों में हर पंचायत में एक एक किसान ने  1 बिघा में मुख्य फसल गेहूं के साथ सहफ़सल के रूप में चने अलसी सरसों लगाई है  जिसमें किसी भी प्रकार का रसायन,कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया गया है, इसमें किसान समय समय पर जीवामृत घन्जीवामृत खट्टीलस्सी का प्रयोग कर रहे है । इस मोके पर उपपरियोजना निदेशक, सहायक तकनीकी प्रबंधक हरोली से मोजूद रहे ।

  • जालंधरः पंजाब में आप सरकार आने से बड़ा गैंगवार, बाहर जा रही इडस्ट्रीः सुखबीर बादल

    जालंधरः पंजाब में आप सरकार आने से बड़ा गैंगवार, बाहर जा रही इडस्ट्रीः सुखबीर बादल

    जालंधर/हर्ष कुमारः कैंट हल्का में स्थित गांव वडिंग में आज शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पहुंचे। सुखबीर बादल ने प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पंजाब सरकार के आने के बाद यहां पर गैंगस्टर बाद ज्यादा हो गया है। क्योंकि अब तो यहां पर रोजाना ही कोई ना कोई एक बड़ी घटना होती रहती है।

    पंजाब में इंडस्ट्री भी अब पंजाब से बाहर जाने लगी है क्योंकि इंडस्ट्री लिस्ट का कहना है कि गैंगस्टर धमकियां देकर हमारे से फिरौती मांगते हैं 2 से 5 करोड पर देने के बावजूद भी हमें यहां पर रोजाना धमकाया जाता है जिसकी वजह से पंजाब से इंडस्ट्री निकाल बाहर के राज्यों में ले जाई गई है। सुखबीर बादल ने कहां की पंजाब में जो भी आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए हैं। वह बनने के बाद भी लोग इनको जगह-जगह घेर रहे हैं। क्योंकि यह जो क्लीनिक बनाए गए हैं इन्होंने अस्पतालों से डॉक्टर और नर्सों को यहां पर ड्यूटी पर तैनात तो कर दिया है।

    लेकिन अस्पताल अब बंद होने शुरू हो गए हैं। क्योंकि जब अस्पतालों में स्टाफ ही नहीं होगा तो इलाज कराने के लिए मरीज कहां जाएगा। पंजाब में अब बिजली की कटौती होनी शुरू हो गई है। आए दिन अब कट लगने शुरू हो गए। जिसके वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। क्योंकि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से कोई भी एक भी नया यूनिट नहीं लगाया गया। जिससे अभी गर्मी के सीजन में खासी परेशानी होगी।

  • केसी काॅलेज पंडोगा में जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

    केसी काॅलेज पंडोगा में जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

    ऊना,/ सुशील पंडित : जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन केसी गु्रप आॅफ काॅलेज पंडोगा में किया गया जिसकी अध्यक्षता निदेशक केसी यूनिवर्सिटी विवेक परिहार ने की। जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में उप निदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह उप निदेशक, आरटीओ राजेश कौशल, नोडल ऑफिसर राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ लिली जिला ऊन, चिंतपूर्णी विकास समिति के अध्यक्ष अश्वनी धीमान, डॉ  दीपक पराशर,  डॉ बलविंदर कुमार, डॉ अजय कुमार पठानिया विभिन संकायों के प्रधानाचार्य ने भाग लिया। 

    इस अवसर उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने बताया कि युवाओं को  राष्ट्र की विकास की धारा में सक्रिय योगदान हेतु समर्पित होना चाहिए।  उन्होंने कहा की भारत आज विश्व पटल पर अपनी विशेष छवि को प्रतिविम्बित कर रहा है जिसमंे युवा शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने युवाओं  से आह्वान किया की सभी को इस पर गर्व होना चाहिए की भारत इसका नेतृत्व कर रहा है तथा 2047 तक सशक्त भारत बनाने में सभी को अपनी-अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में युवा प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न विषयों जैसे स्वच्छ भारत अभियान, फिट इंडिया, 2047 में मेरे सपनों का भारत आदि विषयों पर अपने विचार प्रकट करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में परिणीता चाँद, चेष्टा, तनीषा , सारिका, केशव, दामिनी, अंचल, शेफाली, रिम्पल, आयुषी, नेहा, राहुल  आदि ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति गीत पर नृत्य तथा देशभक्ति एकल गान भी प्रस्तुत किया कर वातावरण को राष्ट्रीयता के ओत- प्रोत किया।

    इसके अतिरिक्त आरटीओ राजेश कौशल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को “गोल्डन आवर” दुर्घटना के बाद पहले घंटे में हमें क्या करना चाहिए तथा सडक सुरक्षा के नियमों के बारे में महतवपूर्ण जानकारियां मुहैया करवाई गई।  इस अवसर पर केसी  यूनिवर्सिटी पंडोगा से विभागाध्यक्ष गगनदीप सिंह, सुनंदा जसवाल तथा समस्त स्टाफ सदस्य, नेहरु युवा केंद्र से विजय भारद्वाज, मधु, आरती, रिषभ, तथा आकाश भारद्वाज, जिला समन्वयक आरएसईटीआई पंजाब नेशनल बैंक ऊना आदि ने भाग लिया।  

  • नाबार्ड व कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक थानाकलां ने जागरूक शिविर का आयोजन किया 

    नाबार्ड व कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक थानाकलां ने जागरूक शिविर का आयोजन किया 

    ऊना/ सुशील पंडित : नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित एवं कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक थाना कलां द्वारा संचालित एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं जागरूक शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत थाना कलां के गांव हीरा नगर में लगाया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित कांगड़ केंद्रीय सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार गुप्ता  इस शिविर में उपस्थित  सहायता समूह  बजरंग बली ब गणेशा समूह की महिलाओं ने भाग लिया।

    इस दौरान कांगड़ा बैंक थाना कलां  के शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार गुप्ता द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अटल पेंशन योजना स्वयं सहायता समूह किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान बजरंगबली समूह की प्रधान सीमा देवी बबीता देवी गणेशा समूह की प्रधान ममता देवी, कमला देवी, मीना देवी, आशा देवी, सुमन, स्नेह लता, उषा देवी, कांता देवी, प्रमिला देवी, सिमो देवी, ममता देवी के अलावा अन्य कई महिलाएं उपस्थित रही। 

  • पंजाबः रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, अनिश्चितकाल के लिए लगाया धरना

    पंजाबः रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, अनिश्चितकाल के लिए लगाया धरना

    गुरदासपुरः पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। आज अनिश्चितकाल के लिए किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए है। उन्होंने अपनी मांगे पूरी ना होने पर सरकार के खिलाफ धरना लगाया है। आज किसानों के इस धरने के बाद पठानकोट से अमृतसर जाने वाली 10 ट्रेनें प्रभावित हुई है। किसानों की मांग है कि गन्ने की बकाया राशि और किसान आंदोलन जान गंवाने वाले किसानों को शहीदी का दर्जा दिलवाने की मांग की जा रही है। 

  • बड़ी ख़बरः वकीलों ने ‘नो वर्क का किया ऐलान, देखें वीडियो

    बड़ी ख़बरः वकीलों ने ‘नो वर्क का किया ऐलान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़, प्रवेश/अजीतः बंदी सिखों की रिहाई को लेकर बीते 8 फरवरी को पुलिस पर हुए हिंसक हमले मामले में 2 वकीलों पर एफआईआर की गई थी। जिस के विरोध में आज दोबारा चंडीगढ़ जिला अदालत में ‘नो वर्क का एलान किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि एक सीनियर एडवोकेट (अमर सिंह चहल) ने दावा किया है कि घटना के दौरान वह प्रदर्शन स्थल पर मौजूद नहीं थे और वे कैबिनेट मंत्री के साथ मीटिंग में थे।

    जिला बार एसोसिएशन का कहना है कि 8 फरवरी को हिंसक घटना वाले समय एडवोकेट अमर सिंह चहल और दिलशेर सिंह जंडियाला पंजाब के कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर के साथ बंदी सिखों की रिहाई के मुद्दे को लेकर मीटिंग में थे। चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन ने यह दावा करते हुए चंडीगढ़ पुलिस पर दो वकीलों को गैरकानूनी ढंग से झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हुए हैं।

    आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि यह सच है वर्क सस्पेंड कल से शुरू होकर सोमवार तक चलेगा और इस दौरान एक कार रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि चंडीगढ़ प्रशासन अभी कोई हल नहीं निकालता तो वकीलों को कड़ा रुख अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।