Blog

  • राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानन्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता- 2023 का परिणाम घोषित 

    जिला स्तर पर जतिन ने झटका पहला स्थान तो प्रथित व प्राची शर्मा रहे दूसरे व तीसरे स्थान पर

    ऊना/ सुशील पंडित:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना जिला द्वारा 05 नवंबर 2023 को जिला में आयोजित हुई स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया है |कोरोना काल से पूर्व प्रतिवर्ष विद्यार्थी परिषद छात्रों की प्रतिभा को मंच देने हेतु हर वर्ष इस परीक्षा का आयोजन करती थी तथा कोरोना के बाद वर्ष 2023 में पहली बार इस परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश भर के 23534 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था तथा 17524 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई | इस परीक्षा में प्रदेश स्तर पर क्रमशः 31000,21000,15000 व 5000 के पाँच सांत्वना पुरस्कार प्रदेश स्तर पर वितरित किए |

    इसी के साथ ऊना जिला में इस परीक्षा में 1368 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था व 1208 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में ऊना जिला में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई |जिला ऊना में GSSS भद्रकाली स्कूल के जतिन वर्तिया प्रथम स्थान पर रहे, द्वितीय स्थान पर DAV स्कूल ऊना के प्रथित व तृतीय स्थान Girls स्कूल ऊना की प्राची शर्मा ने झटका है |जिला भर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले इन छात्रों को विद्यार्थी परिषद ऊना जिला भी जिला स्तर पर 11000,7100 व 5100 के नकद पुरस्कारों के साथ सम्मानित करेगा |इसी के साथ महर्षि विद्या मन्दिर से अन्विता कालिया, स्कॉलर युनिफाइड से स्वाति शर्मा, स्वदेश मेमोरियल स्कूल से रुद्राक्ष, GSS बॉयस स्कूल ऊना से हार्दिक चौहान, GSS स्कूल चौकी मनियार से प्रतिक्षा चौधरी व द मास्टर टूटोरियल डी डी एम से ध्रुव को एक एक हज़ार के पाँच सांत्वना पुरस्कार दिये जायेंगे |

    विद्यार्थी परिषद ऊना जिला के संयोजक चंदन सेखड़ी ने बताया कि जल्द ही विद्यार्थी परिषद ऊना जिला स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह करेगा जिसमें जिला में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व पाँच सांत्वना पुरस्कार वितरित किये जायेंगे |
  • अवैध खननः 3 ट्रैक्टरों से वसूला 12000 रू जुर्माना

    अवैध खननः 3 ट्रैक्टरों से वसूला 12000 रू जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने अवैध खनन करके रेत बजरी ले जा रहे तीन ट्रैक्टरों से 12000 रूपए जुर्माना वसूला है। सोमवार को पुलिस की कार्रवाई में जिले की विभिन्न जगहों पर नाके लगाकर चालान काटे गए। इसमें यातायात के नियम तोड़ने वाले 154 वाहनों के चालान भी किए गए हैं। इनमें से 21 वाहन चालकों ने मौके पर चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस ने इन चालानों से जुर्माने के रूप में 10700 वसूल किए हैं।
  • जलग्रांः सड़क हादसे में साइकिल सवार घायल

    जलग्रांः सड़क हादसे में साइकिल सवार घायल

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना के निकट जलग्रां टब्बा गांव में सोमवार को एक साइकिल सवार व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया। ऊना पुलिस को शिकायत देने वाले प्रत्यक्षदर्शी जरनैल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने बताया कि वह देहलां गांव का रहने वाला है और हादसे के समय सुबह करीब 9:20 बजे नंगल-ऊना रोड पर जलग्रां टब्बा के विश्वकर्मा मंदिर के पास मौजूद था। उसी समय एक व्यक्ति जिसका नाम मदन लाल पुत्र गुलजारी लाल, निवासी बसदा, तहसील एवं जिला ऊना है साइकिल पर सवार होकर विश्वकर्मा मंदिर की ओर मुड़ रहा था कि अचानक नंगल की तरफ से एक मोटरसाइकिल आई जिसके चालक ने उस व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से साइकिल सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसने दावा किया है कि यह सड़क हादसा मोटरसाइकिल सवार अभिषेक पुत्र अजय कुमार, निवासी गाँव बसदेहड़ा द्वारा तेज़ रफ़्तार व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने के कारण हुआ है। सदर थाने में उक्त आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
  • भटोली में मारपीट पर 18 लोगों के विरुद्ध क्रॉस पर्चे

    भटोली में मारपीट पर 18 लोगों के विरुद्ध क्रॉस पर्चे

    ऊना/सुशील पंडित:मैहतपुर से सटे भटोली गांव में 29 जनवरी को हुई लड़ाई और मारपीट मामले में समझौता न होने के बाद अब पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों के विरुद्ध क्रॉस मामले दर्ज कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार भटोली गांव के मोहन लाल पुत्र राम नाथ और विनय पुत्र व्यास देव के बीच मारपीट और लड़ाई हुई थी। मोहन लाल का आरोप था कि विनय और उसके 6 अन्य साथियों ने उसे उस समय पीटा जब वह मैहतपुर की स्विस गार्नियर कंपनी से ड्यूटी समाप्त करके दोपहर दो बजे घर लौट रहा था। जबकि विनय ने आरोप लगाया है कि विनय और उसके 10 साथियों ने उसे उस समय घेरकर पीटा जब वह उसी शाम लगभग 7ः30 बजे जिम से घर जा रहा था। दोनों पक्षों ने अपनी अपनी शिकायतों में यही कहा है कि पहले उनका रास्ता रोका गया, उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, फिर हाथापाई की व जान से मार डालने की धमकी भी दी। सोमवार को मैहतपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए विनय और उसके 10 साथियों व मोहन और उसके 6 साथियों के विरुद्ध मारपीट व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • ऊनाः भटोली और कलरूही में चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

    ऊनाः भटोली और कलरूही में चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित:चिट्टा और हैरोईन की लत ऊना में भी फैलती जा रही है। आए दिन ऊना पुलिस चिट्टे के साथ युवकों को दबोच रही है लेकिन नशे के सौदागर हैं कि रुकने का नाम नहीं ले रहे। सोमवार को ऊना जिले में दो अलग अलग जगह पुलिस कार्रवाई में चिट्टे के साथ दो युवकों को काबू किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला नंगल से सटे भटोली गांव का है। मैहतपुर पुलिस ने गश्त के दौरान भटोली के सत्संग भवन के पास एक संदिग्ध की जब तालाशी ली तो उससे 3.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी का नाम जतिन्दर कुमार निवासी वार्ड न. 6, बसदेहड़ा बताया जा रहा है। दूसरा मामला अम्ब तहसील के कलरूही गांव का है। अम्ब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब मुबारिकपुर निवासी दीपक पुत्र जुगल किशोर की तालाशी ली तो उसके पास से पुलिस को 2.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध मैहतपुर और अम्ब थाने में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21-61-85 के अधीन मामले दर्ज होने के बाद जांच शुरू हो गई है।
  • सड़क हादसे में तीन गाड़ियों की टक्कर

    21 वर्षीय युवक के विरुद्ध मामला दर्ज
    ऊना/सुशील पंडित:ऊना जिला मुख्यालय के कचहरी चौक पुराना बस अड्डा के पास सोमवार रात्रि लगभग 10ः50 पर दो गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर हो गई। इन कारों की टक्कर से एक अन्य कार भी चपेट में आ गई। गाड़ियों में बैठे कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें हादसे के बाद राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त हुई एक कार के चालक बलविंदर सिंह पुत्र रविंदर सिंह ने बताया कि वह अम्ब तहसील के चुरूड़ू गांव का रहने वाला है और बहडाला गांव में डीजल मैकेनिक है। रात को जब वह बहडाला से चुरूड़ू जा रहा था तब पुराना बस अड्डा कचहरी चौक के पास एक होंडा सिटी कार झलेड़ा की तरफ से आई और गलत दिशा में जाकर मेरी कार से टकराई। मेरी कार को टक्कर मारने के बाद मेरे पीछे चल रही एक अन्य कार को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। जानकारों के अनुसार इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हुए हैं। शिकायतकर्ता बलविंदर का कहना है कि यह सड़क हादसा आरोपी कार चालक साहिल पुत्र राज कुमार, निवासी गाँव रैंसरी द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ है। ऊना सदर थाने में साहिल के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
    हादसे के बाद लगा जाम
    जिस जगह हादसा हुआ वह चौक होशियारपुर रोड़, संतोषगढ़ रोड और अम्ब व नंगल रोड़ को आपस में जोड़ता है। हादसे की जगह मिनी सचिवालय के बिलकुल सामने है। दिन के समय यहां ट्रैफिक पुलिस के जवान ट्रैफिक का बंदोबस्त करते हैं लेकिन रात्रि के समय ट्रैफिक लाइट्स की कमी और किसी तरह के चिन्हों के अभाव में अक्सर गाड़ियां टकराती रहती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ियों की टक्कर के लगभग 20 मिनट के बाद ऊना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन हो चुकी थी। लंबे समय से स्थानीय निवासी और दुकानदार ट्रैफिक को नियमित करने और सिग्नल लाइट्स की मांग करते रहे हैं। लेकिन इस चौक की ट्रैफिक व्यवस्था अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है।
  • ज़िला रैडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने जारी किया लक्की ड्रा का परिणाम 

    ज़िला रैडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने जारी किया लक्की ड्रा का परिणाम 

    ऊना /सुशील पंडित :ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस-2024 के उपलक्ष्य पर ज़िला ऊना रैडक्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में कृषि मंत्री चन्द्र कुमार की उपस्थिति में हुए रैफरल ड्रा का परिणाम घोषित किया गया है। जिसका प्रथम पुरस्कार का विजेता 36638 नम्बर टिकटधारक रहे हैं। जिन्हें इलैक्ट्रिक स्कूटर अथवा 70000 रूपये मिले हैं। यह जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त उपायुक्त एवं सचिव ज़िला ऊना रैडक्रॉस सोसाइटी वरिन्द्र शर्मा ने बताया कि द्वितीय पुरस्कार के रूप में स्टील अलमारी अथवा 11000 रूपये के लिये 10727 व 32556 नम्बर टिकटधारक भाग्यशाली रहे हैं। जबकि तृतीय पुरस्कार के रूप में मिक्सर ग्राइंडर अथवा 2500 रूपये टिकटधारक 10370, 24432, 44226, 46636, 15249, 44243, 37386, 35454, 5133 और 31971 रहे हैं। 

    टिकटधारक 3587, 44430, 8535, 9296, 43399, 44327, 8477, 31997, 15116 व 41168 को चौथे पुरस्कार के रूप में प्रैसर कुक्कर या 2000 रूपये रहे हैं। पांचवें पुरस्कार के भाग्यशाली टिकटधारक 4602, 16075, 5002, 1912, 10097, 4434, 095, 11535, 41105 व 6136 रहे हैं, जिन्हें सीलिंग फैन या 2000 रूपये के लिए हकदार हैं।छठे पुरस्कार इलैिक्ट्रक पै्रस या 1000 रूपये के विजेता टिकटधारक 2501, 34998, 24502, 11833, 34412, 19482, 14977, 15035, 7853 तथा 15819 रहे हैं जबकि सातवें पुरस्कार के विजेता 23049, 9284, 4944, 9273, 38515, 41103, 7633, 20293, 36544, 7717, 42419, 46435, 44138, 48108 36399, 14517, 10455, 34982, 1855 व 2502 वॉल क्लॉक या 400 रूपये रहे हैं।
    सहायक आयुक्त ने भाग्यशाली पुरस्कार विजेताआंे से आग्रह किया है वे अपना पुरस्कार 30 दिन के भीतर स्वयं आकर या अपने प्रतिनिधि को भेजकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ac-una-hp@nic.in ईमेल पते पर भी अपने पुरस्कार के लिए दावा कर सकते हैं। 
  • पंजाबः गैर कानूनी माइनिंग पर विभाग की छापेमारी, 3 टिप्पर जब्त, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः रावी नदी में पिछले काफी समय से अवैध खनन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं इस अवैध खनन मामले में आज खनन विभाग और पुलिस की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी दौरान वहां पर विभाग की टीम को कुछ लोग कर अवैध खनन करते हुए नजर आए। इस छापेमारी के दौरान माइनिंग कर रहे व्यक्ति पुलिस और विभाग की टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। वहीं विभाग की टीम ने 3 टिप्पर जब्त कर लिए।

    इस दौरान पुलिस ने क्रशर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जबकि टिपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पोकलेन मशीन संचालक पोकलेन मशीन को लेकर भागने में सफल रहा। इसकी जानकारी देते हुए खनन विभाग के अधिकारी आकाश अग्रवाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद जब रावी दरिया में छापेमारी की गई तो 3 टिप्परों को कब्जे में ले लिया गया है।  इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ज़िला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि 

    ऊना/सुशील पंडित :राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ज़िला प्रशासन द्वारा शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यालयों अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लघु सचिवालय परिसर में भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
  • हरोली में आत्मा परियोजना ने किया किसान गोष्ठी का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित :खंड हरोली में आत्मा परियोजना की ओर से एकदिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत गोंदपुरबुल्ला में किया गया। इसमें क्षेत्र के करीब 100 किसानों ने भाग लिया l इस दौरान खंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा हरोली से अंकुश शर्मा  ने प्राकृतिक खेती व फसल बीमा योजना के बारे में  जानकारी दी । साथ में पशु पालन विभाग से डॉ नवनीत जी ने अपने विभाग की ओर से किसानों के हित में चलाई गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी हरोली विकास खंड आतमा के सहायक तकनीकी प्रबंधक  दविंदर कौर, शिवांक जसवाल ने प्राकृतिक खेती में उपयोग में लाए जाने वाले पदार्थ जीवामृत घनजीवामृत, नीमअस्त्र आदि की विस्तृत जानकारी दी l इस अवसर पर आतमा परियोजना खंड हरोली के किसान सलाहकार समिति के सदस्य ग्राम व पंचायत उपप्रधान श्री संदीपग्राम पंचायत प्रधान जी व वार्ड पंच भी मौजूद रहे l