Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਮਕਾਨ ਉੱਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਮਕਾਨ ਮਾਲਕ ਨੇ ਦਰਜ ਕਰਾਈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਮਕਾਨ ਉੱਤੇ ਗਲਾਡਾ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ। ਦੁਗਰੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਸਰਬਜੀਤ ਨਾਮਕ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਗਲਾਡਾ ਉੱਤੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਾਉਂਦਿਆਂ ਹੋਇਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪੁਰਾਣੇ ਮਕਾਨ ਦੀ ਕੰਧ ਦੀ ਰਿਪੇਅਰ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਉੱਤੇ ਗਲਾਡਾ ਵੱਲੋਂ ਬਿਨਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ ਦਿੱਤਿਆਂ ਅੱਜ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਕੰਧ ਨੂੰ ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੰਧ ਦੀ ਰਿਪੇਅਰ ਕਰ ਰਹੀ ਲੇਬਰ ਦੇ ਸੱਟਾਂ ਵੀ ਲੱਗੀਆਂ ਹਨ। ਮਕਾਨ ਮਾਲਕ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਗਲਾਡਾ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵੀ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਹੈ।

  • 22 जनवरी सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद 

    रायपुरः राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। छत्तीसगढ़ के धर्मस्व, पर्यटन,संस्कृति एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार इस तरह का फैसला ले चुकी है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को श्री राम लला दर्शन योजना के तहत अयोध्या ले जाया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार रेलवे से अनुबंध करके एक ट्रेन बुक करेगी, जो हफ्ते में एक दिन चलेगी।

    उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस ट्रेन में एक बार में 850 से 1000 श्रद्धालु अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करने जाएंगे। ट्रेन में बुजुर्गों और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उनके साथ सहायक को जाने की जाने की परमिशन होगी।ट्रेन में डॉक्टर भी तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही जिस जिले से श्रद्धालु दर्शन के लिए जाएंगे वहां कोई जानकार व्यक्ति भी जायेगा। श्रद्धालुओं के रहने और खाने की व्यवस्था शासन की रहेगी।

    अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर प्रमुख मंदिरों में सुबह आरती, पूजा और भजन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, इस दिन शाम को नदी या तालाब के किनारे गंगा आरती का आयोजन किया जाए और रौशनी की जाएगी। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा, मकर संक्रांति के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में भव्य पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी पतंगबाजों को आमंत्रित किया जाएगा। पतंग महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए दर्शकों और आम नागरिकों के लिए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाएगा।

    बृजमोहन ने कहा कि राज्य सरकार भगवान राम वनगमन पथ को उसके वास्तविक स्वरूप को ध्यान में रखकर काम करेगी। उन्होंने गरियाबंद जिले के भूतेश्वर महादेव, जतमई घटारानी, शिवमहापीठ, सिरकट्टी आश्रम और कोपरा के कोपेश्वर महादेव को ट्रॉयबल परिपथ के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

  • पंजाबः नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

    अमृतसरः जंडियाला गुरु पुलिस ने रेप और ब्लैकमेल के मामले में दो अलग-अलग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी अमरबीर सिंह रुबल को कल गिरफ्तार किया गया है। अमरबीर सिंह पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और फिर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी तस्वीरें वायरल करने के लिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया, जिसके चलते अमरबीर सिंह रुबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अमरबीर सिंह रुबल गहरी मंडी का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसे ही एक अन्य मामले में 2021 में फरार चल रहे गांव टोडे के अमृतपाल सिंह को पुलिस टीम ने कल गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं, जब पुलिस से पूछा गया कि पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है तो उन्होंने कहा कि हमें अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत आती है तो उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि अमरबीर सिंह हमारी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरदस्ती करता रहा है। वह हमारी लड़की को जबरन होटलों में ले जाकर खुद और अपने दोस्तों के साथ गलत काम करता रहा है। रूबल के परिवार से हमें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।’ उन्होंने कहा कि अगर केस वापस नहीं ली गई तो गोली मार देंगे।

  • पंजाब : सीवरेज समस्या से इलाकानिवासी परेशान, देखें वीडियो

    नंगल : रेलवे रोड में धीमी रफतार से चल रहे सीवेरज के निर्माण कार्य के कारण रेलवे रोड़ निवासी तो नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। वहीं रेलवे रोड़ की समस्त सड़कों की खुदाई होने के कारण राहगीर में परेशानी का सामना कर रहे है। करोड़ों रूपए की लगात से चल रहे इस निर्माण कार्य के कारण रेलवे रोड की हर गली की खुदाई की जा चुकी और लोगों को अपने घरों तक पैदल पंहुचना भी मुशकिल हो चुका है। बीते वर्ष जब सीवरेज डालने का कार्य शुरू किया हुआ था तब बरसात शुरू होने से पहले इस निर्माण कार्य को पूरा कर देने के दावा किया था। लेकिन बरसात का मौसम खत्म होने के उपरांत बरसात का दूसरा मौसम भी आने वाला है। लेकिन अभी भी निर्माण कार्य धीमी होने के कारण लोग परेशान है। उधर वार्ड के पूर्व पार्षद राकेश शर्मा ने कहा कि शहर का सबसे खूबसूरत वार्ड यही हुआ करता था।

    लेकिन आज सबसे नरकीय हालात बने हुए है और हद तो यह है कि कोई अधिकारी चल रहे निर्माण कार्य का जायजा भी नही लेने आते। ठेकेदार कभी कोई तो कभी कोई गली की खुदाई कर आगे बढ़ जाते है। जबकि चाहिए तो यह है कि जब एक गली की खुदाई की गई। उसका काम पूरा कर, दूसरी गली की खुदाई की जाए, लेकिन ऐसा नही हो रहा। जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु नंगल नगर कौंसिल के चेयरमैन संजय साहनी से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि जब रेलवे रोड में सीवरेज का कार्य शुरू हुआ था। उसी समय रेलवे रोड निवासियों को बता दिया गया था कि इस काम को पूरा होने में 7 से 8 महीने लग सकते है। जब तक सीवरेज का कार्य पूरा नही होता जब तक सड़कों का निर्माण शुरू नही करवाया जा सकता।

  • मशहूर एक्ट्रेस के पति की बिगड़ी तबीयत

    मुबंईः सिनेमा जगत से बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक मशहूर एक्ट्रेस अब मुश्किल दौर से गुज़र रही है। उनके पति की हालत बिगड़ गई है और अब मामला इतना हाथ से निकल गया है कि उन्हें ICU में रखा गया है। आपको याद ही होगा कि अपनी शादी की वजह से साउथ टीवी एक्ट्रेस महालक्ष्मी खूब चर्चाओं में आई थीं। उन्होंने जब शादी की तो लोगों ने उन्हें और उनके पति को काफी ट्रोल किया था। न सिर्फ रंग बल्कि वजन की वजह से भी महालक्ष्मी के पति रविंद्र चंद्रशेखर लोगों के निशाने पर आ गए थे। ऐसे में अब महालक्ष्मी के पति की तबियत को लेकर अब शॉकिंग खबर सामने आई है।

    मशहूर निर्माता और लिब्रा प्रोडक्शंस के मालिक रविंद्र चंद्रशेखर को इलाज के लिए एक हफ्ते के लिए अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इतना ही नहीं उनकी हेल्थ को लेकर और भी जानकारी सामने आई है। दरअसल, रविंदर चंद्रशेखर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद अब उनकी नाक में ऑक्सीजन ट्यूब डाला गया है। उन्हें भयानक लंग इन्फेक्शन हुआ है। इसी वजह से उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें 1 हफ्ते तक आईसीयू में रहना होगा।

    अब फैंस ने उनसे रिक्वेस्ट की है कि जब तक वो पूरी तरह से ठीक न हो जाएं तब तक वो बिग बॉस का रिव्यू न करें और इससे कुछ वक्त के लिए ब्रेक ले लें। बता दें, तमिल एक्ट्रेस महालक्ष्मी के पति अपने प्राइवेट यूट्यूब चैनल पर बिग बॉस का रिव्यू करते हैं। उन्हें इसके लिए काफी पसंद भी किया जाता है। महालक्ष्मी का पति होने के अलावा इंडस्ट्री में उनकी पहचान मशहूर प्रोड्यूसर की रूप में भी होती है। साल 2013 में उन्होंने फिल्म ‘Sutta Kadhai’ प्रोड्यूस की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में ‘Nalanum Nandhiniyum’, उसी साल Kolai Nokku Paarvai और 2017 में Kalyanam जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

    बता दें, महालक्ष्मी के पति की ये उनसे दूसरी शादी थी। इस शादी से पहले उनका एक तलाक हो चुका है। साल 2022 में उन्होंने टीवी एक्ट्रेस महालक्ष्मी के साथ शादी रचाई थी। इनकी शादी काफी कंट्रोवर्सिअल मुद्दा बन गई थी क्योंकि जैसी ही कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आईं तो लोगों को ये जोड़ी काफी अटपटी लगी। जिसके बाद हर तरह बॉडी शेमिंगकी बातें होने लगीं। यहां तक की लोगों ने ये भी कह दिया कि महालक्ष्मी ने पैसों के लिए रविंदर से शादी की है।

  • पंजाबः मुख्यमंत्री भगवंत मान को समन हुए जारी

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान को 19 फरवरी को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। एडिशनल सेशन जज राजपाल रावल की माननीय अदालत ने सुखबीर सिंह बादल द्वारा दायर मानहानि मामले में ये समन जारी किए हैं। सुखबीर बादल दोपहर को श्री मुक्तसर साहिब की जिला अदालत पहुंचे, जहां उन्होंने कोर्ट में सीएम भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया। इससे पहले सुखबीर बादल ने सीएम मान को माफी मांगने के लिए 5 दिन का समय दिया था। अकाली दल अध्यक्ष ने नोटिस में कहा था कि मुख्यमंत्री ने एक गहरी साजिश के तहत बादल परिवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत प्रकाश सिंह बादल को बदनाम करने के लिए हरियाणा में बालासर फार्म हाउस तक खेतों की सिंचाई के लिए एक निजी नहर खुदवाने का दावा किया था।

  • पंजाबः कैदी ने प्राइवेट पार्ट में छिपा रखी थी नशीली गोलियां, बरामद

    गुरदासपुर :  पुलिस ने आज केंद्रीय जेल गुरदासपुर पर छापा मारा। जिसमें पुलिस ने 248 प्रतिबंधित गोलियों को बरामद किया। थाना सिटी की पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक अधीक्षक जतिंदर सिंह ने कहा कि कैदी सुचा सिंह सोन अपने बैरक नंबर 5 को छोड़ रहे थे और बैरक नंबर 7 में जा रहे थे।

    संदेह के कारण, वार्डर हरप्रीत सिंह ने कैदी की तलाशी ली और उक्त कैदी ने शौचालय की ओर एक लिफाफा फेंका। लिफाफे की जाँच करने पर, 118 प्रतिबंधित गोलियां इससे बरामद की गईं। इसी तरह हवालाती आकाशदीप सिंह अदालत से उपस्थित हुए और केंद्रीय जेल लौट आए। जब जेल के आंगन में तलाशी ली गई, तो प्राइवेट पार्ट में छिपी हुई 130 ड्रग गोलियों को बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

  • पांचवे दिन कथा व्यास ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया, श्रोता हुए भाव विभोर

    कलयुग केवल नाम अधारा” सुमिर सुमिर नर उत्तरहीं पारा”: गणेश दत्त शास्त्री 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना की ग्राम पंचायत बदोली के ठाकुरद्वारा प्रांगण में आयोजित की जा रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया । कथा व्यास ने कृष्ण जन्म कथा के बाद कथा को आगे बढ़ाते हुए पूतना वध, यशोदा मां के साथ बालपन की शरारतें, भगवान श्री कृष्ण का गो प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माखन चोरी गोपियों का प्रसंग सहित अन्य कई प्रसंगों का कथा के दौरान वर्णन किया ।कंस का आमंत्रण मिलने के बाद भगवान श्री कृष्ण बड़े भाई बलराम जी के साथ मथुरा को प्रस्थान करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास द्वारा बीच-बीच में सुनाए गए भजनों पर श्रोता भावविभोर हो गए।


    हरि नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता


    कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री ने बताया कि भगवान कथा विचार, वैराग्य ,ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है ।कलयुग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में मानस पुण्य तो सिद्ध होते हैं। परंतु मानस पाप नहीं होते। कलयुग में हरी नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता है। कलयुग में ईश्वर का नाम ही काफी है सच्चे हृदय से हरि नाम के सुमिरन मात्र से कल्याण संभव है। इसके लिए कठिन तपस्या और यज्ञ आदि करने की आवश्यकता नहीं है। कलयुग केवल नाम अधारा” सुमिर सुमिर नर उत्तरहीं पारा”,जबकि सतयुग ,द्वापर और त्रेता युग में ऐसा नहीं था। इस मौके पर काफी संख्या में प्रभु प्रेमियों ने श्री कृष्ण लीलाओं का रसास्वादन किया।

  • जालंधरः मारपीट के मामले में परिवार ने पुलिस पर लगाएं गभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के अंतगर्त इलाके बस्ती मिट्ठू में परिवारिक झगड़े का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित परिवार ने थाने के बाहर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने पुलिस द्वारा परिवार के खिलाफ कार्रवाई ना किए जाने के आरोप लगाए है। इस दौरान पीड़ित दंपति ने कहा कि 4 तारीख को उनकी सास, देवर, देवरानी, ननंद और जेठानी ने मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस को दे दी थी। पीड़ित दंपति का आरोप है कि पुलिस इस मामले को कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित का कहना है कि उनके साथ धक्का हो रहा है। इस दौरान महिला ने अपनी सास कुलवंत कौर पर उन्हें घर से बाहर निकाल देने के आरोप लगाए है।

    पीड़ित का कहना है कि उनकी सास काफी गाली गालौच करती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पहले किसी मामलों में जेल भी जा चुकी है। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि उन्हें यह कहकर घर से निकाला गया कि उनका घर में कोई हिस्सा नहीं है। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसके केसों की बेअदबी की गई है, उसकी पगड़ी उतारी गई है। इस दौरान उसके जीजे ने बेसबैट से हमला कर उसका दांत तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि वह 3 भाई है, वह सभी एक ही घर में रहते है। पीड़ित ने कहा कि कुछ समय पहले उनकी परिवार वालों ने थाने में लिखित में दिया कि 6 महीने के बाद वह 4.20 लाख रुपए देकर उन्हें घर से अलग कर देंगे। पीड़ित का आरोप है कि ना तो उन्हें पैसे दिए गए है और ना ही उन्हें घर में रहने दिया जा रहा है। उनके साथ मारपीट की जा रही है। पीड़ित ने कहाकि थाने में उन्होंने अपनी एमएलआर दे दी है। पीड़ित के अनुसार पुलिस एक दिन ही उनके घर गई थी।

    इस दौरान 7 लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार पहले भी कई बार थाने में शिकायत दी जा चुकी है। कई बार राजीनामा भी हो चुका है। पीड़ित ने कहा कि अब थाना अधिकारी मनविंदर कुमार के पास उनका मामला लंबित पड़ा हुआ है। पीड़ित ने कहा कि वह जब भी इंसाफ की गुहार लगाता है तो उसे यह कह दिया जाता है कि कार्रवाई जारी है। पीड़ित ने कहा कि 7 दिन हो गए है कि वह ठंड में घर से बाहर रह रहा है। पीड़ित के अनुसार अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बार थाना प्रभारी के कहने के अनुसार वह अपने परिवार वालों के साथ बैठकर बातचीत के लिए गए, लेकिन उस दौरान भी उनके परिवार वालों ने उन्हें गालियां निकाली। पीड़ित का कहना है कि आज वह घर जा रहे है, ऐसे में अगर उन दोनों को कुछ हो जाता है तो उसका जिम्मेदार उनका परिवार होगा। पीड़ित महिला ने अपनी सास पर लड़कियों से धंधा करवाने के भी आरोप लगाए है। 

  • अवैध खनन करने पर 6 ट्रैक्टरों के कटे चालान, 29,700 जुर्माना वसूला

    अवैध खनन करने पर 6 ट्रैक्टरों के कटे चालान, 29,700 जुर्माना वसूला

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ने अवैध खनन करने पर अवैध खनन अधिनियम के अंतर्गत 06 ट्रैक्टरों के चालान किए तथा जुर्माने के रूप में 29,700/- रूपए वसूल किए गए I वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर जिला पुलिस ऊना द्वारा धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत 08 व्यक्तियों के चालान किए गए तथा जुर्माने के रूप में 700/- रूपए वसूल किए गए I