Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਲਟੋ ਕਾਰ ਨੇ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, 3 ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅਲਟੋ ਕਾਰ ਨੇ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, 3 ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪ੍ਰੀਤ ਪੈਲਸ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇੱਕ ਅਲਟੋ ਕਾਰ ਨੇ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ 2 ਸਵਾਰੀ ਸਮੇਤ ਹੀ ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਨਾਲ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਦੇ ਲਈ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਚ ਦਾਖਲ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਤਸਵੀਰਾਂ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਾਫ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਅਲਟੋ ਕਾਰ ਆ ਕੇ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਦੇ ਅੱਗੇ ਰੁਕ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਨਾਲ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਕਾਰ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਕੇ ਉਲਟ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਟੱਕਰ ਮਾਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਰ ਸਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਉਲਟਾ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ, ਅਤੇ ਨਾਂ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਨਾਂ ਹੀ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਭਰਭਾਈ ਕੀਤੀ।

  • जालंधरः GM Narula फैक्टरी में हुआ हादसा, व्यक्ति का कटा हाथ 

    जालंधरः GM Narula फैक्टरी में हुआ हादसा, व्यक्ति का कटा हाथ 

    जालंधर, ENS: लैदर कंप्लेक्स स्थित जीएम नरूला फैक्ट्री में देर रात मशीन में एक मजदूर का दस्ताना फंसने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दस्ताना फंसने के कारण मशीन में प्रवासी मजदूर का हाथ कटकर अलग हो गया। बताया जा रहा है कि मजदूर को उपचार के लिए देरी से गंगा अस्पताल पहुंचाया गया। कहा जा रहा है कि अधिक समय बीत जाने के कारण व्यक्ति का हाथ जुड़ नहीं सका। घायल व्यक्ति की पहचान लाल बाबू के रूप में हुई है।

    घटना संबंधी लाल बाबू ने बताया कि वह लंबे समय से इस फैक्टरी में काम कर रहा हैं। देर रात मशीन पर काम करते समय उसका दस्ताना फंस गया था, बाबू ने बताया कि मशीन का बटन दूर होने का कारण हादसे में उसका हाथ कट गया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए डॉ. पियूश गोयल ने बताया कि अगर 6 घंटे के अंदर उक्त हाथ अगर अस्पताल लाया जाता तो वह जुड़ सकता था। अब कुछ महीनों के बाद नकली हाथ लगाया जा सकता है। 

  • इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां 

    इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां 

    चंडीगढ़ः इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक राम दरबार में प्लॉट नंबर 786 में आग लग गई है। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 8-10 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वह सुभाष मित्तल की बताई जा रही है। जो कि भजन कन्हैया मित्तल के भाई बताए जा रहे हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वह फर्नीचर की फैक्ट्री है। यहां पर लकड़ी और प्लास्टिक के फर्नीचर का सामान रखा हुआ है। इस कारण आग तेजी से बढ़ती जा रही है। विभाग की 8 से 10 गाड़ियां इस आग को बुझाने में लगी हुई है। बता दें कि पिछले महीने ही चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में टोयोटा शोरूम में आग लगी थी। इसमें रिपेयर के लिए आई 10 गाड़ियां जलकर खाक हो गई थी। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया गया था।

  • आज का राशिफल, 2 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 2 अक्टूबर 2023

    आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और सोमवार का दिन है। आज चतुर्थी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। साथ ही आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। आज सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, उसके बाद वज्र योग लग जाएगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 24 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते की समस्याएं आज ख़त्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें… जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।

    वृष राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दोस्त की खुशी में आज आप शामिल होंगे, उन्हें काफी ख़ुशी होगी। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें नही तो नुकसान हो सकता है । किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज ख़ास बनायेंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोच सकते हैं।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी।

    कर्क राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के रुके कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खान.पान
    पर परहेज रखें। सोना चांदी के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा।

    सिंह राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहे। जरुरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीज़े सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों के लिए आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का है।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। धन आगमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे। आज उम्मीद से कई गुना ज्यादा आपको लाभ होगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। आज आपकी सभी टेंशन ख़त्म
    होंगी। ऑयली फ़ूड से जितना हो सके दूर रहे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फोन पर कोई अच्छी न्यूज़ मिलेगी.. जिससे घर में खुशियां आएंगी। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें, लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

    तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही विघ्न बाधाएं आज समाप्त होंगी। आज बच्चे अपनी परेशानी, माता से शेयर करेंगे तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जाएगा, जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आपकी राय से किसी समस्या का हल निकलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाये रखें।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आज आपके विचारों सकारात्मकता बनी रहेगी । इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी । आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे।

    धनु राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जाएगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग आर्किटेक्ट, सजावट की वस्तुओं, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है । परिवार में कुछ ख़ास लोगों से मुलाकात होगी।

    मकर राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे । आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज खत्म होंगी। वाहन आदि लेने ला सपना पूरा होगा।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन खुशियां भरा रहने वाला है। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यानपूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख़याल रखना चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा।

    मीन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ नया करने का विचार करेंगे। बॉस आपके काम की तारीफ़ करेंगे फिर भी अपना काम पूरा perfection के साथ करें। आज दोस्त की बर्थडे पार्टी में खूब एन्जॉय करेंगे। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। लव मेट्स कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, सफलता के योग बने हुए हैं।

  • जालंधरः 3 बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें  CCTV

    जालंधरः 3 बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर के थाना मकसूदां के अंतर्गत आते कानपुर में दिन चढ़ते ही घर के बाहर तीन बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। इलाका निवासियों ने बताया कि देर रात बच्चियों का पिता लापता होने का हंगामा कर रहा था, जिसके संबंध में देर रात पुलिस भी पहुंची।

    थी और जाँच के बाद वापस चले गयी थी। लेकिन सुबह होते ही इलाक़े के लोग जब गली से निकलने लगी तो इन बच्चियों के ट्रंक में पड़े हुए संदिग्ध अवस्था में देख उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वहीं दूसरी तरफ़ इलाक़ा निवासियों ने शक जाहिर करते हुए बताया कि ये सारी वारदात को अंजाम बच्चियों के पिता ने दिया है और फिर बाद में बच्चियों के लापता होने की कहानी बनाकर अपना जुर्म छुपाने की कोशिश की थी। मौके पर पहुँची मकसूदां पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

  • बंबीहा गैंग के शूटर दीपक मान का गोलियां मारकर क’त्ल, गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

    बंबीहा गैंग के शूटर दीपक मान का गोलियां मारकर क’त्ल, गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में बड़ी गैंगवार का मामला सामना आया है। बंबीहा गैंग के शूटर दीपक मान की हत्या कर दी गई है और उसका गोलियों से छलनी शव सोनीपत के हरसाना गांव से बरामद किया गया है। दीपक मान फरीदकोट का रहने वाला था और पंजाब का कुख्यात गैंगेस्टर था। दीपक मान पर हत्या, हत्या की कोशिश समेत दर्जनभर संगीन मामले दर्ज थे।

    शव मिलने की सूचना के बाद सोनीपत सदर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है। सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। शूटर दीपक मान की हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगेस्टर गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पोस्ट के जरिए ली है। 

  • जालंधरः इस इलाके में युवक ने फंदा लगाकर की आत्म’हत्या, देखें  Live

    जालंधरः इस इलाके में युवक ने फंदा लगाकर की आत्म’हत्या, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के भगत सिंह कालोनी के नज़दीक बाबा बालक नाथ एक्सटेंशन में रह रहे प्रवासी ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मृतक की पहचान रितिक के रूप में हुई है। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर सिविल अस्पताल में पहुँचा दिया है।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਮੇਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭਿੜੇ ਦੋ ਗੁੱਟ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਉ

    ਪੰਜਾਬ :  ਮੇਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭਿੜੇ ਦੋ ਗੁੱਟ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਉ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਨੇਤ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹੰਗਾਮਾ ਹੋ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਸ਼ਮਸ਼ਾਨ ਘਾਟ ਵਿਖੇ ਹੋ ਰਹੇ ਮੇਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋ ਗੁਟ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਭੀੜ ਗਏ । ਦੋਨੋ ਗੁਟਾ ਨੇ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਅਤੇ ਜੰਮ ਕੇ ਹੰਗਾਮਾ ਕੀਤਾ । ਜਿਸਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਹਾਂ ਹੀ ਪੱਖਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਾਂਤ ਕਰਵਾਇਆ। ਪੁਲਸ  ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाब :विजिलेंस चीफ का नाम लेकर धमकाने वाले गिरोह का सरगना काबू

    पंजाब :विजिलेंस चीफ का नाम लेकर धमकाने वाले गिरोह का सरगना काबू

    मोगा:  जिला और आसपास के इलाकों में  एक गिरोह सक्रिय था,जो की मोगा के बड़े अफसरों को पंजाब विजिलेंस चीफ का रिश्तेदार होने का दम भरते हुए ब्लैक मेल करने की साजिश रचता था । जिस पर कारवाई करते हुए एसएसपी मोगा जे. एलेनचीजियन के निर्देशों से थाना सिटी 1 की पुलिस  ने आरोपी को काबू कर लिया है और सीआईए इंचार्ज दलजीत सिंह बराड़ इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रहे है |  मामला यह है की एसडीएम धर्मकोट चारुमिता  को  एक मैसेज आता है की मैंने आपसे  कोई जरूरी बात करनी है,उसके बाद उनको उस आदमी का  जम्मू कश्मीर में रेजिटर्ड नंबर से फोन आता है। वह चीफ डायरेक्टर विजिलेंस पंजाब का रिश्तेदार है और आपके खिलाफ वहा पर कंप्लेंट आई है । वह उस कंप्लेंट को रुकवा सकता है, फोन पर बात करने के अंदाज से एसडीएम को वह आदमी फ्रॉड लगा । 
    एसडीएम  ने  फोन नंबर की पड़ताल करवाई तो जम्मू कश्मीर के नंबर के साथ उस आदमी का मोगा का नंबर और उसका पता  अटैच था । जो की अवतार सिंह पुत्तर मखन सिंह वासी माई भागो गली अमृतसर रोड मोगा का निकला।

    उस समय सी आर ओ पंजाब के पंजाब प्रधान पंकज सूद और उनकी टीम अपनी डाली आरटीआई के संबंध में दफ्तर में मौजूद थे,पंकज सूद ने एसडीएम को बताया की उनकी टीम भी बहुत दिनों से अफसरों को डरा धमका कर काम निकालने वाले गैर सामाजिक तत्वों के पीछे है और उक्त आदमी पर पहले भी पर्चे दर्ज है | एसडीएम ने तुरंत इस बारे में एसएसपी मोगा से बात की और पुलिस ने दोषी को गिरफ्तार कर  आई.प.सी.की धारा 419,384,506,120 बी,और आई.टी एक्ट की धारा 66( डी) में मामला दर्ज कर लिया  हैं । पुलिस इस मामले में संलिप्त आरोपी के साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है ।

  • उत्तर रेलवे के डीआरएम ऊना पहुंचे, स्वच्छता ही सेवा अभियान में लिया भाग

    उत्तर रेलवे के डीआरएम ऊना पहुंचे, स्वच्छता ही सेवा अभियान में लिया भाग

    ऊना/ सुशील पंडित : उत्तर रेलवे के डीआरएम मनदीप सिंह ने रविवार को जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्वच्छता ही सेवा अभियान में भाग लेते हुए कर्मचारियों के साथ साफ सफाई की। सुबह करीब 10 बजे रेल कार के माध्यम से रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम का स्टेशन अधीक्षक और अन्य कर्मचारियों ने स्वागत किया। डीआरएम ने रेल कार से उतरते ही तुरंत रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण करते हुए तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित झाड़ू पकड़कर सफाई अभियान भी चलाया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन जैसी जगह पर रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है ऐसे में स्वच्छता के लिहाज से यह स्थान बेहद संवेदनशील होता है। जिसकी साफ सफाई का सदैव समुचित ख्याल रखा जाना चाहिए।