Blog

  • पंजाब: सालासर से वापिस आ रही बस की रेहड़े से टक्कर, आग लगने से 2 की मौत, देखें वीडियो 

    पंजाब: सालासर से वापिस आ रही बस की रेहड़े से टक्कर, आग लगने से 2 की मौत, देखें वीडियो 

    बठिंडा: संगत मंडी में दीप बस को आग लगी है। सालासर से बस वापिस आ रही थी। संगत मंडी के गांव गुरथड़ी के पास रविवार रात लगभग 8 बजे बस की वहां पीटर रेहड़ा की आपस में टक्कर के बाद  बस को अचानक आग लग गई। इसके चलते पीटर रेहड़े पर सवार 2 लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए।

    जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में दोनों लाेगाें की मौत भी हो गई है, लेकिन उनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बस बठिंडा की दीप सर्विस की बताई जा रही है जोकि सालासर से माैड़ मंडी जा रही थी।

  • पंजाब: होजरी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, आसपास के घरों को कराया जा रहा खाली

    पंजाब: होजरी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, आसपास के घरों को कराया जा रहा खाली

    लुधियाना: बस्ती जोधेवाल के निकट शक्ति नगर से बड़ी खबर सामने आई है। शक्ति नगर इलाके में स्थित गोयल होजरी में भयानक आग लग गई। आग तड़के करीब 6:00 बजे बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से शुरू हुई, देखते ही देखते आग ने सारे माल सहित मशीनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की दीवारों पर दरारे तक आ गई। दमकल विभाग की गाड़ियां आग को बुझाने में लगी हुई है। हालांकि, उन्हें डर सता रहा है कि कहीं बिल्डिंग गिर ना जाए। इसीलिए एहतियातन आसपास के घरों को खाली करवाया जा रहा है।

  • आज का राशिफल, 21 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 21 नवंबर 2022

    मेष: नई योजना बनेगी। प्रेमी जोड़े को खुशखबरी मिलेगी। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है, जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे। संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी।

    वृष: आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    मिथुन: नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेमी साथी पर खर्च होगा।

    कर्क: भाग्य का साथ मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के साथ रोमांस के पल बिताएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    सिंह: शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा।

    कन्या: कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। कुसगंति से हानि होगी।

    तुला: थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।

    वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी से बचें, वर्ना विवाद हो सकता है। नकारात्मकता दूर होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। प्रेमी युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में निश्चितता रहेगी।

    धनु: कानूनी बाधा संभव है। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी।

    मकर: सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सुख-शांति रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कुंभ: आज भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी।

    मीन: मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रेमी, मित्र या संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। जोखिम न लें। आंखों को रोग व चोट से बचाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

  • जालंधरः नशीले पदार्थ सहित 1 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः नशीले पदार्थ सहित 1 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। सीआईए स्टाफ 1 की टीम ने नशीले पदार्थ सहित 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमनदीप उर्फ बब्बू पुत्र यशपाल वासी भार्गव कैंप के तौर पर बताई जा रही है । सीआईए प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम नारी निकेतन पर मौजूद थी तभी उक्त आरोपी पैदल आता दिखाई दिया।  जिसे पुलिस ने काबू कर तलाशी ली तो आरोपी से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • सिर्फ 999 रुपए में मिल रहा 22 हजार वाला Realme Smart Tv!

    सिर्फ 999 रुपए में मिल रहा 22 हजार वाला Realme Smart Tv!

    Fifa World Cup 2022 आज से शुरू हो गया है। आप में से ज्यादातर लोग इसे घर पर ही देख रहे होंगे, हालांकि आप घर बैठे भी इसे किसी लाइव मैच की तरफ देखना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए एक धमाकेदार स्मार्ट टीवी लेकर आए हैं जो फुटबॉल का मजा दोगुना कर देगा। सबसे खास बात ये है कि इस स्मार्ट एलईडी टीवी की कीमत इतनी कम है जितना आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं।

    realme NEO 80 cm (32 inch) HD Ready LED Smart Linux TV ही वो स्मार्ट एलईडी टीवी है जिसके बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं क्योंकि इस पर इतना भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। 30 इंच का स्मार्ट एलईडी टीवी है जिसकी असल कीमत ₹21999 है लेकिन फ्लिपकार्ट पर पहले से ही इसकी कीमत पर 45 परसेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 45 परसेंट का डिस्काउंट मिलने के बाद इस स्मार्ट एलईडी टीवी की कीमत महज ₹11999 रह जाती है। यह एक किफायती कीमत है और आप को स्मार्ट टीवी तकरीबन आधी कीमत पर दिया जा रहा है लेकिन आप चाहें तो इसे महज ₹999 में खरीद सकते हैं और वह कैसे होगा यह भी हम आपको बताने जा रहे हैं।

    आपको जानकर हैरानी होगी कि इस स्मार्ट एलईडी टीवी पर फ्लिपकार्ट की तरफ से ₹11000 का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है और अगर यह ऑफर पूरी तरह से लागू हो जाता है तो स्मार्ट टीवी की कीमत यानी ₹11999 से ₹11000 की रकम कम कर दी जाएगी। जिसके बाद ग्राहकों को सिर्फ ₹999 ही चुकाने पड़ेंगे जो कि अब तक का सबसे तगड़ा ऑफर है। अगर आप इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए वैलिड है और आप इसका फायदा लेकर काफी सारी बचत कर सकते हैं।

  • अलग अलग मामलों में मुकद्दमे दर्ज

    अलग अलग मामलों में मुकद्दमे दर्ज

    मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: थाना सदर ऊना में मारपीट का एक मामला दर्ज हुआ है। रणजीत सिंह पुत्र रतन चन्द निवासी सुनेहरा, तहसील व जिला ऊना की शिकायत पर पजींकृत मामले में शिकायतकर्ता ने बताया है कि किशोरी लाल, सन्तोष  कुमारी, कौशल्या, प्रदीप कुमार, बबलु राम, पिंकी व हरपाल ने जमीनी विवाद के कारण उस पर और उसके भाई के साथ मारपीट और झगड़ा किया। झगड़े में शिकायतकर्ता और उसके परिवार वालों को कई चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत की विनह पर उपरोक्त लोगों के विरुद्ध थाना सदर ऊना में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    दड़ा सट्टा पर्ची और कैश बरामद होने पर केस दर्ज

    जुए जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। शनिवार को थाना सदर पुलिस ने धारा 13ए-3-67 जुआ अधिनियम के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक ऊना की ट्रक युनियन के पास मोहित शर्मा निवासी आर्य नगर ऊना के कब्जा से पर्ची दडड़ा सटटा व 1520/- रुपये बरामद किए गए। जिसके बाद उसके विरुद्ध जुआ अधिनियम के अन्तर्गत केस दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

    घर में घुसकर हमला करने वालों पर केस दर्ज

    ऊना सदर थाने में आईपीसी की धारा 452,427,504, 506,34 के अंतर्गत वलजिन्द्र सिंह पुत्र हरमेश सिंह निवासी मलूकपुर जिला ऊना और जिन्दों पुत्र वलदेव सिंह निवासी पलासी जिला रोपड़ पंजाब के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता गुरदीप कौर निवासी मलूकपुर जिला ऊना ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह अपने परिवार सहित घर पर मौजूद थी तो वलजिन्द्र सिंह और जिन्दों व अन्य व्यक्ति घर के अन्दर आये तथा उसके व परिवार के सदस्यों से गाली गलौच व लड़ाई झगड़ा करने लगे। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    यातायात के नियम तोड़ने और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर 242 लोगों के चालान कटे

    जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर कुल 208 चालान किये गए।  जिनमें से 19 चालान का मौका पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में कुल 10,500/- रूपये प्राप्त किये गये हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 34 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए। जुर्माने में 3500/- रूपये प्राप्त किये गए हैं।
  • इतना बड़ा भंडारा कि दांतों तले उंगली दबा लेंगे, बना रहा JCB-मिक्सर में खाना

    इतना बड़ा भंडारा कि दांतों तले उंगली दबा लेंगे, बना रहा JCB-मिक्सर में खाना

    भिंडः इन दिनों मध्य प्रदेश के भिंड जिले से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उसे देखकर हर कोई हैरान रह सकता है। यहां पर इतना बड़ा भंडारा हो रहा है कि इसका खाना बनाने में जेसीबी और बुलडोजर का उपयोग किया जा रहा है।

    jcb bulldozer and mixer using for cooking food in huge bhandara in  dhandhaura dham bhind zngp यहां JCB-बुलडोजर से बन रहा खाना, इतना बड़ा  भंडारा कि दांतों तले उंगली दबा लेंगे

    दरअसल, यह भंडारा मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्थित दंदरौआ धाम में हो रहा है। यहां इन दिनों ‘सियपिय’ मिलन समारोह आयोजित किया गया है। इस समारोह में बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी उपस्थित रहते हैं और वे कथा सुना रहे हैं। इस आयोजन के दौरान जो श्रद्धालु प्रतिदिन यहां पहुंच रहे हैं उनके लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।

    MP का अनोखा भंडारा, भक्तों का ऐसा सैलाब की JCB और कंक्रीट मिक्सर से बन रही  महाप्रसादी, देखें तस्वीरें

    रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भंडारे के बारे में रोजाना लाखों श्रद्धालुओं का भोजन बनाया जाता है। इसके लिए यहां 700 हलवाई और करीब 10 हजार स्वयंसेवक लगे हुए हैं। हलवाइयों की रात दिन की शिफ्ट लगी हुई है। हालत यह है कि खाने को बनाने के लिए भंडारे में जेसीबी मशीन से लेकर बुलडोजर और कंक्रीट मिक्सर तक का उपयोग किया जा रहा है।

    जिन यंत्रों से बनता है मकान, उन यंत्रों से बन रहा भोजन

    भंडारे में सुबह 20 क्विंटल पोहा और 8 क्विंटल सूजी का उपयोग करते हुए सुबह का नाश्ता तैयार किया जा रहा है। वहीं दोपहर के भंडारे में सब्जी, पूड़ी और मालपुआ परोसा जा रहा है। यहां की बड़ी से किचन में गंगा और जमुना नाम के दो बड़े कड़ाहे हैं। जिनमें 20 क्विंटल आलू की सब्जी बनती है। इसे जेसीबी मशीन की मदद से ट्रॉली में डाला जाता है। यही से तस्वीरें वायरल हुई हैं।

    फिलहाल इस भंडारे को कई कारणों से याद किया जा रहा है। इतने विशाल भंडारे में इतना ज्यादा भोजन तैयार होना एक बात है लेकिन हलवाइयों द्वारा जेसीबी मशीन और सीमेंट कंक्रीट मिक्सर का उपयोग किया जा रहा है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।

  • पंजाबः कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला…. 

    पंजाबः कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला…. 

    जगराओं। जगराओं के कांग्रेसी पार्षद रमेश कुमार उर्फ रमेश कुमार उर्फ मेशी निवासी मोहल्ला रानीवाला खूह के खिलाफ फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन के सदस्यों द्वारा दी गई शिकायत पर 8.10 लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में थाना सिटी जगराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

    बस अड्डा पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआइ गुरसेवक सिंह ने बताया कि रामनाथ निवासी अगवाड ख्वाजा बाजू नजदीक नई गोशाला जगराओं तथा फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन के सदस्यों द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि रमेश कुमार उर्फ मेशी सहोता द्वारा लेबर का काम लेने के बाद लेबर के पैसे नहीं दिए गए।

    इस शिकायत की पड़ताल थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह द्वारा की गई। शिकायत की जांच के बाद पार्षद रमेश कुमार उर्फ मेशी सहोता पर लेबर के लाखों रुपए हड़प करने की नियत से धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • पंजाबी सिंगर पर FIR दर्ज, जाने मामला 

    पंजाबी सिंगर पर FIR दर्ज, जाने मामला 

    लुधियाना: पुलिस ने हथियारों को प्रमोट करने वाले एक और गीत ’32 बोर’ को लेकर पंजाबी सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गायक का नाम तारी कासापुरिया बताया जा रहा है, जो पंजाब सरकार की हिदायतों के बावजूद हथियारों को प्रमोट करने वाले अपने गीत को लेकर घिर गया है और लुधियाना पुलिस ने उक्त सिंगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि पंजाब सरकार हथियारों को प्रमोट करने वाले गानों पर बैन लगा चुकी है। हाल ही में सरकार की ओर से सीधी-सीधी चेतावनी दी गई थी कि अगर कोई सिंगर हथियारों को लेकर गोई गाना गाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

  • नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार

    नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: जालंधर में देहात पुलिस ने एक युवक को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर किया है। गिरफ्तार किया गया युवक पेशेवर अपराधी है। पकड़े गए नशा तस्कर पर पहले भी चोरी का एक और नशा तस्करी के पांच मामले पुलिस थाना लांबड़ा और मकसूदां में दर्ज हैं। इस बार भी यह नशीली गोलियों की सप्लाई किसी को देने जा रहा था कि रास्ते में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

    सब डिवीजन करतारपुर के डीएसपी सुरिंद्रपाल धोगड़ी ने बताया कि पुलिस थाना लांबड़ा का स्टाफ सब इंस्पेक्टर जीत सिंह के नेतृत्व में रोजाना की तरह लांबड़ा से वडाला की तरफ गश्त पर था। वड़ाला के पास जब पुलिस पार्टी गांव बाजड़ां की तरफ मुड़ी तो उन्हें सामने से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया।

    गश्त पर निकली पुलिस पार्टी को देखकर युवक ने पीछे मुड़कर एकदम भागना शुरू कर दिया। उसने अपने हाथ में एक काले रंग का लिफाफा भी पकड़ा हुआ था। भागते समय इसने लिफाफा भी फेंक दिया और भागता रहा। पुलिस को इस पर शक हुआ कि कोई अराजक तत्व है जो पुलिस को देखकर भाग रहा है।

    पुलिस ने युवक का पीछा कर दबोचा

    इस पर पुलिस ने युवक का पीछा शुरू कर दिया और उसे धर दबोचा। जो लिफाफा युवक ने फेंका था वह भी रिकवर कर लिया। जब लिफाफे को खोलकर देखा तो उसमें नशीली गोलियां थी। लिफाफे में से पचास नशीली गोलियां पुलिस को मिली। पकड़ने के बाद जब उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी निवासी गांव मलको (लांबड़ा, जालंधर) बताया।

    वह खुद नशे का आदी है

    हालांकि युवक ने कहा कि वह खुद नशे का आदी है और अपने लिए नशीली गोलियां खरीद कर लाया था, लेकिन पुलिस के शक है कि नशे की गोलियां किसी को सप्लाई करने के लिए जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवक से पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से गोलियां लेकर आया था और कहां पर देने के लिए जा रहा था।