Blog

  • ED की कारवाईः  ट्रांसपोर्टर के घर से 17 करो़ड़ 32 लाख बरामद, आरोपी आमिर खान फरार, भाई से पूछताछ जारी 

    ED की कारवाईः  ट्रांसपोर्टर के घर से 17 करो़ड़ 32 लाख बरामद, आरोपी आमिर खान फरार, भाई से पूछताछ जारी 

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अब मोबाइल गेमिंग ऐप के माध्यम से ठगी व मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी ने कोलकाता में 6 जगहों पर घंटों छापामारी की. इस दौरान गार्डेनरीच इलाके में निसार अहमद खान नामक एक ट्रांसपोर्टर के घर से 17 करोड़ 32 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं. बंगाल में ईडी की छापेमारी लगातार जारी है. निसार के बेटे आमिर खान पर मोबाइल गेमिंग ऐप के जरिए ठगी का आरोप है। इस मामले में आरोपी आमिर खान फरार है। उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

    कारोबारी के मकान की पहली मंजिल पर बेडरूम में पलंग के नीचे प्लास्टिक के पैकेट में पैक करके बैग में ये रुपये रखे गए थे. इनमें ज्यादातर 500 व 2000 रुपये के नोटों के बंडल हैं. नोटों की संख्या इतनी है कि गिनने के लिए बैंक से नौ मशीनें मंगाई गईं. गार्डेनरीच के अलावा पार्क स्ट्रीट, मैकलियोड स्ट्रीट और मोमिनपुर सहित कई जगहों पर भी ईडी की घंटों छापामारी चली. इस मामले में फेडरल बैंक द्वारा महानगर की बैंकशाल अदालत में दायर शिकायत के आधार पर मुख्य दंडाधिकारी के निर्देश पर मुख्य आरोपित आमिर खान व अन्य के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने पार्क स्ट्रीट थाने में पिछले साल 15 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था।

    आरोप है कि आमिर ने ऑनलाइन ठगी के लिए ई-नगेट्स नामक एक मोबाइल गेम ऐप लांच किया था. शुरू में ऐप यूजर्स को कमीशन के साथ पुरस्कृत किया गया था और वालेट में शेष राशि को सीधे  निकालने की अनुमति थी. शुरू में लोगों का भरोसा जीतने के बाद और अधिक कमीशन का लालच दिया गया. जिससे बड़ी संख्या में यूजर्स ने निवेश किया. आरोप है कि लोगों से अच्छी-खासी रकम वसूल करने के बाद अचानक ही उस ऐप से सिस्टम अपग्रेडेशन,  एलईए द्वारा जांच आदि का बहाना बनाकर निकासी रोक दी गई।

    इसके बाद प्रोफाइल जानकारी सहित सभी डेटा को भी ऐप के सर्वर  से हटा दिया गया. इसके बाद यूजर्स को चाल समझ में आई. जांच में ईडी को पता चला है कि उक्त संस्था नकली खातों का इस्तेमाल कर रही थी. पिछले कुछ समय से चिटफंड, शिक्षक भर्ती घोटाला और मवेशी तस्करी मामले में ईडी और सीबीआई की बंगाल में लगातार छापेमारी चल रही है. इससे पहले जुलाई में शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से ईडी ने 55 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी व सोना जब्त किया था।

  • जयपुर से महंगा पेट्रोल-डीजल बीजेपी राज वाले भोपाल में मिलता है : मुख्यमंत्री 

    जयपुर से महंगा पेट्रोल-डीजल बीजेपी राज वाले भोपाल में मिलता है : मुख्यमंत्री 

    बीजेपी राज वाले प्रदेशों में अपराध के नए रिकॉर्ड बन रहे
    जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयानोंपर पलटवार किया है। गहलोत ने बयान जारी कर अमित शाह के बयानों को झूठ करार दिया है। गहलोत ने कहा- देश की जनता गृहमंत्री के तौर पर उनके भाषण में तथ्यात्मक बातें होने की उम्मीद करती है, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें तथ्य बताए ही नहीं गए, इसी कारण उन्होंने झूठ से भरा भाषण दिया।

    अमित शाह ने उदयपुर की घटना का जिक्र किया। जबकि कन्हैयालाल की हत्या के अगले दिन भाजपा के नेता हैदराबाद के फाइव स्टार होटल में लंच और डिनर करते हुए बैठक कर रहे थे। मैं खुद, गृह राज्य मंत्री, चीफ सेक्रेट्री, डीजीपी कन्हैलाल के घर शोक मना रहे थे तब भाजपा नेता हैदराबाद के फाइव स्टार होटलों में आराम फरमा रहे थे।

    गहलोत ने कहा- उदयपुर घटना के मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी भाजपा का सक्रिय सदस्य था। घटना से एक महीने पहले मकान मालिक के साथ रियाज अत्तारी का विवाद हुआ तब भाजपा के स्थानीय नेताओं ने थाने में फोन कर उसके खिलाफ मामला दर्ज ना करने का दबाव पुलिस पर बनाया।

    रियाज अत्तारी की भाजपा में शामिल होते हुए तस्वीरें पूर्व में सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। एनआईए को जांच करनी चाहिए कि कहीं इसमें कोई राजनीतिक साजिश भी तो नहीं थी।

    जयपुर से महंगा पेट्रोल-डीजल बीजेपी राज वाले भोपाल में
    गहलोत ने कहा- अमित शाह ने राजस्थान सबसे महंगा डीजल और पेट्रोल मिलने की बात कही, शायद वो भूल गए कि जयपुर से महंगा डीजल पेट्रोल तो बीजेपी शासित मध्य प्रदेश के भोपाल में मिलता है। राजस्थान में प्रदेश सरकार ने जनवरी 2021 में वैट कम किया। जब एक्साइज में मोदी सरकार ने कटौती की तो दोनों बार अपने आप वैट कम हुआ। राज्य को स्टेट वैट में कटौती से अभी तक 7500 करोड़ की आर्थिक हानि हुई है।

    उन्हें जवाब देना चाहिए कि बीते तीन महीने में क्रूड ऑयल 27 रुपए सस्ता हुआ है , केन्द्र सरकार ने डीजल पेट्रोल के दाम कम क्यों नहीं किए हैं जबकि जब क्रूड ऑयल के दाम बढ़ते हैं तो तुरंत दाम बढ़ाते हैं। यूपीए के समय में जब कच्चे तेल के दाम 111 डॉलर प्रति बैरल गए थे तब भी पेट्रोल 71 रुपए था। आज कच्चे तेल का दाम 92 डॉलर प्रति बैरल है तो पेट्रोल 100 रुपए के पार बिक रहा है।

    गहलोत ने कहा- अपराध के आंकड़ों को लेकर शाह ने टिप्पणियां कीं। उनकी जानकारी के लिए यह बताना आवश्यक है कि राजस्थान में अपराधों के अनिवार्य पंजीकरण की नीति के बावजूद 2021 में 2019 की तुलना में करीब पांच फीसदी अपराध कम दर्ज हुए हैं। जबकि हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड समेत 17 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में अपराध अधिक दर्ज हुए हैं।

    गुजरात में अपराधों में करीब 69 फीसदी, हरियाणा में 24 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक कस्टोडियल डेथ्स गुजरात में हुईं हैं। नाबालिगों से बलात्कार यानी पॉक्सो एक्ट के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर है जबकि राजस्थान 12 वें स्थान पर है। दहेज हत्या के मामलों में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है।

    गहलोत ने कहा- अमित शाह गृह मंत्री के साथ देश के सहकारिता मंत्री भी हैं। जयपुर में उत्तरी राज्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उन्होंने कहा था कि राजस्थान और गुजरात के लोग सहकारिता के नाम पर हुए घोटालों के सबसे अधिक पीड़ित हैं।

    पश्चिमी राजस्थान के लोगों को आशा थी कि वो सहकारिता के नाम पर वहां के लोगों के साथ हुए संजीवनी, आदर्श इत्यादि घोटालों पर बात करेंगे और पीड़ितों को राहत दिलवाने का काम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के किसानों को आशा थी कि गृह मंत्री राजस्थान आए हैं तो वो ईस्टर्न कैनाल को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की बात करेंगे लेकिन उन्होंने इस पर एक शब्द नहीं बोला।

  • हिमाचलः कुठार कलां सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत 

    हिमाचलः कुठार कलां सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत 

    ऊना/सुशील पंडित। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना सदर थाना  के अंतर्गत आते गांव कुठार कलां में  एक दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजन जसवाल पुत्र कुलदीप जसवाल और अमल पुत्र नंद लाल दोनो निवासी सलोह, विशाल चौधरी उर्फ अमनदीप पुत्र वलदेव सिंह निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब व अनूप सिंह पुत्र जनक राज निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी शवो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार वीती रात संतोषगढ़ से ऊना जा रही पंजाब नम्बर की इनोवा गाड़ी गांव  कुठार कलां में सड़क किनारे लगे खम्बें से टकराने के बाद खेतों में पलट गई। हादसे की सूचना लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और गाड़ी को सीधा किया। इस हादसे में सलोह निवासी राजन जसवाल व अमल की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    जबकि हादसे में घायल कार चालक विशाल चौधरी निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल व अनूप सिंह निवासी झलेड़ा को ऊनाअस्पताल लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान तीनो की मौत हो गई।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया हैं  आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • राशिफल (रविवार 11 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (रविवार 11 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।

    वृषः शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा।

    मिथुनः व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

    कर्कः आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है। जोखिम के कार्य टालें। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

    सिंहः चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

    कन्याः किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

    तुलाःस्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

    वृश्चिकः नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। जल्दबाजी न करें।

    धनुः धन लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें। विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

    मकरः सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा।

    कुंभः किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी।

    मीनः कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।

  • हिमाचल एक्‍सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की मौत

    हिमाचल एक्‍सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्ब के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के पास एक युवक की हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक की ट्रेन से कटकर गर्दन धड़ से अलग हो गई । 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम दीपू और उम्र 34 वर्ष के करीब बताई जा रही है। मृतक उत्तर प्रदेश रहने वाला था और  वह ज्वालाजी में अपने परिवार के साथ रह रहा था। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने इसकी मौत की सूचना युवक के परिजनों को दी गई। जिस के बाद वह ऊना पहुंचे।यह घटना रात करीब 8:35 बजे की है जब हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन अम्ब रेलवे स्टेशन से चिंतपूर्णी रेलवे स्टेशन के लिए निकली ही थी कि इसी बीच प्लेटफार्म के करीब 100 मीटर आगे उक्त युवक ट्रेन के नीचे आकर कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    हादसे के बाद रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और मृतक का शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।  थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया का कहना है कि पुलिस को रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली है। हादसे के संबंध में जांच की जा रही है।

  • हिमाचल एक्‍सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की मौत

    हिमाचल एक्‍सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्ब के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के पास एक युवक की हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक की ट्रेन से कटकर गर्दन धड़ से अलग हो गई । 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम दीपू और उम्र 34 वर्ष के करीब बताई जा रही है। मृतक उत्तर प्रदेश रहने वाला था और  वह ज्वालाजी में अपने परिवार के साथ रह रहा था। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने इसकी मौत की सूचना युवक के परिजनों को दी गई। जिस के बाद वह ऊना पहुंचे।यह घटना रात करीब 8:35 बजे की है जब हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन अम्ब रेलवे स्टेशन से चिंतपूर्णी रेलवे स्टेशन के लिए निकली ही थी कि इसी बीच प्लेटफार्म के करीब 100 मीटर आगे उक्त युवक ट्रेन के नीचे आकर कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    हादसे के बाद रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और मृतक का शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।  थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया का कहना है कि पुलिस को रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली है। हादसे के संबंध में जांच की जा रही है।

  • जालंधरः लूटपाट व अवैध शराब के मामले सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधरः लूटपाट व अवैध शराब के मामले सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना सदर की उप चौकी फतेहपुर की पुलिस ने लूटपाट और नशा तस्करी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय कुमार पु्त्र ओम प्रकाश गांव प्रतापुरा सदर, करण उर्फ कट्टा पुत्र महिंदर कुमार वासी फूलपुर कालोनी, हरप्रीत उर्फ काली पु्त्र गुरनाम दास वासी फूलपुर कालोनी, बलवीर उर्फ बीरू पुत्र महिंदर सिंह वासी पिंड लाम्बड़ी के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एडीसपी सिटी 2 आईपीएस अदित्य ने बताया कि एएसआई चौकी इंचार्ज फतेहपुर मदन सिंह ने गशत के दौरान प्रतापुरा टी प्वाईंट से विजय कुमार को 18 बोतल नाजायज शराब के साथ दबोचा। 

    इसी तरह चौकी इंचार्ज मदन सिंह को जगजीत सिंह उर्फ जग्गी वासी पिंड चक्क कलां ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह काम पर से घर वापिस लोट रहा था तो तीन अज्ञात व्यक्ति उससे 10 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान 3 आरोपियों करण, हरप्रीत और बलवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि और खुलासे हो सकें।

  • दून विस से युवा संकल्प रैली में जाएंगे 2000 युवा कार्यकर्ता

    दून विस से युवा संकल्प रैली में जाएंगे 2000 युवा कार्यकर्ता

    पहली बार प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को संबोधित करेंगे
    बददी/सचिन बैंसल : भारतीय जनता पार्टी के  दून विस् के युवा मोर्चा की बैठक बददी के निजी होटल में सम्प्पन हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष व युवा संकल्प रैली के दून के प्रभारी कृष्ण कांत ने की। बैठक में 24 सितम्बर को मंडी के पड्डल मैदान के होने वाली युवा संकल्प रैली के बारे में चर्चा की।
     इस बैठक में दून की पूर्व विधायिका विनोद चन्देल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कृष्ण कांत ने बताया कि मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सुनने दून विस् क्षेत्र से लगभग 2000 युवा कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने बताया दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 97 बूथ है ।जिसमें हर बूथ से 20 कार्यकर्ता इस रैली में हिस्सा लेंगे । उन्होंने कहा यह पहली बार हो रहा है कि देश के प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को संबोधित करने आ रहे हैं ।उन्होंने कहा यह सौभाग्य की बात है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को यह मौका मिला है । इस बैठक में नगर परिषद बद्दी के वाइस चेयरमैन मानसिंह मेहता, भाजपा जिला सचिव गुरमेल चौधरी ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर,महामंत्री संजीव ठाकुर, ललित ठाकुर, आज्ञाराम, निशांत ठाकुर, ललित शर्मा, सीताराम, चनन राम ,पंकज शर्मा, अजय शर्मा, खुशीराम व वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
  • पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बीच हुई मुठभेड़, 3 गिरफ्तार

    पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बीच हुई मुठभेड़, 3 गिरफ्तार

    नई दिल्लीः पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। दोनों तरफ से गोलियां चलाई गईं। घटना में एक पुलिस कर्मी को बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है। मौके से तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को बदमाशों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। पुलिस की ये मुठभेड़ दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 36 इलाके में हुई।

    यहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बिश्नोई गैंग आमने-सामने आ गया। एनकाउंटर में दोनों तरफ से गोलियां चलाई गईं। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों की एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिसकी वजह से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और तीन बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों बदमाश लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने बताया कि इनसे पूछताछ की जाएगी और गिरोह की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली जाएगी।

  • पंजाबः निजी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज, जानें मामला

    पंजाबः निजी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज, जानें मामला

    श्री मुक्तसर साहिबः जिलें में निजी स्कूल में गंदगी से बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है। यह मामला थाना सिटी पुलिस ने बूड़ा गुज्जर रोड स्थित लिटिल फ्लावर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रिंसिपल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई उन पर स्कूल के अंदर और बाहर सफाई न रखने तथा पीने के पानी की टंकियों को भी साफ न रखने के कारण भयानक बीमारियां की फैलने की आशंका के चलते कार्रवाई की गई है। जिले में यह अपनी तरह का पहला मामला है और इस कारण विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों और आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    मामले की जानकारी देते हुए एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि उन्हें गश्त के दौरान यह सूचना मिली थी कि शहर की बूड़ा गुज्जर रोड पर स्थित लिटिल फ्लावर कान्वेंट के अंदर और बाहर सफाई नहीं रखी जा रही है। स्कूल के बाथरूमों की सफाई न रखे जाने के कारण उनका बुरा हाल है। बाथरूम नियमित रूप से साफ नहीं करवाए जा रहे हैं। इसी तरह ही बच्चों को पीने के लिए साफ पानी भी मुहैया नहीं करवाया जा रहा है। पानी की टंकियों की सफाई नहीं की जा रही है। जहां पर पीने का पानी स्टोर किया जाता है, उस स्थान की भी सफाई न किए जाने के कारण बुरा हाल है। इस स्कूल में शहर के अलावा गांवों के भी बच्चे बड़ी संख्या में पढ़ते हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है लेकिन स्कूल प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है। 

    सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने की स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रिंसिपल की जिम्मेदारी बनती है लेकिन दोनों ही अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर रहे। इस बदइंतजामी के कारण ही स्कूल के कई बच्चे बीमार हो चुके हैं। स्कूल में भयानक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इससे आसपास के क्षेत्र के बच्चों में भी महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इसलिए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए। इस पर थाना सिटी पुलिस ने स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनसेंट और प्रिंसिपल के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 269 व 270 के तहत केस दर्ज कर लिया है।