Blog

  • होशियारपुरः अवैध नशामुक्ति केंद्र पर सेहत विभाग और पुलिस की रेड

    होशियारपुरः अवैध नशामुक्ति केंद्र पर सेहत विभाग और पुलिस की रेड

    होशियारपुरः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस की नाक के नीचे चल रहे अड्डा चबेवाल में एक अवैध नशामुक्ति केंद्र में रेड की है। इस छापेमारी के दौरान केंद्र में 100 से अधिक मरीज भर्ती किए पाए गए, जबकि केंद्र संचालकों के पास उक्त केंद्र का कोई लाइसेंस नहीं था। विभाग की ओर से इन सभी को इस अवैध नशा केंद्र से मुक्त करवाया गया।

  • होशियारपुरः PNB Bank का एटीएम काटकर लाखों रुपये लूटकर फरार लुटेरे, जांच में जुटी पुलिस

    होशियारपुरः PNB Bank का एटीएम काटकर लाखों रुपये लूटकर फरार लुटेरे, जांच में जुटी पुलिस

    होशियारपुरः जिला होशियारपुर से बड़ी ख़बर सामने आई है। ग्राम छोटाला में लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर करीब 8 लाख 70 हजार रुपये लूटकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने ब्लाक भुंगा के छोटा गांव में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में हुई लूट की जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर गांव के सरपंच ने बताया कि लुटेरों ने रात करीब तीन बजे इस लूटकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस लुटेरों की गंभीरता से तलाश कर रही है।

  • पंजाबः नहीं थम रहा आप विधायक का विवादित मामला, दूसरी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पंजाबः नहीं थम रहा आप विधायक का विवादित मामला, दूसरी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : आप विधायक हरमीत सिंह पठनमाजरा का परिवारिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ समय पहले आप विधायक दूसरी शादी को लेकर चर्चा में आए थे। हरमीत सिंह पठानमाजरा की दूसरी पत्नी ने इस मामले को लेकर जीरकपुर थाने में विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर बिना तलाक लिए फर्जी तरीके से शादी करने का आरोप भी लगाया था।

    विधायक ने अपनी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। गुरप्रीत कौर के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में गुरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक ने बिना इजाजत के वीडियो बनाने और उसवे वायरल करने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा गुरप्रीत कौर के घर रेड की गई।

    गौरतलब है कि विधायक पठानमाजरा का एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके साथ ही उनकी दूसरी पत्नी द्वारा विधायक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। महिला ने जीरकपुर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी और साथ ही यह भी आरोप लगाया था कि विधायक पठानमाजरा उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

  • इनोसेंट हार्टस कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर एक बार फिर सफलता के मार्ग पर

    इनोसेंट हार्टस कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर एक बार फिर सफलता के मार्ग पर

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने जीएनडीयू बी.एड. परीक्षा (2020-2022) के परिणाम में 100 प्रतिशत प्रथम श्रेणी हासिल की। अस्सी प्रतिशत विद्यार्थी-अध्यापकों ने विशिष्टता हासिल की। नर्गिस जैतवानी ने 86.52 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, शिखा सनन ने 85.05 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, अंकिता सूरी ने 84.82 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा और तनु अरोड़ा ने 84.41 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में चौथा स्थान हासिल किया। नर्गिस जैतवानी ने कहा, मैं इनोसेंट हार्टस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के योग्य शिक्षकों, हमारे प्रिंसिपल सर डॉ. अरजिंदर सिंह की आभारी हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरा मार्गदर्शन करते हुए मुझे अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए अमूल्य योगदान दिया।

    शिखा सनन ने कहा, सफलता कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आप बिना मेहनत किए हासिल कर लेते हैं।यह एक मानसिकता है जिसे आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने के लिए अपनानी चाहिए और इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। मेरे परिवार ने हमेशा मुझे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए समर्थन दिया है और प्रोत्साहित किया है। साथ ही हमारे कॉलेज के प्राचार्य महोदय और शिक्षकों के सहयोग और मार्गदर्शन ने मुझे हमेशा आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया है। उन सभी को थैंकयू कहना ही काफी नहीं है।

    इनोसेंट हार्टस ग्रुप की कार्यकारी डायरेक्टर (कॉलेज) आराधना बौरी ने विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा की गई प्रगति की सराहना की। प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने भावी शिक्षकों को स्कूलों में भी अपने कौशल को निखार कर पूरे मन से काम करने के लिए प्रेरित किया, जहाँ वे निकट भविष्य में पढ़ाएँगे।

    मैनेजमेंट के सदस्यों, प्राचार्य व फैकेल्टी मेंबर्स ने सभी विद्यार्थी-अध्यापकों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। सभी भावी शिक्षकों ने विजयी महसूस किया और अपने अध्यापकों को धन्यवाद दिया।

  • पंजाबः रिश्वत लेते 1 एएसआई व महिला होमगार्ड गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेते 1 एएसआई व महिला होमगार्ड गिरफ्तार

    दूसरे एएसआई की तालाश में छापेमारी जारी

    लुधियानाः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम भगवंत मान द्वारा चलाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने रिश्वत के मामले में एएसआई व महिला होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 500-500 रुपये रिश्वत ले रहे पुलिस कर्मियों का वीडियो पंजाब एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंच गया था। जिसके आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने दो एएसआई व एक महिला होम गार्ड के खिलाफ केस दर्ज करके एक एएसआई व महिला होम गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फरार हुए एएसआई की तलाश में उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 

    ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए एएसआई की पहचान तेजिंदर सिंह व महिला होम गार्ड की पहचान ज्योति के रूप में हुई। जबकि फरार हुआ एएसआई नसीब सिंह है। पुलिस ने सोनीपत हरियाणा के गांव कसंदी निवासी मनजीत की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। तीनों आरोपी बस स्टैंड चौकी में तैनात हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार रोको कानून के तहत केस दर्ज किया गया। पंजाब एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन पर दी शिकायत में मनजीत ने बताया कि 2019 में थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। उस केस में उसके अलावा 35 और आरोपी हैं। उसने बताया कि वो फर्जी राजपूत जाति का सर्टिफिकेट पेश करके फौज में भर्ती हुआ था। जबकि वो जाट जाति से संबंध रखता है।

    पुलिस के उस केस में जमानत मिलने के बाद उसने केस का चालान अदालत में पेश करने के लिए एएसआई तजिंदर सिंह के साथ संपर्क किया। तजिंदर सिंह ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की। जो उसने किश्तों में ले भी लिए। होम गार्ड ज्योति ने उसे फोन करके उसकी मदद करने के लिए 20 हजार रुपये और देने की मांग की। मगर वो सौदा 20 हजार रुपये में तय हो गया। उसने ज्योति के साथ हुई बातचीत को रिकार्ड कर लिया। अगले दिन वो ज्याेति से मिला। उसने मनजीत से 15 हजार रुपये की मांग की। मगर उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। उसी दिन एएसआई तेजिंदर सिंह व नसीब सिंह ने उससे 500-500 रुपये रिश्वत के तौर पर लिए। जिसकी मनजीत ने वीडियो रिकार्डिंग कर ली। शिकायत मिलने पर विजिलेंस की जांच में तथ्य सही पाए गए। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच जारी है। 

  • पंजाबः इस मामले में एसएचओ लाइन हाजिर, विधायक ने दर्ज करवाई थी शिकायत

    पंजाबः इस मामले में एसएचओ लाइन हाजिर, विधायक ने दर्ज करवाई थी शिकायत

    बठिंडाः जिलें में अवैध माइनिंग का मुद्दा एक बार फिर से गरमा गया है। दरअसल, बीते दिन जिलें में आदमी पार्टी के विधायक सुखवीर सिंह माईसरखाना ने अवैध माइनिंग को लेकर रेड की थी। इस दौरान उन्होंने अवैध माइनिंग कर रहे लोगों पर ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ाने का आरोप भी लगाया था। इस मामले को लेकर विधायक ने एसएसपी जे इलांचेलियन को थाना मौर के एसएचओ भूपेंद्र सिंह के खिलाफ एक शिकायत दी थी।

    जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि वीरवार की रात उन्होंने एक गांव में अवैध खनन को रोकने के लिए एसएचओ को फोन किया था। इस दौरान उन्होंने एसएचओ को वहां पर कार्रवाई करने के लिए भी बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। जिस दौरान एसएसपी ने विधायक की शिकायत पर एसएचओ भूपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर करने करे आदेश जारी कर दिए है। यह मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाए जाने के बाद भूपिंदर सिंह को लाइन में लगाया गया है।

  • बड़ी ख़बरः पंजाब के इस जिले के सभी SDM बदले, तहसीलदारों को मिला अतिरिक्त चार्ज, देखें लिस्ट

    बड़ी ख़बरः पंजाब के इस जिले के सभी SDM बदले, तहसीलदारों को मिला अतिरिक्त चार्ज, देखें लिस्ट

    नवांशहरः पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं सरकार द्वारा जिलें के सभी एसडीएम को बदल दिया है। इसी के साथ डीसी ने तहसीलदारों को  अतिरिक्त प्रभार दे दिया है। नवांशहर के डिप्टी कमीशश्रर नवजोत पाल सिंह रंधावा ने सब डिविजनल मजिस्ट्रेट की सीट का अतिरिक्त प्रभार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को दे दिया है।

  • पंजाबः पुलिस ने 7 आरोपियों को किया काबू, 15 पिस्टल किए बरामद

    पंजाबः पुलिस ने 7 आरोपियों को किया काबू, 15 पिस्टल किए बरामद

    मोहाली: पंजाब में सीएम भगवंत मान द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक पुलिस प्रशासन लगातार बढ़ रहे क्राइम पर नकेल कसने के लिए एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। पुलिस ने पिछले दो माह में प्रदेश में गैंगवार और नशे पर नकेल कसकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। वहीं अब मोहाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को  काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से 15 पिस्टल भी बरामद किए हैं। इसकी जानकारी मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी ने दी है। उन्होंने कहा आरोपियों से पूछताछ जारी है। 

  • पंजाबः एएसआई ने खुद मारी गोली, मौत, मौके से मिले सुसाइड नोट पर लगाए ये गंभीर आरोप

    पंजाबः एएसआई ने खुद मारी गोली, मौत, मौके से मिले सुसाइड नोट पर लगाए ये गंभीर आरोप

    टांडा उड़मुड़: होशियारपुर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां थाना हरियाणा में तैनात एएसआई सतीश कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। एएसआई ने सुसाइड करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें अपने सीनियर अधिकारी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के दोष लगाएं।

    लेकिन एएसआई के आत्महत्या करने पर कोई भी पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी नहीं कह रहे है। एएसआई ने मरने से पहले एक वीडियो बनाई। इस वीडियो में उन्होंने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले पुलिस अधिकारी का नाम लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव और वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

    सुसाइड नोट में एएसआई ने लिखा कि 8 अक्तूबर को वह थाने में ड्यूटी पर थे। रात करीब 2 बजे इंस्पेक्टर ओंकार सिंह चैकिंग के लिए आए। इस दौरान वह थाने के सरकारी क्वार्टर में थे। वहां से आने के बाद उन्होंने एसएचओ ओंकार सिंह से मुलाकात की। फिर इसी बात को लेकर ओंकार सिंह ने उन्हें बेइज्जत किया। उनके साथ गाली-गलौच भी किया।

    उन्होंने आगे लिखा कि वह एसएचओ ओंकार सिंह से दुखी होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी लिखा कि इससे पहले भी एक पुलिस अधिकारी को एसएचओ ओंकार सिंह ने जलील किया था। उस व्यक्ति ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पर उस समय भी इंसाफ नहीं किया गया। उन्होंने आगे लिखा कि एसएचओ ओंकार सिंह का रवैया छोटे अधिकारियों के प्रति बहुत बुरा है। वह भी इसके चलते आत्महत्या कर रहे हैं। 

  • सावधान: ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, आज बंद रहेंगी शहर की ये मेन रोड़ 

    सावधान: ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, आज बंद रहेंगी शहर की ये मेन रोड़ 

    चंडीगढ़ः आज चंडीगढ़ में मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बकायदा सड़क को बंद करने को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। जिस सड़क को बंद किया गया है वह शहर की मुख्य सड़क है।वहीं ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लोगों को हिदायत दी गई है कि दूसरे वैकल्पिक रास्तों को अपनाएं। क्योंकि यह सड़क आज पूरा दिन बंद रहेगी। ऐसे में जान लिजिए कहीं आप इस रोड से गुजरने वाले हों और आगे आपको यह रोड बंद मिलेगी।

    इससे वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बताया गया है कि पीजीआइ चंडीगढ़ से खुड्डा लाहौरा होते हुए न्यू चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है, जिसमें बताया गया है कि यह मुख्य सड़क आज बंद रहेगी। यह सड़क खुड्डा लाहौरा में बंद की गई है।

    ट्रैफिक पुलिस की तरफ से यह बताया गया है कि शहर में लॉ एंड आर्डर को देखते हुए इस सड़क को बंद किया गया है। सड़क को खुड्डा लाहौरा गुरुद्वारा के पास बने बीट बाक्स से लेकर खुड्डा लाहौरा पुल तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहां पुलिस जवानों को भी तैनात कर दिया गया है। ऐसे में वाहन चालकों से यह भी अपील की गई है कि इस सड़क के गुजरने के बजाय दूसरे रास्तों को अपनाएं।