Blog

  • जालंधरः कोरोना संक्रमितों का बढ़ता आंकड़ा, फिर मिले मरीज

    जालंधरः कोरोना संक्रमितों का बढ़ता आंकड़ा, फिर मिले मरीज

    जालंधर (वरुण)। जिला जालंधर में कोरोना संक्रमितों की गिनती में बढ़ौतरी होती नजर आ रही है। प्रशासन ने बढ़ती गिनती को देखते हुए मास्क लगाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। आज महानगर में 34 कोरोना मरीजों के मिलने का समाचार है। 

  • जालंधरः कुक ने चुराए रेस्टोरेंट मालिक के लाखों रुपए और पिस्टल, गिरफ्तार

    जालंधरः कुक ने चुराए रेस्टोरेंट मालिक के लाखों रुपए और पिस्टल, गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना करतारपुर की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तनु शर्मा पुत्र भूषण शर्मा वासी गंजन शू जे एंड के के रूप में हुई है।

     डीएसपी सुरेंद्र पाल सिंह धोकड़ी ने बताया कि सुरजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी जगजीत नगर हमीरा ने थाना करतारपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह आर एस फूड किंग रेस्टोरेंट जीटी रोड का मालिक है। गत दिवस 3:00 बजे के करीब वह अपनी क्रेटा गाड़ी नंबर pb09 y 0022 अपने रेस्टोरेंट के कुक तनु के साथ श्री गंगसर साहिब गुरुद्वारा के नजदीक किसी से मिलने गया था।

    वह अपनी गाड़ी में अपना लाइसेंसी पिस्टल और चार लाख नगदी कुक के भरोसे पर छोड़कर प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में गया था। जब वह वापस आया तो उसने देखा कि गाड़ी में से पिस्टल कैश और कुक तीनों ही गायब थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना करतारपुर के प्रभारी रमनदीप सिंह और उनकी टीम ने 3 घंटों में आरोपी को तनु को पिस्टल और 2 लाख की नगदी सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • चर्च में लगी भयानक आग, 41 लोगों की मौत, 55 घायल…

    चर्च में लगी भयानक आग, 41 लोगों की मौत, 55 घायल…

    काहिरा. मिस्र की राजधानी काहिरा के कॉप्टिक चर्च में रविवार को आग लगने से 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि 55 अन्य के घायल होने की खबर है. समाचार एजेंसी एएफपी ने चर्च के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी. चर्च ने हताहतों की संख्या के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके अबू सेफीन चर्च में लगी.

    चंर्च में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में बिजली के शार्ट-सर्किट को जिम्मेदार ठहराया गया है. आग की लपटों को बुझाने के लिए पंद्रह अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया है, जबकि एम्बुलेंस ने हताहतों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया.

  • 15 अगस्त से पहले आतंकी हमले की साजिश नाकाम, 7 उग्रवादी गिरफ्तार

    15 अगस्त से पहले आतंकी हमले की साजिश नाकाम, 7 उग्रवादी गिरफ्तार

    इंफाल. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सात सशस्त्र उग्रवादियों को मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. थोउबल जिले के पुलिस अधीक्षक एच जोगेशचंद्र ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि असम राइफल्स को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों को विस्फोटकों से निशाना बनाने की साजिश के बारे में शनिवार की सुबह सूचना मिली.

    उन्होंने कहा कि थोउबल जिला पुलिस और 16 असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम याइरीपोक बाजार पहुंची और इलाके की घेराबंदी की तथा तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा, ‘इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, काकचिंग और थोउबल जिलों में कई स्थानों पर इसी तरह के अभियान चलाए गए.’ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और हथियारों एवं विस्फोटकों के साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा है.

    उन्होंने कहा, ‘जांच के बाद, यह पता चला कि वे घाटी के जिलों में गैर-स्थानीय लोगों को निशाना बना रहे थे, और जून और जुलाई में क्रमशः काकचिंग और एंड्रो हुइकाप में दो गैर-स्थानीय लोगों की हत्या में शामिल थे.’ जोगेशचंद्र ने कहा कि नौ एमएम पिस्तौल, बेरेटा पिस्तौल, 35 कारतूस एवं हथगोले जब्त किए गए. पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राज्य के विभिन्न हिस्सों में अभियान जारी है और सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है.

  • साथ रहने का वादा कर पत्नी का काट दिया गला

    साथ रहने का वादा कर पत्नी का काट दिया गला

    नई दिल्ली। कर्नाटक के फैमिली कोर्ट में एक शख्स ने छुरी से अपनी पत्नी का गला काट दिया। यहां दोनों तलाक के लिए अर्जी देने के बाद काउंसलिंग सेशन में शामिल होने के लिए आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। 

    आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं, हमले के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि काउंसलिंग सेशन के दौरान दोनों इस बात पर सहमत हुए थे कि वे अपने बीच के मतभेदों को भूला देंगे और अपने सात साल के वैवाहिक जीवन को टूटने से बचाएंगे। 

    आरोपी पति की पहचान शिवकुमार के तौर पर हुई है, जिसकी पत्नी का नाम चैत्रा था। यह मामला हासन जिले के होलेनरसीपुरा फैमिली कोर्ट का है। एक घंटे की काउंसलिंग के बाद जैसे ही महिला बाहर निकली। शिवकुमार उसके पीछे-पीछे वाशरूम तक गया। यहां अकेले पाकर उसने छुरी से उसका गला काट दिया और लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर भागने की नाकाम कोशिश की। 

    शिवकुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैसे वह कोर्ट में छुरी लेकर दाखिल हुआ। आरोपी ने जिस हथियार से वारदात को अंजाम दिया, उसे बरामद कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद मामले से जुड़े अन्य खुलासे हो पाएंगे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। 

  • पंजाब पुलिस के 16 अफसरों और मुलाजिमों को प्रेजिडेंट मेडल से किया जाएगा सम्मानित, पढ़े सूची

    पंजाब पुलिस के 16 अफसरों और मुलाजिमों को प्रेजिडेंट मेडल से किया जाएगा सम्मानित, पढ़े सूची

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के 16 अफसरों और मुलाजिमों को प्रेजिडेंट मेडल देने का ऐलान किया है। नीचे दी गई सूची मददगार होगी।

  • पत्नी का खुलासा, कहा- नफरत से भरा था मन, नहीं आया तरस, पानी में बहा दिया पति

    पत्नी का खुलासा, कहा- नफरत से भरा था मन, नहीं आया तरस, पानी में बहा दिया पति

    मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से सनसनी फैलाने वाली खबर है। यहां एक महिला ने प्रमी के साथ मिलकर पति को जिंदा नहर में बहा दिया। इस हत्याकांड के बाद महिला को पछतावा तो है, लेकिन उसका कहना है कि पति के खिलाफ उसके मन में नफरत भर गई थी। इस वजह से जब उसे जिंदा नगर में बहा रही थी तब न मन में अफसोस था न पति पर तरस आ रहा था। महिला और उसके प्रेमी ने पकड़े जाने के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पत्नी ने पति की हत्या 23 नवंबर 2020 को की थी। इसका खुलासा अभी हुआ है।

    आरोपी पत्नी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि मृतक विश्वनाथ से उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं। पति रोज मारपीट करता था। कई बार मन करता था कि जान दे दे। उसने पुलिस से कहा – इस मारपीट में मैं कई बार घायल हो जाती थी और भूखी रहती थी। इस नर्क की जिंदगी से उबरना था। इसिलए पति को मारने की प्लानिंग की। कई दिन तक मन किसी काम में नहीं लगा, कई बार मन ने कहा कि पति की हत्या करना ठीक नहीं, लेकिन जो जिंदगी उसने दी थी, वह जी नहीं जा रही थी।

    महिला ने पुलिस को बताया कि उनका बटाईदार अरविंद सखवार उसकी हालत पर तरस खाने लगा. वह उससे अपने मन की बातें शेयर करने लगी। दोनों के बीच बातचीत का यह सिलसिला प्यार में बदल गया. महिला ने बताया कि दोनों का अफेयर 5 साल पुराना है। अरविंद के भी दो बच्चे हैं। एक दिन दोनों ने जिंदगी संवारने पर बात की और विश्वनाथ को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर ली। साल 2020 की 23 नवंबर को राजकुमारी ने पति को लड्डू में नींद की गोलियां दीं और सामान खरीदने के बहाने बाजार ले गई।

    बीच रास्ते जब पति बेहोश हुआ तो दोनों आरोपियों ने उसके कपड़े उतारे और जिंदा नहर में बहा दिया. पुलिस को उसकी लाश 24 नवंबर 24 को मिली। लेकिन, लाश की पहचान न हो सकी और केस रफा-दफा हो गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब इस साल 7 जून को मृतक की मां ने पुलिस में शिकायत की कि उसका बेटा दो साल से घर नहीं आया। क्योंकि, मां को बताया गया था कि वह मजदूरी करने गुजरात गया है। मृतक की बहन ने पुलिस को बताया कि जिस शख्स से वह भाई समझकर बात करती है, वह उसकी आवाज नहीं, किसी और की आवाज है. इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और पूरे मामले का खुलासा हो गया।

  • जालंधरः कांग्रेसी पार्षद मनदीप जस्सल सहित 3 लोगों पर केस दर्ज, जाने क्या है मामला

    जालंधरः कांग्रेसी पार्षद मनदीप जस्सल सहित 3 लोगों पर केस दर्ज, जाने क्या है मामला

    जालंधर (वरुण)। थाना रामामंडी की पुलिस ने एनआरआई की प्लाट पर जबरन कब्जा करने के आरोप में कांग्रेसी पार्षद मनदीप जस्सल सहित 3 लोगों पर मामला दर्ज किया है। 

    शिकायतकर्ता के अनुसार रामामंडी लाल हॉस्पिटल के निकट एनआरआई की प्लाट पर जबरन कब्जा करने गए कांग्रेसी पार्षद मनदीप जस्सल, आशु, और जसवंत सिंह बागल के खिलाफ थाना रामामंडी में 447, 448, 511, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • पंजाब में बड़ा हादसा; गन्ने से भरे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 13 लोगों की मौत

    पंजाब में बड़ा हादसा; गन्ने से भरे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 13 लोगों की मौत

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। बचाव अधिकारियों के अनुसार लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में विपरीत दिशा से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। बस में कुल 18 यात्री सवार थे।

    अधिकारियों ने बताया, ‘दुर्घटना के बाद बचाव दल ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शेष पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं।’

    अधिकारियों ने कहा कि जिस जगह दुर्घटना हुई वहां बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया था। बयान में कहा गया कि दुर्घटना के बाद बस गन्ने के ढेर के नीचे दब गई और बचाव दल को घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लगा। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाशी का काम जारी है। 

  • पंजाबः पाक-आईएसआई समर्थक 4 लोग गिरफ्तार, आरोपियों से हथियार बरामद

    पंजाबः पाक-आईएसआई समर्थक 4 लोग गिरफ्तार, आरोपियों से हथियार बरामद

    चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से पाक-आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कनाडा स्थित अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया स्थित गुरजंत सिंह से जुड़े 4 मॉड्यूल सदस्य गिरफ्तार किए। 

    3 हैंड ग्रेनेड, 1 आईईडी और दो 9 मिमी पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसकी जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दी है।