Blog

  • पंजाबः 20 किलो अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः 20 किलो अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसर : पंजाब में नशे को खत्म करना सरकार के लिए चुनौती बनता जा रहा है। हालांकि सरकार की ओर से नशे को खत्म करने के दावे किए जा रहे है। वहीं दूसरी ओर भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की जा रही है। आरोपियों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह सरेआम नशा बेच रहे है। वहीं ताजा मामला आज अमृतसर जिले से सामने आया है।

    काउंटर इंटेलिजेंस ने 20 किलो अफीम की बरामद 

    अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने आरोपी से 20 किलो अफीम बरामद की। जानकारी के अनुसार जालंधर के बाबा बकाला रोड पर नाकाबंदी कर एक ट्रक को रोका गया। चैंकिंग दौरान ट्रक में से 20 किलो अफीम बरामद हुई। पकड़ा गए आरोपी की पहचान अमृतसर के अजमेर सिंह के रूप में हुई है।

    अमृतसर के अटारी का रहने वाला आरोपी 

    आरोपी अमृतसर के अटारी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया की आरोपी पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में अफीम की सप्लाई कर रहा था। जांच करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

  • ਜੈ ਮਿਲਾਪ ਲੈਬੋਰਟਰੀ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਅਹੁਦਿਆਂ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨ

    ਜੈ ਮਿਲਾਪ ਲੈਬੋਰਟਰੀ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਅਹੁਦਿਆਂ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਜੈ ਮਿਲਾਪ ਲੈਬੋਰਟਰੀ ਦੀ ਇਕ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਸਟੇਟ ਬਾਡੀ ਦੀ ਇਕ ਮੀਟਿੰਗ ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਜਿਸ ਵਿਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕੋਰ ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਬਲਾਕ ਕੋਰ ਤੇ ਕੁਝ ਸੀਨੀਅਰ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ| ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਜੈ ਮਿਲਾਪ ਲੈਬੋਰਟਰੀ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਬਲਾਕ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਕੁਝ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ  ਸਟੇਟ ਬਾਡੀ ਦੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਵਜੋਂ ਨਿਵਾਜਿਆ ਗਿਆ|

    ਇਸ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਗਦੀਪ ਭਾਰਦਵਾਜ, ਸੈਕਟਰੀ ਰਾਜਨ ਬੈਕਟਰ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਦੀ ਕੈਸ਼ੀਅਰ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਅਰਜਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸੋਸ਼ਲ ਵੈੱਲਫੇਅਰ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ, ਅਮਨਜੋਤ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀਆ ਨੂੰ  ਮੀਡੀਆ ਵਿੰਗ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ, ਅਖਿਲ ਕੌੜਾ ਨੂੰ  ਆਰ.ਟੀ.ਆਈ. ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ, ਸੁਖਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਮੀਡੀਆ ਵਿੰਗ ਮੈਂਬਰ, ਅੰਕਿਤ ਯਾਦਵ ਨੂੰ ਸਟੂਡੈਂਟ ਵਿੰਗ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ| ਜੈ ਮਿਲਾਪ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਅਹੁਦਿਆਂ ਨਾਲ ਨਿਵਾਜਣ ‘ਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਮ.ਪੀ. ਸਿੰਘ ਤੇ ਮੀਡੀਆ ਵਿੰਗ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਮਨਜੋਤ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀਆ ਤੇ ਹੋਰਾਂ ਨੇ ਸਟੇਟ ਬਾਡੀ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ |

  • देश की एकता व अखंडता के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया बलिदानः अनुराग

    देश की एकता व अखंडता के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया बलिदानः अनुराग

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरूषों को पीढ़ी दर पीढ़ी किया जाएगा यादः खन्ना

    डॉ. मुखर्जी की 121वीं जयंति के उपलक्ष्य पर एनवाईके ने खड्ड में आयोजित किया समारोह

    ऊना/सुशील पंडित: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आज हरोली उपमंडल के तहत खड्ड में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल तथा युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर वर्चुअली शामिल हुए। जबकि पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना मुख्यतिथि तथा एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान देशभक्त थे, जिन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने देश में एक निशान, एक विधान, एक प्रधान के सिद्धांत का पुरजोर समर्थन किया  और जीवन भर इसी उद्देश्य के लिए संघर्ष किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रेरणा से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 तथा 35 ए को समाप्त किया है।

    वहीं कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सांसद एवं हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की बदौलत आज पूरे देश में एक समान कानून लागू है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर प्रथम आह्वान करने वाले व्यक्ति डॉ. मुखर्जी ही थे। ऐसे महापुरुषों को देश पीढ़ी दर पीढ़ी स्मरण करता रहेगा, जिन्होंने अपने जीवन में देश व समाज हित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि वे भावी पीढ़ी को देशभक्तों तथा स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े इतिहास के विषय में सही जानकारी प्रदान करने में अपना योगदान दें ताकि देश के युवा स्वतंत्रता आंदोलनों से जुड़े इतिहास के बारे में जान सकें।

    एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे।
    इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 15 लोगों ने रक्तदान किया। इसके पश्चात नेहरू युवा केंद्र ऊना की निवेशक शिक्षा जागरूकता एवं संरक्षण पर आधारित तीन दिवसीय कार्यशाला का विधिवत समापन किया गया। इस कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने उपस्थित युवाओं को निवेश के विभिन्न तौर तरीकों तथा उनसे संबंधित विभिन्न पहलुओं बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की।

    इस अवसर पर एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष राम राम, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, हरोली भाजपा मंडल के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह गोल्डी, नेहरू युवा केन्द्र के राज्य निदेशक सैमसन मसीह व उप निदेशक ऊना डॉ. लाल सिंह, सेवानिवृत्त प्रवक्ता श्याम दुलारी, प्रधान ग्राम पंचायत खड्ड वीरेंद्र हीर, चिंतपूर्णी विकास समिति के अध्यक्ष अश्विनी धीमान, पंचायत समिति सदस्य अंजना, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं के अलावा युवक मंडलों, महिला मंडलों, तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़े युवक युक्तियों सहित अनेक अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • इंडियन ऑयल ने नंगड़ां में आयोजित की मॉक ड्रिल

    इंडियन ऑयल ने नंगड़ां में आयोजित की मॉक ड्रिल

    ऊना/सुशील पंडित: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, पाइपलाइन डिविजन ऊना ने ग्राम पंचायत नंगड़ां में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग तथा स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों व निवासियों ने भाग लिया। इस दौरान कंपनी के डीजीएम प्रशांत ठाकुर ने पाइपलाइन सुरक्षा और स्वच्छता पखवाड़ा- 2022 के बारे में भी जानकारी दी और सभी को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंध के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस दौरान 50 पौधे भी वितरित किए गए। प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक सुमन ने भी अपने विचार रखे।

  • ‘जननी सुरक्षा योजना अधीन’ 4552 गर्भवती महिलाओं को दी गई वित्तीय सहायता: DC Ghanshyam Thori

    ‘जननी सुरक्षा योजना अधीन’ 4552 गर्भवती महिलाओं को दी गई वित्तीय सहायता: DC Ghanshyam Thori

    जालंधर, (वरूण) : मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन चलाई जा रही ‘जननी सुरक्षा योजना अधीन’ (जेएसवाई) में अप्रैल 2021 से मई 2022 तक जालंधर जिले में 30,63500 से 4552 गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

    इसकी जानकारी डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान ब्लाक आदमपुर में 603 गर्भवती महिलाओं को 405900 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जबकि बिल्गा में 366 गर्भवती महिलाओं को 269200 रुपए, जमशेर में 612 गर्भवती महिलाओं को 392300, जंडियाला में 337 गर्भवती महिलाओं को 234600, मेहतापुर में 729 गर्भवती महिलाओं को 510300, काला बकरा में 333 गर्भवती महिलाओं को 233100, करतारपुर में 375 गर्भवती महिलाओं को 256600 रुपये, शाहकोट में 353 गर्भवती महिलाओं को 246600 रुपये, बडापिंड में 205 गर्भवती महिलाओं को 143500 रुपये जालंधर शहरी में 619 गर्भवती महिलाओं को 3714000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

    जिले में पूरी तरह लागू की जा रही यह योजनाः थोरी

    उन्होंने कहा कि जिले में जननी सुरक्षा योजना पूरी तरह लागू की जा रही है। साथ ही बताया कि बीपीएल परिवार से संबधित 19 वर्ष से अधिक आयु की गर्भवती महिलाओं को सरकारी एवं निजी मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य संस्थान में प्रस्व दौरान योजना का लाभ दिया जाता है। 

    गर्भवती महिलाओं के सीधे बैंक खातों में डाले जाते है पैसे

    उन्होंने आगे कहा कि योजना के अधीन ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को 700/- और शहरी महिलाओं को 600/- रुपए की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस योजना के बारे में आम जनता में जागरूकता पैदा करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकें।

  • बसदेहड़ा में मनाया विश्व पशु जन्य रोग दिवस, 13 आवारा कुत्तों की गई नसबंदी

    बसदेहड़ा में मनाया विश्व पशु जन्य रोग दिवस, 13 आवारा कुत्तों की गई नसबंदी

    डीसी राघव शर्मा ने एक दिवसीय श्वान नसबंदी शिविर का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: विश्व पशुजन्य रोग दिवस के अवसर पर आज राजकीय पशु चिकित्सालय, बसदेहड़ा में एक दिवसीय श्वान नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया। शिविर में 11 मादा तथा दो नर कुत्तों की नसबंदी की गई, जिन्हें नगर परिषद के सहयोग से पकड़ा गया था।

    इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि विश्व पशुजन्य रोग दिवस के मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य जनमानस को ऐसी संक्रामक बीमारियों के बारे में जागरुक करना है जो पशुओं से मनुष्यों और मनुष्यों से पशुओं में फैलती हैं। उन्होंने कहा पशु जन्य बीमारियों के खिलाफ पहले टीकाकरण अभियान की स्मृति में हर वर्ष 6 जुलाई को विश्व पशु जन्य रोग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि लगभग 150 से अधिक पशु जन्य बीमारियां हैं जिनमें कोरोना, एचआईवी, इबोला, रेबीज़ इत्यादि कई घातक बीमारियां शामिल हैं। इन रोगों का संक्रमण जानवरों के संपर्क में आने से होता है।

    डीसी ने कहा कि शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से उनके द्वारा मनुष्यों को काटने के कई मामले सुनने को मिलते हैं। आम जनमानस की आवारा कुत्तों से सुरक्षित रखने के लिए उनकी जनसंख्या को नियंत्रित करने की बेहद आवश्यकता है। इस कार्य के लिए नसबंदी शिविरों के आयोजनों से काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि मलाहत में कुत्तों के ऑपरेशन के लिए एक केंद्र का निर्माण किया जा रहा है और शीघ्र ही जिला में यह एक पहला ऐसा केंद्र होगा, जहां श्वानों को ऑपरेशन के पूर्व और पश्चात की देखभाल की सुविधा प्रदान की जाएगी।

    डीसी राघव शर्मा ने आम लोगों सहित शहरी निकाय के पदाधिकारियों का आहवान किया कि वे आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए आगे आएं और पशुपालन विभाग का सहयोग दें ताकि इनसे फैलने वाले रोगों को रोका जा सके। इससे पूर्व उप निदेशक पशु पालन विभाग जय सिंह सेन ने उपायुक्त का शिविर में आने पर स्वागत किया। 

    शिविर में नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा की अध्यक्षा अंजु बाला, उपाध्यक्ष अजय सोनी, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जय सिंह सेन, सहायक निदेशक डॉ उपेन्द्र शर्मा व डॉ राजीव वालिया, पार्षद अनिल कुमार, कुलविन्द्र, बीएस चंदेल, राजन्द्र कौर, ऋतु बाला, हरप्रीत कौर सहित पशु पालन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी अन्य उपस्थित रहे।

  • बरसात के मौसम को लेकर एसडीएम बंगाणा ने जारी किए दिशा-निर्देश

    बरसात के मौसम को लेकर एसडीएम बंगाणा ने जारी किए दिशा-निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित: बरसात के मौसम को मध्यनज़र रखते हुए एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने बीडीओ व सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि लठियाणी-मंदली धार पर रहने वाले लोगों को नदी नालों के पास न जाएं। इसके लिए सब डिवीज़न लेवल स्तर पर कमेटी गठित की गई है तथा लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 

    एसडीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामले बढ़ने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम में सर्पदंश जैसी घटना के प्रति सतर्क रहें। सर्पदंश खतरनाक एवं जानलेवा साबित हो सकता है। सांप के काटने के उपचार में यह जरूरी है कि पीड़ित व्यक्ति को आपातकालीन चिकित्सा सहायता शीघ्र अति शीघ्र दी जाए। सांप के काटने पर संयम रखें ताकि हृदय गति तेज न हो। हृदय गति तेज होने पर जहर तुरंत ही रक्त के माध्यम से हृदय में पहुंच कर नुकसान करता है। तुरंत एम्बुलेंस को 108 या 102 पर कॉल करें और शीघ्र अति शीघ्र चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान ले जायें। स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा पीड़ित व्यक्ति को सांप के काटने से होने वाले लक्षणों का मुकाबला करने के लिए एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया जाता है तथा जितनी जल्दी यह इंजेक्शन पीड़ित व्यक्ति को लगता है यह उतना ही प्रभावी होता है। किसी भी प्रकार की झाड़ फूंक करवाकर समय बर्बाद न करें।

    धीमान ने पीडब्ल्यूडी विभाग को भूस्खलन के दृष्टिगत लठियानी से खूनी मोड़ तक सड़क की रिपेयर समय पर करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बंगाणा से थानाकलां-समूर तक एरिया का निरीक्षण करके लैंड स्लाइड वाली जगह को चिन्हित करने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग को लाइनों के नजदीक पेड़ों की कटाई समय पर करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से जारी रहे।

    एसडीएम ने जल शक्ति विभाग को पेयजल टैंकों व अन्य स्रोतों की समय-समय पर साफ-सफाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग यह सुनिश्चित करें कि लोग अपने खेतों में सोडियम साल्ट का प्रयोग कम से कम करें। इसके अलावा ड्रैगन फ्रूट के पौधे भी पंचायत स्तर पर रोपित किए जा रहे हैं।

  • आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 15 जुलाई को

    आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 15 जुलाई को

    ऊना/सुशील पंडित: आईटीआई ऊना में 15 जुलाई को प्रातः 9 बजे मल्टीनेशनल कम्पनी सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा हंसालपुर प्लांट राजस्थान हेतू साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में 10 से 23 वर्ष आयु वर्ग के अभ्याथी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा 10वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत तथा आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मोटर मकैनिक, डीजल मकैनिक, टैªक्टर मकैनिक टूल एंड डाई, प्लास्टिक प्रोसैसिंग ओप्रेटर, आॅटो मोबाईल पेंटर जनरल और वेल्डर में उत्तीर्ण अभ्यार्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

    रविंद्र सिंह ने बताया कि कम्पनी द्वारा पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी परीक्षा में सफल अभ्यार्थी का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थी को 14924 रूपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं देय होंगी। इसके अलावा उक्त टेªडो में सुजुकी मोटर गुजरात अप्रेंटिशिप के लिए शिक्षणार्थियों का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाईड, प्रमाण पत्रों की दो-दो प्रतियां व दो पासपोर्ट साईज फोटा के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।

  • जालंधरः कोर्ट से बाहर आकर अभिनेता राणा जंग बहादुर ने मांगी माफी, जाने क्या कहा

    जालंधरः कोर्ट से बाहर आकर अभिनेता राणा जंग बहादुर ने मांगी माफी, जाने क्या कहा

    जालंधर, (वरूण): भगवान वाल्मीकि पर विवादित टिप्पणी मामले में 65 वर्षीय पंजाबी अभिनेता राणा जंग बहादुर को जालंधर पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि को लेकर गलत शब्दों का प्रयोग करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

    पुलिस ने राणा को कोर्ट में किया पेश

    शाम को पुलिस राणा को कोर्ट में पेश करने ले गई। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बीच राणा ने मीडिया के सामने कहा कि मैं समाज से माफी मांगता हूं। मैं लोगों को हंसाने का काम करता हूं। समाज बड़ा है, मुझे माफ करे, मुझसे गलती हो गई।

    एक दिन पहले कोर्ट ने राणा की जमानत की याचिका की थी खारिज

    बता दें कि एक दिन पहले ही जालंधर की एक अदालत ने मामले में राणा जंग बहादुर की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज की है। जालंधर और होशियारपुर में वाल्मीकि भाईचारे के लगातार विरोध के बाद उन पर नई बारादरी थाने में केस दर्ज किया गया था।

    वाल्मीकि संगठनों ने दी थी जालंधर बंद की चेतावनी

    इस मामले में कुछ दिन पहले ही वाल्मीकि समुदाय के प्रतिनिधियों ने अकाली दल नेता चंदन ग्रेवाल के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू से मुलाकात करके राणा जंग बहादुर की गिरफ्तारी की मांग की थी। वाल्मीकि संगठनों ने अभिनेता की 10 जुलाई तक गिरफ्तारी न होने पर 11 जुलाई को जालंधर बंद करने की चेतावनी दी थी। उससे पहले उन्होंने बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर विरोध स्वरूप राणा का पुतला भी फूंका था। 

  • प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला 29 जुलाई से 6 अगस्त तकः एडीसी

    प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला 29 जुलाई से 6 अगस्त तकः एडीसी

    सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर होंगे चालान, मालवाहक वाहनों में आने वालों पर होगी कार्रवाई 

    ढोल नगाड़े, चिमटा तथा लाउडस्पीकर आदि पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

    ऊना/सुशील पंडित: प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन इस वर्ष 29 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर आज अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में चिंतपूर्णी में एक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मेला अधिकारी एडीसी होंगे, जबकि एएसपी पुलिस मेला अधिकारी होंगे। 

    एडीसी ने कहा कि मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी का मंदिर चौबीसों घंटे खुला रहेगा और साफ-सफाई के लिए रात्रि 11-12 बजे तक मंदिर को एक घंटे के लिए बंद किया जाएगा। जबकि दोपहर 12 से 12.30 बजे तक मां के श्रृंगार व भोग इत्यादि के लिए भी मंदिर बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ढोल नगाड़े, लाउडस्पीकर व चिमटा इत्यादि बजाने के अतिरिक्त प्लास्टिक व थर्मोकोल के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक जुलाई से पूरे देश में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है तथा इसका उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाएंगे। यही नहीं मालवाहक वाहनों में आने वाले श्रद्धालुओं के खिलाफ भी पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। 

    डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को नौ सैक्टरों में बांटा जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत एक हजार पुलिस व होमगार्ड के जवानों सहित त्वरित कार्यबल की टीमें तैनात रहेगी तथा कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस का एक कमांडो दस्ता आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए गठित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान डॉग स्क्वायड का प्रबंध भी किया जाएगा। सभी सैक्टरों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। 

    एडीसी ने बताया कि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह अस्थाई शौचालय बनाए जाएंगे तथा ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए रिकवरी वैन तैनात की जाएगी। भीख मांगने वाले भिखारियों पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर एलोपैथिक तथा आयुर्वैदिक कैंप स्थापित किए जाएंगे। किसी भी आपदा अथवा आग इत्यादि की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगें। 

    एडीसी ने कहा कि निजी सरायों में उनके प्रबंधक अग्निशमन उपकरण लगाना सुनिश्चित करें और प्रशासन इनकी जांच भी करवाएगा। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की उचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेला शुरू होने से पूर्व सड़कों की व्यवस्था को भी दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए।

    तीन स्थानों पर मिलेगी दर्शन पर्ची
    डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मेले में आने वालों श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची लेना अनिवार्य होगा। दर्शन पर्ची प्रदान करने के लिए श्री माई दास सदन पार्किंग, एमआरसी पार्किंग तथा शंभू बैरियर पर काउंटर लगाए जाएंगे। 

    लंगर लगाने की लेने होगी अनुमति
    एडीसी ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि इस बार लंगर लगाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके लिए लंगर के आयोजक को 10 हजार रुपए सिक्योरिटी तथा 10 हजार रुपए लंगर फीस देनी होगी। आयोजक को लंगर की समाप्ति के बाद साफ-सफाई भी सुनिश्चित करनी होगी। 

    उन्होंने बैठक के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों से मेले के सफल आयोजन के लिए अपना हरसंभव सहयोग प्रदान करने की अपील भी की। बैठक में एसडीएम अंब मदन कुमार, मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व मंदिर क्षेत्र की पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।