Blog

  • धर्मशाला मैराथन-2025 के लिए मुख्यमंत्री ने की जर्सी लॉन्चिंग

    धर्मशाला मैराथन-2025 के लिए मुख्यमंत्री ने की जर्सी लॉन्चिंग

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी लॉंच की। यह आयोजन 25 दिसम्बर, 2025 को प्रस्तावित है। इस आयोजन का उद्देश्य शारीरिक तंदरुस्ती को बढ़ावा देना, खेल पर्यटन को सशक्त बनाना और धौलाधार की मनोरम पहाड़ियों की सुंदरता को उजागर करना है। उपस्थित लोगों ने धौलाधार पर्वतमाला तथा क्षेत्र की जीवंत सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित जर्सी के डिज़ाईन की सराहना की।

    नगर निगम धर्मशाला द्वारा ज़िला प्रशासन कांगड़ा के सहयोग से आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम धर्मशाला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह जर्सी केवल खेल विशेष नहीं है, बल्कि इस मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए सम्मान का प्रतीक है। इच्छुक उम्मीदवार मैराथन (42.195 किलोमीटर), हाफ मैराथन (21.075 किलोमीटर) एवं अन्य कम दूरी की श्रेणियों के लिए धर्मशाला मैराथन की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

    पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, नगर निगम धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा, पूर्व महापौर देवेन्द्र जग्गी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, नगर निगम के आयुक्त जफ़र इकबाल, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन और नगर निगम के पार्षदगण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • 4 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धर्मशाला विरोध रैली में भाग लेंगे: शाम मिन्हास

    4 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धर्मशाला विरोध रैली में भाग लेंगे: शाम मिन्हास

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के ऊना जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने हिमाचल प्रदेश सरकार के कुशल के खिलाफ 4 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली विरोध रैली को लेकर जिला भारतीय जनता पार्टी की रणनीति का खुलासा किया है। मंगलवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि 4 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के करीब 2700 कार्यकर्ता जिला से धर्मशाला की इस विरोध रैली में भाग लेने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली में जिला से सबसे अधिक महिला शक्ति सहभागिता करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार का दोहरा चेहरा सामने आया है एक तरफ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री आपदा का हवाला देकर पंचायत चुनाव को टालने का प्रयास कर रहे हैं और दूसरी तरफ 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के इस मंडी जिला में जशन बनाने की तैयारी की जा रही है जी जिला में प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा कर टूटा और आज भी हजारों लोग बेघर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव करवाने को लेकर सरकार प्राकृतिक आपदा अधिनियम लागू होने का तर्क दे रही है। लेकिन जशन बनाने के लिए सरकार के लिए कोई आपदा नाम की चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार के 11 दिसंबर के इस जश्न का कड़ा विरोध करती है।
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाड़थल मधाना में मनाया वार्षिक समारोह

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाड़थल मधाना में मनाया वार्षिक समारोह

    शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले छात्र नवाजे, बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी बद्दी, सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यिम विद्यालय बाड़थल मधाना में वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह में मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उपस्थित ग्रामीणों की वाहवाही लूटी। समारोह के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के महासचिव देवव्रत यादव ने कक्षा में अव्वल रहने वाले व सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर संस्था के अध्यक्ष रमन कौशल विशेष अतिथि व उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता गेस्ट आफ आनर रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। कृतिका व सहेलियों ने स्वागत गीत पेश किया। आदित्य व साथियों ने सिरमौरी नाटी पेश की। मुस्कान व सहेलियों ने राम आएंगे पर नृत्य करके वाहवाही लूटी। मोनिका, निहारिका, सानिया, सचिन व साथियों ने कश्मीरी गीत पर नृत्य किया। वहीं वंशिका व सहेलियों ने हरियाणवी गीत पर नृत्य करके दर्शको की तालियां बटौरी। मोनिका व नाव्या न कर जोरा जोरी पर नृत्य किया। विशाल व पार्टी ने तेरी मिट्टी में मिल जाएं देशभक्ति गीत पर नृत्य करके मंत्र मुग्ध किया। छोटे बच्चों ने छोटा बच्चा समझ के हमको न समझाना रे पर वहावाही लूटी। इस मौके पर दसवी कक्षा के टापर रहे बच्चो भूमिका का विशेष रूप से सम्मानित किया। भूमिका ने बोर्ड की मैरिट लिस्ट में 13वां स्थान प्राप्त किया। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत छात्रा ने देश का भ्रमण करने वाली धारटीधार की पहली छात्रा रही। इसके अलावा श्रेयसी, यश ठाकुर, मंयक शर्मा व आदित्य चौहान, जमा दो से भावना ठाकुर, संजना ठाकुर, अमन ठाकुर, रूपा देवी को कक्षा में अव्वल रहने पर सम्मानित किया। मंच का दमदार संचालक शिक्षक रजनीश ठाकुर ने किया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल में अध्यापकों की कमी के बावजूद भी अच्छे परिणाम देने के लिए उपस्थित स्टाफ की सराहना की। समारोह के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के अध्यक्ष देवव्रत यादव ने बच्चों को सम्मानित किया गया। उन्होंने स्कूल के गरीब व मेधावी बच्चों को नर सेवा नरायण सेवा संस्था की ओर से 61 बच्चों को स्कूल की वर्दी देने की घोषणा की। यह घोषणा संस्था के संयोजक व कलर्स इंडियां कंपनी के प्लांट हैड राधा गोबिंद मंत्री के आशवासन देने के बाद की गई। इसके अलावा उन्होंने गरीब मेधावी बेटियों की पढ़ाई का खर्चा देने भी मंच से घोषणा की। इन बेसहारा बच्चियों को एक हजार रुपये महिने खर्चा नर सेवा नरायण सेवा की ओर से दिया जाएगा। मुख्य अतिथि व समारोह में आए विशेष अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाली विद्याथिर्यों को 51 सौ रुपये दिए और शौचालय की रिपेयर करने का भी आश्वासन दिया गया। इस मौके पर पंचायत की प्रधान किरण देवी, सुखदर्शन ठाकुर, बलिंद्र सिंह ठाकुर, मोहन लाल, अध्यापक लेखराज, निर्जला, रोशन लाल, भानू, सीएचटी करनैल सिंह, टीजीटी प्रेमपाल समेत अभिभावक उपस्थित रहे।
  • Jalandhar News: ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावः उम्मीदवार 4 तक कर सकेंगे नामांकन पत्र दाखिल

    Jalandhar News: ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावः उम्मीदवार 4 तक कर सकेंगे नामांकन पत्र दाखिल

    जिला परिषद के 21 जोन और 11 पंचायत समिति के 188 जोन में 14 दिसंबर को होंगे चुनाव 

    जालंधर, ENS: जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिला परिषद व पंचायत समिति के आम चुनाव संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत समिति नकोदर के लिए आज दूसरे दिन 2 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 4 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जालंधर जिले में जिला परिषद के 21 जोन और 11 पंचायत समिति के 188 जोन में 14 दिसंबर को चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। वहीं ब्लॉक रिटर्निंग ऑफिसर-कम-उप मंडल मजिस्ट्रेट जालंधर-2 शायरी मल्होत्रा ने बताया कि पंचायत समिती जालंधर पश्चिम के 19 ज़ोन के चुनाव कराए जाएंगे, जिसके लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है।

    उन्होंने बताया कि उम्मीदवार या उसके प्रस्तावक नामांकन पत्र सहित घोषणा-पत्र उन्हें (रिटर्निंग ऑफिसर ब्लॉक जलंधर पश्चिम) कोर्ट रूम, उप-मंडल मजिस्ट्रेट जालंधर-2, जिला प्रशासनिक परिसर जलंधर कार्यालय पर पंचायत समिती ज़ोन अठोला (जनरल), भीखा नंगल (इस्त्री), विधीपुर (इस्त्री), ब्रहमपुर (एस.सी.), चिट्टी (इस्त्री), धालीवाल (इस्त्री), फतेह जलाल (एस.सी.), गिल (एस.सी. इस्त्री) और गोना चक (जनरल) के लिए सौंप सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (नायब तहसीलदार जालंधर-2) को कार्यालय कक्ष नं.7 कोर्ट रूम तहसीलदार, जालंधर-2 पर पंचायत समिती ज़ोन काहलवां (जनरल), खैहरा माजा (जनरल), कुराली (एस.सी. इस्त्री), लामबड़ा (एस.सी.), मंड (एस.सी. इस्त्री), रणधावा मसंदा (इस्त्री), सराए खास (जनरल), ताजपुर (एस.सी.), वडाला (एस.सी. इस्त्री) और वरियाणा (एस.सी.) के लिए नामांकन पत्र सहित घोषणा-पत्र सौंपे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र सहित घोषणा-पत्र (सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच तिथि 4 दिसंबर 2025 तक ही सौंपा जा सकता है।

    उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र के फॉर्म उनके कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं या राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट https://sec.punjab.gov.in/en से डाउनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच कोर्ट रूम, उप-मंडल मजिस्ट्रेट जालंधर-2, जिला प्रशासनिक परिसर जालंधर कार्यालय पर 5 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि उम्मीदवारिता वापस लेने का नोटिस उन्हें 6 दिसंबर 2025 को शाम 3 बजे तक उम्मीदवार या उसके प्रस्तावक या उसके चुनावी एजेंट (जिसे उम्मीदवार द्वारा लिखित रूप में इसे सौंपने का अधिकार दिया गया हो) द्वारा दिया जा सकता है।

    14 दिसंबर को होंगे चुनाव
    वहीं, डिप्टी कमिश्नर हिंमाशु अग्रवाल ने बताया कि मतदान 14 दिसंबर, 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतपत्रों के माध्यम से होगा। मतगणना 17 दिसंबर, 2025 को सुबह 8 बजे से होगी। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद जालंधर में 21 जोन हैं, जबकि पंचायत समिति जालंधर पूर्व में 15, पंचायत समिति आदमपुर में 25 और पंचायत समिति भोगपुर में 15 जोन, पंचायत समिति जालंधर पश्चिम में 19, पंचायत समिति लोहियां खास में 15, पंचायत समिति मैहतपुर में 15, पंचायत समिति नूरमहल में 15, पंचायत समिति फिल्लौर में 20, पंचायत समिति शाहकोट में 15, पंचायत समिति रुरका कलां में 15 और पंचायत समिति नकोदर में 19 जोन शामिल हैं।

  • पंजाब पुलिस का गौरव: कांस्टेबल गुरसिमरन बैंस वायुसेना अधिकारी बने, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

    पंजाब पुलिस का गौरव: कांस्टेबल गुरसिमरन बैंस वायुसेना अधिकारी बने, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के लिए यह गौरव का क्षण है। राज्य पुलिस विभाग के एक कांस्टेबल ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर वह मुकाम हासिल किया है जो हर युवा का सपना होता है। पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात गुरसिमरन सिंह बैंस को भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित फ्लाइंग ब्रांच में अधिकारी के रूप में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल गुरसिमरन के लिए बल्कि पूरे पंजाब पुलिस विभाग और राज्य सरकार के लिए गर्व की बात है। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

    डीजीपी पंजाब पुलिस ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “बड़े सपने देखो, कड़ी मेहनत करो और कभी हार मत मानो—यही महानता का रास्ता है।” उन्होंने कहा कि कांस्टेबल गुरसिमरन सिंह बैंस ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ निश्चय, समर्पण और साहस के साथ कोई भी व्यक्ति आसमान को छू सकता है। डीजीपी ने बताया कि पिछले दो वर्षों से उन्हें गुरसिमरन को मार्गदर्शन देने का सौभाग्य मिला है और उनकी लगन वाकई प्रेरणादायक रही है। यह कहानी हर युवा के लिए एक मिसाल बनेगी कि सही दिशा में प्रयास करने से असंभव भी संभव हो जाता है।

    पंजाब सरकार ने हमेशा से अपने कर्मचारियों के व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में आधुनिकीकरण, प्रशिक्षण और कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया है। पुलिसकर्मियों को न केवल बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, बल्कि उनके कौशल विकास और उच्च शिक्षा के लिए भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। गुरसिमरन की यह उपलब्धि पंजाब सरकार की इसी दूरदर्शी सोच और सकारात्मक कार्य संस्कृति का परिणाम है। विभाग में ऐसा माहौल बनाया गया है जहां हर कर्मचारी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित महसूस करता है।

    पंजाब पुलिस विभाग देश के उन चुनिंदा पुलिस बलों में से एक है जो अपने जवानों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करता है। विभाग में नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम, मेंटरशिप सेशन और करियर काउंसलिंग की व्यवस्था की जाती है। कई पुलिसकर्मियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष प्रशिक्षण के लिए अवकाश और सहायता भी प्रदान की जाती है। इस तरह की नीतियों का नतीजा है कि पंजाब पुलिस के जवान न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि व्यक्तिगत उत्कृष्टता हासिल करने में भी अग्रणी हैं। गुरसिमरन का उदाहरण इस बात को पुख्ता करता है कि पंजाब पुलिस अपने कर्मियों की प्रतिभा को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ती।

    गुरसिमरन सिंह बैंस की सफलता की कहानी युवाओं के लिए एक मजबूत संदेश है कि पद चाहे छोटा हो या बड़ा, महत्व इस बात का है कि आप अपने लक्ष्य के प्रति कितने समर्पित हैं। एक कांस्टेबल से फ्लाइंग ऑफिसर तक का सफर आसान नहीं रहा होगा, लेकिन गुरसिमरन ने हर चुनौती को अवसर में बदल दिया। उन्होंने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ अपनी तैयारी जारी रखी और अपने वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनकी इस यात्रा में पंजाब पुलिस के अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन भी महत्वपूर्ण रहा है। यह सहयोग ही है जो किसी संगठन को महान बनाता है।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि गुरसिमरन की सफलता पंजाब के हर नौजवान के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। चाहे वह शिक्षा हो, रोज़गार हो या खेल, सरकार युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरसिमरन जैसे युवा पंजाब का गौरव है और उनकी सफलता से पूरे प्रदेश का मस्तक ऊंचा हुआ है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और कड़ी मेहनत से अपने सपनों को साकार करे।

    सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया है। लोगों ने गुरसिमरन को बधाई देते हुए उन्हें रोल मॉडल बताया है। कई युवाओं ने कमेंट करके अपनी प्रेरणा साझा की है और कहा है कि यह कहानी उन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए प्रोत्साहित करती है। पंजाब पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने भी गुरसिमरन की इस उपलब्धि को विभाग के लिए गर्व का विषय बताया है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ऐसी सफलताएं विभाग की सकारात्मक छवि को मज़बूत करती है और अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करती है।

    पंजाब सरकार की गुड गवर्नेंस की नीति का यह एक शानदार उदाहरण है। जब सरकार अपने कर्मचारियों के विकास में निवेश करती है, तो परिणाम इसी तरह के होते है। पंजाब पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि अपने जवानों के व्यक्तित्व विकास में भी अग्रणी है। राज्य सरकार द्वारा पुलिस कल्याण, आधुनिक उपकरण, बेहतर वेतन और प्रशिक्षण पर किया गया निवेश अब फल देने लगा है। विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रोत्साहन की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका सीधा असर कर्मचारियों के मनोबल और प्रदर्शन पर दिख रहा है।

    गुरसिमरन सिंह बैंस अब भारतीय वायुसेना में एक अधिकारी के रूप में देश की सेवा करने के लिए तैयार हैं। उनका यह सफर न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय है। डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने संदेश में कहा कि “गुरसिमरन, तुम्हारी उपलब्धि से मैं गर्व से भरा हुआ हूं। मैं दुनिया के शिखर पर हूं।” यह भावनात्मक संदेश इस बात का प्रतीक है कि पंजाब पुलिस अपने हर सदस्य को परिवार का हिस्सा मानती है। गुरसिमरन की इस सफलता से पंजाब सरकार की छवि एक संवेदनशील, प्रगतिशील और कर्मचारी-केंद्रित प्रशासन के रूप में और मज़बूत हुई है। यह कहानी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और साबित करेगी कि सही नेतृत्व और माहौल में हर सपना पूरा हो सकता है।

  • गुणवत्ता से समझौता नहीं: पंजाब में सड़कों का 5 साल रखरखाव और पंचायत की मंजूरी अनिवार्य, ठेकेदारों पर लगेगी कड़ी कार्रवाई

    गुणवत्ता से समझौता नहीं: पंजाब में सड़कों का 5 साल रखरखाव और पंचायत की मंजूरी अनिवार्य, ठेकेदारों पर लगेगी कड़ी कार्रवाई

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के सड़क बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक सुधार लाने के उद्देश्य से ‘सीएम फ्लाइंग स्क्वाड’ की शुरुआत की है। अक्टूबर 2025 में शुरू हुई यह पहल 44,920 किलोमीटर सड़कों के निर्माण की 16,209 करोड़ रुपये की विशाल योजना का हिस्सा है। इसका मकसद सड़क निर्माण में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। ग्रामीण इलाकों में खराब सड़कों से होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    सीएम फ्लाइंग स्क्वाड की स्थापना का मुख्य उद्देश्य यह है कि सड़क निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त न किया जाए। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि सड़क घटिया गुणवत्ता की पाई गई या समय पर रखरखाव नहीं किया गया, तो संबंधित ठेकेदार को तुरंत ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इसके साथ ही हर ठेकेदार को 5 वर्ष तक सड़क की देखभाल और मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे सड़कों को लंबे समय तक सुरक्षित और टिकाऊ बनाए रखा जा सके। देश के कुछ राज्यों, जैसे उत्तर प्रदेश और झारखंड में जहां सड़क परियोजनाएं अक्सर देरी और खराब गुणवत्ता के चलते प्रभावित होती हैं, वहां पंजाब का यह मॉडल एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

    सरकार द्वारा गठित यह फ्लाइंग स्क्वाड पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर बना है, जो विभिन्न जिलों में आकस्मिक निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं। विशेष रूप से 3,425 करोड़ रुपये की ग्रामीण लिंक रोड परियोजना पर इसकी कड़ी नजर है। जहां भी खराब निर्माण कार्य पाया गया, वहां तुरंत ठेकेदारों के अनुबंध रद्द किए गए। पंचायतों की संतुष्टि के बाद ही भुगतान जारी करने का नियम ठेकेदारों को जिम्मेदारी से काम करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

    अब तक सात जिलों में किए गए निरीक्षणों से पता चला है कि सड़कों की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। फ्लाइंग स्क्वाड की कार्रवाइयों ने ठेकेदारों को एक स्पष्ट संदेश दिया है—रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने में चूक पर ब्लैकलिस्टिंग तय है। इससे न सिर्फ निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बढ़ी है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिली है। बेहतर संपर्क से किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंच रहा है।

    पंजाब का यह सख्त और पारदर्शी मॉडल उन राज्यों के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है, जहां सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और ठेकेदारों की मनमानी एक आम समस्या है। असम, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी सड़कों का रखरखाव लंबे समय से चुनौती बना हुआ है। पंजाब ने यह साबित किया है कि यदि रखरखाव को अनुबंध का अनिवार्य हिस्सा बना दिया जाए, तो सड़कें न केवल टिकाऊ बन सकती हैं बल्कि विकास भी निरंतर आगे बढ़ सकता है।

    इस पूरी प्रक्रिया में पंचायतों की भूमिका अहम है। ठेकेदारों को भुगतान तभी मिलेगा जब पंचायतें कार्य से संतुष्ट होंगी। यह नीति स्थानीय लोकतंत्र को मजबूत करती है और विकास की प्रक्रिया में लोगों की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण सड़कों के चलते शिक्षा, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच पहले से अधिक सुगम हो रही है।

    अंततः, सीएम फ्लाइंग स्क्वाड पंजाब सरकार की दूरदर्शिता और मजबूत इच्छाशक्ति का प्रतीक है। इस पहल ने ठेकेदारों को पूरी तरह जवाबदेह बनाकर सड़क निर्माण में गुणवत्ता के नए मानक स्थापित किए हैं। इससे पंजाब न केवल अपने बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में बढ़ रहा है, बल्कि यह सख्त नीति राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की यह पहल निश्चित रूप से पंजाब को एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित कर रही है।

  • प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदला, जानें अब किस नाम से जाना जाएगा

    प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदला, जानें अब किस नाम से जाना जाएगा

    देश भर के राजभवनों का नाम भी बदलकर लोकभवन किया गया

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वहीं देश भर के राजभवनों के नाम भी बदले गए हैं। अब राजभवनों को लोकभवन के नाम से जाना जाएगा।

    प्रधानमंत्री कार्यालय जल्द ही नई बिल्डिंग में किया जाएगा शिफ्ट
    बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय जल्द ही नई कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट होगा। इस बिल्डिंग का नाम ही सेवा तीर्थ रखा गया है। नया कॉम्प्लेक्स, जो बनने के आखिरी स्टेज में है, पहले सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ के नाम से जाना जाता था।

    अधिकारियों ने कहा कि ‘सेवा तीर्थ’ एक ऐसा वर्कप्लेस होगा जिसे सेवा की भावना दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है और जहां नेशनल प्रायोरिटीज़ आकार लेंगी, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत के पब्लिक इंस्टीट्यूशन्स में एक शांत लेकिन गहरा बदलाव हो रहा है।

    2016 में हुई शुरुआत
    इसकी शुरुआत 2016 में हुई थी, जब PM MODI ने अपने आवास का नाम 7, रेस कोर्स रोड से बदलकर 7, लोक कल्याण मार्ग कर दिया था। इसके बाद एक कड़ी सी शुरू हो गई। 2022 में राज पथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया।

    जानें क्यों बदला गया राज भवन का नाम
    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले साल राज्यपालों के सम्मेलन में हुई एक चर्चा का हवाला देते हुए कहा कि राज भवन नाम औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है। इसलिए राज्यपालों और उप-राज्यपालों के कार्यालयों को अब लोक भवन और लोक निवास के नाम से जाना जाएगा।

  • पराली प्रदूषण में 94% कमी का बड़ा परिणाम, केंद्र ने मान सरकार के ‘पंजाब मॉडल’ को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की दी मंजूरी

    पराली प्रदूषण में 94% कमी का बड़ा परिणाम, केंद्र ने मान सरकार के ‘पंजाब मॉडल’ को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की दी मंजूरी

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आज गर्व के साथ घोषणा की है कि राज्य ने खेतों में पराली जलाने की घटनाओं को अभूतपूर्व 94% तक कम करने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। यह सफलता भारत के लिए एक मिसाल है और यह साबित करती है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में अपनाई गई किसान-प्रथम, विज्ञान-आधारित रणनीति कितनी प्रभावी है। जहाँ 2016 में 80,879 पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर केवल 5,114 रह गई है, जो 2024 से 53% की कमी है। यह उपलब्धि एक दशक लंबे संघर्ष की परिणति है, जिसने पंजाब को वायु प्रदूषण, मिट्टी के क्षरण और व्यापक स्वास्थ्य समस्याओं में योगदानकर्ता के रूप में टैग किए जाने की छवि को पूरी तरह से बदल दिया है।

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पंजाब के इस मॉडल को पूरे देश में लागू करने की बात कहना, इस सफलता की महत्ता को और अधिक बल देता है। यह उपलब्धि एक सतत, विज्ञान-आधारित और किसान-प्रथम रणनीति के माध्यम से संभव हुई है, जिसने दंड के बजाय सहयोग और समाधान पर ध्यान केंद्रित किया है।

    सफलता के मूल मंत्र: सहयोग, समर्थन और समाधान, यह ऐतिहासिक बदलाव केवल इसलिए संभव हुआ है क्योंकि सरकार ने किसानों को सज़ा देने के बजाय, उन्हें सहयोगी बनाकर ठोस समाधान दिए हैं।

    आधुनिक मशीनरी की व्यापक तैनाती और रिकॉर्ड सब्सिडी के माध्यम से सफलता मिली। पराली प्रबंधन के लिए सबसे बड़ी पहल फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) कार्यक्रम रही, जिसे 2018-19 में लॉन्च किया गया था। किसानों को लाखों की संख्या में हैप्पी सीडर्स, सुपर सीडर्स, मल्चर, एम.बी. हल और बेलर्स जैसी उन्नत मशीनें उपलब्ध कराई गईं। कृषि विभाग के निदेशक जसवंत सिंह ने बताया कि शुरुआत में मशीनें अपनाने की गति धीमी थी। हालाँकि, सरकार ने जब सुपर सीडर्स जैसी मशीनरी का वितरण बढ़ाया, तो किसानों ने इसे अपनाया। विशेष रूप से, छोटे किसानों के लिए मशीनरी खरीद पर 80% तक की भारी सब्सिडी प्रदान की गई, जो पहले 50% थी। 2018-19 में लगभग 25,000 मशीनों से शुरुआत करते हुए, 2025 तक 1.48 लाख से अधिक CRM मशीनें वितरित की जा चुकी हैं, जिनमें 66,000 सुपर सीडर्स शामिल हैं। इन मशीनों ने पराली को मिट्टी में शामिल करने और गेहूँ की बुवाई करने की अनुमति दी।

    एक्स-सीटू समाधानों का महाअभियान चलाया गया: पराली अब बेकार नहीं, व्यापार है,कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने स्पष्ट किया कि यह केवल मशीनें प्रदान करने के बारे में नहीं है, बल्कि एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के बारे में है जहाँ किसान गैर-दहन प्रथाओं के लाभों को समझते हैं और यह उनकी दीर्घकालिक उत्पादकता तथा कई उद्योगों की सफलता में कैसे योगदान देता है। इन-सीटू समाधानों के साथ-साथ, सरकार ने एक्स-सीटू समाधान भी विकसित किए। बायोमास पावर प्लांट्स, पेपर मिल्स और बायो-सीएनजी प्लांट्स के नेटवर्क का बड़े पैमाने पर विस्तार किया गया, जो सीधे किसानों से पराली खरीदते हैं। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक और CRM कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जगदीश सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष अकेले, 27.6 लाख टन से अधिक पराली का उद्योगों द्वारा पुन: उपयोग किया गया, जबकि इस वर्ष अकेले 75 लाख टन (7.50 मिलियन टन) पराली को एकत्र करके औद्योगिक उपयोग के लिए पुन: उपयोग किया गया है। यह ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ दृष्टिकोण किसानों के लिए एक अतिरिक्त आय का स्रोत बन गया है। जसवंत सिंह ने पुष्टि की कि बायोमास पावर प्लांट्स, पेपर मिल्स और पैडी स्ट्रॉ पैलेट-मेकिंग यूनिट्स का बढ़ता नेटवर्क पंजाब की पराली प्रबंधन रणनीति का आधार बन गया है।

    ज़मीनी स्तर पर जागरूकता और भागीदारी का माहौल तैयार किया गया,गाँव-स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन कमेटियाँ बनाई गईं। डोर-टू-डोर किसान आउटरीच के तहत, कृषि विभाग और जिला प्रशासन ने निरंतर जागरूकता अभियान चलाए। किसानों को उनकी मिट्टी के स्वास्थ्य और दीर्घकालिक उत्पादकता पर पराली जलाने के नुकसान के बारे में समझाया गया, जिससे उनकी मानसिकता में एक स्पष्ट और सकारात्मक बदलाव आया। जसवंत सिंह ने जिला नागरिक और पुलिस प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और कृषि विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला, जिन्होंने बिना रुके जागरूकता अभियान चलाए और नियमों को लागू किया। उन्होंने कहा कि सरकारी हस्तक्षेपों, मीडिया आउटरीच, पर्यावरण एनजीओ और शैक्षिक कार्यक्रमों का संयोजन महत्वपूर्ण रहा है, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों और जिला-स्तरीय एजेंसियों ने एक साथ काम किया है। इसके साथ ही, सरकार ने समय पर फसल की खरीद और नकद प्रवाह की स्थिरता सुनिश्चित की, ताकि किसान जल्दबाजी में खेत साफ करने के लिए पराली जलाने को मजबूर न हों।

    सख्त निगरानी रखी गई, लेकिन दंड के बजाय समर्थन पर ध्यान केंद्रित किया गया। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और कृषि विभाग ने 2006 से ही सैटेलाइट ट्रैकिंग (PRSC) के माध्यम से निगरानी को मजबूत किया। NASA इमेजरी से समस्या की पहचान हुई थी। प्रवर्तन के मामले में, सरकार का फोकस समर्थन पर रहा, न कि केवल दंड पर। हालाँकि, नियमों को लागू करने के लिए केवल बार-बार और जानबूझकर उल्लंघन करने वाले किसानों के खिलाफ ही 1963 FIRs दर्ज की गईं। अतीत में पराली जलाने का समर्थन करने वाली किसानों की यूनियनों ने भी हाल के वर्षों में इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है। खुड्डियां ने कहा कि किसानों की मानसिकता में एक स्पष्ट बदलाव आया है, वे अब मानते हैं कि पराली जलाना उनके दीर्घकालिक मिट्टी की उत्पादकता को नुकसान पहुँचाता है।

    यह उपलब्धि दर्शाती है कि पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के मार्गदर्शन में, किसान कल्याण और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ लेकर चल सकती है। जसवंत सिंह ने कहा कि अब ध्यान मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार और यह सुनिश्चित करने पर होना चाहिए कि CRM मशीनरी सबसे दूरस्थ क्षेत्रों तक भी पहुँचे। यह भारत का सबसे सफल प्रदूषण विरोधी अभियान बन गया है, जो पूरे देश को दिशा दे रहा है।

    यह उपलब्धि दर्शाती है कि पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में, किसान कल्याण और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ लेकर चल सकती है। जसवंत सिंह ने कहा कि अब ध्यान मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार और यह सुनिश्चित करने पर होना चाहिए कि CRM मशीनरी सबसे दूरस्थ क्षेत्रों तक भी पहुँचे। यह भारत का सबसे सफल प्रदूषण विरोधी अभियान बन गया है, जो पूरे देश को दिशा दे रहा है।

  • Jalandhar News: अकाली-भाजपा गठजोड़ को लेकर परगट ने कैप्टन सहित भाजपा नेताओं पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अकाली-भाजपा गठजोड़ को लेकर परगट ने कैप्टन सहित भाजपा नेताओं पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया था। जहां उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आना है तो उन्हें अकाली दल के साथ गठजोड़ करना होगा। वहीं इस मामले को लेकर आज कार्यकारी प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह कैप्टन का निजी विचार है, लेकिन भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों में अकेले चुनाव लड़ेंगी।

    इसके बाद अब कैंट से विधायक परगट सिंह ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह सहित भाजपा के मंत्रियों और नेताओं पर जमकर तंज कसे। विधायक परगट सिंह ने कहा कि उन्हें 2 बातें साफ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा किसी की कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा के मंत्री और नेताओं सहित कैप्टन अमरेंद्र सिंह मोहर भी लगा रहे है।

    परगट सिंह ने कहा कि पंजाब भाजपा में किसी नेता की कोई सुनवाई नहीं है, चाहे वह किसानी मुद्दे पर बात हो या चंडीगढ़ की बता हो या फिर पंजाबी यूनिवर्सिटी की बात हो। परगट सिंह ने कहा कि भाजपा का काम हर चीज को सेट्रलाइजेशन करना है। वहीं अकाली दल का सवाल है वह रीजनल पार्टी है। उन्होंने कहा कि गठजोड़ के दौरान भी दोनों पार्टियों ने पंजाब के प्रति अपनी सहजता नहीं दिखाई।

  • Punjab News: एक्टिवा और कार की टक्कर में एक की मौत, वाहन के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्टिवा और कार की टक्कर में एक की मौत, वाहन के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के साहनेवाल ढेलों रोड पर कार और एक्टिवा में भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, निरंकारी भवन के सामने सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज रतन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पंकज रतन रोज की तरह बेटे को काम पर छोड़कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद पंकज रतन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना के दौरान वह खून से लथपथ हो गए। घायल अवस्था में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं चश्मदीद सुयश ने बताया कि कार में दो युवक सवार थे। हादसा होते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार में से एक युवक को तुरंत पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक पंकज रतन पहले एक कार एजेंसी में सेल्समैन का काम करते थे और अब एक प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत थे।

    उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा शिव रतन फैक्ट्री में काम करता है और बेटी अधिति रतन पढ़ाई कर रही हैं। हादसे की खबर सुनते ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मेडिकल जांच पूरी कर ली गई है और आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे के सही कारणों का पता चल सके।