Blog

  • सुखना लेक में तैरती मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

    सुखना लेक में तैरती मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः सेक्टर-6 स्थित सुखना लेक से बड़ी ख़बर सामने आई है। सुखना लेक में आज सुबह 9 बजे एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लेक चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव काफी फूल गया है और कुछ दिन पुराना लग रहा है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हुई।

    सुबह लेख में तैरती दिखी लाश

    जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने लेक में छलांग लगाकर आत्महत्या नहीं की, बल्कि लाश पानी के बहाव में बहकर पिछले किनारे पहुंची। सुबह 9 बजे लाश दिखाई देते ही इसकी सूचना लोगों ने लेक चौकी पुलिस को दी थी। 

    सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखा मृतक का शव

    पुलिस कर्मियों ने शव को पानी में से निकाल कर सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान करने के प्रयास जारी है। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने मामले में फिलहाल डीडीआर दर्ज कर ली है।

    मृतक की पहचान के बाद ही होगा खुलासा, मर्डर या आत्महत्या

    वहीं मृतक की पहचान का पता लगने के बाद ही यह सामने आएगा कि यह आत्महत्या थी या व्यक्ति को किसी ने मार कर लेक में फैंक दिया। बता दें कि गत 28 मई को लुधियाना के साहनेवाल के नीरज कुमार नामक व्यक्ति ने बोटिंग करते हुए छलांग लगा सुखना लेक में आत्महत्या कर ली थी।

  • पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ड्रग तस्कर और स्नैचर्स सहित 3 गिरफ्तार

    पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ड्रग तस्कर और स्नैचर्स सहित 3 गिरफ्तार

    8 सोने की चेन व 7 सोने की बालियां बरामद

    जालंधर (वरुण)। जालंधर सीआईए स्टाफ को बड़ी कामयाबी मिली है। जालंधर के सीआईए एंटी नारकोटिक्स सेल कमिश्नर जालंधर के प्रभारी इंद्रजीत सिंह की विभिन्न टीमों ने ड्रग तस्करों और स्नैचर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके आवला उनके पास से 8 सोने की चेन और 7 सोने की बालियां भी बरामद की हैं।

    स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट, कमिश्नरेट, जालंधर की टीम जो की चेकिंग के समय पटेल चौक पर मौजूद थी, को जानकारी मिली की इंदरजीत सिंह उर्फ़ बिंदर ग्रोवर कॉलोनी कपूरथला और परगट सिंह निवासी अजित नगर, कपूरथला जो की मोटरसाइकिल नंबर PHO8-2-7632 पर स्वर को कर औरतों के गले से सोने की चेन छीन लेते थे। जिन्होंने जालंधर शहर में अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया है। वह छीनी हुई चेनों को बेचने के लिए कपूरला चौक से मीठा बाजार जा रहे है।

    जिसके बाद कमिश्नरेट जालंधर की एक टीम ने कर्मचारियों की मदद से उनको काबू किया और उनका नाम और पता पूछा, जिन्होंने अपना नाम इंद्रजीत सिंह उर्फ ​​बिंदर और परगट सिंह बताया। जांच के दौरान उनके पास से मोबाइल फोन, 8 सोने की चेन और 7 सोने की बालियां, एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ड्रग तस्कर और स्नैचर्स सहित 3 गिरफ्तार

    पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ड्रग तस्कर और स्नैचर्स सहित 3 गिरफ्तार

    8 सोने की चेन व 7 सोने की बालियां बरामद

    जालंधर (वरुण)। जालंधर सीआईए स्टाफ को बड़ी कामयाबी मिली है। जालंधर के सीआईए एंटी नारकोटिक्स सेल कमिश्नर जालंधर के प्रभारी इंद्रजीत सिंह की विभिन्न टीमों ने ड्रग तस्करों और स्नैचर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके आवला उनके पास से 8 सोने की चेन और 7 सोने की बालियां भी बरामद की हैं।

    स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट, कमिश्नरेट, जालंधर की टीम जो की चेकिंग के समय पटेल चौक पर मौजूद थी, को जानकारी मिली की इंदरजीत सिंह उर्फ़ बिंदर ग्रोवर कॉलोनी कपूरथला और परगट सिंह निवासी अजित नगर, कपूरथला जो की मोटरसाइकिल नंबर PHO8-2-7632 पर स्वर को कर औरतों के गले से सोने की चेन छीन लेते थे। जिन्होंने जालंधर शहर में अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया है। वह छीनी हुई चेनों को बेचने के लिए कपूरला चौक से मीठा बाजार जा रहे है।

    जिसके बाद कमिश्नरेट जालंधर की एक टीम ने कर्मचारियों की मदद से उनको काबू किया और उनका नाम और पता पूछा, जिन्होंने अपना नाम इंद्रजीत सिंह उर्फ ​​बिंदर और परगट सिंह बताया। जांच के दौरान उनके पास से मोबाइल फोन, 8 सोने की चेन और 7 सोने की बालियां, एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः आप नेता ने पुलिस कर्मी से मांगी रिश्वत, पार्टी ने लिया एक्शन

    पंजाबः आप नेता ने पुलिस कर्मी से मांगी रिश्वत, पार्टी ने लिया एक्शन

    चंडीगढ़ः पंजाब में सीएम मान ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सख्त एक्शन के आदेश जारी किए हुए है। लेकिन इसके बावजूद कई नेता भ्रष्टाचार के मामले मे चर्चा में आए है। वहीं अब आप पार्टी के नेता का रिश्वत लेेने का मामला चर्चा में आया है। बठिंडा में पार्टी के नेता ने सहायक सब इंस्पेक्टर के बदले 15 हजार की रिश्वत मांगी।

    उनकी इस रिश्वत के मामले की कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हो गई। जिसके बाद नेता को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया। हालांकि इस संबंध में पार्टी की तरफ से आरोपी नेता के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई गई।

    कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, जानें क्या कहा

    कॉल रिकॉर्डिंग में बठिंडा के गोनियाना के आम आदमी पार्टी के एससी विंग के को-ब्लॉक इंचार्ज गुरप्रीत सिंह किसी से बात कर रहे हैं। सामने वाला व्यक्ति कहता है कि एएसआई कह रहा है कि पहले देने के लिए उसके पास कुछ नहीं है, बाद में जैसे मर्जी कर लेना। आप नेता ने कहा कि पीए को भी कुछ देना पड़ेगा। यहां गोनियाना पुलिस चौकी से किल्ली निहाल सिंह वाला चौकी में एएसआई के तबादले की बात हो रही थी।

    जल्दी बात कर लो, मुझे भी पैसों की है जरूरतः आप नेता

    फोन पर शख्स ने आप नेता को पूछा कि कितने रुपए में बात करे। इस पर आप नेता ने कहा कि 10-15 हजार रुपए पीए को देंगे। जिस पर शख्स ने कहा कि वह 30 हजार में बात कर लेता है। आप नेता ने कहा कि जल्दी बात कर लो। मुझे भी पैसों की जरूरत है।

    भ्रष्टाचार नहीं की जाएगी बर्दाश्तः विधायक जगसीर सिंह 

    इस मामले में आप विधायक मास्टर जगसीर सिंह ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते गुरप्रीत सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। उसने किसी थानेदार की बदली का भरोसा दिया। जिसके बदले रिश्श्वत मांगी गई। जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः यूपी में एनआईए टीम की रेड, एक काबू

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः यूपी में एनआईए टीम की रेड, एक काबू

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है।सूत्रों के अनुसार सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस की जांच अब एनआईए के हाथों में आ गई। मूसेवाला मर्डर केस को ट्रेस करने के लिए एनआईए ने यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में छापेमारी की। 

    एनआईए टीम ने कुर्बान-इरमान गैंग के मैंबर को किया गिरफ्तार

    एनआईए टीम ने रेड दौरान नदीम को हिरासत में लिया जो कुर्बान-इरमान गैंग का मैंबर है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नदीम एक बहुत कड़ी बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार एनआईए टीम ने हत्याकांड से जुड़े तमाम सबूत इकट्ठे करने में जुट गई है। 

    आरोपियों ने 8 लाख रुपए में खरीदी थी एके-47

    सूत्रों के अनुसार इस छापेमारी दौरान बुलंदशहर के खुर्जा से हथियारों की तस्करी की भूमिका भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला हत्या में जिस एके-47 का जिक्र किया गया था, जो शार्प शूटर्स को मुहैया करवाई गई थी, वह यूपी बुलंदशहर के खुर्जा से खरीदी गई थी। आरोपियों ने यह एके-47 बुलंदशहर के खुर्जा से 8 लाख रुपए में खरीदी गई थी। 

    पूछताछ दौरान लॉरेंस ने लिया था कुर्बान-इमरान गैंग का नाम

    जिक्रयोग्य है कि लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ के दौरान कुर्बान-इमरान गैंग का नाम लिया था। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुर्बान-इमरान गैंग अवैध हथियारों का कारोबार करता है। कहा जा रहा है कि 2016 में इसे गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था, उस समय इनसे अवैध हथियारों का बहुत बड़ा जखीरा बरामद हुआ था। इस एनआईए की बड़ी कार्रवाई के बाद नदीम से गहराई से पूछताछ की जाएगी जिसके चलते और बड़े खुलासे भी हो सकते हैं। 

    परिवार ने की थी एनआईए या सीबीआई से जांच की मांग

    गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर आरोपियों द्वारा बनाया गय प्लान, रेकी बहुत बड़े स्तर पर की गई थी जिसके चलते हमलावर वारदात देने में कामयाब भी हुए। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गहराई से जांच करने को लेकर परिवार द्वारा सरकार से एनआईए या सीबीआई से जांच करने की मांग की गई थी। 

  • पंजाबः कांग्रेस के सीनियर नेता के PA की सड़क हादसे में मौत

    पंजाबः कांग्रेस के सीनियर नेता के PA की सड़क हादसे में मौत

    फाजिल्काः जिले के गांव घल्लू के निकट बीती रात कार व ट्रैक्टर के बीच भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। कार में सवार व्यक्ति को वहां मौजूद कुछ लोगों ने कार से निकालकर सरकारी अस्पताल फाजिल्का में भर्ती करवाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

    मृतक कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग का निजी सचिव

    अस्पताल में पहुंचे लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति कांग्रेस पार्टी के प्रधान राजा वडिंग का निजी सचिव है, जबकि पुलिस मृतक के परिजनों के आने पर ही पूरी जानकारी मिलने की बात कह रही है। उधर कांग्रेस पार्टी के प्रधान राजा वडिंग ने भी अपने फेसबुक पेज पर मृतक की फोटो शेयर करते हुए दुख जताया है।

    अस्पताल में डाक्टरों ने डाक्टरों ने किया मृत घोषित

    सरकारी अस्पताल में मौजूद फाजिल्का के डीएसपी जोरा सिह ने बताया कि बीती देर रात्रि खुईखेड़ा के एसएचओ को सूचना मिली थी कि गांव घल्लू के बस स्टैंड के निकट एक कार व ट्रैक्टर के बीच में टक्कर हुई है। जिस पर थाना प्रभारी व उनकी टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों की मदद से व्यक्ति को कार में से निकालकर सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि उक्त कार की टक्कर ट्रैक्टर के पीछे लगे लकड़ी के रेहड़े के साथ हुई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डाक्टरों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया।

    भूपिंद्र सिंह बराड़ के रूप में हुई मृतक की पहचान

    डीएसपी ने बताया कि उक्त मृतक की पहचान भूपिंद्र सिंह बराड़ के रूप में बताई जा रही है, जोकि फाजिल्का की तरफ से अबोहर जा रहे थे। जबकि मृतक को साथ लेकर आए लोगों ने उन्हें कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग का निजी सचिव बताया। जबकि इस बारे में तो मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

    हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

    अस्पताल में मौजूद डाक्टर ने बताया कि सड़क हादसे बाद ही व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अस्पताल में लाने पर उसमें सांसे नहीं थी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    राजा वडिंग ने फेसबुक पर मृतक भूपिंद्र की फोटो की सांझा

    उधर कांग्रेस पार्टी के प्रधान राजा वडिंग ने फेसबुक पर मृतक भूपिंद्र सिंह बराड़ के साथ एक फोटो सांझा करते हुए दुख जताया। उन्होंने लिखा कि भूपिंद्र सिंह बराड़ की सड़क हादसे में मौत होने का समाचार सुनकर वह बहुत दुखी हैं। वह और उनका परिवार मृतक के परिवार के साथ संवेदना प्रकट करता है, वह हर समय परिवार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

  • क्या पैरोल पर बाहर आया राम रहीम नकली? जानें किसने हाईकोर्ट में डाली पिटीशन

    क्या पैरोल पर बाहर आया राम रहीम नकली? जानें किसने हाईकोर्ट में डाली पिटीशन

    चंडीगढ़: रोहतक की सुनारिया जेल से पेरोल पर बाहर आया राम रहीम असली नहीं नकली है। ये हम नहीं बल्कि हाईकोर्ट में डेरे के समर्थको की तरफ से दाखिल याचिका कह रही है। याचिका में कहा गया है कि पैरोल पर बाहर आए डेरा मुखी के हाव भाव असली राम रहीम जैसे नहीं हैं। याचिका में कहा गया है कि असली डेरा मुखी को राजस्थान ले जाया गया है। याचिका में इस मामले में सरकार से जांच करवाने की मांग की गई है। सोमवार को इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

    17 जून को पैरोल पर बाहर आया था राम रहीम

    बता दें कि हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को पैरोल दी गई है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को जेल विभाग की ओर से पैरोल दी गई है। 17 जून की सुबह को राम रहीम जेल से बाहर लाया गया था पैरोल अवधि के दौरान यूपी के बागपत आश्रम में रह रहा है। यह आश्रम बागपत के गांव बरनावा में स्थित है और यहीं राम रहीम रुका हुआ है। हरियाणा सरकार की ओर से  राम रहीम को एक महीने की पैरोल दी गई है।

    रहीम सिंह को पैरोल मिलने की वीडियो हो रही वायरल

    वहीं डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल मिलने के बाद की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन वीडियो में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अपने समर्थकों से मिल रहा है। पैरोल मिलने के बाद से राम रहीम उतर प्रदेश के बागपत ज़िले में बने बरनावा आश्रम में रह रहा है। राम रहीम ने डेरा मैनज्मेंट से जुड़े लोगों से बैठकें भी कर रहा है।

    राम रहीम सिरसा का बाद दूसरा सबसे बड़ा आश्रम बरनावा में स्थित

    बता दें कि गुरमीत राम रहीम का हरियाणा के सिरसा के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा आश्रम बागपत के बरनावा में स्थित है। अपनी पैरोल अवधि में गुरमीत यहीं रहेगा। गुरमीत राम रहीम सिंह 2017 में दुष्कर्म के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। अभी वो पैरोल पर बाहर आया हुआ है।

  • पंजाब सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, 5 नए मंत्री लेंगे शपथ

    पंजाब सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, 5 नए मंत्री लेंगे शपथ

    चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का कल कैबिनेट विस्तार होगा। कल शाम को पंजाब सरकार में नए मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। जानकारी है कि पंजाब में दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा का मंत्री बनना तय है।

    इसके अलावा अमृतसर से डॉ. इंद्रबीर निज्झर को भी मंत्री बनाया जा सकता है। कुल 5 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें दूसरी बार विधायक बने प्रो. बलजिंदर कौर या सर्वजीत माणुके को भी मंत्री बनाया जा सकता है। एक महिला मंत्री को मंत्रीमंडल में शामिल किया जाना तय है।

    अमृतसर से मंत्री बनाए जा रहे डॉ. इंद्रबीर निज्झर को सेहत मंत्रालय दिया जा सकता है। सीएम भगवंत मान के पास अभी 28 विभाग हैं। ऐसे में लोकल गवर्नमेंट के अलावा कई अहम मंत्रालय नए बनने वाले मंत्रियों को सौंपे जा सकते हैं।

  • कपिल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, विदेश हुआ केस दर्ज

    कपिल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, विदेश हुआ केस दर्ज

    नई दिल्ली।  कॉमेडियन कपिल शर्मा यूं को दर्शकों को खूब हंसाते हैं लेकिन अक्सर ही उनका नाम कई विवादों में भी आ जाता है. अब एक बार फिर से कपलि शर्मा बुरे फंसते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल विदेश में कपिल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. कपिल शर्मा इन दिनों अपने कॉमेडी टूर का लुफ्त उठा रहे हैं. जहां उनके साथ उनकी टीम भी मौजूद है. कनाडा टूर के बीच कपिल शर्मा पर केस दर्ज हो गया है. एक्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हर कोई उनकी कॉमिक टाइमिंग का दीवाना है. वहीं कपिल का कॉन्ट्रोवर्सी से भी काफी पुराना नाता है जो कि अब एक बार फिर से जुड़ता दिखाई दे रहा है.

    कपिल अपने साथियों के साथ कनाडा में परफॉर्म करने के लिए गए हुए हैं. इस बीच उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत उत्तरी अमेरिका में कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन को लेकर की गई है. हालांकि यह मामला मौजूदा टूर का नहीं है बल्कि 7 साल पहले 2015 का  है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साई यूएसए आईएनसी ने कपिल शर्मा के खिलाफ उनके 2015 के उत्तरी अमेरिका टूर के दौरान किए गए कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के लिए मुकदमा दायर किया है. अमेरिका में शो कराने वाले जाने-माने प्रमोटर अमित जेटली के अनुसार, मामला छह शो का है, जिनके लिए कपिल शर्मा को 2015 में उत्तरी अमेरिका में साइन और भुगतान किया गया था. जेटली ने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने उन छह शहरों में से एक में परफॉर्म नहीं किया था

  • राशिफल (रविवार 03 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (रविवार 03 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।

    वृषः पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं।

    मिथुनः आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कर्कः प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी।

    सिंहः परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

    कन्याः मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।

    तुलाः मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें।

    वृश्चिकः जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी।

    धनुः व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा।

    मकरः बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी।

    कुंभः व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। संतुष्टि नहीं होगी।

    मीनः उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।