Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਕੌਰੀਡੋਰ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਚ ਡਿੱਗੀ ਕੰਧ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਕੌਰੀਡੋਰ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਚ ਡਿੱਗੀ ਕੰਧ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਇੱਕੋ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰ ਆਏ ਕੰਧ ਦੇ ਥੱਲੇ, 4 ਦੀ ਹਾਲਤ ਨਾਜੁਕ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ। ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਕੌਰੀਡੋਰ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਪਖੋਕੇ ਟਾਹਲੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗੀ ਕੰਧ ਦੇ ਨਾਲ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰ ਜਖਮੀ ਹੋਏ। ਚਾਰ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਲੱਗੀਆ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟਾਂ। ਇਕ ਨੂੰ ਲਗੀ ਮਾਮੂਲੀ ਸੱਟਾਂ। ਜਖਮੀਆ ਨੂੰ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਤੇ ਕਲਾਨੌਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਜਖਮੀਆ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਬਹੁਤ ਗਰੀਬ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਇਲਾਜ ਕਰਾਉਣ ਵਿੱਚ ਅਸਮਰਥ ਹੈ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮਦਦ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਂਦੇ ਹਾਂ ਕੇ ਘਰ ਦਾ ਮੁਖੀਆ ਨਿਸ਼ਾਨ ਮਸੀਹ ਪਹਿਲਾ ਤੋਂ ਹੀ ਪੈਰਾਲਾੀਜ ਹੈ। ਮਾਤਾ ਕੋਮਲ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਕਰਕੇ ਆਪਣੇ ਘਰ ਤਾ ਗੁਜਾਰਾ ਬਹੁਤ ਮੁਸਕਸ ਨਾਲ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਜੋ ਕਮਾਉਂਦੇ ਨੇ ਓਹੀ ਖਾਂਦੇ ਨੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਮਸੀਹ ਦੀਆ ਦੋ ਬੇਟੀਆਂ ਵੀ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਈਆ ਹਨ।

  • पंजाब से बड़ी खबर: अकाली दल नेता व SOI के जिला प्रधान को CIA ने किया गिरफ्तार

    पंजाब से बड़ी खबर: अकाली दल नेता व SOI के जिला प्रधान को CIA ने किया गिरफ्तार

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में अकाली दल लीडर व स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) के अमृतसर जिला प्रधान को काउंटर इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने 110 ग्राम हेरोइन भी जब्त की है। पुलिस जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करेगी।

    काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर के इंचार्ज अमनदीप सिंह ने जानकारी दी कि उनकी तरफ से तेजबीर सिंह को 20 जुलाई को दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले भी 100 ग्राम हेरोइन, एक कार और 3 लाख रुपए ड्रग मनी को जब्त किया जा चुका है। जिसमें हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था मिली जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह के साथ पूछताछ के बाद ही तेजबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

  • पंजाब: अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

    पंजाब: अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

    लुधियाना: पंजाब में अवैध कॉलोनियों की बिना एनओसी के सेल डीड की अनुमति वाली पंजाब सरकार की 12 दिसंबर 2019 की नोटिफिकेशन को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए आखिरी मोहलत दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि यदि इस प्रकार की अनुमति दी गई तो पंजाब अवैध कालोनियों से भर जाएगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर 12 दिसंबर जवाब दाखिल नहीं किया गया तो कोर्ट आवश्यक आदेश जारी करेगा।

    लुधियाना निवासी प्रेम प्रकाश ने एडवोकेट आयुष गुप्ता के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए बताया कि पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट के तहत अवैध कालोनियों को पंजीकृत करने पर पाबंदी थी। 2014 और फिर बाद में 2018 में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत अवैध कालोनियों को पंजीकृत करने का सरकार ने निर्देश जारी किया था। 

    यह तय किया गया था कि सब-रजिस्ट्रार ऐसी किसी संपत्ति को पंजीकृत नही करेंगे जिसकी एनओसी नहीं होगी। 12 दिसंबर 2019 को सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर एनओसी की बाध्यता हटा दी। याचिकाकर्ता ने कहा कि इससे अवैध कालोनियों के पंजीकरण का रास्ता सरकार ने साफ कर दिया है। हरियाणा के एक मामले में हाईकोर्ट पहले ही तय कर चुका है कि बिना एनओसी सेल डीड नहीं हो सकती।

    याची ने बताया कि इससे पहले भी इस विषय को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। उस दौरान पंजाब सरकार ने कहा था कि यह नोटिफिकेशन कानून विभाग के परामर्श से जारी की गई है। अगर इस पर आपत्ति है तो सरकार फिलहाल इस नोटिफिकेशन पर अपनी ओर से तब तक रोक लगाने को तैयार है, जब तक की याचिकाकर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर दोबारा गौर नहीं कर लिया जाता। 

    पंजाब सरकार के इस बात पर विश्वास दिलाने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया था। पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने जल्द से जल्द उचित निर्णय लेने का आदेश दिया था। याची ने बताया कि पंजाब सरकार ने याची के मांगपत्र पर निर्णय लेते हुए इसे खारिज कर दिया। ऐसे में दोबारा यह याचिका दाखिल की गई है। हाईकोर्ट ने याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद इस मामले में पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

  • जालंधरः 3 बाइक चुरा कर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधरः 3 बाइक चुरा कर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: देर रात दयाल नगर और अली पुल मोहल्ले में तीन चोर तीन मोटरसाइकिल चुरा कर फ़रार हो गए और घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गए। दयाल नगर निवासी महताब सिंह ने बताया कि उसने अपना मोटरसाइकिल घर के बाहर लगाया था और जब उसने सुबह उठ कर देखा तो उसका मोटरसाइकिल नही था। आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाले तो पता चला कि तीन युवक उसकी गली के बाहर आकर रूकते हैं और एक युवक मोटरसाइकिल का लोक खोल वहां से मोटरसाइकिल को ले जाता है। पीडित ने बताया कि सुबह पता चला कि उसके साथ मोहल्ले में उन्ही तीन युवकों ने दो और मोटरसाइकिल चुराए है।

  • SGPC ने यूट्यूब चैनल किया लॉन्च

    SGPC ने यूट्यूब चैनल किया लॉन्च

    PTC को लेकर प्रधान धामी आया बयान

    अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। इस मौके पर एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी सहित एसजीपीसी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि चैनल के सभी अधिकार एसजीपीसी के पास ही रहेंगे। धामी ने पीटीसी चैनल को लेकर यह भी स्पष्ट कर दिया कि जब तक हमारा अपना चैनल नहीं चलेगा, तब तक यह गुरबाणी पीटीसी पर प्रसारित होती रहेगी। प्रधान धामी ने कहा कि पीटीसी चैनल के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है।

  • पंजाबः बाढ़ के चलते सीमावर्ती इलाके में 12 लोगों को बचाया, प्रशासन ने स्टेट अवार्ड के लिए भेजा 4 का नाम, देखें वीडियो

    पंजाबः बाढ़ के चलते सीमावर्ती इलाके में 12 लोगों को बचाया, प्रशासन ने स्टेट अवार्ड के लिए भेजा 4 का नाम, देखें वीडियो

    प्रशासन ने स्टेट अवार्ड के लिए भेजा 4 का नाम

    पठानकोटः जिले के उज्ज दरिया में आई बाढ़ ने यहां बमियाल सेक्टर के सीमावर्ती इलाके के रहने वाले लोगों का भारी नुकसान किया है। वहीं जिला प्रशासन लोगों को बाढ़ की स्थिति में बचाने के लिए टीमें बना काम करता हुआ दिखाई दिया। जिसके चलते प्रशासन की ओर से 4 लोगों का नाम स्टेट अवार्ड के लिए भेजा गया है। जिनमें से पटवारी फतेह सिंह जो वोट का इंजन खराब होने के बावजूद खुद चप्पू चलाकर 6 सिविलियन 6 बीएसएफ के जवानों को भारत पाक सीमा पर फंसे लोगों को रेस्क्यू कर पानी से बाहर निकालने में कामयाब हुआ। जिसके चलते 4 लोगों का नाम स्टेट अवार्ड के लिए डिप्टी कमिश्नर को भेजा गया है जो कि इसके बारे में पंजाब सरकार को जानकारी देंगे।

    इस बारे में जब पटवारी फतेह सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के तहत जब भारत पाक सीमा की फेंसिंग लाइन पर फंसे लोगों को निकालने गए तो वोट का इंजन खराब हो गया और उन्होंने चप्पू चला कर ही सभी को बाहर निकाला था।

    तहसीलदार लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बमियाल सेक्टर में आई बाढ़ के कारण प्रशासन की ओर से जो टीमें अलग-अलग जगह पर लगाई गई थी उनमें से पटवारी फतेह सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ कुल 12 लोगों को बचाने में कामयाब हुआ। जिसका नाम स्टेट अवार्ड के लिए भेजा गया है कुल 4 लोगों का नाम स्टेट अवार्ड के लिए भेजा गया है। जिसकी सिफारिश डिप्टी कमिश्नर पठानकोट को कर दी गई है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਿੰਨਰ ਕਰ ਰਹੇ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਿੰਨਰ ਕਰ ਰਹੇ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਬੱਚਾ ਚੁੱਕ ਕੇ ਲਿਜਾਣ ਦੇ ਵੀ ਲੱਗੇ ਆਰੋਪ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਕਿੰਨਰਾ ਵੱਲੋਂ ਵਧਾਈ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਤੰਗ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਸਟਾਫ਼ ਨਰਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਤੋ ਲਗਾਤਾਰ ਕਿੰਨਰ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਕੋਲੋਂ ਵਧਾਈ ਮੰਗ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਅਗਰ ਕੋਈ ਵਧਾਈ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਅਲਫ ਨੰਗਾ ਹੋਣ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬੱਚਾ ਚੁੱਕਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕੁੱਝ ਪਰਿਵਾਰ ਡਰ ਦੇ ਮਾਰੇ ਵਧਾਈ ਦੇ ਵੀ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਪਰ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਮਰੀਜਾਂ ਨੂੰ ਤੰਗ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਇਹਨਾਂ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਤਾਂ ਜੋ ਕੱਲ੍ਹ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਨਾਲ ਕੋਈ ਅਣਸੁਖਾਵੀਂ ਘਟਨਾ ਨਾ ਵਾਪਰੇ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਗੁਡੀਆ ਹੋਈ ਹੈ। ਅਤੇ ਅੱਜ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਕਿੰਨਰ ਵਧਾਈ ਮੰਗਣ ਲਈ ਆਏ ਸਨ। ਅਤੇ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਉਹ ਰੋਜਾਨਾ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਕੇ ਤੰਗ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਦੇ ਹਨ। 

  • पंजाब : बाइक पर स्टंट कर रही युवती का सिर ग्रिल से टकराकर हुआ अलग

    पंजाब : बाइक पर स्टंट कर रही युवती का सिर ग्रिल से टकराकर हुआ अलग

    अमृतसर: दाना मंडी नारायणगढ़ के नजदीक तेज रफ्तार बाइक सवार युवती का सिर ग्रिल से टकरा गया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे और वह शराब के नशे में थे। युवती ही बाइक चला रही थी। वह भी नशे में थी और स्टंट कर रही थी। 
    इसी स्टंट के कारण उसकी जान चली गई। यह घटना रात डेढ़ बजे के करीब की है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं इस घटना में घायल हुए युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है,उसकी एक टांग टूट गई है। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

    मृतक की पहचान पलकप्रीत कौर निवासी गुमानपुरा के रूप में हुई है, जबकि घायल हुए युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रुप में हुई है। थाना छेहरटा के प्रभारी गुरविंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक की हुई जांच में सामने आया है कि दोनों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। घायल गुरप्रीत सिंह निवासी गुमानपुरा ने बताया कि वह सेनेट्री का काम करता है। वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने चाचा के साथ गांव में शराब आदि का सेवन कर रहे थे। यह सब खत्म होने के बाद वह अपने चाचा को छेहरटा में घर छोड़ने के लिए निकला था। 
    इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाली पलकप्रीत कौर ने उन्हें रोक लिया और वह भी साथ जाने की जिद्द करने लगी।  उसने बताया कि पलकप्रीत ने पहले ही शराब पी रखी थी। चाचा को घर छोड़ने के बाद वह डेढ़ बजे के करीब वापिस घर जा रहे थे। इसी बीच पलकप्रीत ने उसकी बाइक पकड़कर चलानी शुरू कर दी। वह शराब के नशे में थी तो वह 80 की स्पीड से भी अधिक बाइक चला रही थी। बाइक चलाते-चलाते वह स्टंट करने लगी। उसने उसे स्टंट करने से भी रोका, लेकिन उसने उसकी एक नहीं सुनी। 

    इसी दौरान नारायणगढ़ दाना मंडी के नजदीक उसकी बाइक संतुलन खो बैठी और बीआरटीएस की एक ग्रिल के साथ जा टकराई। इससे उसकी गर्दन ही धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में युवत की एक टांग टूट गई। उसने तुरंत ही अपने स्वजनों को सूचित कर दिया था। रात का समय होने के कारण नाममात्र लोग ही वहां पर थे। घटनास्थल पर स्वजन व लोगों की सहायता के साथ उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और जांच शुरु की। घरवालों के कहने में नहीं थी पलकप्रीत कौर अपने स्वजनों के कहने से बाहर थी। उसका पहरावा लड़कों जैसा ही था और वह अपने आप को लड़का ही समझती थी।
     वह अक्सर ही गांव में भी लड़कों के साथ रहती थी। यहीं कारण था कि वह शराब आदि का सेवन भी कर लेती थी। पलकप्रीत कौर के पिता बिंदर सिंह दो भाई हैं, जो एक भट्ठे पर मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ने पी रखी थी शराब जब हादसा हुआ। वहां थोड़ी दूरी पर ही एक डेरा भी है, जब हादसा हुआ तो उसी डेरे से ही कुछ लोग एकत्रित हुए थे। उनके अनुसार बाइक पर सवार लड़की नशे की हालत में थी और वह बाइक को पूरी तेजी से चलाकर स्टंट कर रही थी। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए थे। उसने कोई हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। उन्होंने कहा कि हादसा इतना जबरदस्त था कि ग्रिल के साथ टकराने से लड़की की गर्दन उसी समय धड़ से अलग हो गई। 
    गौरतलब है कि घायल पर मामला दर्ज किया जा सकता है। पुलिस ने घटना का जायजा लिया। वह आस-पास के सीसीटीवी भी खंगाल रहे है। देख रहे है कि कहीं ड्राइवर स्टंट करते हुए मोबाइल पर वीडियो आदि तो नहीं बना रहे थे। थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह का कहना है कि बाइक को गुरप्रीत सिंह शराब पीकर चला रहा था और स्टंट कर रहा था। अपनी ग़लती को छुपाने के लिए और केस दर्ज होने से बचने के लिए मृतक पलकप्रीत कौर पर सारी बात डाल रहा है। वह बारीकी से जांच कर रहे हैं। बता दें कि मृतक पलकप्रीत कौर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • पंजाब : दंपती के झगड़े में 11 वर्षीय बच्ची की मौत

    पंजाब : दंपती के झगड़े में 11 वर्षीय बच्ची की मौत

    लुधियाना: दंपती के बीच हुए झगड़े में 11 माह की मासूम की मौत हो गई। सच्चाई को छिपाने के लिए दंपती ने शाम को ही बच्ची के शव को पास के श्मशानघाट में दफना दिया। इस बीच किसी ने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने कब्र खोदकर बच्ची के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। 
    फिलहाल पुलिस ने बच्ची के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस चौकी मुंडियां की प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर ने बताया कि राम नरेश नाम का व्यक्ति मुंडियां की शंकर कालोनी स्थित एक बेहड़े में रहता है। वह पत्नी कोमल के साथ अक्सर झगड़ा करता है। बीती 20 जुलाई की शाम को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। राम नरेश ने पत्नी से 11 माह की बच्ची रिमझिम को छीनने का प्रयास किया। 
    इस दौरान बच्ची फर्श पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों ने रात को ही पास के श्मशानघाट में बच्ची को दफना दिया। दो दिन तक जब बच्ची नजर नहीं आई तो बेहड़े में रहने वाले किसी व्यक्ति ने पुलिस के पास इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर कोमल की निशानदेही पर बच्ची के शव को दफनाई गई जगह से बाहर निकाला। राम नरेश एक डेयरी में काम करता है। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार है।

  • पार्किंग को लेकर भिड़े पड़ोसी, चले डंडे, देखें वीडियो 

    पार्किंग को लेकर भिड़े पड़ोसी, चले डंडे, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली: संत नगर इलाके में शनिवार को पार्किंग विवाद को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। दो व्यक्तियों के बीच उस समय तीखी बहस हो गई जब एक शख्स ने अपनी कार कालोनी की सड़क पर पार्क कर दी। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट होने लगी। सिख अधेड़ ने हाथ में डंडा लेकर दूसरे शख्स की जमकर पिटाई कर दी, हालाकिं वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन, वह उग्र होकर वार करता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।