Blog

  • भूलकर भी न रखें इस जगह इन्वर्टर, हो सकता है नुकसान!

    भूलकर भी न रखें इस जगह इन्वर्टर, हो सकता है नुकसान!

    नई दिल्लीः आज के समय में इन्वर्टर घर का एक जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है। गर्मी के मौसम में जब भी बिजली की कटोती होती है तो इन्वर्टर से सहारा रहता है। यही वजह है कि अगर आपके पास इन्वर्टर हो और लाइट लंबे समय के लिए चली भी जाए तो उतना पता नहीं चलता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके इन्वर्टर में आए दिन कोई न कोई दिक्कत होती रहती है और वह ठीक से काम नहीं कर पाता है। इन्वर्टर में दिक्कत कई कारण से हो सकती है, जिसमें से सबसे जरूरी तो ये है कि इन्वर्टर को केसी जगह रखा जाए।

    इन्वर्टर को लंबे समय तक चलाने के लिए जरूरी है कि आप इसकी बैटरी का खास ख्याल रखें।अगर आप इसकी ठीक से देखभाल नहीं करते हैं तो हो सकता है कि आपका इन्वर्टर बहुत जल्द खराब हो जाए। इन्वर्टर और बैटरी ऐसी जगह पर रखें, जहां उसे साफ हवा लग रही हो, हवा के सर्कूलेशन के लिए वहां पर पर्याप्त जगह होना बहुत जरूरी है। खास ख्याल ये रखना होगा कि बैटरी के आसपास खारा पानी, अत्यधिक गर्मी या संक्षारक तत्व (गैर-सीलबंद बैटरी गैसिंग) जैसी कोई चीज़ न हो। सबसे जरूरी बात यह है कि इन्वर्टर को हमेशा छायादार जगह पर होना चाहिए। अगर इसे सीधी धूप लगेगी तो धीरे-धीरे इसकी लाइफ कम हो जाएगी। 

  • दर्दनाक हादसा : ट्रक की चपेट में आया परिवार, 3 की मौ’त

    दर्दनाक हादसा : ट्रक की चपेट में आया परिवार, 3 की मौ’त

    नई दिल्ली : राजस्थान के दौसा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर परिवार के 3 लोगों की  मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए ड्यूटी ऑफिसर जवान सिंह ने बताया कि एक परिवार अहमदाबाद से हरिद्वार जा रहा था।

    उनकी कार के सामने एक गाय आ गई जिसके कारण उन्होंने अपनी कार सड़क के किनारे खड़ी कर दी और सड़क पर खड़े थे। लेकिन तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और चाचा शामिल है। इसके अलावा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीनों मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

    हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे का शिकार हुआ गुजरात के अहमदाबाद का परिवार हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा था। इस दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनबड़ा गांव के पास अचानक गाड़ी के सामने गाय आ गई। जिसके बाद परिवार के लोग गाड़ी से निकलकर जैसे ही बाहर खड़े हुए तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

  • लुधियाना : GYM जा रही युवती को XYLO कार ने कुचला, मौत, देखे VIDEO

    लुधियाना : GYM जा रही युवती को XYLO कार ने कुचला, मौत, देखे VIDEO

    लुधियाना: सूफियां चौक के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने सामने आया है। इस हादसे में GYM एक्सरसाइज करने जा रहे युवती को लग्जरी कार ने कुचल दिया। जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान स्वीटी अरोड़ा के रूप में हुई है। जब यह घटना घटी तो उस समय स्वीटी का भाई नितिन भी वह मौजूद था। जिसने शोर मचा कर लोगो को इकट्ठा किया और उसे फोर्टिस अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहा डॉक्टरों ने स्वीटी को दिल्ली अस्पताल में रेफर कर दिया। 

    दिल्ली जाते समय रास्ते में युवती की मौत हो गई। थाना 3 की पुलिस को स्वीटी की मां शशी कांत ने बताया कि वह हरगोबिंद नगर की रहने वाली है उसके पति की 24 साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। जिसके बाद दो बेटों संजीव और राज कुमार की मौत हो चुकी है।

    स्वीटी अपने अंकल के लड़के  नितिन के साथ सूफियां चौक नजदीक बने यूनिर्वसल जीम सुबह साढ़े पांच बजे गई थी। जिम के बाहर नितिन के एक्टिवा पार्क की। स्वीटी सड़क पर सैर करने लगी। तभी पीछे से एक तेजरफ्तार XYLO कार ने उसे टक्कर मार दी। 

    थाना प्रभारी नरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस को  कार चालक की जानकारी मिल गयी है। आरोपी का नाम अजमेर सिंह है। आरोपी सुलतान विंड रोड, कोट आत्मा राम अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC 279,337,338,304-A के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar : Court complex में हुई चोरी, 6 AC गायब

    जालंधर (ENS ) : महानगर मे चोरी और लूट पाट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला जहा कोर्ट काम्प्लेंक्स से चोर AC  के 6 आउटडोर चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक चोरी का पता तब चला जब एसी की सर्विस करने के लिए युवक आउटडोर देखने के लिए गया। इस दौरान  दीवार खाली थी। 

     जिसकी शिकायत काम्प्लेक्स के चौकीदार राकेश कुमार ने थाना बारादरी की पुलिस को दी। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें चोरी की शिकायत मिली है।  एएसआई बलकरण सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दे कि जहां से एसी के आउटडोर चोरी हुए हैं, वहां पर किसी का आना जाना नहीं रहता और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। 

  • 8 साल के बच्चे पर 3 कुत्तों ने किया अटैक

    8 साल के बच्चे पर 3 कुत्तों ने किया अटैक

    नई दिल्ली : आवारा कुत्तों से हर जगह लोग परेशान हैं। गलियों में घूमने वाले कुत्ते अक्सर बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, पुरुषों पर अटैक कर देते हैं ऐसी घटनाएं बीते कई महीने से अलग-अलग जगहों से सामने आ रही है। कई लोगों की जान भी चली गई तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए अब ताजा मामला गुजरात के आणंद में सामने आया है। यहां कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। बता दें कि गुजरात के आणंद में पिछले कई दिन से आवारा कुत्तों और मवेशियों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

    यहां काफी समय से उमरेठ की सार्वजनिक जगहों पर आवारा कुत्ते खतरा बने हुए हैं उमरेठ में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन कुत्ते एक बच्चे पर अटैक करते दिखाई दे रहे हैं यह घटना उस वक्त हुई जब आठ साल का बच्चा अपने दादा के घर छुट्टियों में आया था बच्चा जब उमरेठ के काका की पोल में गली में घूम रहा था, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया बच्चा कुत्तों से बचने के लिए दौड़ने लगा तो कुछ दूर जाकर वह गिर गया 

    इस दौरान आवाज सुनते ही एक महिला डंडा लेकर आ गई। वहीं बच्चा तुरंत उठकर भाग गया। इस दौरान कई लोग अपने घरों से निकल आए। यह घटना सामने के एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। लोगों का कहना है कि कुत्ते बच्चों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं, इस पर प्रशासन को सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम उठाने चाहिए।

  • गुप्तांग पर दिए बिजली के झटके, 7 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : कर्नाटक के कलबुर्गी में पुरानी कारों के कारोबारी और 2 अन्य व्यक्तियों के गुप्तांगों में करंट लगा यातना देने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ितों के साथ बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी बड़ी बेरहमी से पीड़ितों के कपड़े उतारकर उनके प्राइवेट पार्ट्स पर बिजली के झटके दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

     पुलिस ने बताया कि मामले में इमरान पटेल, मोहम्मद मथीन उर्फ स्टील मथीन, मोहम्मद जिया उल हुसैन, मोहम्मद अफजल शेख, हुसैन शेख, रमेश और सागर को गिरफ्तार किया गया है। पुरानी कारों के कारोबारी रमेश मादीवाला, समीरुद्दीन और अब्दुल रहमान को एक वाहन की डिलीवरी में कथित तौर पर देरी के लिए यातना दी गई थी। आरोपियों ने उन्हें छोड़ने के एवज में कथित तौर पर पैसे मांगे थे। पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

  • बिजली की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों  का नुकसान

    बिजली की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

    शाहाबाद : गर्मी बढ़ने के साथ-साथ आग लगने के मामले भी बढ़ रहे है। शाहाबाद में ईदगाह रोड पर स्थित बॉबी इलेक्ट्रिकल की दुकान में आग लग गई। आग का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान में बिजली का सामान होने की वजह से आग पूरी तरह से दुकान के अंदर फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस फायर बिग्रेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग इतनी ज्यादा थी कि रात को लगी आग पर काबू पाने में सुबह हो गई।

    देखते देखते दुकानदार की आँखों के  सामने ही उसकी 2 मंजिला बिजली की दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख़ हो गया। यहां तक कि आग की वजह से बिल्डिंग भी पूरी तरह गिरने को हो गई है। जिससे दुकान के अंदर जाना किसी खतरे से कम नहीं है। कान के मालिक बॉबी ने बताया लगभग अलसुबह 2:15 बजे उनके पास किसी पड़ोसी का फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। लेकिन जब वह दुकान पर पहुंचे तो आग पूरी तरह से फैल चुकी थी।

    बॉबी ने बताया लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। वहीं मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि आग  पर काबू पाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। लेंटर व दुकान की दीवारें तोड़नी पड़ी। उससे पहले दुकान का शटर भी काटना पड़ा। यहां तक कि क्रेन की मदद से दुकान का शटर तोड़ा गया, तब जाकर लगभग 4 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

  • खालिस्तानी निज्जर हत्या मामले में कनाडा में एक और गिरफ्तार

    खालिस्तानी निज्जर हत्या मामले में कनाडा में एक और गिरफ्तार

    नई दिल्ली : खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में कनाडा के अधिकारियों ने शनिवार को एक और भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया। इसी के साथ इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों की संख्या चार हो गई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। कनाडा के सरे निवासी अमरदीप सिंह (22) पर हत्या और हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं।

    ‘इंटीग्रेटेड होमिसाइड इंवेस्टिगेशन टीम’ ने बताया कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में सिंह की भूमिका के लिए उसे 11 मई को गिरफ्तार किया गया था। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि वह एक अन्य मामले में पील क्षेत्रीय पुलिस की हिरासत में था। आईएचआईटी के प्रभारी अधिकारी मनदीप मूकर ने कहा यह गिरफ्तारी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भूमिका निभाने वालों को जिम्मेदार ठहराने के लिए जारी हमारी जांच की प्रकृति को दर्शाती है।

    निज्जर (45) की 18 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के बाहर हत्या कर दी गई थी। आईएचआईटी के जांचकर्ताओं ने इस मामले में तीन भारतीय नागरिकों – करण बराड़ (22), कमलप्रीत सिंह (22) और करणप्रीत सिंह (28) को तीन मई को गिरफ्तार किया था। ये तीनों आरोपी एडमॉन्टन के रहने वाले हैं और उन पर हत्या और हत्या की साजिश रचने के आरोप हैं।

  • क्रिकेट ग्राउंड में खूनी खेल, बल्ले से पीट-पीटकर की हत्या

    क्रिकेट ग्राउंड में खूनी खेल, बल्ले से पीट-पीटकर की हत्या

    नई दिल्ली :   राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर थाना इलाके की है। क्रिकेट मैच खेलने के दौरान शनिवार को हुए झगड़े में युवक की बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि झगड़े में अंदरूनी चोटों की वजह से विशाल कुमार की मौत हो गई।  जानकारी के मुताबिक भारत नगर थाना इलाके की अशोक विहार में एक ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे कुछ लड़कों के बीच झगड़ा हुआ।

    देखते ही देखते विवाद हाथापाई में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि क्रिकेट मैच के दौरान अपने भाई और अन्य खिलाड़ियों के बीच हुए झगड़े में हस्तक्षेप करने की कोशिश करने के दौरान विशाल कुमार की पीटकर हत्या कर दी गई।  विशाल के भाई कुणाल का क्रिकेट खेलने दौरान अपने ही कुछ दोस्तों से झगड़ा हुआ। कुणाल ने अपने भाई विशाल को फोन कर ग्राउंड में बुला लिया। विशाल के आते ही मारपीट शुरू हो गई, जहां आरोपी लड़कों ने विशाल की बुरी तरीके से पिटाई शुरू कर दी।

    इससे विशाल बुरी तरह जख्मी होकर ग्राउंड में पड़ा रहा। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस को इस पूरी वारदात की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने घायल हालत में विशाल को नजदीकी दीपचंद बंधु अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दल गठित किय गए हैं।

  • आज का राशिफल, 12 मई 2024

    आज का राशिफल, 12 मई 2024

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 34 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जाएगा। बीते 10 मई की शाम 6 बजकर 42 मिनट पर बुध मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

    मेष राशि:आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे।

    वृष राशि:  आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आज छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही का असर आपके रिजल्ट पर पड़ सकता है। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तो के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय जरुर लें। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

    कर्क राशि:आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यपार करने की योजना बनायेंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज आप अपने आपको काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे।

    सिंह राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज रुके हुये कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। लवमेट शाम को डिनर साथ में करेंगे, जिससे उनके बीच में और प्रेम बढ़ेगा। छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।


    कन्या राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपके रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। किसी से लिया कर्ज आज वापस करेंगे। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

    तुला राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आज कम्युनिकेशन के वक्त अपनी बात सही तरह से रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कॉन्फिडेंस के साथ एक नई शुरुआत करेंगे। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए।करोबार में बरकत होगी। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आज अचानक आपके किसी रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे। आज बच्चों की किसी विशेष समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी। आपका मानसिक सुकून बना रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं आप उनको नजरंदाज करें और आगे बढ़ें।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। आज आप दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की प्लानिंग कर लेंगे। आज किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मन मुताबिक सफलता मिलने से आज आपको ख़ुशी मिलेगी। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज कामकाज को पूरी गंभीरता से करेंगे। घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी बना रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से संबंधित व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। आज घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से ख़ुशी भरा माहौल बन जायेगा। आज आप शाम को किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी।