Blog

  • पंजाबः इस दिन से खुलेंगे 400 और मोहल्ला क्लीनिक

    पंजाबः इस दिन से खुलेंगे 400 और मोहल्ला क्लीनिक

    चंडीगढ़: स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लगातार कोशिश कर रही है। इसी दिशा में अब सीएम मान अपने वायदे के मुताबिक 400 और मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करने जा रहे हैं। उसकी शुरुआत अमृतसर से 27 जनवरी को जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि इसके तहत 26 जनवरी को 400 और मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए जाएंगे।

    हरपाल चीमा ने कहा कि 27 जनवरी को अमृतसर में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री  इन  इन मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इन मोहल्ला क्लीनिकों से प्रदेश की जनता को काफी फायदा होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन लोगों के पास कारें-गाड़ियां है वह अपनी गाड़ी में मेडिकल किट जरूर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।

  • चलती ट्रेन में TTE ने साथी संग मिलकर महिला से किया रेप

    चलती ट्रेन में TTE ने साथी संग मिलकर महिला से किया रेप

    चंदौसीः लिंक एक्सप्रेस में महिला के साथ गैंगरेप की बड़ी घटना हुई है। घटना राजघाट से अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच की है। फर्स्ट एसी के केबिन में टीटीई ने अपने एक साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। महिला अपने 2 साल के बच्चे के साथ प्रयागराज में एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी।

    घटना 16 जनवरी की है। लेकिन महिला ने 5 दिन बाद 21 जनवरी को जीआरपी थाना चंदौसी में मुकदमा दर्ज कराया। इससे पहले पीड़िता ने 20 जनवरी की शाम रेलवे के कस्टमर केयर नंबर 139 पर शिकायत भी दर्ज कराई। शनिवार की शाम एसपी जीआरपी मुरादाबाद अपर्णा गुप्ता रेलवे स्टेशन पहुंचीं और महिला के बयान लिए। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

    ट्रेन में सफर के दौरान हो गई थी पहचान

    महिला ने बताया, वो मुरादाबाद में मेडिकल लाइन में काम करती थी। वहां जाने के लिए वो रोज ट्रेन से सफर करती थी। इसी बीच उसकी जान पहचान टीटीई से हो गई थी। वो अक्सर उसको सफर में मिल जाया करता था। कोरोना काल में उसने नौकरी छोड़ दी थी लेकिन अक्सर वो प्रयागराज रिश्तेदारी में जाया करती थी। महिला का कहना है, मैं उसको जानती थी तभी उसके कहने पर एसी कोच में चली गई थी। मुझे नहीं पता था वो मेरे साथ इतना गंदा काम करेगा।

    एसी फर्स्ट कंपार्टमेंट में किया गैंगरेप

    जानकारी के मुताबिक महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ संभल के चंदौसी रेलवे स्टेशन से सूबेदारगंज (प्रयागराज) जाने के लिए लिंक एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान चंदौसी रेलवे स्टेशन पर पोस्टेड टीटीई राजू सिंह उसके पास पहुंचा। बातचीत कर उसे एसी के फर्स्ट कोच में बैठने को कहा। इसके कुछ देर बाद टीटीई अपने साथी के साथ कंपार्टमेंट में पहुंचा और महिला के साथ गैंगरेप किया।

    चंदौसी रेलवे स्टेशन पर पोस्टेड है टीटीई

    मुरादाबाद के सीओ जीआरपी देवीदयाल ने बताया कि घटना एसी कोच में हुई है। पीड़िता ने गैंगरेप की एफआईआर कराई है। महिला चंदौसी की रहने वाली है। टीटीई भी वहीं पोस्टेड है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • नींबू कर सकता है लोगों के दांत खट्टे, 1 हफ्ते में दोगुना हुआ रेट, जानें कीमत

    नींबू कर सकता है लोगों के दांत खट्टे, 1 हफ्ते में दोगुना हुआ रेट, जानें कीमत

    नई दिल्‍ली : पिछली गर्मियों में नींबू के रेट ने लोगों के दांतों का स्वाद खट्टा कर दिया था। तब भाव 400 रुपये किलो तक पहुंच गया है। अस बार भी नींबू अपने तेवर दिखा रहा है। सर्दी में भी नींबू का पारा हाई है। मांग में आई हल्‍की गर्माहट ने ही नींबू के रेट दोगुने कर दिए हैं। दिल्‍ली एनसीआर में एक हफ्ते पहले 60 रुपये किलो मिलने वाला नींबू अब 120 रुपये किलो तक बिकने लगा है। बाजार जानकारों का कहना है कि आगे तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही भाव और बढ़ सकते हैं।

    कारोबारियों का अनुमान है कि अगर तापमान बढ़ता रहा तो आगे नींबू के रेटस में उछाल आना तय है। अगर बारिश आदि के कारण ठंड बढ़ी तो डिमांड कम होगी और इससे भाव नियंत्रण में रहेंगे। पिछले हफ्ते नीबू दिल्ली और उसके आस पास के इलाके में 60 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा था। फिलहाल नीबू का भाव 120 रुपये किलो को पार कर गया है। अभी नींबू की सप्‍लाई ज्‍यादा नहीं है। सीमित सप्‍लाई और मांग में इजाफा होने की वजह से कीमतें चढ़ गई हैं। अगर तापमान में बढ़ोतरी जारी रही, तो भाव अगले कुछ समय में तेज ही रहेंगे। कारोबारियों का मानना है कि एक महीने में कीमतें 100 रुपये प्रति 250 ग्राम के स्तर को छू सकती हैं। 

    भारत में नींबू की मांग यूं तो पूरे साल रहती है, लेकिन मार्च से जुलाई तक इसकी खपत बहुत ज्‍यादा होती है। भारत में पूरे साल नींबू का उत्‍पादन होता है। नींबू की खपत सीधे तौर पर तापमान से जुड़ी होती है। तापमान बढ़ने के साथ लोग नीबू का इस्तेमाल काफी बढ़ा देते हैं। पिछले साल भी मार्च में तापमान सामान्‍य से ज्‍यादा हो गया था। इस वजह से नीबू की कीमतें 400 रुपये तक पहुंच गईं थी।

  • पंजाब: पॉश एरिया में सिर कटे बछड़ों की वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

    पंजाब: पॉश एरिया में सिर कटे बछड़ों की वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

    अमृतसर : शहर के पॉश एरिया रणजीत एवेन्यू में देर शाम सिर कटे बछड़ों की वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया। उक्त वीडियो देखने के बाद शहर की धार्मिक संस्थाओं में रोष फैल गया। रणजीत एवेन्यू एरिया में रोहन मेहरा द्वारा जारी की गई इस वीडियो में उन्होंने बताया गया कि दर्जन से अधिक सिर कटे बछड़ों को कुत्ते नोच रहे हैं।

    इनके सिर किसने काटे पुलिस प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए।  पंजाब में गौ हत्या के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन पुलिस के हाथ इन आरोपियों तक नहीं पहुंच रहे। नगर निगम के पास करोड़ों रुपए का काऊ सैस आ रहा है लेकिन इसके बावजूद निगम शहर में बेसहारा घूम रही गायों के लिए कुछ नहीं कर रहा है।

  • पंजाबः सीएम भगवंत मान से मिले कपिल शर्मा, देखें तस्वीरें

    पंजाबः सीएम भगवंत मान से मिले कपिल शर्मा, देखें तस्वीरें

    चंडीगढ़ः अमृतसर के मशहूर कॉमेडियन कपील शर्मा ने मुबंई में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें कपिल ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं। इस दौरान कपिल ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा के- “भगवंत मान के साथ बहुत लंबे अरसे के बाद मुलाकात हुई, दिल में प्यार और जफ्फी में गर्माहट पहले से भी ज्यादा थी, कुछ पुरानी यादें साझा कीं, यह बहुत प्यारी और गर्मजोशी भरी मुलाकात थी.. आपके प्यार, सम्मान और सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद भाजी। बता दें कि सीएम मान इस समय मुबंई के दौरे पर है। 

  • पंजाबः फिर हुआ स्कूलों के समय में बदलाव

    पंजाबः फिर हुआ स्कूलों के समय में बदलाव

    चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ठंड और घने कोहरे के चलते बच्चों के स्कूलों के समय में बदलाव किया था। वहीं बच्चों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े इस लिए मौसम को देखते हुए फिर से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। घने कोहरे और ठंड से कुछ राहत के बाद स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9 बजे कर दिया गया है।

    बता दें, स्कूल का समय 10 बजे की जगह कम करके अब 9 बजे कर दिया है। ऐसे में अब प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे। वहीं बात छुट्टी की करें 3 बजे का समय निर्धारित किया है। वहीं बात सेकेंडरी स्कूल की करें तो उनका समय सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3.20 बजे तक तय किया गया है। गौरतलब है कि, सरकार ने ठंड के कारण स्कूल का समय बदलकर 10 बजे से 3.20 तक किया था।

    मगर अब मुख्यमंत्री भगवत मान ने ट्वीट द्वारा विद्यार्थियों और अध्यापकों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा को देखते हुए 15 जनवरी को ही उनके स्कूल के समय को आगे बढ़ा दिया था। मान सरकार ने 21 जनवरी तक स्कूल का समय 10 बजे तक होने का आदेश दिया था। मगर अब सरकार ने स्कूल का समय बदलते हुए इसका समय 9 बजे कर दिया है। ऐसे में अब प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए सुबह 9 बजे से 3.00 और सेकेंडरी के लिए 9 बजे से 3.20 तक समय निर्धारित किया है।

  • ट्रक और कार की भीषण टक्कर में ISRO के 5 कर्मचारियों की हुई मौत

    ट्रक और कार की भीषण टक्कर में ISRO के 5 कर्मचारियों की हुई मौत

    अलप्पुझाः केरल के अलप्पुझा जिले के अंबलप्पुझा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम पांच युवाओं की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि उनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे, वह अंबालाप्पुझा के पास तिरुवनंतपुरम की ओर जा रहे एक लॉरी से टकरा गई।

    इसरो की कैंटीन में काम करते थे मृतक

    पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार तड़के करीब 1.30 बजे हुई। चावल ले जा रही लॉरी तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही कार से टकरा गई। पीड़ितों की पहचान प्रसाद, शिजू, अमल, सचिन और सुमोद के रूप में हुई है। वे कथित तौर पर एक इसरो कैंटीन चला रहे थे और उनमें से चार तिरुवनंतपुरम के थे और एक कोल्लम जिले का था।

  • इन राशि वालों पर जादू-टोने का होता है जल्दी असर, जानें क्या होते हैं लक्षण

    इन राशि वालों पर जादू-टोने का होता है जल्दी असर, जानें क्या होते हैं लक्षण

    नई दिल्ली : कई लोगों के बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं या तमाम कोशिशों के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती हैं। बार-बार बिना वजह के बीमार होना या घर में झगड़ा-कलह होना आदि। इसके पीछे नकारात्‍मकता बड़ी वजह होती है। कई बार इस नकारात्‍मकता के पीछे कुंडली के ग्रह-दोष, वास्‍तु दोष आदि जिम्‍मेदार होते हैं। वहीं जादू-टोना या ब्‍लैक मैजिक आदि भी वजह होता है। जिसे आम बोलचाल में काला जादू भी कहते हैं। ऐसा कई बार नकारात्‍मक ऊर्जा वाली जगह से गुजरने से, किसी नकारात्‍मक चीज के संपर्क में आने से या किसी के द्वारा काला जादू करने से भी हो सकता है। 

    इन लोगों पर होता है जल्‍दी होता है जादू टोना का असर

    जैसे दुनिया में पॉजिटिव एनर्जी होती है, वैसे ही निगेटिव एनर्जी भी होती है। नकारात्‍मक ऊर्जा व्‍यक्ति को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। कुंडली में कुछ ग्रह-स्थितियों के कमजोर होने पर व्‍यक्ति पर नकारात्‍मक ऊर्जा आसानी से असर करती हैं । ज्‍योतिष के अनुसार जिन जातकों के ऊपर राहु और केतु की दशा चल रही हो। इसके अलावा साढ़ेसाती- ढैय्या या मंगल की दशा चल रही हो, उन लोगों पर नकारात्‍मक ऊर्जा जल्‍दी असर कर सकती है। मोटे तौर पर बात करें तो कर्क, वृश्चिक, मीन और कन्या राशि के लोगों को भी नजर लगती है या उन पर जादू टोने का असर जल्दी लग सकती है। 

    ये हैं जादू टोना का प्रभाव होने के लक्षण

    • यदि व्‍यक्ति के चेहरे का तेज खत्‍म हो जाए, वह हमेशा बीमार, निराश रहे और पूरे समय सोए रहने का मन करे तो यह भी बुरी नजर या काला जादू होने का संकेत हो सकता है।
    • कई बार व्‍यक्ति का चेहरा अचानक से पीला या काला पड़ना शुरू हो जाता है, आंखें लाल रहने लगती हैं। ऐसा लंबे समय तक रहे तो व्‍यक्ति को डॉक्‍टर से भी संपर्क करना चाहिए और इसकी पीछे नकारात्‍मक शक्ति या ऊर्जा भी वजह हो सकती है। 
    • यदि व्यक्ति को लगातार धन-हानि हो, मानसिक तनाव में रहे या अज्ञात भय, घबराहट, डिप्रेशन रहता हो तो यह आप पर नकारात्‍मक ऊर्जा का असर होने का संकेत हो सकता है।
    • अगर आपको नजर या कोई जादू टोना हुआ है तो आप किसी योग्य ज्योतिषी से कुंडली का विश्लेषण कराएं। साथ ही जिस अशुभ ग्रह की दशा चल रही हो तो उस ग्रह का उपाय करें।
    • करियर में समस्‍या, व्‍यापार में बार-बार नुकसान होना, समस्‍याएं आना भी काला जादू का असर हो सकता है। जादू टोना होने की स्थिति किसी अच्‍छे ज्‍योतिषी से सलाह लेना लाभ दे सकता है।

    ( यह जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी पुष्टी नहीं करते। )

  • पंजाबः कैलगरी में पंजाबी युवक की मौत 

    पंजाबः कैलगरी में पंजाबी युवक की मौत 

    चंडीगढ़ः कनाडा में आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच सड़क हादसे में एक और पंजाबी युवक की मौत की खबर सामने आई है। दरअसल कनाडा के कैलगरी के पास एक भयानक सड़क हादसे में 29 वर्षीय पंजाबी युवक हरमीत सिंह की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा अलबर्टा के चेस्टरमेरे में शुक्रवार तड़के तीन बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक हरमीत का ट्रक खराब हो गया था, जिसके चलते वह सड़क किनारे मुरम्मत के लिए इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक अन्य ट्रक ने उनके ट्रक को टक्कर मार दी। जिससे इस टक्कर में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरमीत को कुछ समय पहले ट्रक का लाइसेंस मिला था।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर फंसा पेच, जाने मामला

    पंजाबः नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर फंसा पेच, जाने मामला

    पटियालाः कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू रोड रेज मामले में पटियाला जेल में बंद है। पहले बताया जा रहा था कि नवजोत सिद्धू  गणतंत्र दिवस के अवसर दौरान जेल से बाहर आ सकते है, लेकिन अब उनकी रिहाई को लेकर फिर से पेच फंस गया है। मिली जानकारी के अनुसार जेल विभाग ने इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 52 कैदियों को रिहा करने का प्रस्ताव पंजाब सरकार को भेजा था।

    नियमों के मुताबिक इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी लेनी होती है, जिसके बाद राज्यपाल प्रस्ताव को मंजूरी देते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल की मीटिंग 1 फरवरी को बुलाई है। ऐसे में स्वाभाविक है कि 26 जनवरी से पहले कैबिनेट की बैठक नहीं होगी और जेल विभाग द्वारा तैयार किया गया प्रस्ताव ठंडे बस्ते में ही रहेगा।

    वहीं दूसरी तरफ यह भी संभावना जताई जा रही है कि अगर मुख्यमंत्री 26 जनवरी को अपने भाषण में कैदियों की रिहाई की घोषणा करते हैं तो नवजोत सिद्धू की रिहाई 26 की बजाय 27 या 28 जनवरी को हो सकती है। गौरतलब है कि नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर कांग्रेस के एक खेमे में जश्न का माहौल है। सिद्धू के समर्थक बयान दे रहे हैं कि जेल से छूटने पर वे सिद्धू का जोरदार स्वागत करेंगे।