Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

Punjab News: कबाड़ से भरा कैंटर Divider से टकराया, बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो
संगरूरः जिले के धूरी कस्बे में गुरुद्वारा नानकसर के सामने देर रात एक कैंटर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दौरान जानी नुक्सान से बचाव रहा, लेकिन कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर का अगला हिस्सा आगे की तरफ आ गया है और डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
जानकारी देते गुरमेल सिंह ने बताया कि वह बठिंडा से गोबिंदगढ़ कैंटर में कबाड़ भरकर जा रहा था। इस दौरान जब वह धुरी ओवरब्रिज से नीचे उतरे तो सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी की लाइट उनके आखों में पड़ने के चलते और रोड पर कोई भी लाइट न होने के चलते कैंटर डिवाइडर से जा टकराया। उन्होंने बताया कि डिवाइडर पर कोई भी रिफ्लेक्टर नहीं था तथा सामने से आ रहे वाहन की लाइटें भी बंद थीं। उन्होंने बताया कि उनका तो बचाव हो गया, लेकिन उनका कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद उन्होंने बाहर आकर देखा तो कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो चुका था और चालक सुरक्षित था। उन्होंने बताया कि डिवाइडर पर लगी लाइटें काफी समय से बंद हैं और यहां कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाया गया है जिसके चलते हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द यहां लाइटे और रिफ्लैक्टर लगाने चाहिए, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
-

Punjab News: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1200 लीटर लाहन बरामद, देखें वीडियो
मोगाः अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत होने के बाद मोगा पुलिस भी अवैध शराब पकड़ने को लेकर सतर्क हो गई है। इसे के चलते कार्रवाई करते हुए मोगा जिले के थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने गांव संघेड़ा के सतलुज दरिया से 1200 लीटर लाहण बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों पर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके 3 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
इस मामले में मोगा एसपीडी बालकृषण सिंगला ने कहा कि मोगा फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फतेहगढ़ पंजतूर के एसएचओ सुनीता रानी की अगुवाई में गांव संघेड़ा के सतलुज दरिया से छापा मारी करके 1200 लीटर लाहण बरामद की है। पुलिस के पास सूचना थी कुछ लोग सतलुज दरिया किनारे अवैध शराब बनाने का काम करते थे। पुलिस ने इस मामले में सुखविंदर सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र प्यारा सिंह, निवासी संघोड़ा गुरदेव सिंह पुत्र प्यारा सिंह, निवासी संघोड़ा ,गुलाब सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह, निवासी बोगेवाला ,बलविंदर सिंह पुत्र चमन सिंह,बलकार सिंह पुत्र जोरा सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र रेशम सिंह,राजविंदर कौर उर्फ रज्जो पत्नी सुखविंदर सिंह पर एक्साइज एक्ट के तहत थाना फतेहगढ़ पंचतूर में मामला दर्ज करके सुखविंदर सिंह उर्फ बिल्लू, गुरदेव सिंह और गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुलाब सिंह ,गुरप्रीत सिंह ,बलविंदर सिंह पर पहले भी एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आज तीनों आरोपी को मोगा अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा ताकि इस मामले में और भी खुलासे हो सके।
-

Haryana News: Ashoka University के प्रोफेसर पर गिरी गाज, महिला आयोग ने किया तलब, देखें वीडियो
पंचकूलाः हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद द्वारा कर्नल कुरैशी ओर विंग कमांडर वामिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर नोटिस जारी किया है और 14 मई के लिए तलब किया है। नोटिस के माध्यम से अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर महमूदाबाद को सोशल मीडिया पर कर्नल कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जवाब मांगा है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा अगर यह दोनों बेटियां मेरे सामने होती तो मैं उनका माथा चूम लेती और मैं उन्हें सल्यूट करती हूं और अली जैसे प्रोफेसर उनका अपमान करते हैं लाहनत है।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा आज पूरा देश भारत की उन दो बेटियों सोफिया कुरैशी वामनिका सिंह पर गर्व कर रहा है और ऐसे में महमूदाबाद जो अशोका यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है उनके द्वारा अपने एक अकाउंट से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। उन्होंने कहा नोटिस जारी कर उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहाकि देश मे नाजुक वक्त चल रहा है ऐसे में हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद द्वारा हलका बयान देना व हल्की सोच रखना बहुत शर्मनाक है। उन्होंने कहाकि महिला आयोग ने नोटिस दिया है और 14 मई के लिए तलब किया है।
उन्होंने कहाकि कर्नल कुरेशी ओर विंग कमांडर वामिका सिंह के प्रति अपने एक्स अकॉउंट में हल्का बयान देना कि यह पेंटड फिगर ओर पेंटड फेस है ओर उनकी नजर में यह नोटंकी है। उन्होंने कहाकि एक प्रोफेसर बेटियो के बारे में ऐसी सोच कैसे रख सकता है। उन्होंने कहाकि अपनी बिरादरी की बेटी के लिए ऐसा कहना गलत है। उन्होंने कहाकि यह प्रोफेसर यूनिवर्सिटी की बेटियो को क्या शिक्षा देता होगा। उन्होंने कहाकि किसी बेटी का अपमान वह कैसे कर सकते है और घटिया सोच रख सकते है ? उन्होंने कहाकि नोटिस की कॉपी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ओर रजिस्टरार को भी भेजी है। उन्होंने कहाकि अगर पेश होकर जवाब दे , अगर नही पेश होते ,जवाब नही देते तो पूरे देश के सामने कुरेशी व वामिका सिंह जैसी बेटियो से माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी वह सोच रखने पर जो कानूनी कार्रवाई होगी व की जाएगी।
हरियाणा राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा दोनों बेटियां देश का मन है और पूरे देश की बेटियों को आप किसी भी गलत राह और गलत सोचा रखें और अगर आपने किसी का नशा करना है तो करनाल कुरैशी और वामिका सिंह की तरह नशा करें।
-

Punjab News: Ceasefire के बाद स्कूलों में लौटे बच्चे, दिखा खुशी का माहौल, देखें वीडियो
अमृतसर/पठानकोटः पिछले कुछ दिनों से भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते 7 मई से सीमावर्ती इलाकों के सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज बंद करने के प्रशासन द्वारा आदेश जारी किए गए थे जिसके बाद बच्चों को घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही थी, वहीं अब भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद आज 14 मई को सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक स्कूल खोलने की अनुमति मिल गई है जिसके चलते बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं स्कूलों में पहुंच रहे हैं और छात्रों के मन में भी स्कूल खुलने की एक अलग इच्छा देखी गई।
अमृतसर में विद्यार्थियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे घर बैठे भी ऑनलाइन पढ़ाई करते थे, लेकिन स्कूल आने की खुशी ही अलग है, क्योंकि फ्रेंड्स के साथ पढ़ने की खुशी अगल ही होती है। वहीं शिक्षकों ने कहा कि बच्चों को घर बैठे ही ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही थी, लेकिन स्कूल में जो शिक्षा दी जाती है, वह घर पर कभी नहीं दी जा सकती। स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी कराया जाता है और बच्चों की हर समस्या का समाधान किया जाता है।
वहीं जिला पठानकोट में भी स्कूल स्कूल खुले तो बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई और वह खुशी-खुशी स्कूल जाते नजर आए। विद्यार्थी प्रीति, शारदा, रेणु, राजन सिंह ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से घर पर ही रहकर पढ़ाई कर रहे थे लेकिन अब स्कूल खुलने से वे खुश हैं क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई में उन्हें वह बातें समझ में नहीं आती जो स्कूल आने के बाद अध्यापकों से समझ में आती हैं और उन्होंने प्रशासन द्वारा लिए गए इस निर्णय की सराहना की।
प्रिंसिपल मीनम शिखा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच पिछले एक सप्ताह से स्कूल बंद थे, जिसके चलते बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे और अब जब हालात सुधर गए हैं तो प्रशासन ने स्कूल खोलने का फैसला लिया है, जो सराहनीय है। इससे बच्चों की शिक्षा और मनोबल में सुधार होगा और बच्चे बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे।
-
एचआरटीसी ऊना डिवीजन में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 190 ड्राइवर और कंडक्टर होंगे प्रशिक्षित
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना डिवीजन के ड्राइवरों एवं कंडक्टरों के लिए आपदा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को एचआरटीसी कार्यशाला रामपुर में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 मई तक आयोजित किया जाएगा जिसमें कुल 13 बैचों में प्रतिदिन लगभग 15 कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस पहल के तहत कुल 190 एचआरटीसी कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन संबंधी आवश्यक जानकारी एवं व्यावहारिक कौशल सिखाए जाएंगे।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में एचआरटीसी कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त जमीनी स्तर पर आपातकालीन तैयारियों को सुदृढ़ बनाना और ईंधन भंडारण एवं प्रबंधन से जुड़े दिशा-निर्देशों की जानकारी देना भी इस प्रशिक्षण का अहम हिस्सा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्टाफ मोबिलाइजेशन, सीपीआर तकनीक, बुनियादी जीवन रक्षक कौशल, प्राथमिक चिकित्सा एवं आघात देखभाल, सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया, सर्च एंड रेस्क्यू तकनीक, आपदा या आपात स्थिति में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता की भूमिका जैसे विषयों पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा जोखिम न्यूनीकरण (क्पेंजमत त्पे त्मकनबजपवद) के तहत एक सशक्त क्षमता निर्माण पहल है जिसका मकसद परिवहन क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के प्रति अधिक संवेदनशील और दक्ष बनाना है।
-

Punjab News: तस्करों के खिलाफ एक्शन, 2 इमारतों को किया ध्वस्त, देखें वीडियो
पठानकोटः पंजाब में बह रहे नशे के छठे दरिया को रोकने के लिए राज्य सरकार ने एक अभियान शुरू किया है। जिसे नशे पर युद्ध नाम दिया गया है। इसके तहत पंजाब पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कस रही है और लगातार अभियान चलाकर नशा तस्करों को सलाखों के पीछे धकेला जा रहा है। बता दें कि पिछले 2 महीनों में पुलिस ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद की है और ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।
अब इन मादक पदार्थ तस्करों द्वारा बनाई गई संपत्ति को जब्त कर ध्वस्त किया जा रहा है। और ऐसा ही कुछ आज पठानकोट के अलग-अलग स्थानों पर देखने को मिला जहां पर नशे के कारोबार में संलिप्त 2 व्यापारियों के भवनों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट जसकरन सिंह के नेतृत्व में नगर निगम व पुलिस की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इन इमारतों को गिराना उनका कर्तव्य था। उन्होंने कहा कि ये इमारतें उन लोगों की हैं जो नशे का कारोबार करते थे।
-

सोलह सिंगी धार में बन रहा खेल मैदान सुंदरता में दिलाएगा धर्मशाला क्रिकेट मैदान की याद
35 लाख से निर्मित 35 कनाल की भूमि पर खेल मैदान में इस बार होगा तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेला
खेल मैदान बनने से पर्यटन संस्कृति और खेल को मिलेगा नया आयाम: विवेक शर्मा
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सोलह सिंगी धार के ऊंचे टीले पर स्थित नरसिंह नारायण मंदिर पीपलू अब एक नई पहचान की ओर अग्रसर हो चुका है। सोलह सिंगी धार की ख़ूबसूरत पहाड़ियों की गोद में पीपलू के पास 35 कनाल भूमि पर 35 लाख से बन रहा खेल मैदान न केवल क्षेत्र की खेल गतिविधियों को नई दिशा देगा, बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा। यह मैदान आने वाले समय में धर्मशाला मैदान जैसी सुंदरता और सुविधाओं का प्रतीक बन सकता है। तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेला कुटलैहड़ क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।

यह मेला पिछले 15 वर्षों से निरंतर जिला स्तरीय आयोजित होता आ रहा है और इसमें स्थानीय जनता के साथ-साथ आसपास के विस क्षेत्रों एवं जिलों से भी भारी संख्या में लोग भाग लेते हैं। हालांकि, मेले के आयोजन स्थल की सीमित क्षमता के कारण हर वर्ष भीड़भाड़ की स्थिति उत्पन्न होती थी, जिससे मेले के आयोजन में कई बार असुविधाएं सामने आती थीं। जनता की लंबे समय से यह मांग रही थी कि मेले के आयोजन के लिए एक बड़ा और समतल मैदान तैयार किया जाए ताकि मेले को और भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाया जा सके। अंततः यह सपना साकार हो रहा है।

पीपलू में खेल मैदान निर्माण की नींव विधायक विवेक शर्मा की पहल
बीते वर्ष जिला स्तरीय पीपलू मेले के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक विवेक शर्मा ने मंच से यह घोषणा की थी कि अगला मेला एक भव्य और विशाल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस घोषणा को अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सहयोग से इस योजना को धरातल पर उतारा है।
35 लाख रुपये की लागत से 35 कनाल भूमि पर यह मैदान तैयार किया जा रहा है। कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है और लक्ष्य है कि इस वर्ष का तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेला जो 5 जून से 7 जून तक इसी मैदान में आयोजित किया जाए। यह खेल मैदान केवल एक सांस्कृतिक आयोजन स्थल नहीं होगा, बल्कि यह एक बहुउद्देश्यीय खेल परिसर के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। क्षेत्र के युवाओं को खेलों में भागीदारी का अवसर मिलेगा और साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी यह स्थल महत्वपूर्ण बन सकता है। सोलह सिंगी धार की पहाड़ियों के बीच स्थित यह मैदान प्राकृतिक दृष्टि से भी अत्यंत सुंदर है और यदि उचित योजनाएं बनाई जाएं तो यह मैदान हिमाचल प्रदेश के शीर्ष पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है।
कुटलैहड़ के ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले के लिए खेल मैदान निर्माण के लिए फॉरेस्ट विभाग से जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया गया है। यह क्षेत्र वन भूमि के अंतर्गत आता था, जहां कुछ सूखे पेड़ मौजूद थे। वन विभाग द्वारा इन पेड़ों के काटने की अनुमति दी गई ताकि मैदान को समतल और उपयुक्त बनाया जा सके।
डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि केवल सूखे और बाधा बन रहे पेड़ों के कटान की अनुमति दी गई है और इस प्रक्रिया में पर्यावरण संतुलन का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्थानीय जनता के बीच इस मैदान के निर्माण को लेकर भारी उत्साह है। लोगों को विश्वास है कि यह मैदान न केवल पीपलू मेले की दशा और दिशा बदलेगा बल्कि बच्चों और युवाओं के लिए खेल प्रशिक्षण, टूर्नामेंट्स और अन्य आयोजनों का एक स्थायी केंद्र बनेगा। इसके अलावा, क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा क्योंकि मेला और खेल गतिविधियों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे होटल, दुकान, टैक्सी सेवा जैसे छोटे व्यापारों को भी लाभ होगा।
-

Punjab Board 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3 छात्राओं ने किया टॉप
चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जारी रिजल्ट में 91 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। मोहाली से डा. अमरपाल सिंह चेयरमैन पीएसइबी ने प्रेस कॉन्फ्रैंस करके रिजल्ट घोषित किया है। बोर्ड की तरफ से बुधवार दोपहर 3बजे रिजल्ट जारी किया गया है। 12वीं कक्षा में टॉप -3 में तीनों बेटियां आई हैं। पंजाब के बरनाला की हरसिरत कौर टॉपर रही जिसने 500/500 नंबर हासिल किए हैं। टॉप-3 की पहली पोजिशन में बरनाला की हरसीरत कौर है।

हरसीरत ने 500 में से 500 अंक हासिल कर पूरे पंजाब में पहला स्थान पाया है। दूसरे स्थान पर मनवीर कौर रही हैं। मनवीर ने 500 में से 498 नंबर लिए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मानसा की अर्श है। अर्श ने भी 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं। परिणाम बोर्ड के लिंक आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर मिलेगा। इसके साथ ही रिजल्ट का लिंक डिजिलॉकर पोर्टल एवं उसके एप पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

पीएसईबी की तरफ से ताजा अपडेट मिला है कि बोर्ड की तरफ से 14 मई को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। बुधवार को दोपहर बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। दोपहर बाद बोर्ड के चेयरमैन की तरफ से मेरिट सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थी एसएमएस के जरिये भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए PB12 Roll Number लिखकर 5676750 नंबर पर एसएमएस करना होगा। एसएमएस भेजने के बाद बोर्ड की तरफ से कुछ देर बाद आपका परिणाम भेजा जाएगा।
-

डीसी ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी दिशांत चौधरी को भेंट की बैडमिंटन किट, उज्ज्वल भविष्य की दीं शुभकामनाएं
ऊना/सुशील पंडित: प्रतिभाशाली पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी अम्ब के प्रताप नगर निवासी दिशांत चौधरी ने उपायुक्त कार्यालय में डीसी जतिन लाल से विशेष भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने दिशांत को एक बैडमिंटन किट भेंट की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराएंगे। उपायुक्त ने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद दिशांत ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल के प्रति अदम्य समर्पण और जुनून को कायम रखा है जोकि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी इस प्रतिबद्धता और खेल के लिए जुनून को देखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से उन्हें बैडमिंटन किट प्रदान की गई है। बता दें, दिशांत चौधरी ने बैडमिंटन खेल में अब तक तीन बार राज्य चैंपियन बनने के साथ-साथ दो बार राष्ट्रीय स्तर पर उपविजेता रहकर जिला ऊना और हिमाचल प्रदेश का नाम चमकाया है। इस दौरान जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव संजय संख्यान भी उपस्थित रहे।