Blog

  • Punjab News: दिन में करते थे रेकी, रात को ATM काटकर वारदात को देते थे अंजाम, 5 केस ट्रेस, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन में करते थे रेकी, रात को ATM काटकर वारदात को देते थे अंजाम, 5 केस ट्रेस, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब के अलग-अलग जिलों में ATM उखाड़कर वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार और आधुनिक कटर उपकरण बरामद किए है। आरोपियों की पहचान जसमिंदर सिंह उर्फ जस्स और दीपक कुमार उर्फ दीपू बिहारी (दोनों निवासी अमृतसर) के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि यह गैंग दिन में रेकी करता था और रात के अंधेरे में गैस कटर की मदद से चंद मिनटों में ATM के नोटों वाले वॉल्ट (तिजोरी) को काटकर साफ कर देता था।

    पुलिस ने बताया कि 25 मई पुलिस ने सबसे पहले हाईटेक सर्विलांस की मदद से आरोपी जसमिंदर सिंह उर्फ जस्स को गिरफ्तार किया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल होने वाली अर्टिगा गाड़ी (PB-01-D-0707) बरामद हुई। जिसके बाद 2 जून को जस्स की पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अमृतसर के एक ठिकाने पर रेड की और पुलिस पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपू बिहारी को भी दबोच लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से बैंक डकैती में इस्तेमाल होने वाला पूरा सेटअप बरामद किया है। जिसमें 1 पिस्टल (.32 बोर) और 2 कारतूस,1 इंडस्ट्रियल गैस कटर सेट और गैस सिलेंडर,1 पोर्टेबल कटिंग मशीन,1 मारुति सुजुकी अर्टिगा कार (गेटवे व्हीकल) शामिल है।

    मामले का खुलासा करते हुए सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि बीती 19 और 20 मई की आधी रात को गैंग ने लुधियाना के नूरवाला रोड, शिवपुरी चौक के पास एक एटीएम को निशाना बनाया था। आरोपी जब गैस कटर से एटीएम मशीन को काट रहे थे, तभी अचानक वहां बिजली का शॉर्ट-सर्किट हो गया और मशीन में आग लग गई। आग भड़कते देख आरोपी घबरा गए और वहां से भागने लगे। इसी दौरान गश्त कर रही पीसीआर (PCR Tango-6) की टीम ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से पुलिस पार्टी पर सीधे गोलियां चला दीं।

    पुलिस ने किसी तरह खुद को बचाया, जिसके बाद थाना बस्ती जोधेवाल में आरोपियों के खिला FIR नंबर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपक कुमार उर्फ दीपू बिहारी के खिलाफ 2007 से 2022 के बीच इस पर अमृतसर और बठिंडा में 21 संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या (302), हत्या का प्रयास (307), लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट शामिल हैं। जसमिंदर सिंह उर्फ जस्स निवासी न्यू कोटमित सिंह, तरनतारन रोड, अमृतसर इस पर पहले कोई केस दर्ज नहीं था, लेकिन इस गैंग में शामिल होकर यह रेकी और लॉजिस्टिक्स का काम संभाल रहा था। |

    पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने अमृतसर के 6 बदमाशों के साथ मिलकर लुधियाना, जालंधर और कपूरथला (फगवाड़ा) में कई एटीएम उड़ाए हैं। पुलिस ने इनके पास से भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज 5 बड़े मामलों को ट्रेस कर लिया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस गैंग में कुल 6 लोग शामिल थे। 2 मुख्य आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि इनके 4 साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी का पैसा कहां इन्वेस्ट किया गया है और इनके बैंक खाते खंगाले जा सकें। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जिलों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

     

     

     

     

     

  • कांग्रेस की हाईलेवल मीटिंग के बाद भूपेश बघेल और दिग्विजय ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    कांग्रेस की हाईलेवल मीटिंग के बाद भूपेश बघेल और दिग्विजय ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः कांग्रेस हाईकमान की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर दिल्ली में डेढ़ घंटे अहम मीटिंग हुई। 4 दिन में यह दूसरी हाईलेवल मीटिंग है, जिसमें प्रदेश प्रभारी पूर्व CM भूपेश बघेल भी शामिल रहे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अब संगठन को लेकर जल्द ही कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। वहीं दूसरी ओर मीटिंग खत्म होने के बाद मीडिया के सामने आए भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया है कि कोई प्रधान को बदलाव के लिए मीटिंग नहीं की गई। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि, “यहां कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हो रही है।

    केसी वेणुगोपाल ने उसी स्थान पर जो कुछ भी कहा है, वह सही है। कोई बदलाव नहीं हुआ है।” वहीं मीटिंग खत्म होने के बाद मीडिया के सामने कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह आए और उन्होंने कहा, “समिति इस मामले को लेकर चिंतित है और छात्रों के हित में जो भी संभव होगा, वह करेगी।” कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता करते हैं। समिति की बैठक में कक्षा 12 की सीबीएसई परीक्षाओं में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) के उपयोग और छात्रों को आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई।

  • Highway पर पलटी सब्जी से भरी ट्रैक्टर ट्राली, ट्रैफिक हुआ बाधित, देखें वीडियो

    Highway पर पलटी सब्जी से भरी ट्रैक्टर ट्राली, ट्रैफिक हुआ बाधित, देखें वीडियो

    पंचकूलाः मानक्या गांव के पास हाईवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, हाईवे पर सब्जी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस घटना में सड़क पर सारी सब्जी बिखर गई और घटना के दौरान हाईवे पर ट्रैफिक की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंद गोभी से भरी बोरियां सड़क पर बिखर गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना की सूचना चालक द्वारा मालिक और पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सड़क के बीच में पलटी ट्रैक्टर ट्राली को क्रेन की मदद से हटवाया गया। जिसके बाद सड़क पर बिखरी सब्जी की बोरियों को हटवाकर ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलवाया गया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में चालक बाल- बाल बच गया।    
  • Punjab News: 17 वर्षीय छात्रा के सुसाइड मामले में पुलिस ने की टीमें गठित, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: 17 वर्षीय छात्रा के सुसाइड मामले में पुलिस ने की टीमें गठित, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में 17 वर्षीय छात्रा द्वारा कथित तौर पर स्कूल प्रशासन की तंग परेशानी से दुखी होकर ज़हरीली दवाई निगलने और फिर मौत हो जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि पीड़ित परिवार को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा और मामले में स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मृतक लड़की की मां ने कहा कि उसकी बेटी एक होनहार छात्रा थी, जिसने 10वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए थे। उसने कहा कि क्लास में दाखिले के बाद स्कूल की प्रिंसिपल और कुछ शिक्षकों द्वारा उसकी बेटी को लगातार मानसिक रूप से तंग किया जाता रहा। मां के अनुसार उसकी बेटी को पढ़ाई के अलावा अन्य कामों का भी बोझ दिया जाता था, जिसे लेकर वह काफी परेशान रहती थी। हालांकि स्कूल प्रशासन का कहना हैकि 5 तारीख के बाद से छात्रा स्कूल नहीं आई है।

    स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रा पर फीस को लेकर दवाब नहीं बनाया गया। स्कूल प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है। वहीं मृतका की मां ने बताया कि 22 तारीख को वह अपनी बेटी को स्कूल ले गई थी, जहां स्कूल प्रशासन द्वारा ऐसी बातें कहीं गईं, जिसके बाद उसकी बेटी बहुत मानसिक दबाव में आ गई। इसके बाद उसने ज़हरीली दवाई खा ली। परिवार ने पहले उसका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया, जहां उसकी हालत में कुछ सुधार आया, लेकिन बाद में उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां ने कहा कि घटना के बाद स्कूल के किसी भी अधिकारी ने उसकी बेटी की सेहत को लेकर पूछताछ नहीं की। उन्होंने मांग की कि सिर्फ़ प्राथमिकी दर्ज करने से बात नहीं बनेगी, बल्कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनके बेटी को इंसाफ दिलाया जाए। उन्होंने स्कूल के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी गगनदीप सिंह ने बताया कि थाना सदर के तहसील फोर्टिस हॉस्पिटल से सूचना मिली थी कि एक लड़की ज़हरीली दवाई खाने के कारण मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर डीडीएचई स्कूल के प्रबंधकों के खिलाफ धारा 115 सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

  • टक्का वार्ड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा ने विधायक विवेक शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

    टक्का वार्ड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा ने विधायक विवेक शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के टक्का जिला परिषद वार्ड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा ने कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा आगामी विकास योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक मिंका तथा विधायक विवेक शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती मृदु शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस मुलाकात के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने सुमित शर्मा को जिला पार्षद चुनाव में मिली जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें जिला परिषद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। विधायक ने आशा व्यक्त की कि सुमित शर्मा अपने वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस बैठक में टक्का वार्ड सहित कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया। सुमित शर्मा ने क्षेत्र की जनता द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और वार्ड के प्रत्येक गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका ने कहा कि पंचायत और जिला परिषद स्तर पर जनता ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों पर विश्वास जताया है, जो क्षेत्र में पार्टी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। विधायक विवेक शर्मा ने भरोसा दिलाया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
  • अस्पताल में 25 वर्षीय डॉक्टर ने की आत्महत्या, प्रशासन में मचा हड़कंप

    अस्पताल में 25 वर्षीय डॉक्टर ने की आत्महत्या, प्रशासन में मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः सेक्टर 32 में स्थित अस्पताल में डॉक्टर द्वारा आत्महत्या की गई। डॉक्टर का शव बाथरूम से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय योगेश के रूप में हुई है। इस घटना के बाद अस्पताल के प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि योगेश जूनियर डॉक्टर था। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर ने बाथरूम के अंदर इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस द्वारा आत्महत्या किए जाने को लेकर कोई स्पष्ट रूप से कारण नहीं बताए गए। वहीं मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई है जो कई एंग्लो से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक डॉ. योगेश अस्पताल परिसर के एक बाथरूम में गए थे। काफी समय तक बाहर नहीं आने पर उनके साथियों और अस्पताल स्टाफ को संदेह हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने और खोलने की कोशिश की गई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ा गया। अंदर डॉ. योगेश बेसुध अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

  • Punjab News:शहीद भगत सिंह कॉलोनी में आप नेता के घर पर हुआ हमला, तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    Punjab News:शहीद भगत सिंह कॉलोनी में आप नेता के घर पर हुआ हमला, तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिला फिरोजपुर में गुंडागर्दी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला शहीद भगत सिंह कॉलोनी से सामने आया है, जहां आप नेता के घर पर हमला हुआ। परिजनों का कहना है कि हमलावर गाड़ी पर सवार होकर आए था। इस दौरान हमलावारों ने घर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। जब शोर मचा तो सोए हुए परिवार के लोग उठकर देखने गए। लेकिन तब तक गाड़ी सवार हमलावर मौके से फरार हो चुके थे।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित परिवार ने संबंधित थाने में शिकायत दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला रंजीत कौर ने कहा कि वह मंडी बोर्ड की मेंबर रह चुकी है। देर रात वह सो रहे थे। इस दौरान अचानक आवाज आई।

    जिसके बाद उन्होंने छत पर चढ़कर देखा तो उन्हें बाहर गली में कोई दिखाई नहीं दिया। जब वह अन्य लोगों के इकट्ठे होने के बाद सड़क पर आए और देखा कि हमलावारों द्वारा शीशे तोड़ दिए गए और घटना के बाद स्कॉर्पियों में सवार होकर हमलावर फरार हो गए। पीड़िता ने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। पीड़िता के अनुसार बच्चे विदेश में रहते है। महिला ने कहा कि अगर वह उस समय घर से बाहर आते तो हो सकता है कि उन पर जानलेवा हमला किया जाता। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

     

  • स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने की Press Conference, 100 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, देखें वीडियो

    स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने की Press Conference, 100 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, देखें वीडियो

    पंचकूला: सीएम सैनी ने राव इंद्रजीत की मांग पर चरखी दादरी में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम राव तुला राम के बनाने के फैसले पर सीएम का धन्यवाद किया। कुछ दिन पहले सीएम सैनी ने स्वास्थ्य विभाग के 100 करोड़ से जायदा की परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।

    आरती राव ने बताया कि हर जिले में महिला क्लिनिक खुलेंगे। इसके अलावा फार्मिसी अब हर नागरिक अस्पताल जिला स्तर पर खुलेंगे। टैली ईसीजी भी हर अस्पताल में उपलब्ध रहेगी। 766 नए पीएचसी सीएचसी खुलेंगे। महिलाओं के लिए महिला क्लिनिक रहेंगे ताकि वह अपनी बीमारियों का इलाज वहां पर करवा पाएं। अमृत फार्मेसी में कम दामों पर मिलेगी मरीजों की दवाईयां।

     

     

  • Punjab News: Highway पर चलते कंटेनर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर चलते कंटेनर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    ज़ीरकपुरः ज़ीरकपुर-पटियाला हाइवे पर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब चलते हुए कंटेनर के इंजन के हिस्से में अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लेकिन समय रहते ड्राइवर ने कंटेनर को सड़क के किनारे ले जाकर अपनी जान बचाई। देर रात जीरकपुर छत लाइटों के पास चलते हुए कंटेनर के इंजन वाले हिस्से में अचानक आग लग गई और धुआं निकलने लगा।
    ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कंटेनर को ट्रैफिक से अलग कर एक साइड पर रोक दिया। तब तक इंजन में आग पूरी तरह भड़क चुकी थी और आग ट्रक के अंदर भी फैलने लगी थी। ड्राईवर और कनेक्टर ने भीतर से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई और कई अन्य वाहनों को भी हादसे से बचाया गया। अगर ड्राइवर ने समझदारी नहीं दिखाई होती तो कई लोग घायल या हताहत हो सकते थे। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग को काबू में कर लिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।    
  • Punjab News: बेखौफ बदमाशों से भिड़ गया बिजली कर्मी, रिवॉल्वर बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: बेखौफ बदमाशों से भिड़ गया बिजली कर्मी, रिवॉल्वर बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः जनता नगर इलाके में बिजली घर में लूट की नीयत से घुसे 2 बेखौफ बदमाशों पर जांबाज बिजली कर्मचारी भारी पड़ गया। जहां कर्मचारी ने ना सिर्फ बदमाशों का मुकाबला किया बल्कि अपनी जान की परवाह ना करते हुए दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए शातिर लुटेरों से पुलिस ने एक रिवॉल्वर भी बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात रात करीब 12:30 बजे की है। जनता नगर इलाके में स्थित बिजली घर के गेट के पास एक बिजली मुलाजिम ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान सुनसान माहौल का फायदा उठाकर दो अज्ञात लुटेरे वहां पहुंचे।

    लुटेरों ने बिजली कर्मचारी को अकेला देख लूट की नीयत से उस पर अचानक जानलेवा हमला बोल दिया। बदमाशों के अचानक हुए हमले से सहमने के बजाय बिजली कर्मचारी ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाई। उसने तुरंत शोर मचाना (रोला डालना) शुरू कर दिया और दोनों बदमाशों को मजबूती से पकड़ लिया। कर्मचारी की चीख-पुकार और आक्रामक तेवर देखकर दोनों लुटेरे बुरी तरह घबरा गए। खुद को फंसता देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की लेकिन जांबाज कर्मचारी ने उन्हें हिलने तक नहीं दिया। आधी रात को बिजली घर से आई आवाजें सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए।

    लोगों ने बिजली मुलाजिम की बहादुरी देख उसका साथ दिया और दोनों लुटेरों को चारों तरफ से घेरकर काबू कर लिया। गुस्साई भीड़ ने मौके पर ही दोनों बदमाशों की जमकर ‘धुलाई’ (सुताई) कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक अवैध रिवॉल्वर भी बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी लुधियाना में और कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। वहीं, पूरे इलाके में बिजली कर्मचारी की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है।