Blog

  • आवारा सांड के हमले से 2 की मौत, युवक के सीने से आर-पार हुआ सींग

    आवारा सांड के हमले से 2 की मौत, युवक के सीने से आर-पार हुआ सींग

    सीकरः जिले में एक ही दिन में सांड के हमले में अलग-अलग घटनाओं में एएनएम सहित 2 लोगों की मौत हो गई। एएनएम पर सांड ने पीछे से हमला किया। वहीं युवक के सीने से सांड का सींग आर-पार हो गया। घटना के बाद से इलाके के लोगों में भारी रोष है।

    जानकारी मुताबिक, सीकर के गांव झाझड़ में पहला हादसा शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। इसमें एएनएम मधु जांगिड़ (28) पत्नी अमित जांगिड़ निवासी दीपपुरा चारणान की इस हादसे में मौत हो गई। मधु का 8 महीने का बेटा है। वहीं सीकर के रानोली कस्बे में दूसरा हादसा हुआ, जिसमें शनिवार शाम को करीब 7 से 7:30 के बीच बाणियों की ढाणी का रहने वाला मुकेश वर्मा (35) शिकार हुआ। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम रविवार करीब 9:30 से 11 बजे के बीच करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए।

    मधु जांगिड़ गुमानपुरा के उप-स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टेड थीं। मधु किसी काम के सिलसिले में नेछवा कस्बे में गई थी। वहां से वह अपने पीहर झाझड़ गांव में आई हुई थी। गांव में सांड शाला के पास सांड घूम रहे थे। इसी दाैरान पीछे से मधु पर एक सांड ने हमला कर दिया। घटना के बाद मधु को इलाज के लिए नेछवा हॉस्पिटल लाया गया। जहां से उसे इलाज के लिए सीकर रेफर कर दिया गया। जहां सीकर में डॉक्टर्स ने मधु को मृत घोषित कर दिया गया।

    वहीं दूसरी घटना सीकर के रानोली कस्बे में हुई। शनिवार शाम 7 से 7:30 के बीच बाणियों की ढाणी निवासी मुकेश वर्मा मजदूरी कर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्टेशन रोड के पास हनुमान कॉलोनी में 2 सांड आपस में लड़ रहे थे। इस दौरान एक सांड ने बाइक सवार मुकेश वर्मा पर हमला कर दिया। सांड का सींग मुकेश के सीने से आर-पार हो गया। इसके बाद मुकेश को इलाज के लिए पास के रानोली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया। सीकर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लोगों ने प्रशासन से आवारा सांडों को पकड़ने की गुहार लगाई है।

     

  • भारतीय मसाला चाय का पूरी दुनिया में बजा डंका, इन शहरों की चाय हुई List में शामिल

    भारतीय मसाला चाय का पूरी दुनिया में बजा डंका, इन शहरों की चाय हुई List में शामिल

    नई दिल्ली: भारत में यदि किसी एक चीज पर सबसे कम बहस होती है तो वह है चाय का प्यार। शहर कोई भी हो। भाषा भी हो या फिर मौसम कैसा भी हो। एक कप मसाला चाय लोगों के दिन को बेहतर बनाने की ताकत रखती है। अब इस पसंद को दुनिया ने भी मान्यता दे दी है। इंटरनेशनल फूड एंड बेवरेज की रैंकिंग जारी करने वाले टेस्टएटलस ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ चायों की नई सूची जारी की है जिसमें भारतीय मसाला चाय ने पहला स्थान हासिल किया है।

    मसाला चाय के साथ इनको भी किया गया शामिल

    इस उपलब्धि को और खास बनाने वाली बात यह है कि सूची में सिर्फ मसाला चाय ही नहीं बल्कि भारत की कई दूसरी प्रसिद्ध चायों को भी जगह मिली है। दार्जिलिंग चाय छठे स्थान पर रही जबकि असम चाय को तेरहवां स्थान मिला। केरल की लोकप्रिय सुलेमानी चाय भी दुनिया की शीर्ष 50 चायों में शामिल हुई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा चाय और कश्मीर की प्रसिद्ध नून चाय ने भी अपनी जगह बनाई है।

    भारत में चाय

    भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं है। यह बातचीत शुरु करने का बहाना है। काम के बीच मिलने वाला छोटा सा आराम है और मेहमानों के स्वागत का सबसे आसान तरीका भी है। कई बार किसी जरुरी चर्चा की शुरुआत ही इस वाक्य से होती है कि चलो चाय पर बात करते हैं। सड़क किनारे छोटे से ठेले पर मिलने वाली चाय से लेकर घर की रसोई में बनने वाली मसाला चाय तक। हर कप के साथ एक अलग कहानी जुड़ी होती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में चाय का स्वाद और बनाने का तरीका बदल जाता है। कही अदरक और मसालों का तेज स्वाद पसंद किया जाता है तो कहीं हल्की और खुशबूदार चाय को तरजीह दी जाती है। कुछ लोग कड़क चाय के बिना दिन की शुरुआत नहीं कर सकते हैं जबकि कुछ को हल्के स्वाद वाली चाय पसंद होती है। यही विविधता भारतीय चाय संस्कृति को खास बनाती है। इस रैंकिंग में भारतीय चाय बागानों को भी पहचान मिली है। पश्चिम बंगाल का मकाईबाड़ी टी एस्टेट और असम का हलमारी टी एस्टेट भी चर्चा में रहे हैं। वर्षों से ये चाय बागान भारत की चाय को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

    दूसरे और तीसरे रैंक पर इनका दबदबा

    हालांकि इस सूची में जापान की होजिचा चाय दूसरे और श्रीलंका की प्रसिद्ध सीलोन ब्लैक टी तीसरे स्थान पर रही है। जापान की सेंचा और चीन की पु-एर चाय को भी शीर्ष स्थानों में जगह मिला। इसके बावजूद इस बार सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय मसाला चाय की रही है। जिसमें दुनिया भर की चायों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

    मसाला चाय क्यों है खास

    मसाला चाय भारत की सबसे फेमस पेयों में से एक है जिसे चायपत्ती, दूध और खुशबूदार मसालों के मिक्स से तैयार किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि हर घर और हर चायवाले की रेसिपी अलग होती है हालांकि अदरक, दालचीनी, काली मिर्च, इलायची और लौंग ऐसे मसाले हैं जो ज्यादातर मसाला चाय में इस्तेमाल किए जाते हैं। माना जाता है कि इसकी जड़ें हजारों साल पुरानी आयुर्वेदिक परंपरा से जुड़ी हैं। उस समय मसालों और दूध से तैयार एक पेय शरीर को ऊर्जा देने के लिए बनाया गया था। समय के साथ इसमें कई बदलाव हुए और आज की मसाला चाय दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना चुकी है।  
  • Punjab News: कृषि और पशुपालन पर अध्ययन को लेकर संसदीय समिति दौरे पर, सांसद चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कृषि और पशुपालन पर अध्ययन को लेकर संसदीय समिति दौरे पर, सांसद चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। उन्होंने सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके बाद बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि, पशुपालन, सहकारिता, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी और मत्स्य पालन पर संसद की स्थायी समिति का 21 सदस्यों वाला एक प्रतिनिधिमंडल 3 दिवसीय दौरे पर पंजाब आया है। चन्नी ने कहा कि समिति पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना, वेरका मिल्क प्लांट और अन्य संस्थानों का दौरा करेगी।

    इस दौरान, किसानों के संगठनों, दूध उत्पादकों और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों से मिलकर कृषि और सहकारिता क्षेत्र की समस्याओं और संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि किसानों को पराली इकट्ठा करने के लिए एमएसपी के अलावा एक अलग प्रोत्साहन राशि दी जा सकती है। चन्नी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौतों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इससे भारतीय किसानों को नुकसान हो सकता है, क्योंकि विदेशी किसानों को अधिक सब्सिडी मिलती है। किसानों को बचाने के लिए ऐसे समझौतों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।

  • Punjab News: 12वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या, Principal पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या, Principal पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फतेहगढ़ साहिब: 12वीं की एक छात्रा द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मरने से पहले छात्रा ने अस्पताल में एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने कहा था कि उसे फीस के लिए बहुत मेंटल टॉर्चर किया गया। इसके लिए प्रिंसिपल उसे अलग कमरे में भी लेकर गई थी। इससे वह परेशान थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    जानकारी मुताबिक, मृतका की पहचान 17 वर्षीय अमजोत कौर के रूप में हुई है, जो अमृतसर में 88 फीट रोड क्षेत्र की रहने वाली थी। वह अपनी मासी सरबजीत कौर के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने मरने से पहले बनाए गए वीडियो में स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाए। उसने कहा कि 11 मई को उसे स्कूल बुलाया गया था, जहां उसे काफी मेनटली टॉर्चर किया गया। उसे क्लास के ग्रुप से भी हटा दिया गया था। वीडियो में उसने कहा कि उसकी मौजूदा हालत के लिए स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार है और वह जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रही है। उसने मामले में न्याय की मांग करते हुए कहा कि उसे इंसाफ मिलना चाहिए। परिजन के अनुसार, अमजोत की स्कूल फीस के करीब 20 हजार रुपए बकाया थे। उनका आरोप है कि फीस जमा करवाने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मृतका की मासी सरबजीत कौर ने आरोप लगाया कि डीडीआईएस स्कूल फतेहगढ़ चूड़ियां रोड की प्रिंसिपल शबनम शर्मा और क्लास टीचर आकांक्षा शर्मा फीस को लेकर बार-बार अमजोत पर दबाव डाल रही थीं। उनका कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते अमजोत ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालांकि इस मामले में अभी स्कूल की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाना है। चौकी विजय नगर पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।          
  • Abhishek Baneerjee के बाद Mamta Baneerjee और करीबी पर भीड़ ने किया Attack, देखें वीडियो

    Abhishek Baneerjee के बाद Mamta Baneerjee और करीबी पर भीड़ ने किया Attack, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार जाने के बाद टीएमसी के नेताओं पर हमले शुरु हो गए हैं। पहले साउथ 24 परगना के सोनारपुर में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ और अब हुगली में ममता बनर्जी के करीबी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला हुआ है। हमले का वीडियो भी सामने आया है।खबरों के अनुसार, हुगली में चंदिलाता पुलिस स्टेशन में डेलीगेशन को लीड कर रहे टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया है। काले, झंडे दिखाए, नारे लगाए और कथित तौर पर उन पर हमला किया हालांकि बीच में सुरक्षा कर्मियों और सहयोगियों ने कल्याण बनर्जी को बचाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान सिर पकड़कर सड़क पर गिर गए हैं।

    अभिषेक बनर्जी पर हमला

    यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में कई टीएमसी नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिली है। इससे पहले दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में सांसद अभिषेक बनर्जी के दौरे के दौरान भी भारी विरोध हुआ था। उस दौरान उनके ऊपर अंडे और अन्य वस्तुए फेंक जाने तथा धक्का-मुक्की होने के आरोप लगे थे। हुलगली की इस घटना को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से विस्तुत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरु हो गए हैं।

    टीएमसी नेताओं का आरोप

    टीएमसी नेताओं का कहना है कि पार्टी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है जबकि विरोधी पक्ष का कहना है कि जनता अपने मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज करा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है हालांकि इस बीच विपक्षी पार्टियों ने टीएमसी को पूरे मामले में सपोर्ट किया है। अखिलेश यादव समेत राहुल गांधी ममता बनर्जी से बात की और सहयोग करने की बात की है।  
  • Jalandhar News: Trinity College में Candidates की एंट्री को लेकर हंगामा, स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Trinity College में Candidates की एंट्री को लेकर हंगामा, स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरःपंजाब में आज एक्साइज इंस्पेक्टर का एग्जाम लिया जा रहा है। इसको लेकर राज्य के विभिन्न शहरों में पेपर लिए जा रहे हैं। वहीं जांलधर के ट्रिनिटी कालेज में एंट्री को लेकर उस समय हंगामा हो गया जब पेपर देने आए कुछ उम्मीदवारों को लेट पहुंचने की बात कहकर कालेज के गार्ड्स ने अंदर नहीं जाने दिया और न ही उन्हें पेपर देने दिया गया। कैंडिडेट्स ने कालेज स्टाफ पर उन्हें गलत गाइड करने के आरोप लगाते हुए गुस्सा जताया।

     

    जानकारी देते जसदीप सिंह ने बताया कि उनका और उनकी पत्नी का एक्साइज इंस्पेक्टर का पेपर था। वह कपूरथला से जालंधर के ट्रिनिटी कालेज एग्जाम देने के लिए आए थे। वह पहले एग्जाम सेंटर में करीब साढे 9 बजे आए और पूछा कि लास्ट एंट्री कितने बजे तक है। तब गाड्स ने बताया कि वह 11 बजने में जब पांच मिनट रह जाएंगे, तब सेंटर आ जाना। उन्हें पता था कि लास्ट एंट्री साढे 11 बजे है जिसके बाद वह वहां से चले गए। बाद में वह 10 बजकर 25 मिनट पर पहुंचे तो कालेज के गाड्स ने उन्हें एंट्री नहीं करने दी और कहा कि अब टाइम खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि कई केंडिडेट्स दूर से आ रहे हैं और इस तरह पहले ही एंट्री बंद कर देना बहुत गलत है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुनने में आया है कि कई कालेजों में 10ः40 तक भी एंट्री करवाई है, लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नहीं किया गया। यकई कैंडिडेट्स ने उन्हें एंट्री की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि इस तरह से नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

    इसी तरह कपूरथला के नेहा विलसन ने बताया कि वह पूरा तैयारी करके करीब 10ः35 पर पेपर देने आई थी, लेकिन उन्हें अंदर एंट्री नहीं करने दी। उनसे पहले भी कई कैंडिडेट्स थे जिन्हें अंदर ही नहीं जाने दिया। एंट्री पास पर लिखा भी था, कि साढे 11 बजे पेपर शुरू होगा, लेकिन अब उन्हें साढे 10 बजे भी अंदर नहीं जाने दिया। उन्होंने स्टाफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनकी एक भी बात नहीं सुनी जोकि गलत है। पहले ही डेढ साल बाद पेपर हो रहा है और अब उन्हें पेपर में एंट्री नहीं दी गई। इससे उनका टाइम खराब हुआ है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

  • Tv की बहु इशिता ने जुड़वा बच्चों के रखे नाम, अपने Twins को देखकर हुई Emotional

    Tv की बहु इशिता ने जुड़वा बच्चों के रखे नाम, अपने Twins को देखकर हुई Emotional

    मनोरंजन: दिव्यांका त्रिपाठी के घर में इस समय जश्न का माहौल है। एक्ट्रेस आखिर मां बन गई है। 41 की उम्र में उन्होंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। घर में एक साथ दो नन्हे राजकुमार के आने से पूरा परिवार खुशी से चहक रहा है। अब दिव्यांका का अस्पताल के रुम से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस अपने बेबी को गोद को देखकर इमोशनल होती नजर आई है।

    दिव्यांका ने क्या रखा बच्चों का नाम

    वायरल वीडियो में दिव्यांका अपने बच्चों के नामों पर डिस्क्शन करती दिखाई दी है। दिव्याकां कहती है मम्मी बोल रही है कि जो बच्चा ज्यादा शैतान है। उसका नाम शैतानी से जोड़कर मत रखना है लेकिन हमें जो नाम रखना है हम रखेंगे। बस बच्चों को गोल-गोल घुमा देंगे और कहेंगे कि अब पहचानों कौन सा है। विवेक दहिया भी दो बेटों के पिता बनने पर काफी खुश हैं। वो अपने लाडले को गोद में लेकर खिलाते नजर आए। विवेक खुलकर फादरहुड मोमेंट एन्जॉय करते हुए देखे जा सकते हैं। दिव्यांका अपने नन्हे राजकुमार को लोरी सुनाकर सुलाती हुई दिखाई दी। बेबी को लोरी सुनाते हुए एक्ट्रेस इमोशनल होती दिखी। उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी भी साफ नजर आ रही है। दिव्यांका और विवेक एक साथ 2 बेटों के पेरेंट बनने पर खुशी से चहकते हुए देखे जा सकते हैं। दिव्यांका-विवेक ने अपने दोनों बच्चों की झलक तो दिखा दी है हालांकि उन्होंने अभी बेटों का चेहरा रिवील नहीं किया है। फैंस कपल के लाडलों को देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि दिव्यांका और उनके बच्चे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। एक्ट्रेस के बेटों का घर में ग्रैंड वेलकम हुआ है। दोनों राजकुमार की उनकी दादी-नानी ने नजर भी उतारी है। दिव्यांका का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने फैंस का दिल जीता लिया है। वीडियो में दिखाया गया है कि दिव्यांका जब अपने बेटे को गोद में लेकर अपनी बिल्डिंग के दरवाजे पर पहुंची। उन्हें देखकर सिक्योरिटी गार्ड ने दरवाजा खोला लेकिन आगे बढ़ने की जगह दिव्यांका ने रुककर बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड को अपने नन्हे राजकुमार का दीदार कराया और बेटे को गार्ड का आशीर्वाद दिलवाया है। सिक्योरिटी गार्ड के प्रति दिव्यांका के स्वीट जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस एक्ट्रेस से संस्कारों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।  
  • Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के 2 नेता गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई

    Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के 2 नेता गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई

    लुधियानाः कस्बे खन्ना में पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के नेता हरदीप सिंह उर्फ हनी रोशा और उनके भतीजे करण रोशा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नगर कौंसिल चुनाव नतीजों के बाद जश्न के दौरान हुई झड़प के कारण हुई है। इसके संबंध में चुनाव में हारने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार उर्फ सोनू जौहर ने पुलिस को शिकायत दी थी।

    शिअद के इन नेताओं को किया गिरफ्तार तथा जश्न दौरान हंगामे की झलक।
    शिअद के इन नेताओं को किया गिरफ्तार तथा जश्न दौरान हंगामे की झलक।

    जानकारी के अनुसार, 29 मई को हनी रोशा ने खन्ना के वार्ड-30 से नगर कौंसिल में पार्षद का चुनाव जीता था। उनके सामने सोनू जौहर खड़े थे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। जौहर ने शिकायत में बताया है कि चुनाव जीतने के बाद हनी रोशा अपने परिवार के सदस्यों और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ अपने वार्ड में जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान वे AAP के हारे हुए उम्मीदवार प्रदीप कुमार उर्फ सोनू जौहर के घर के बाहर भी जश्न मनाने लगे। जश्न के दौरान मौजूद लोगों ने पटाखे चलाए और हारे उम्मीदवार के घर के आगे अश्लील गाने चलाए। आरोप है कि जब सोनू जौहर के परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ बहस की गई, गाली-गलौज की गई। बाद में घर के अंदर घुसकर हमला किया गया।

    सोनू जौहर ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि हनी रोशा और अन्य लोगों ने सोनू जौहर की गर्भवती भाभी के साथ बदसलूकी की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हनी रोशा और उनके भतीजे करण रोशा को गिरफ्तार कर लिया है।

     

  • Punjab News: चुनाव में AAP की शानदार जीत की खुशी में Harbhajan ETO दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनाव में AAP की शानदार जीत की खुशी में Harbhajan ETO दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    बिक्रम मजीठिया पर साधा निशाना, बोले – चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी हुए

    अमृतसरः जंडियाला गुरु नगर परिषद चुनावों में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO और जीतने वाले उम्मीदवारों ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और भगवान का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान संबोधित करते हुए ETO ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पूरे पंजाब में लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है और जंडियाला गुरु में भी लोगों ने पार्टी के पक्ष में बड़ा जनादेश दिया है। जंडियाला गुरु में चुनाव बहुत ही शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से हुए, जिसकी वजह से पार्टी को यह शानदार जीत मिली है। वह इस जीत के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करने श्री दरबार साहिब पहुंचे हैं। ETO ने कहा कि पंजाब सरकार पहले भी राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही थी और अब नगर परिषद चुनावों में जीत के बाद विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। चुनावों को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई धांधली नहीं हुई और पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी हुई। उन्होंने कहा कि नतीजे भी निष्पक्ष तरीके से घोषित किए गए हैं। ETO ने दावा किया कि ये चुनाव 2027 के विधानसभा चुनावों के सेमी-फाइनल थे और आम आदमी पार्टी ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करके अपनी मजबूत स्थिति साबित कर दी है।
  • PSG की जीत के जश्न दौरान हंगामा, उपद्रवियों ने कई जगह लगाई आग, की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    PSG की जीत के जश्न दौरान हंगामा, उपद्रवियों ने कई जगह लगाई आग, की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    पेरिसः पीएसजी की दूसरी चैंपियंस लीग खिताबी जीत के जश्न के दौरान शनिवार देर रात हिंसा भड़कने के बाद पेरिस पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान कुछ लोगों ने राजधानी में एक पुलिस थाने में घुसने की भी कोशिश की। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में खेले गए रोमांचक फाइनल में पीएसजी ने पेनाल्टी शूटआउट में आर्सेनल को हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच समाप्त होते ही पेरिस में समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    प्रशंसक आर्क द ट्रायम्फ के आसपास की सड़कों पर जुटे। कई लोगों ने फ्लेयर जलाए और वाहनों के हॉर्न बजाए। करीब 20,000 लोग शॉम्प्स-एलिजे क्षेत्र में एकत्र हुए, जहां पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही। पेरिस पुलिस मुख्यालय के अनुसार, छोटे-छोटे समूहों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में उपद्रव किया। कुछ लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि एक पुलिसकर्मी इस दौरान घायल हो गया। शहर के पॉश 8वें एरोंडिस्मां इलाके में स्थित एक पुलिस थाने में घुसने की कोशिश करने वाले लोगों को भी तितर-बितर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, रात 10 बजे तक 45 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका था। पेरिस को घेरने वाली मुख्य रिंग रोड को भी कुछ समय के लिए भीड़ ने अवरुद्ध कर दिया था, लेकिन बाद में पुलिस ने रास्ता खाली करा दिया। पुलिस ने बताया कि एक बेकरी और एक रेस्तरां को भी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने पीएसजी स्टेडियम के पास 16वें एरोंडिस्मां क्षेत्र में जुटे करीब 1,000 लोगों को भी नियंत्रित किया और साइकिलों से बनाए गए बैरिकेड हटाए।