Blog

  • Rohit Sharma ने किया खुलासा, नहीं लेना चाहते थे संन्यास

    Rohit Sharma ने किया खुलासा, नहीं लेना चाहते थे संन्यास

    नई दिल्लीः भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल में हराकर खिताब को अपने नाम किया। कप्तान रोहित शर्मा ने कभी टी20 क्रिकेट से विदा लेने के बारे में सोचा नहीं था लेकिन विराट कोहली की तरह युवा पीढ़ी के लिए रास्ता बनाने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद कप्तान ने कहा कि विश्व कप ट्रॉफी जीतने के साथ विदा लेने से बेहतर क्या हो सकता है।

    दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में सात रन से हराने के बाद मीडिया से बातचीत में रोहित ने बताया कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता हालांकि उन्होंने कहा कि वह आईपीएल खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपने भविष्य के बारे में इस तरह से फैसले नहीं लेता। मुझे जो भीतर से अच्छा लगता है, मैं वही करता हूं। मैं आगे के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मैने पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद भी नहीं सोचा था कि यह विश्व कप खेलूंगा या नहीं।’’

    उन्होंने कहा,‘‘ मैंने कभी सोचा नहीं था कि टी20 से संन्यास लूंगा। लेकिन हालात परफेक्ट हैं। विश्व कप जीतकर विदा लेना बेहतर है। जो लिखा है, वो होने वाला है। ये लिखा था लेकिन हमको पता नहीं है कि कब लिखा है। नहीं तो हम आराम से आते और बोलते कि लिखा है, हो जायेगा। सब कुछ ठीक होना जरूरी है। एक समय हम मैच में पीछे थे और लगा था कि वे आसानी से जीत जायेंगे।’’

    रोहित 2007 में पहले विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीतने वाली टीम के भी सदस्य थे। अपने सफर के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे बताया गया कि मैंने 2007 में शुरुआत की तब भी हमने विश्व कप जीता था और अब विश्व कप के साथ विदा ले रहा हूं। जिंदगी का चक्र पूरा हो गया। मैं बहुत खुश हूं। मैं उस समय 20 साल का था। मैं खिलाड़ियों से कहता हूं कि अपनी भूमिका निभाए। मैं उस समय पांचवें-छठे नंबर पर उतरता था।’’

    ‘अब मैं खेल को बेहतर समझता हूं। इतने साल खेल जो चुका हूं। यह सफर शानदार रहा। मैं हमेशा भारत के लिए मैच, खिताब जीतने की कोशिश करता हूं। मुझे नहीं पता कि यह महानतम जीत है या नहीं लेकिन महानतम में से एक है।’’

  • मिठाई की दुकान में लाखो की चोरी, चोर ने आइसक्रीम और चॉक्लेट का लिया आनंद, देखें CCTV

    मिठाई की दुकान में लाखो की चोरी, चोर ने आइसक्रीम और चॉक्लेट का लिया आनंद, देखें CCTV

    उत्तर प्रदेश: कोतवाली क्षेत्र में चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक चोर ने एक दुकान से नकदी और अन्य सामान समेत 2.5 लाख रुपये का माल चोरी किया। उसके बाद छत पर मजे से आइसक्रीम और महंगी चॉकलेट खाने लगा। तौलिया पहनकर दुकान में घुसे चोर की हरकतें कैमरे में कैद हो गईं। चोर ने निगरानी कैमरे को भी नष्ट करने का प्रयास किया।

    जानकारी के मुताबिक, झांसी सिटी थाना क्षेत्र के छनियापुरा निवासी अरविंद साहू की सुभाषगंज बाजार में मिठाई की दुकान है। दुकान के पास ही अरविंद का साला रवींद्र रहता है। रोजाना की तरह अरविंद दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह जब रवींद्र छत पर रखे बर्तनों में पानी डालने गया तो उसने वहां आइसक्रीम और चॉकलेट के डिब्बे बिखरे हुए देखे।

    जब रवींद्र को कुछ शक हुआ तो उसने इसकी जानकारी अरविंद साहू को दी। इसके बाद अरविंद वहां पहुंचे और दुकान खोली तो सामान बिखरा हुआ मिला। दुकान से करीब 2 लाख नकदी और अन्य कीमती सामान गायब हो गया। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर चेहरे पर मास्क और गमछा बांधे एक व्यक्ति छत से नीचे आता दिखाई दिया। उसने कैमरा तोड़ने की भी कोशिश की। चोरी करने के बाद वह बाहर छत पर गया, आराम से बैठा, आइसक्रीम और चॉकलेट का आनंद लिया और डिब्बे छत पर ही छोड़ दिए।

  • Punjab: नाके पर कार सवार दो युवक काबू, 60 ग्राम हेरोइन बरामद

    Punjab: नाके पर कार सवार दो युवक काबू, 60 ग्राम हेरोइन बरामद

    लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत लुधियाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपी को काबू उससे 60 ग्राम हेरोइन और एक कार बरामद की है। एसआई सतनाम सिंह ने बताया कि साथी टीम के साथ डुगरी रोड के पास नाका लगया था। इस दौरान जैन कार को रोकर तलाशी ली तो आरोपी के पास से 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं आरोपी कार के कागजात भी नहीं दिखा पाया। जिसके बाद कार को भी जब्त कर लिया है। आरोपी की पहचान बीरपाल सिंह उर्फ बीरू वासी डुगरी थाना लुधियाना और साथी की पहचान गोपाल महाजन उर्फ गोपी वासी करनैल सिंह नगर ऐले ग्रीन थाना लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का रिमांड हासिल किया गया है।

  • Punjab: चोरी के मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी काबू, 4 मोबाइल बरामद

    Punjab: चोरी के मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी काबू, 4 मोबाइल बरामद

    लुधियानाः लुधियाना पुलिस ने सूचना पर बाइक सवार दो युवकों को काबू कर उनके पास से एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और एक लोहे की राड बरामद की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने मिलिट्री कैंप के पास डोलेवाल चौक लुधियाना के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान सूचना मिली कि दो बाइक सवार लुटेरे जो चोरी की वारदात को अंजाम देते है। वह अभी चोरी की बाइक पर घूम रहे है। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी वासी मोहल्ला गुरपाल नगर थाना डिवीजन नंबर-6 जिला लुधियाना और गुरदीप सिंह वासी मोहल्ला कोट मंगल सिंह थाना डिवीजन नंबर-6 जिला लुधियाना के रूप में हुई है।

  • Jalandhar: Gun Point पर डेयरी मालिक व उसके बेटे से लूट

    Jalandhar: Gun Point पर डेयरी मालिक व उसके बेटे से लूट

    जालंधरः थाना लांबड़ा के अधीन लांबड़ा बाजार में स्थित डेयरी मालिक तथा उसके बेटे के साथ 2 लुटेरों ने रिवाल्वर तथा दातर दिखा कर नकदी लूट ली तथा मौके से फरार हो गए। थाना लांबड़ा की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। डेयरी मालिक प्रमोद कुमार निवासी लल्लियां खुर्द ने बताया कि वह काफी समय से लांबड़ा बाजार में डेयरी की दुकान चलाते हैं तथा प्रत्येक दिन की तरह वे देर रात करीब 10 बजे अपने घर को जा रहे थे।

    उन्होंने बताया कि वह मोटरसाइकिल तथा उसका बेटा ललतेज अपने साथी सहित एक्टिवा पर जा रहे थे कि जब वह सपरा पैलेस के समीप पहुंचे तो देखा कि उनके बेटे तथा उसके साथी की एक्टिवा को 2 एक्टिवा सवारों ने रोक रखा था। यह देख कर उसने अपना मोटरसाइकिल वापस मोड़ा तथा बेटे के पास रूक गया। इतने में ही एक नौजवान ने रिवाल्वर निकाल लिया तथा दूसरे ने तेजधार दातर निकाल कर उससे 31 हजार की नकदी तथा उसके बेटे से 1500 रुपए तथा सऊदी अरब की 100 सऊदी रियाल करंसी लूट ली। दोनों लुटेरों ने सिर पर टोपियां पहनी थीं तथा मुंह रूमाल से ढके हुए थे।

    प्रमोद ने बताया कि लूट की वारदात की लिखित शिकायत देर रात थाना लांबड़ा में जाकर दे दी गई थी। इस संबंध में जब थाना लांबड़ा के एस.एच.ओ. बलबीर सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि पीड़ित प्रमोद के बयानों पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाल रही है तथा लुटेरों की पहचान जल्द कर ली जाएगी।

  • Punjab : Railway Station से 7 माह की बच्ची गायब, मचा हड़कंप

    Punjab : Railway Station से 7 माह की बच्ची गायब, मचा हड़कंप

    लुधियानाः लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लुधियाना रेलवे स्टेशन से 7 महीने की बच्ची चोरी हो गई। इस घटना के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार लुधियाना का रहने वाला चंदन अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ वैष्णो देवी से लौट रहा था। वह करीब 4 दिन पहले वैष्णो देवी गए थे। वह रात 2.30 बजे के करीब स्टेशन पर उतरे और रेलवे टिकट काउंटर के पास सो गए।

    सुबह 5 बजे के करीब उन्होंने देखा कि उनकी सबसे छोटी 7 महीने की बच्ची गायब थी। इसके बाद परिवार द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और फिर रेलवे की जी.आर.पी. पुलिस को जानकारी दी गई। वहीं इस दौरान पाया गया कि स्टेशन में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरा बंद थे जिस कारण बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले के बाद परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं जी.आर.पी. पुलिस द्वारा बच्ची की तलाश की जा रही है। बता दें कि चंदन मूल रूर से बिहार का रहने वाला है।

  • Punjab: दुकान में घुसा सांप, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab: दुकान में घुसा सांप, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    फाजिल्काः डीएसपी दफ्तर के पास मिट्टी की ट्रॉली से स्पीड ब्रेकर पर अचानक झटका लगने से एक कोबरा सांप सड़क पर गिर गया l जो बड़ी स्पीड से पास में स्थित चाय की दुकान में घुस गया l सांप को देखकर दुकान के बाहर बैठे लोगों में अफरा तफरी मच गई l सांप को लोगों ने पकड़कर मारने का प्रयास किया l तभी वहां पर मौजूद एक शख्स ने कोबरा सांप को डिब्बे में पकड़कर उसे नाले के पास छोड़ दिया l

    जानकारी देते सुमंत कुमार ने बताया कि डीएसपी दफ्तर के नजदीक लगते चौक में वह व अन्य लोग चाय की दुकान पर बैठे हुए थेl तभी बॉर्डर की तरफ से मिट्टी की ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी l जो डीएसपी दफ्तर के पास चौक में बने स्पीड ब्रेकर से गुजरी। झटका लगने से करीब 4 फुट का कोबरा सांप ट्राली से नीचे गिर गया l जो चाय की दुकान में दाखिल हो गयाl जिसे देख लोगों में दहशत पैदा हो गई, जिसको लेकर लोग इधर-उधर भाग गए। दुकान में दाखिल हुए सांप को मारने के लिए लोग इकट्ठे हो गए। इससे पहले लोग सांप को मारते तभी एक शख्स मौके पर पहुंचा औऱ उसने सांप को रेस्क्यू कर डिब्बे में डाल लिया और दूर सेमनाले के नजदीक छोड़ दियाl

  • Jalandhar: पूर्व सरपंच का खून से लथपथ मिला शव, परिवार ने संस्कार से किया मना

    Jalandhar: पूर्व सरपंच का खून से लथपथ मिला शव, परिवार ने संस्कार से किया मना

    जालंधरः महानगर में पूर्व सरपंच की हत्या से इलाके में सनसनी का माहौल है। गांव लखनपाल के पूर्व सरपंच और नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे समाजसेवी की चाकू से वार कर हत्या की गई है। हत्या किसने की, इसका पता नहीं चल पाया है। थाना सदर की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पूर्व सरपंच गुरमेल राम का शव गांव लखनपाल से गांव पंडोरी जाने वाली कच्ची सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने खून से लथपथ शव का पोस्टमार्टम करवाया है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक परिवार गुरमेल का अंतिम संस्कार नहीं करेगा। शव के पास से बरामद खाली पर्स से आशंका जताई जा रही है कि किसी लुटेरे ने वारदात को अंजाम दिया है।

    पुलिस को क्राइम सीन से पूर्व सरपंच गुरमेल राम का साइलिक भी बरामद हुआ है। जिस पर खून लगा हुआ था। गुरमेल घर से सैर करने के लिए निकले थे। गांव वालों ने जब शव देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलते ही थाना सदर के एसएचओ संजीव कुमार और उनकी टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंचा और गुरमेल की पहचान कर सूचना उनके बेटे बलविंदर कुमार को दी।

    मृतक के बेटे बलविंदर कुमार ने बलविंदर कुमार ने मांग की कि पिता के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही ऐलान किया है कि जितनी देर तक पिता के हत्यारे नहीं पकड़े जाते, हम संस्कार नहीं करेंगे। मामले की जांच कर रहे चौकी जंडियाला के इंचार्ज जसबीर चंद ने बताया कि अलग-अलग टीमें गांव के सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे किसी संदिग्ध का पता चल सके। मगर फिलहाल किसी की पहचान नहीं हो पाई है।

  • Punjab: सबसे महंगे टोल प्लाजा पर किसान संगठन आज जड़ेंगे ताला, देखें वीडियो

    Punjab: सबसे महंगे टोल प्लाजा पर किसान संगठन आज जड़ेंगे ताला, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा आज पूरी तरह बंद होने जा रहा है। रविवार को किसान जत्थेबंदियां टोल के केबिनों पर ताला जड़ देंगी। किसानों ने पिछले 15 दिनों से टोल प्लाजा को फ्री कर रखा है। 6 लाख से ज्यादा वाहन चालक बिना टैक्स दिए इससे गुजर चुके हैं। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने बताया कि टोल के रेट सबसे ज्यादा थे। इस प्रदर्शन में उन्हें भारतीय किसान यूनियन दोआबा का भी पूरा समर्थन मिला है। कई टैक्सी चालक भी पूरा समर्थन दे रहे हैं। आम आदमी से लेकर व्यापारियों तक सभी को भारी भरकम टैक्स देकर इस टोल से गुजरना पड़ता था।

    उन्होंने लोगों से अपील की कि तालाबंदी कार्यक्रम में सभी लोग जरूर शामिल हों। दिलबाग सिंह ने कहा कि टोल अधिकारियों और एनएचएआई से कई बार कहा है कि टोल की समय सीमा बताएं, लेकिन कोई भी अधिकारी जवाब नहीं दे रहा है। इसका सीधा कारण यह है कि इस टोल की समय अवधि समाप्त हो चुकी है। लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। आज टोल पर ताला लगाकर इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।

  • Punjab: बिजली सप्लाई ठीक करते पावर कर्मी की मौत, कर्मचारियों ने दिया धरना, देखें वीडियो

    Punjab: बिजली सप्लाई ठीक करते पावर कर्मी की मौत, कर्मचारियों ने दिया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओं में चुंगी नंबर 5 के नजदीक बिजली की सप्लाई ठीक कर रहे पावरकॉम कर्मचारी की कंरट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनदीप सिंह निवासी गांव ढोलन के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार देर शाम शिकायत मिलने पर पावरकॉम कर्मचारी मनदीप सिंह चुंगी नंबर पांच के पास लगे एक खंभे पर बिजली ठीक करने के लिए चढ़ा। इस दौरान उसे कंरट लगा और वह सीधे सड़क पर आकर गिरकर घायल हो गया। साथी कर्मी उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

    इस बात का पता चलते ही कर्मचारियों ने शनिवार की देर रात शिकायत घर के बाहर धरना लगाकर पावरकॉम और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें काम के दौरान सेफ्टी सामान नहीं दिया जाता। वह हर समय अपनी जान हथेली पर लेकर काम करते हैं, यहां तक कि उन्हें टार्च ग्लब्स और सीढ़ी तक भी नहीं दी जाती। इतना ही नहीं दस दस फीडरों पर दो ही कर्मियों से मेनटनेंस काम लिया जाता है। कर्मियों ने बताया कि पारवकॉम की घटिया कारगुजारी के चलते रोजाना उनके साथी मौत के मुंह में जा रहे है। सरकार ठेकेदारी सिस्टम के अधीन काम करने वाले कर्मियों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है और ठेकेदार कर्मियों की सुरक्षा के लेकर कोई इंतजाम नहीं करते हैं।