Blog

  • पंजाबः Park में लगी आग, 200 पौधे जलकर राख, देखें वीडियो

    पंजाबः Park में लगी आग, 200 पौधे जलकर राख, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव बुलेवाल के प्रकृति प्रेमी और एनआरआई युवा साब बुलेवाल ने 10 साल की कड़ी मेहनत से गांव में विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाए और गांव में अलग-अलग पार्क बनाए जो गांव को चार चांद लगा रहे थे। वहीं कुछ लोग प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आते। एसा गांव बुलेवाल में सामने आया जहां पार्क में आग लगने से कई पौधे जलकर राख हो गए। ग्रामीण वासियों का कहना है कि इस पार्क में करीब 200 फलों के पौधे थे, जिनमें लीची, अनार, सेब, अमरूद, एवोकैडो जैसे कई महंगे पौधे थे, जिनमें फल लगे थे, आग लगने से वे सभी पौधे जल गए हैं।

    वहीं, ग्रामीणों ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह किसी की शरारत है, जबकि पहले भी इसी तरह की घटना घट चुकी है और इस आग से जहां हरियावल को नुकसान हुआ है, वहीं पक्षियों और कीड़ों का भी काफी नुकसान हुआ है, और साब बुल्लेवाल की सालों की मेहनत पर पानी फिर गया।

  • Punjab: शरारती तत्वों ने खाली प्लॉट में लगाई आग, देखें Video

    Punjab: शरारती तत्वों ने खाली प्लॉट में लगाई आग, देखें Video

    अमृतसरः एक तरफ जहां जून में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ अमृतसर में मीरा कोट रोड और इंपीरियल कॉलोनी के बीच खाली प्लॉट में कुछ शरारती तत्वों ने पेड़ों को आग लगा दी। देखते ही देखते आग भड़क गई और पूरे प्लाट को अपनी चपेट में ले लिया। 

    वहीं कॉलोनी में बने घरों के बाहर बिजली की तारें जल गई और काफी नुक्सान हुआ। उधर कॉलोनी वासियों ने आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यहां पेड़ों की कटाई को छुपाने के लिए शरारती तत्वों ने आग लगाई है।

    वहीं पुलिस का कहना है कि इंपीरियल कॉलोनी में आग लगने की सूचना मिली है और फिलहाल पुलिस ने मौका देखा है और मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab: Shambhu Border पर बैठे किसानों व ग्रामीणों में हुई तकरार, दी चेतावनी 

    Punjab: Shambhu Border पर बैठे किसानों व ग्रामीणों में हुई तकरार, दी चेतावनी 

    चंडीगढ़ः शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान जत्थेबंदियों के धरने पर रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया, जब स्थानीय लोग और कुछ व्यापारी धरना स्थल पर पहुंच गए। धरना स्थल पर आसपास के गांव से सैकड़ों लोगों के साथ अंबाला के कुछ व्यापारी भी पहुंचे थे। इस दौरान वहां किसानों व स्थानीय लोगों के बीच बहसबाजी हुई और माहौल तनावपूर्ण बन गया। व्यापारियों की तरफ से लगभग एक सप्ताह पहले किसान जत्थेबंदियों को दिए मांगपत्र पर जवाब मांगा, लेकिन वहां पर किसान नेता सवरन सिंह पधेंर व अन्य बड़े नेता नहीं थे। ऐसे में स्थानीय लोगों सहित व्यापारियों की धरने पर बैठे किसानों के साथ तकरार बढ़ गई। किसान जत्थेबदियों ने ग्रामीणों व व्यापारियों को भाजपा के एजेंट कहा। ग्रामीणों ने उक्त किसान नेताओं को पंजाब के दुश्मन करार देते हुए स्वार्थी बताया। इस दौरान धरना स्थल पर पुलिस मौजूद नहीं थी। 

    तेपला रोड के गांव निवासी मिंटू गिल, सोनू व अन्य ने बताया कि पिछले चार महीनों से ज्यादा समय से किसान जत्थेबंदियों की ओर शंभू बॉर्डर पर धरना दिया जा रहा है। धरने की वजह से नेशनल हाईवे बंद है। इस वजह से आसपास के तीन चार दर्जन गांवों के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। अगर कोई बीमार पड़ हो जाता है तो उसे अस्पताल ले जाने के लिए अंबाला हमें सबसे नजदीक है, लेकिन धरने की वजह से अंबाला नहीं जा सकते। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पहले एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। लोगों का रोजगार खत्म हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा सकते। अपनी परेशानियों को लेकर 16 जून को लोगों ने किसान नेता सवरन सिंह पंधेर से मिलकर उन्हे मांगपत्र सौंपा था। पत्र में कम से कम दोपहिया वाहन के लिए रास्ता खोलने में की मांग की थी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी रास्ता नहीं दिया गया। 
    लोगों ने आरोप लगाया कि दो किसान नेताओं ने पूरे पंजाब को सरकार के पास बेच दिया है। अब गांव के लोगों की बात तक नहीं सुनी जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर इस सप्ताह रास्ता नहीं खोला तो वे हजारों की संख्या इकट्ठा होकर तेपला व शंभू रोड को पूरी तरह बंद कर देंगे। किसान नेता मान सिंह व सुरिंदर सिंह ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर रास्ते केंद्र की भाजपा सरकार ने रोक रखा है, हमने नहीं। हम अपनी मांगों को लेकर सिर्फ दिल्ली जाना चाहते हैं। सरकार हमें जाने नहीं देती। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने सोशल मीडिया पर दिए बयान में कहा कि भाजपा ने कहा था कि चार जून के बाद हम इन्हें देख लेंगे। आज वही हुआ, भाजपा व आम आदमी पार्टी के गुंडों ने धरना दे रहे किसानों पर हमला करने व हमारी स्टेज पर कब्जा करने की कोशिश की। इस घटना के दौरान पुलिस भी नहीं थी। 

  • Jalandhar में 6 फीट लंबा सांप मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar में 6 फीट लंबा सांप मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: जिले के केएमवी कॉलेज रोड स्थित रिहायशी इलाके के एक कमरे के अंदर से 6 फीट लंबा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। करीब 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को काबू में किया और उसे एक डिब्बे में डालकर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप जहरीला था और उसकी लंबाई करीब 6 फीट थी। गनीमत रही कि सांप ने किसी को काटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

     जानकारी के अनुसार केएमवी रोड स्थित सड़क पर एक व्यक्ति द्वारा कमरे बनाए गए हैं। जहां कई प्रवासी परिवार अपने बच्चों के साथ रहते हैं। कल प्रतिदिन की तरह वह अपने बच्चों के साथ उक्त मकान के अंदर मौजूद थे। इस दौरान दोपहर में अचानक प्रवासी परिवार ने 6 फीट लंबा सांप देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी वन विभाग के कंट्रोल रूम को दी गई।

     मौके के कुछ वीडियो फोटो भी सामने आए हैं, जिसमें वन रक्षक सांप को काबू करते नजर आ रहे है। बता दें कि कंट्रोल रूम को सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद वन विभाग अधिकारी जसवंत सिंह की टीम के वन रक्षक प्रदीप मौके पर पहुंचे। वन रक्षक को भेजकर घर के अंदर से आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह सांप को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार जिस स्थान से सांप निकला, वहां चार कमरे थे। तीन में प्रवासी परिवार रहते हैं और एक कमरे को सभी ने अपना स्टोर रूम बना रखा है। 

    वन रक्षक ने सबसे पहले प्रवासियों को उनके कमरों से बाहर निकाला और तीनों कमरों की तलाशी ली। लेकिन उनमें कुछ नहीं मिला। स्टोर रूम की तलाशी लेने पर सांप मिला। वन विभाग अधिकारी जसवंत सिंह ने कहा कि लोगों से अपील है कि अगर किसी को घर में सांप दिखे तो उसके पास जाने की बजाय वन विभाग को इसकी सूचना दें।

  • Jalandhar: Model Town में दिन दहाड़े हुई लूट, महिला हुई घायल, देखें वीडियो 

    Jalandhar: Model Town में दिन दहाड़े हुई लूट, महिला हुई घायल, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन के पास सुबह 9 बजे एक्टिवा पर जा रही महिला को स्नेचरों ने निशाना बनाया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह पत्नी के साथ जालंधर हाईट्स से आ रहा था कि केक हाउस के बाहर स्नेचर उनकी पत्नी के कानों से बालियां छीनकर फरार हो गए। इस हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई और कानों से खून बह रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह आंखे दिखाने के लिए जा रहा है। वहीं घटना के बाद महिला का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। 

  • कृपाण पहनने पर Gursikh लड़की नहीं दे पाई परीक्षा, SGPC ने जताया विरोध, देखें Video

    कृपाण पहनने पर Gursikh लड़की नहीं दे पाई परीक्षा, SGPC ने जताया विरोध, देखें Video

    चंडीगढ़ः राजस्थान में लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित न्यायिक परीक्षा के दौरान गुरसिख लड़की ककार कृपाण पहनने के कारण परीक्षा नही दे पाई। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरसिख लड़की को कृपाण उतारने के लिए कहने और उसे केंद्र में जाने से रोकने का विरोध किया है। एडवोकेट धामी ने रविवार हुई परीक्षा में गुरसिख युवती को कृपाण के साथ परीक्षा केंद्र में जाने से रोकने का कड़ा नोटिस लेते हुए कहा कि यह देश के संविधान का बड़ा उल्लंघन है। गुरसिख लड़की वकील अरमानजोत कौर को कृपाण सहित न्यायिक परीक्षा से रोकने वाले परीक्षा केंद्र के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

    जिनकी इस मनमानी कार्रवाई से एक लड़की का भविष्य दांव पर लग गया है। एडवोकेट धामी ने कहा कि भारत के संविधान के अनुसार सिखों को कृपाण धारण करने का पूरा अधिकार है और सिख रहत मर्यादा के अनुसार कोई भी अमृतधारी सिख पांच सिख ककारों को अपने शरीर से अलग नहीं कर सकता है। एडवोकेट धामी ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में सिख अभ्यर्थियों को निशाना बनाया जा रहा है। लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जहां सिखों को अपने धार्मिक प्रतीकों को हटाने के लिए कहा जाता है और विरोध करने पर प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश से वंचित कर दिया जाता है।

    अध्यक्ष धामी ने इस घटना को अपने ही देश भारत में सिखों के साथ बड़ा भेदभाव बताया और गुरसिख लड़की को हर तरह का समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सिख संगठन पीड़ित गुरसिख लड़की के साथ है। एडवोकेट धामी ने कहा कि सिख उम्मीदवारों के खिलाफ यह भेदभाव उनके मानस को ठेस पहुंचाता है, क्योंकि पेपर से पहले उम्मीदवारों के साथ इस तरह का आपराधिक व्यवहार पेपर में उनके प्रदर्शन पर गहरा प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि हालांकि सभी जानते हैं कि कृपाण सिखों के पांच गुणों का हिस्सा है और यह सिख पहचान, मौलिक अधिकारों की अभिव्यक्ति भी है, फिर भी सिखों के साथ नफरत का व्यवहार करना बेहद निंदनीय है।

  • आज India-Australia के मैच पर बारिश का संकट

    आज India-Australia के मैच पर बारिश का संकट

    नई दिल्ली : वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में आज (24 जून) भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ हार झेलकर आ रही है। ऐसे में कंगारू टीम को सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रहना है, तो यह मैच हर हाल में जीतना होगा। 

    मगर इससे पहले ही फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. आज ग्रॉस आइलेट में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून को ग्रॉस आइलेट में बारिश और तूफान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे के करीब 51 प्रतिशत बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. ऐसे में अगर ये बारिश काफी देर तक होती हो तो मुकाबला रद्द भी करना पड़ सकता है।

     यदि ऐसा होता है, तो किस टीम को ज्यादा नुकसान होगा और किसे फायदा होगा, आइए जानते है। बता दें कि सुपर-8 मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में यदि बारिश या किसी अन्य कारणों से मैच रद्द करना पड़ता है, तो दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में भारतीय टीम 5 पॉइंट्स के साथ अपने ग्रुप-1 में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

  • Jalandhar: केंद्र ने GST Council में दिया तोहफा, Lovely Professional University के छात्रों में खुशी की लहर, देखें वीडियो

    Jalandhar: केंद्र ने GST Council में दिया तोहफा, Lovely Professional University के छात्रों में खुशी की लहर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक 22 जून को हुई। मोदी 3.0 सरकार में जीएसटी की इस पहली बैठक में कई राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हुए। काउंसिल ने छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। काउंसिल ने कहा कि अब किसी शैक्षणिक संस्थान पर परिसर के बाहर हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जीएसटी नहीं देना होगा। हॉस्टल फीस पर टैक्स नहीं लगाने के साथ शर्त यह होगी कि फीस की ऊपरी सीमा 20,000 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति माह होगी और छात्र को हॉस्टल में लगातार 90 दिनों तक रहना होगा।

    वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि शिक्षण संस्थानों में स्थित हॉस्टल को पहले से ही जीएसटी से छूट दी गई है। 1 तारीख से केंद्र सरकार नियम लागू करने जा रही है। वहीं मोदी सरकार के इस फैसले से छात्रों में खुशी की लहर देखने को मिली है। पंजाब के जिला कपूरथला के फगवाड़ा में पड़ती लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने मोदी सरकार की फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार की फैसले से अब सभी विद्यार्थियों को जीएसटी से छुटकारा मिल जाएगा और किस उनकी बचत भी होगी।

    छात्र-छात्राओं ने कहा है कि हॉस्टल में रहने पर उन्हें जीएसटी देना पड़ता था, जिस कारण उनकी बचत नहीं हो पाती थी और खर्च भी ज्यादा आता था लेकिन केंद्र सरकार की फैसले से अब उनके रुपए भी बचेंगे और बचत भी कर पाएंगे। छात्र-छात्राओं ने कहा कि यह नियम जल्द लागू होने चाहिए जिसका उनको फायदा होगा और उनकी बचत होने पर वह आगे और भी कुछ कर पाएंगे।

  • इन 11 राज्यों में मानसून करेगा भारी बारिश, अलर्ट जारी

    इन 11 राज्यों में मानसून करेगा भारी बारिश, अलर्ट जारी

    नई दिल्लीः मॉनसून की बारिश महाराष्ट्र को तरबतर के लिए तैयार है। मोसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने जा रही है। साथ ही IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केरल समेत कई राज्यों में भी पांच दिनों तक बारिश की संभावनाएं जताई हैं। इसके अलावा गर्मी से तब रहे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों को मॉनसून के मोर्चे पर खुशखबरी मिल सकती है।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन के दौरान इसके उत्तरी अरब सागर तथा गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। प्रवेश के बाद, दक्षिण-पश्चिमी मानसून कई दिन तक गुजरात के अन्य भागों में आगे नहीं बढ़ा था। 

  • Jalandhar : कोठी में वारदात को अंजाम देता चोर काबू

    Jalandhar : कोठी में वारदात को अंजाम देता चोर काबू

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ताजा मामला थाना 2 के अधीन आते बीएसएफ कालोनी से सामने आया है, जहां बंद घर से टूटीयां चुराते हुए चोर को लोगों ने रंगेहाथों काबू कर लिया। चोर इतना शातिर था कि कालोनी निवासियों को चकमा देकर झाड़ियों में जाकर छिप गया। लेकिन लोगों ने फिर उसे काबू कर लिया और रस्सियों से बांध दिया। 

    जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना थाना 2 की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को काबू कर लिया। लेकिन पुलिस को देखकर चोर बेहोशी की एकटिंग करता गिर गया। जिसके बाद उसने बताया कि वह रात में घर में दाखिल हुआ था और टूटीयां चोरी करने लगा था। इतने में लोगों की आवाज सुनी देखा कि आस-पास के लोग इक्टठा हो रहे है तो वह घर से भाग गया। 

    वहीं एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि काबू किया युवक जिसे लोगों दारा बांध कर रखा हुआ था। जो जमीन पर बार-बार गिर रहा था, उनका कहना है कि लगता है कि उसने कोई नशा किया हुआ था। कालोनी निवासी दारा कोई लिखित शिकायत न देने की वजह से उस पर कोई कारवाई न करते हुए उसे वार्निंग देकर छोड़ दिया गया।