Blog

  • आज का राशिफल, 02 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 02 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपको कोई नुकसान हो सकता है और लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको बड़ों से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा और आप सबको जोड़कर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। भाई बंधुओं से आपकी नज़दीकियां बढ़ेगी और जनकल्याण के कार्यों को करने का आज आपको मौका मिलेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट मिलने से परिवार में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आपको अपने कामों के साथ-साथ संतान के भविष्य को लेकर सजग रहना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है और आपको कोई काम अपने भाइयों के सलाह मश्वरे से करना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को आप किसी नए काम की शुरुआत करा सकते हैं। आपको कोई प्रिय वस्तु उपहार स्वरूप में प्राप्त हो सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्वक रहने वाला है और आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। आवश्यक कार्य को पूरा करने की सूची बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आज गति मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपको किसी काम के लिए उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा तनावग्रस्त रह सकते हैं, लेकिन आपको अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी, नहीं तो वह लंबे लटक सकती हैं। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोग पार्टनर की बातों पर पूरी निगरानी रखें।

    सिंह राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है और आपको अच्छा लाभ भी मिलने की पूरी संभावना है, लेकिन किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप छोटे को हाथ से ना जाने दें। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग अपने ट्रांसफर को पाकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन बाद में उन्हें समझ आएगा कि वह उनके लिए एक अच्छी तरक्की लेकर आया है। आपको अपने मन में चल रही बातों के कारण तनाव बना रहेगा, इसलिए आज आप अपनी माताजी से साझा करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। धन में वृद्धि होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। पैतृक विषयों में आजादी बनाए रखें नहीं तो समस्या हो सकती है आपकी विभिन्न गतिविधियों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी काम में आज बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा नहीं करना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और बिजनेस कर रहे लोगों को भी कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे उनका बिजनेस भी चरम पर होगा। यदि आपने किसी को कोई सलाह दी, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई जानकारी की प्राप्त होगी। आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। किसी भी मामले में आप जोखिम बिल्कुल ना उठाइए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको परिजनों का पूरा सहयोग के साथ मिलेगा और स्वास्थ्य के मामले में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें, नहीं तो कोई बड़ी बीमारी आपको समस्या दे सकती है। आप किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचना होगा,नहीं तो आप परेशान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आप उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    धनु राशिफल। आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशहाली लेकर आयेगा। आप आज कुछ कामों में निसंकोच आगे बढें, नही तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपके मित्र हर कार्य में आपको पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी काम को अधिक उत्साहित होकर करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है और आपको कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा, तभी वह पूरी हो सकेंगी और आपके कुछ नये प्रयास आज रंग लाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना है। बहुत ही सोच विचार कर करें और कुछ आवश्यक मामलों को आप अनदेखा न करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। 

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को कोई दूसरा अवसर मिल सकता है, जिससे वह तुरंत से ज्वाइन कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप किसी काम को करेंगे, तो आपका उत्साह और बढ़ेगा। आपकी आज कुछ प्रियजनों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी और विद्यार्थियों के बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपनी बड़ी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। माताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना करें। कार्यक्षेत्र में आप किसी से इधर उधर की बातें ना बोलें। यदि  आपको किसी से सलाह की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो अच्छा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं और अपने आवश्यक कार्य के लिए सूची बनाएं, तो बेहतर रहेगा और भौतिक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

  • फगवाड़ा में हुई बेअदबी की घटना, व्यक्ति काबू 

    फगवाड़ा में हुई बेअदबी की घटना, व्यक्ति काबू 

    फगवाड़ा: पंजाब में एक बार फिर से बेअदबी की घटनाएं सामने आने लगी है। मिली जानकारी के अनुसार एक प्रवासी मजदूर द्वारा गुटका साहिब की बेअदबी की घटना को अंजाम दिया गया है। इससे संगत में भारी रोष पाया जा रहा है।जानकारी के अनुसार एक प्रवासी मजदूर गुटका साहिब के ऊपर नंबर लिख कर दुकान पर ले गया।

    जहां उक्त दुकानदार ने बताया कि उसने गुटका साहिब फैंक कर मारा और बोला कि इस नंबर पर रिचार्ज कर दो। इसके बाद दुकानदार ने तुरंत एसजीपीसी सदस्यों को मौके पर बुलाया और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

  • पंजाब: इस इलाके में चली गोलियां, एक युवक घायल, देखें वीडियो

    पंजाब: इस इलाके में चली गोलियां, एक युवक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर: शहर में गोली चलने की वारदात है लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं अब ताजा मामला सुल्तानविंड इलाके में गोली चलने का सामने आया है। बताया जाता है कि गोली पुरानी रंजिश के चलते इलाके में युवक को गोलियां मारी गई है। इस दौरान गगनदीप सिंह कुक्कू नामक युवक की गोली मारी गई।

    मिली जानकारी के अनुसार 5 से 7 युवकों में किसी बात को लेकर बहस बाजी हो गई और युवकों में बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक पर हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। घायल युवक गगनदीप सिंह कुक्कू को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

  • फगवाड़ा: 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में थानेदार सहित हवलदार गिरफ्तार

    फगवाड़ा: 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में थानेदार सहित हवलदार गिरफ्तार

    फगवाड़ा: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को सदर फगवाड़ा थाना जाला कपूरथला थाने के एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई), रछपाल सिंह, जो पहले वहां थानेदार के पद पर तैनात थे और हवलदार सुखजीत सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस विभाग के अधिकारी ने बताया कि इन्होंने एक लड़के को गैर कानूनी तरीके से हिरासत में रखने के आरोप में 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त एस. आई. रछपाल सिंह, जोकि अब पुलिस लाईन कपूरथला में तैनात है और हवलदार को राजवंत कौर निवासी फ़ौजी कालोनी (रणधीरपुर), सुल्तानपुर लोधी की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी उक्त महिला ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर शिकायत दर्ज करवाई थी।

    विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने आनलाइन शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त पुलिस मुलाजिमों ने उसके लड़के को छोड़ने के एवज में 2,50,000 रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे थे, जिसको उनकी तरफ से थाने में नाजायज तौर पर बंद किया गया था परन्तु सौदा 50,000 रुपए में तय हुआ और उक्त मुलाजिमों ने उसके लड़के को 20 घंटे बाद पैसे लेकर छोड़ा।

    प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने शिकायत की जांच की है और इस मामले में शिकायतकर्ता महिला और अन्यों से उक्त महिला के लड़के को रिहा करने के लिए 50,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष में दोषी पाये जाने के बाद दोनों मुलजिमों को गिरफ़्तार कर लिया है।

    इस सम्बन्धी दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ आइपीसी की धारा 347, 389, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी थी।

  • जालंधरः पुलिस मुलाजिम के घर से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः पुलिस मुलाजिम के घर से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंदा शर्मा पुत्र छजू शर्मा निवासी न्यू आर्या नगर करतारपुर के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने थाना मकसूदा के इलाके नाकाबंदी की हुई थी इसी दौरान उक्त आरोपी को काबू किया गया। पुलिस ने आरोपी से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने गांव विधिपुर में एक पुलिस मुलाजिम के घर चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः केंद्रिय जेल में कैदी ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः केंद्रिय जेल में कैदी ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः केंद्रिय जेल होशियारपुर में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी ने जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी के सुसाइड के बाद जेल में हड़कंप मच गया। मृतक कैदी की पहचान रोहित वशिष्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंधी मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत बनती कार्यवाही शुरु कर दी। मामले की जानकारी पुलिस ने बताया कि हाजीपुर निवासी रोहित वशिष्ट 302 के तहत उम्र कैद की सजा काट रहा था।

    अभी मामले का पता नहीं चल पाया है कि उसने आत्महत्या क्यों की। पुलिस ने बताया कि देर रात कैदी रोशन ने परने की रस्सी बनाकर रोशनदान की ग्रिल से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की। मृतक रोहित वशिष्ट के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। कैदी रोहित के आत्महत्या के कारणों के बारे में पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। 

  • पंजाबः 2 किलो हेरोइन सहित दंपति गिरफ्तार

    पंजाबः 2 किलो हेरोइन सहित दंपति गिरफ्तार

    लुधियाना: नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने दपंति से हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने पति-पत्नी को को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार और उसकी पत्नी मनीषा के रूप में हुई है। आरोपी दंपती मोगा से वरना कार में हेरोइन की तस्करी करने के लिए लुधियाना आ रहे थे। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कार में फिरोजपुर रोड से नशा सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं।

    पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों को शक पड़ने पर रोका। पुलिस ने जब कार की तालाशी ली तो कार से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस मुताबिक आरोपी महानगर में जिन लोगों को ड्रग सप्लाई करते थे उनके बारे पता लगाया जा रहा है। पकड़ी गई हेरोइन की इंटरनेशल कीमत 11 करोड़ से अधिक की है। सुरेश पर पहले 2 मामले एनडीपीएस के दर्ज हैं।

    उसकी पत्नी मनीषा पर 3 मामले नशा तस्करी के दर्ज हैं। डीएसपी दविंदर चौधरी ने कहा कि मनीषा के पिता और भाई भी नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद है। मनीषा अपने पिता के घर मोगा में रहती थी। महानगर में भी आरोपी जे ब्लॉक में रहते हैं।मोगा से ही पति और पत्नी नशा का नेटवर्क चला रहे थे। आरोपी दंपती लंबे समय से ड्रग तस्करी कर रहे है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पता चल सके की मोगा से आरोपी किस से नशा लाते थे और आगे किसे सप्लाई करते है।

  • 20 कुत्तों के झुंड ने नोच खाई ढाई साल की बच्ची, मौत

    20 कुत्तों के झुंड ने नोच खाई ढाई साल की बच्ची, मौत

    बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार को ढाई साल की बच्ची को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर मार डाला। कुत्तों की संख्या 20 बताई जा रही है। मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक साथ कई कुत्ते उसके पास आ पहुंचे। कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर उसे 100 मीटर तक घसीट ले गए। इसके बाद उसे पूरा झुंड नोच-नोच कर खाने लगा। बच्ची के चीख-पुकार के बाद आस-पास के लोग वहां पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पड़ोसियों ने ने कुत्तों के झुंड को भगाया और बच्ची को उठाकर पास के ही अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। बच्ची की शरीर पर 150 से ज्यादा घाव के निशान सामने आए। यह दर्दनाक घटना जिले के सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया गांव की है।

    इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिवार के लोग बेहद सदमे में हैं. गांव के लोग आवारा कुत्तों से पहले ही परेशान थे। वहीं, अब इस घटना के बाद से वह अब अपने बच्चों को बाहर कहीं खेलने के लिए भेजने में भी डर रहे हैं। इसी गांव में 15 दिन पहले ही आवारा कुत्तों ने 7 साल के बच्चे पर हमला किया था। बुरी तरह से वह घायल हो गया था।

    पुलिस इस मामले की कर रही जांच

    कुत्तों के काटने से बच्ची की मौत पर इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बंडिया नहर के पास रहने वाले अवधेश गंगवार की ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई है।

    कुत्तों ने राजस्थान में एक महीने के बच्चे की ली जान

    वहीं, दूसरी ओर राजस्थान के सिरोही में एक सरकारी अस्पताल में अपनी मां के पास सो रहे एक महीने के बच्चे को कुत्ते उठाकर ले गए। नोंच-नोचकर उसे मार डाला। ऐसा नहीं है कि यह इस प्रकार का पहला मामला है। देश के गांवों और कस्बों में तो दिल दहला देने वाली अक्सर ऐसी दुखद घटनाएं सुनने को मिलती हैं। ऐसे में कुत्तों के हमलों को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि इसके लिए कौन जवाबदेह है? कुत्ते इतने हिंसक और आक्रामक कैसे हो जाते हैं? इस समस्या से निपटने के लिए क्या किया जा सकता है।

    मालूम हो कि तेलंगाना के हैदराबाद में हाल ही में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने पांच साल के एक बच्चे पर हमला कर दिया था। इस हमले में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहा।

  • विशेष पखवाड़े के तहत प्रदेश के शाखा कार्यालयों में लगाए सुविधा समागम

    विशेष पखवाड़े के तहत प्रदेश के शाखा कार्यालयों में लगाए सुविधा समागम

    कामगारों की समस्याओं को मौके पर किया निस्तारण

    बद्दी/ सचिन बैंसल : कर्मचारी राज्य बीमा निगम विशेष पखवाड़े के तहत बुधवार को प्रदेश भर में  शिकायत निवारण दिवस का आयोजन कर शाखा कार्यालयों में सुविधा समागम लगाए गए। जहां पर कामगारों और उद्योगपितयों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।  निगम की शाखा कार्यालय मेहतपुर में 32 नियोजक और कामगार सुविधा समागम में उपस्थित हुए। इसके अलावा औषधालय सह शाखा की ओर से नेरचोक में आनंद टोयोटा मंडी परिसर में सुविधा समागम हुआ जिसमें 30 नियोजक और कामगारों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। कालाअंब में भी सुविधा समागम का आयोजन किया गया जिसमें 12 नियोजक और कामगारों ने भाग लिया। इसके अलावा पांवटा साहिब में 15 और नालागढ में 13 नियोजक और कामगारों ने भागदारी की। 

    परवाणू के ईएसआई अस्पताल परिसर में 40 और बद्दी में 30 नियोजक और कामगारों ने सुविधा समागम में भाग लिया। इन सभी सुविधा समागमों में अधिकारियों ने उद्यमियों और कामगारों को समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही निपटारा किया।  निगम के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि 24 फरवरी से शुरू हुई इस विशेष सेवा पखवाड़े में 28 फरवरी को कामगारों के आवासो की सघनता वाले क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। बद्दी के चक्का रोड के साथ लगती बस्ती में सफाई की। परवाणू में गाव अंबोटा के सेक्टर चार में, नालागढ़ के किरपालपुर मे, मेहतपुर के वार्ड पांच संतोख गढ़ में, पांवटा साहिब के रामपुर घाट, कालाअंब के रामपुर जटां, नेरचौक के गांव नागचला में स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया। और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। 

  • जिला स्तरीय एथलैटिक खेल महाकुम्भ का आयोजन 3 मार्च से

    जिला स्तरीय एथलैटिक खेल महाकुम्भ का आयोजन 3 मार्च से

    ऊना/सुशील पंडित : जिला स्तरीय एथलैटिक खेल महाकुम्भ का आयोजन 3 मार्च को स्थानीय इंदिरा स्टेडियम में किया जाएगा। इस खेल महाकुम्भ में पुरुष व महिला वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। आयोजन समिति के प्रेम ठाकुर ने बताया कि सुबह 9 बजे शुरू होने वाले इस महाकुम्भ में अंडर-14 आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। अंडर-17 आयु वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर तथा 1500 मीटर की दौड़ें करवाई जाएंगी। इसी तरह 100 मीटर, 400 मीटर तथा 1500 मीटर की ओपन दौड़ करवाई जाएगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपए, दूसरा स्थान पाने वाले को 1100 रुपए तथा तीसरा स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 750 रुपए प्रदान किए जाएंगे।