Blog

  • अब Zomato 4 फीसदी एंप्लाइज को निकालेगी बाहर, 100 कर्मचारी आ चुके हैं छंटनी की चपेट में

    अब Zomato 4 फीसदी एंप्लाइज को निकालेगी बाहर, 100 कर्मचारी आ चुके हैं छंटनी की चपेट में

    फूड एग्रीगेटर एप जोमैटो ने भी कंपनी में छंटनी का रास्ता अख्तियार कर लिया है। खबरों के मुताबिक इसी हफ्ते जोमैटो ने कंपनी में लोगों को नौकरी से निकालने का काम शुरू कर दिया है। मौजूदा चुनौतीपूर्ण माहौल में कंपनी को मुनाफे में लाने और इसकी लागत कम करने के क्रम में ये छंटनी की जा रही है।

    100 कर्मचारी आ चुके हैं छंटनी की चपेट में- सूत्र
    मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये खबर आई है। खबर में इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का हवाला दिया गया है जिन्होंने बताया है कि इस छंटनी का असर 100 कर्मचारियों पर आ भी चुका है। ये एंप्लाइज कंपनी के अलग-अलग फंक्शन्स से जुड़े हुए हैं जैसे प्रोडक्ट, टेक, कैटलॉग, मार्केटिंग से इनका वास्ता रहा है. हालांकि बताया जा रहा है कि कंपनी की सप्लाई चेन से जुड़े लोगों पर इसका असर नहीं आया है, लेकिन जोमैटो की कुल वर्कफोर्स में से 4 फीसदी लोगों को नौकरी से निकालने की योजना है।

    टाउनहॉल में दिए गए थे संकेत

    एक सूत्र ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा है कि अब उन लोगों को जाने के लिए कह दिया गया है जो प्रोडक्ट को नया रूप देने के लिए काम कर रहे थे। अब जब प्रोडक्ट का काम पूरा कर लिया गया है तो इनका रोल बेमानी हो चुका है। जिन लोगों को जाने के लिए कहा गया है लो ज्यादातर मध्यम से सीनियर रोल वाले लोग हैं। एक अन्य सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है कि जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपेंदर गोयल ने कुछ दिन पहले टाउनहॉल आयोजित किया था जहां उन्होंने इस बात के संकेत दे दिए थे कि कंपनी के जो फंक्शन या सेगमेंट अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं उनमें जॉब कट किए जा सकते हैं। इसके अलावा सूत्रों ने ये भी बताया कि क्लाउड किचन के लिए काम करने वाले कुछ मैनेजर्स को पहले ही रिप्लेस कर दिया गया है।

    तीन टॉप के अधिकारियों ने कंपनी से लिया एग्जिट

    एक दिन पहले ही खबर आई है कि जोमैटो के को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। इसे मिलाकर पिछले तीन हफ्तों में कंपनी के तीन शीर्ष अधिकारी जोमैटो से एग्जिट ले चुके हैं। मोहित गुप्ता के अलावा न्यू इनीशिएटिव हेड राहुल गन्जू और इंटरसिटी हेड सिद्धार्थ झेवर ने कंपनी छोड़ दी है। इन्हें देखते हुए पहले ही आशंका जताई जा रही थी कि कंपनी में सीनियर मैनेजमेंट लेवल पर कुछ दिक्कतें हैं और अब ये छंटनी की खबरें इन संकेतों को और पुख्ता कर रही हैं। हालांकि जोमैटो ने इस बारे में पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया पर यहां ये ध्यान रखने वाली बात है कि देश और विदेश में बहुत से स्टार्टअप्स बड़े पैमाने पर छंटनी कर रहे हैं।

  • पंजाब:  इकबाल सिंह लालपुरा के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, मामला दर्ज 

    पंजाब:  इकबाल सिंह लालपुरा के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, मामला दर्ज 

    लुधियाना: नेशनल माइनॉरिटी कमीशन के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के बेटे पर जानलेवा हमला होने का समाचार प्राप्त हुआ है। फिलहाल पुलिस द्वारा केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार लालपुरा के बेटा अजयवीर सिंह अपने दोस्त सुरिंदरपाल के साथ रोपड़ से किसी समारोह को अटैंड करके वापिस आ रहे थे।

    रास्ते में एक स्विफ्ट कार उनका पीछा करने लगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अजयवीर की गाड़ी को टक्कर मारने की भी कोशिश की। इसके बाद थोड़ी आगे जाकर बैंसा चौक के पास उनकी गाड़ी को घेर लिया और उन पर पिस्तौल तान दी। उसी समय सामने से पुलिस की गाड़ी आती देख आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • सुब्रोस कंपनी ने  लगाया रक्तदान शिविर

    सुब्रोस कंपनी ने  लगाया रक्तदान शिविर

    शिविर में 70 लोगों ने किया रक्तदान

    बददी/सचिन बैंसल:  सुब्रोस कंपनी के चैयरमैन ललित सूरी की याद में आयोजित रक्तदान शिविर में 70 युवाओं ने रक्तदान किया। 
    कंपनी के एचआर जितेंद्र कुमार  ने बताया कि  कंपनी के प्लांट हैड अनंत दिनकर देशमुख ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में युवाओं ने काफी जोश दिखाई दिया। शिविर में  कार्तिक मिश्रा, आदर्श दूबे, पवन कुमार, शाब अंसारी,  बृजेश कुमार, जयकृष्ण, सुभाष कुमार, अभिषेक सिंह,  रवि कुमार, नितेश शर्मा,  प्रिंस कुमार,  गोल्डी कुमारी,  सुनील कुमार,  रामचंद, जयमल सिंह, शुभम शर्मा, जसवीर सिंह, अक्षय कुमार, त्रिलोक सिंह, राज कुमार और भजन कुमर ने पहली बार रक्तदान किया। जबकि ओमप्रकाश, अमरीक सिंह, जसवीर सिंह, राजीव कुमार, नील कुमार, सुखविंद्र सिंह,  मांगे राम, शिव कुमार,  मनिंद्र, भावेश शर्मा ने  दूसरी बार और अनूप वासुदेवा, जिेतंद्र कुमार, राजीव कुमार, प्रदीप गोयल, दिवाकर सिंह, मोहित, सुभाष कुमार, सुमीत कुमार, आदर्श दूबे और जग्गी ने चौथी बार रक्तदान किया।  ब्लड बैंक नालागढ के डॉ. मोनिका शर्मा, नीलम, नागेद्र, अजय और सुनील तथा सोलन से आए ज्योति संजय, कैलाश, राजेश ने रक्त एकत्रित किया। डॉ. मोनिका ने बताया कि वह 70 किट लेकर आए थे। लेकिन यह सभी पूरे हो गए। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती है। एक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के बाद रक्तदान कर सकता है। इस मौके पर आपरेशन हैड सुखविंद्र सिंह यादव और प्रोडक्शन हैड अविनाश वर्मा भी उपस्थित रहे।
  • पंजाब: प्रशासन का बड़ा एक्शन, निलंबित किए 274 आर्म्स लाइसेंस

    पंजाब: प्रशासन का बड़ा एक्शन, निलंबित किए 274 आर्म्स लाइसेंस

    पटियाला: आर्म्स लाइसेंस को लेकर प्रशासन कार्रवाई के मूड में आ गई है। पंजाब के विभिन्न जिलों में आर्म्स लाइसेंस को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पटियाला में प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए 274 आर्म्स लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। 

    डिप्टी कमिश्नर पटियाला साक्षी साहनी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा तीन महीने के भीतर जिले में सभी बन्दूक के लाइसेंस की समीक्षा करने के निर्देश के बाद जिलाधिकारी कार्यालय ने कार्रवाई करते हुए 274 बन्दूक के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया जिले में 274 आर्म्स लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं, उन्होंने बताया कि हमने उन्हें अपने अपने आर्म्स को सरेंडर करने को कहा था लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने सरेंडर नहीं किया, जिसके कारण हमने उनके लाइसेंस को निलंबित कर दिया।

  • जालंधर के कांग्रेसी पार्षद के पति पर पर्चा दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

    जालंधर के कांग्रेसी पार्षद के पति पर पर्चा दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। जालंधर में कांग्रेस पार्टी के पार्षद को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है आरोप है कि पार्षद ने सरकार की ज़मीन पर क़ब्ज़ा करके वहाँ जिम बना डाला। सरकारी आदेशों के बाद जहां कांग्रेसी पार्षद रिशा सैनी के पति रवि सैनी को थाना 8 की पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है,रवि के खिलाफ थाना आठ में धारा 447,420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    जिसकी आज पुलिस ने गिरफ़्तारी डाल दी है,इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि रवि सैनी ने जिस सरकारी ज़मीन पर क़ब्ज़ा करके जिम बनाया था उसे आने वाले दिनों में तहसीलदार को साथ लेकर क़ब्ज़ा भी छुड़वाया जाएगा। इस केस में दूसरी ज़मीन पर क़ब्ज़ा करके रजिस्ट्री करने में भूमिका जिन लोगों ने निभाई है उनको भी पर्चे में नामज़द करने की तैयारी की जा रही है।

  • टेरर फंडिंग मामले में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का छात्र गिरफ्तार

    टेरर फंडिंग मामले में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का छात्र गिरफ्तार

    इस गैंगस्टर से जुड़े छात्र के तार

    मोहाली: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एक छात्र को टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में एमए का छात्र है। आरोपी की पहचान अर्शदीप के तौर पर हुई है जो, मूल रूप से पंजाब के भवानीगढ़ जिला संगरूर का रहने वाला है। आरोपी को स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने गिरफ्तार किया है। एसएसओसी की टीम ने आरोपी युवक को सीक्रेट इंफार्मेशन पर चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी अर्शदीप विदेश में बैठे लखबीर सिंह लंडा और लारेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ का साथी है।

    इसके अलावा विदेश में बैठे आइएसआइ के गुर्गे पीयू स्टूडेंट अर्शदीप के बैंक खाते में रुपये भेज रहे थे। आरोपी की गिरफ्तारी उसके बैंक अकाउंट डिटेल के आधार पर हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को दुबई,अमेरिका, फिलीपींस, इटली और मलेशिया में रह रहे पंजाब के मूल निवासी आइएसआइ के लिए फंडिंग और हथियारों की सप्लाई करने का काम करने वाले स्लीपर सेल के जरिए टेरर फंडिंग की जा रही थी।

  • जालंधर: नौसरबाजो ने मिट्ठा बाजार में चाय वाले से मारी 60 हजार रुपए की ठगी, देखें वीडियो 

    जालंधर: नौसरबाजो ने मिट्ठा बाजार में चाय वाले से मारी 60 हजार रुपए की ठगी, देखें वीडियो 

    जालंधर: महानगर में ठगी के मामलों में पिछले कुछ दिनों के दौरान काफी बढ़ रहे है। हर रोज किसी न किसी से ठगी हो रही है। ताजा मामला माई हीरां गेट के पास मिट्ठा बाजार में सामने आया है। यहां पर ठगों ने एक एक चाय बेचने वाले को भी नहीं बख्शा। चाय वाले की पत्नी को बातों में लगाकर उसे इमोशनली ब्लैकमेल करते हुए दो खातों में 60 हजार रुपए डलवा लिए।

    मिट्ठा बाजार में चाय बेचने वाले सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी वीना को घर पर फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि वह विदेश में रहते उनके भांजे का दोस्त बोल रहा है। सुरेश ने कहा कि फोन करने वाले ने उनकी पत्नी को बातों में लगाकर कहा कि भांजे की माता अस्पताल में भर्ती है। उन्हें हार्ट अटैक आया है।

    इसके बाद फोन करने वाले ने महिला वीना को इमोशनल करते हुए उसका इस तरीके से ब्रेन वॉश किया कि उसे दो बैंक खातों को नंबर दिए और इनमें तुरंत प्रभाव से 60 हजार रूपए डालने से लिए कहा। सुरेश ने कहा कि उसकी पत्नी ने भी बिना कुछ सोचे विचारे सेंट्रल बैंक की शाखा में जाकर घर में पड़े 60 हजार रुपए बताए गए खातों में जमा करवा दिए।

    सुरेश ने कहा कि फोन करने वाले ने कहा था कि स्टंट 2 लाख 80 हजार में पड़ेगा लेकिन पहले 60 हजार रुपए जमा करवाने जरूरी हैं। सुरेश ने कहा कि खाता संख्या 5159142733 जो कि सुमित कुमार के नाम पर है में 40 हजार रुपए और खाता संख्या 32842226647 जो कि पूजा शर्मा के नाम पर है इसमें 20 हजार रुपए जमा करवाए हैं। सुरेश ने कहा कि उनकी पत्नी के मोबाइल पर 8452885709 नंबर से काल आई थी। अब यह फोन बंद आ रहा है। नंबर औऱ बैंक खाते कानपुर उत्तर प्रदेश के हैं। सुरेश ने कहा कि जैसे ही उसे ठगी के बारे में पता चला को वह तुरंत प्रभाव से बैंक शाखा में भी गया। उन्हें शिकायत भी की लेकिन वह कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध पुलिस थाना डिवीजन नंबर दो भी शिकायत करने के लिए गए थे। उन्होंने सुविधा केंद्र में जाने के लिए कहा। लेकिन वहां पर भी उन्होंने शिकायत लेने से मना कर दिया है। सुरेश ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह इस ठगी की शिकायत किसके पास करें।

  • हैवानियतः बड़े भाई ने किया 13 साल की सौतेली बहन का रेप

    हैवानियतः बड़े भाई ने किया 13 साल की सौतेली बहन का रेप

    चित्तौड़गढ़ः राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बड़े भाई ने हैवानियत करते हुए अपनी नाबालिग सौतेली बहन से रेप कर उसे गर्भवती बना दिया। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़िता का जबरन गर्भपात करवा दिया। बाद में परिजनों ने आरोपी को फरार भी करा दिया। लेकिन मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी भाई को सूरत से पकड़ लिया है। मामला चित्तौड़गढ़ के सदर थाना इलाके से जुड़ा है।

    सदर थानाधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में इलाके में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग ने अपनी मां के साथ थाने में पेश होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के मुताबिक उसकी मां उसके पिता की दूसरी पत्नी है। उसके सौतेल भाई बहनों का अपने पिता के घर आना जाना रहता है। ईद के 1 महीने पहले सौतेले भाई ने उसके साथ रेप किया और किसी को भी इस बारे में नहीं बताने की धमकी दी। पीड़िता लोक लाज और डर के मारे चुप हो गई।

    एक महीने बाद पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती हो गई। इस पर उसने मां को इस बारे में जानकारी दी। यह सुनकर पीड़िता की मां सकते में आ गई। पीड़िता की मां ने अपने सौतेले बेटे के परिजनों से इस बारे में बात की। इस पर आरोपी के परिजनों ने मिलकर मां के साथ मारपीट की। बाद में पीड़िता को एक नर्सिंग होम में ले जाकर जाहां उसका जबरन गर्भपात करा दिया। उसके बाद परिजनों ने आरोपी को भगा दिया।

    पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों से जब उसके बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। इस पर पुलिस की एक टीम पूरे मामले की जांच में जुटी। पुलिस ने मामले की तह में जाकर आरोपी को गुजरात के सूरत से दबोच लिया है। वहीं पीड़िता के बयान भी दर्ज करा लिए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

  • पंजाब: भाजपा के चार नेताओं को मिली X-Security

    पंजाब: भाजपा के चार नेताओं को मिली X-Security

    चंडीगढ़: केंद्र ने पंजाब भाजपा के चार नेताओं को एक्स श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान की है।

    सरकारी सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और गुरप्रीत सिंह कांगड़ के साथ-साथ पूर्व विधायक जगदीप सिंह नकई और अमरजीत सिंह टिक्का को सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।

    इससे पहले अक्टूबर में इंटेलिजेंस ब्यूरो की एक रिपोर्ट में धमकी मिलने के बाद पंजाब में पांच भाजपा नेताओं को ‘वाई-श्रेणी’ की सुरक्षा प्रदान की गई थी। आईबी द्वारा मंत्रालय को सूचित किए जाने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

  • 5 मैचों की T20 सीरीज में होगी कांटे की टक्कर, भारत का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

    5 मैचों की T20 सीरीज में होगी कांटे की टक्कर, भारत का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार शाम एक बहुत बड़ा फैसला लेते हुए पुरुष टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली पूरी चयन समी को बर्खास्त कर दिया। इसके बाद एक और फैसला लिया गया जिसके मुताबिक टी20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम भारत का दौरा करेगी। यह दौरा अगले महीने होगा जिसमें कंगारू टीम भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पांच टी20 मुकाबले खेलेगी। यह सीरीज आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम हो सकती है।
    विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम दिसंबर के पहले हफ्ते में भारत पहुंच जाएगी। सीरीज का आयोजन नौ से 20 दिसंबर के बीच होगा। कंगारू टीम यहां हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के हवाले से बोर्ड द्वारा एक रिलीज जारी की गई जिसमें इस सीरीज के पूरे शेड्यूल की जानकारी थी। यह पूरी सीरीज मुंबई में ही होगी जिसके पहले दो मैच डी वाई पाटिल स्टेडियम में होंगे। वहीं आखिरी तीन मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे।

    क्या है इस सीरीज का पूरा शेड्यूल?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप 2022 का खिताब जीतने के बाद से अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेली है। उससे पहले बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स और फिर इंग्लैंड के दौरे पर ऐतिहासिक सीरीज में टीम ने कई रिकॉर्ड बनाए थे। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला टीम ने सिल्वर मेडल जीता था तो इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार उन्हीं की सरजमीं पर टीम ने क्लीन स्वीप किया। हाल ही में बीसीसीआई की तरफ से भी एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पुरुष और महिला क्रिकेटरों की बराबर मैच फीस का फैसला लिया गया था। अब देखना होगा कि विश्व कप से पहले घरेलू सरजमीं पर हरमनप्रीत ब्रिगेड विश्व चैंपियन टीम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है।