Blog

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, आरोपी मौके से फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, आरोपी मौके से फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के थाना नंबर 5 के अंतर्गत आते जवाहर नगर की गली नंबर 10 (देवा जी मंदिर के पास) में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 48 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतका की पहचान हरजिंदर कौर उर्फ रानी के रूप में हुई है। मामले में तब नया मोड़ आ गया जब मृतका के मायके परिवार ने ससुराल पक्ष पर हत्या के गंभीर आरोप लगाते हुए जबरन किए जा रहे अंतिम संस्कार को रुकवा दिया। मृतका के परिजनों में राजीव कुमार ने बताया कि उसकी साली रानी तीन दिन पहले ही गांव से लुधियाना वापस आई थी। उस समय वह काफी परेशान लग रही थी।

    राजीव के अनुसार रानी का पति अक्सर उसके साथ मारपीट और झगड़ा करता था लेकिन हर बार परिवार वाले समझा-बुझाकर उसे वापस भेज देते थे। राजीव ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा,मेरी साली ने बताया था कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं जिसके चलते वह उसे तलाक देने की धमकी देता था। बीती रात जब मैंने अपने जीजा को फोन किया तो उन्होंने टालमटोल करते हुए सिर्फ इतना कहा कि घर आ जाओ, रानी की मौत हो गई है।

    परिजनों का कहना है कि जब वे सुबह जवाहर नगर पहुंचे तो उन्होंने रानी के शरीर पर चोट के निशान देखे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उन्हें अंतिम रस्मों में शामिल होने से रोक रहे थे और जल्दबाजी में संस्कार करने की फिराक में थे। जैसे ही मायके वालों ने विरोध जताया और पुलिस को फोन किया ससुराल परिवार के सदस्य मौके से फरार हो गए। परिजनों को शक है कि रानी को पहले बुरी तरह पीटा गया और फिर फंदा लगाकर उसे लटका दिया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 5 के एसएचओ (SHO) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। sho बोले हमें सूचना मिली थी कि जवाहर नगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है और परिवार हत्या के आरोप लगा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों के बयानों के आधार पर जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है वह की जाएगी।

  • Jalandhar News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत दी। दरअसल, दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। जिसके बाद अचानक कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। मौसम में बदलाव के साथ आसमान में काले बादल छा गए और दिन में ही रात के अंधेरे जैसा माहौल बन गया। वहीं ओलावृष्टि होने पर लोग सड़कों के किनारे खड़े हो गए और ओले गिरने की वीडियो बनाने लग गए। इस बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दरअसल, गेंहू का सीजन शुरू हो गया है, जहां किसान गेंहू लेकर मंडियों में पहुंचने की तैयारियों में जुटे हुए है, वहीं ओलावृष्टि के कारण गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में किसान खेतों में खड़ी फसल को लेकर चिंता में है। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम ने उनकी सारी मेहनत बर्बाद कर दी है। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण फसल की हालत खराब हो गई है। यह प्राकृतिक आपदा किसानों के लिए बहुत चिंता का विषय है और इसका पैदावार पर भी बड़ा असर पड़ेगा। इस नुकसान की भरपाई करना किसी के बस में नहीं है। किसानों का कहना है कि गेहूं के दाने काले पड़ने शुरू हो गए हैं और फसल की गुणवत्ता भी खराब हो रही है। जहां पहले प्रति एकड़ 20 क्विंटल पैदावार की उम्मीद थी, वहीं उन्हें लगता है कि अब 5 क्विंटल भी नहीं मिल पाएगा। यह स्थिति किसानों के लिए बहुत निराशाजनक है। दरअसल किसान पहले से ही बाढ़ और मंडी में हुए नुकसान से परेशान थे और अब यह बारिश एक और समस्या बन गई है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई और कहा कि अगर अगले 20 दिनों तक मौसम साफ रहा, तो फसल का कुछ हिस्सा बचाया जा सकता है।
  • दूध उत्पादकों को सरकार का ₹34.18 करोड़ का मासिक तोहफा

    दूध उत्पादकों को सरकार का ₹34.18 करोड़ का मासिक तोहफा

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसमें किसानों और दूध उत्पादकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य डेयरी व्यवसाय को ग्रामीण परिवारों के लिए एक विश्वसनीय और लाभदायक आय का स्त्रोत बनाना है।

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार राज्य के दुग्ध उत्पादकों को वित्तीय रूप से सशक्त कर रही है। इस क्रम में प्रदेश के दूध उत्पादकों को औसतन 34.18 करोड़ रुपये प्रतिमाह के वित्तीय लाभ प्रदान किए जा रहे है, जो अब तक का सर्वाधिक लाभ है। वर्ष 2024दृ25 में 1.57 लाख लीटर प्रतिदिन के औसत की तुलना में वर्तमान में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (मिल्कफेड) द्वारा प्रतिदिन लगभग 2.70 लाख लीटर दूध की खरीद की जा रही है। सरकार के प्रयासों से यह उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

    मिल्कफेड द्वारा घर-घर जाकर दूध संग्रहण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले दुग्ध उत्पादकों को विशेष लाभ मिल रहा है। सरकार की इस पहल से किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे वह सामाजिक और आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रहे हैं। राज्य सरकार ने दूध खरीद मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि करने के साथ-साथ किसानों के सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। वर्ष 2026दृ27 के बजट में गाय के दूध का खरीद मूल्य 61 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस के दूध का खरीद मूल्य 71 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है।

    इन प्रयासों के परिणामस्वरूप पिछले तीन वर्षों में ग्राम दुग्ध समितियों की सदस्य संख्या 27,498 से बढ़कर 39,790 हो गई है। इसके अतिरिक्त ग्राम दुग्ध सहकारी समितियों की संख्या 583 से बढ़कर 758 हो गई है। रोजगार सृजन और दूध संग्रहण गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दुग्ध उत्पादक समूहों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों का भी गठन किया जा रहा है।

    डेयरी अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई ठोस कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में संघ द्वारा 1.80 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के 11 दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त कांगड़ा जिले के ढगवार में 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। इसकी क्षमता को 3 लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाया जा सकता है।

    डेयरी क्षेत्र में सहकार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है। इस साझेदारी के अंतर्गत कांगड़ा जिले में एक नया मिल्क यूनियन स्थापित किया जाएगा। इससे कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और चंबा जिलों के दुग्ध उत्पादक लाभान्वित होंगे। सरकार के इस कदम से दूध संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन प्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी।

    डेयरी क्षेत्र की नई तकनीकों और नवाचारों से किसानों को अवगत करवाने के लिए पिछले तीन वर्षों में 2,000 से अधिक किसानों को विभिन्न संस्थानों के सहयोग से प्रशिक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 222 स्वचालित दूध संग्रहण इकाइयां तथा 32 डेटा प्रोसेसिंग दूध संग्रहण इकाइयां स्थापित की गई हैं।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि किसानों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों एवं बागवानों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। गांवों, किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीण युवाओं को केन्द्र में रखकर राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य है।

  • मुख्यमंत्री का ऊना जिला प्रवास: स्वागत है, पर कुटलैहड़ के ठप्प विकास पर भी जवाब दे सरकार — वीरेंद्र कंवर

    मुख्यमंत्री का ऊना जिला प्रवास: स्वागत है, पर कुटलैहड़ के ठप्प विकास पर भी जवाब दे सरकार — वीरेंद्र कंवर

    नए कार्यों की उम्मीद नहीं, कम से कम पूर्व सरकार के अधूरे काम पूरे करे व बंद कार्यालयों को शीघ्र खोले सरकार
    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु के एक दिवसीय ऊना जिला प्रवास पर पूर्व मंत्री व कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कंवर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का ऊना में स्वागत है, लेकिन उनके बार-बार आने के बावजूद कुटलैहड़ क्षेत्र को आज तक कोई ठोस लाभ नहीं मिल पाया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से कुटलैहड़ में विकास पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। जो काम पिछली भाजपा सरकार के समय शुरू हुए थे, वे भी आज अधर में लटके हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों और उदासीनता के कारण क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है और लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
    कंवर ने तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा सरकार से कुटलैहड़ के लिए किसी नई परियोजना की उम्मीद करना भी अब व्यर्थ है। लेकिन मुख्यमंत्री से कम से कम यह अपेक्षा जरूर है कि वे पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए जनहित के विकास कार्यों को पूरा करवाएं और जनता की सुविधाओं के लिए खोले गए सरकारी कार्यालयों को दोबारा बहाल करें। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विकास कार्य अधूरे पड़े हैं और कई संस्थान बंद कर दिए गए हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
    बंद या ठप्प पड़े प्रमुख विकास कार्य
    * थाना कलां व बंगाणा अस्पताल
    * बंगाणा स्कूल की साइंस लैब
    * कॉलेज का इंडोर स्टेडियम
    * शिवा प्रोजेक्ट
    * क्षेत्र की पर्यटन विकास योजनाएँ
    * अटल आदर्श विद्यालय
    * आजीविका भवन
    * सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डेयरी, बसाल
    * गोकुल ग्राम थानाकलां
    * बरनोह मुर्राह प्रजनन फार्म
    * वेटनरी सुविधाओं में भारी कटौती
    जनहित के कई संस्थान भी बंद
    * थाना कलां बिजली विभाग का कार्यालय
    * कृषि मृदा संरक्षण डिवीजन * एसएमएस ऑफिस बसाल * बीहडू कानूनगो सर्कल * प्रोइयाँ-बल्ह-क्यारियाँ पटवारखाने * कई वेटनरी अस्पताल व उपकेंद्र शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित वीरेंद्र कंवर ने कहा कि क्षेत्र में कई प्राथमिक विद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ नहीं है, कई स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद पड़े हैं और कर्मचारियों के साथ भी अनावश्यक उत्पीड़न किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि वे अपने ऊना प्रवास के दौरान कुटलैहड़ की अनदेखी पर संज्ञान लें और बंद पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाने के साथ-साथ बंद किए गए सरकारी संस्थानों को पुनः बहाल करने के निर्देश दें, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।
  • Punjab News: ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कत्ल मामले में 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, DCP Teja ने किया खुलासा , देखें वीडियो

    Punjab News: ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कत्ल मामले में 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, DCP Teja ने किया खुलासा , देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के माछीवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी का जमीन की बगावत के चलते हत्या करने वाले 2 मुख्य आरोपियों समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ने जसकरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि परमिंदर तिवाड़ी की जमीन के विवाद को लेकर 29 मार्च को थाना कुमकला के अंतर्गत आती मालवा कॉलोनी में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि परमिंदर तिवाड़ी आरोपियों को पंचायत की जमीन पर कब्जा करने से रोक रहा था, जिसे लेकर रंजिश के चलते हत्या की गई।

    आरोपियों ने हत्या करने से पहले परिवार को बताया कि वह परविंदर तिवाड़ी को समाप्त कर देगा। डीसीपी ने कहा कि इस मामले ने काफी तूल पकड़ा और कांग्रेस ने खूब हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने टीमे बनाकर कार्रवाई की, जिसके चलते पुलिस ने 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब 2 मुख्य आरोपियों को बिहार के मंगूर से गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी जिस मकान में रहता था, उसके साथ लगती पंचायत की जमीन पर कब्जा करना चाहता था, लेकिन गांव में कांग्रेस की पंचायत थी और कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी द्वारा कब्जे से लगातार रोका जा रहा था।

    इस बात से गुस्सा में आए आरोपियों ने कदम उठाया, जिसका पता उनके परिवार को था कि आने वाले दिनों में परमिंदर तिवाड़ी की हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने कुछ दिनों तक परमिंदर तिवाड़ी का इंतजार किया, उसके बाद अपने एक साथी के साथ सिर में कुल्हाड़ी मारकर परमिंदर की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बस रास्ते दिल्ली से बिहार पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की अगली जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि आरोपी की मां ने भी उस गांव में पहले पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था।

  • Punjab News: सड़क हादसे में महिला की मौत, सदमे में परिवार, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क हादसे में महिला की मौत, सदमे में परिवार, देखें वीडियो

    कपूरथला: सुल्तानपुर सोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब मार्ग पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल जब इस मार्ग से गुजर रही थी तो सीवरेज के ऊंचे उठे ढक्कन की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान मोटरसाइकिल के पीछे बैठी 62 वर्षीय महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई, जहां अस्पताल में ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 62 बलविंदर कौर पत्नी सुरजीत सिंह, निवासी गली नंबर 2, डपई रोड, छोटा हरिपुरा, एकता नगर अमृतसर के रूप में हुई है।

    परिजनों ने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल माता को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन वह चोटों को सहन न कर सकी और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है और बेहाल है। परिवार के सदस्य इस समय किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में  चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में  चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

    ऊना /सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में रचनात्मकता और कला कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कलात्मक प्रतियोगिता में बढ़ – चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया ।इस आयोजन के अंतर्गत कक्षा पहली से चौथी के विद्यार्थियों ने ‘कलर द पिक्चर’ प्रतियोगिता तथा कक्षा पाँचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने ‘पेंटिंग प्रतियोगिता’ में भाग लिया। इस प्रतियोगिता के लिए कक्षा पहली से चौथी का विषय ‘वर्ल्ड अर्थ डे ‘ रखा गया, जिसमें छोटे – छोटे बच्चों द्वारा पृथ्वी, प्रकृति और स्वच्छ पर्यावरण से संबंधित आकर्षक चित्र बनाए गए। वहीं कक्षा पाँचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विषय ‘प्लेनेट वर्सेस प्लास्टिक’, ‘इन्वेस्ट इन आवर प्लेनेट’, ‘रिस्टोर आवर अर्थ’, ‘प्रोटेक्ट आवर स्पीशीज’ रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा पृथ्वी की सुरक्षा से संबंधित सुंदर एवं संदेश पूर्ण चित्र बनाए। ‘कलर द पिक्चर’ प्रतियोगिता में स्टोबेरी ग्रुप ( कक्षा प्रथम )से मिशका प्रथम, गौरिका द्वितीय तथा मनकीरत तृतीय स्थान पर रहे । कक्षा दूसरी से , आराध्या प्रथम, स्मृति राणा,मन्नत द्वितीय तथा मायरा तृतीय स्थान पर रहे। ‘कलर द पिक्चर’ प्रतियोगिता में एप्पल ग्रुप ( कक्षा तीसरी) से, नित्या धीमान,दिव्यांशी प्रथम , सीरत देहल द्वितीय तथा जैस्मिन कौर तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा चौथी से, अंशदीप कौर प्रथम, अभिनव द्वितीय तथा सहजदीप व कनिष्क ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में ऑरेंज ग्रुप से चितराक्षी कोंडल, प्राक्षी राणा प्रथम, विराज,आरवी शर्मा द्वितीय तथा वेदिका तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप से, समृद्धि पांडा, अराध्या भारद्वाज प्रथम , अराध्या शर्मा द्वितीय तथा अवनीत धीमान तृतीय स्थान पर रहे। मैलन ग्रुप से, जैस्मिन प्रथम, अक्षमा द्वितीय तथा रिताक्षी व तनीषा तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के निदेशक श्री अनुज वशिष्ट जी ने विजेता रहे छात्रों को बधाई दी।स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दीपक कौशल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देती हैं।
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में नहीं मिल रहा LPG Gas Cylinder, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में नहीं मिल रहा LPG Gas Cylinder, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर ना मिलने से लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। दरअसल, गोगना गैस सर्विस द्वारा आज गैस ना मिलने को लेकर बैनर लगाया गया है। इसी के साथ शटर पर नो गैस का नोटिस चिपकाया गया है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए परविंदर सिंह ने बताया वह सबरोल गांव से आए है और सोमवार से सिलेंडर लेने को लेकर रोजाना चक्कर काट रहे है। उनका कहना हैकि अभी तक सिलेंडर नहीं मिल रहा है। 28 तारीख को बुकिंग करवाई थी, 24 से 27 तारीख तक की बुकिंग करवाने वाले लोगों को सिलेंडर मिल गए है, लेकिन उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। गैस एजेंसी के कर्मियों ने उन्हें 4 तारीख को सिलेंडर लेने के लिए बुलाया था, लेकिन आज जब वह आए तो देखा बाहर नो गैस का नोटिस चिपका दिया गया।

    इस दौरान मेडम के बात करने की कोशिश की तो मेडम ने बाहर जाने के लिए कह दिया। ढढर मोहल्ले से आई महिला मलकीत कौर ने कहा कि वह काफी दिनों से चक्कर काट रही है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा है। 25 तारीख की महिला द्वारा बुकिंग करवाई गई थी, लेकिन अब एजेंसी द्वारा नो गैस का नोटिस चिपका दिया गया है। ऐसे में चूल्हे जलाकर गुजारा करना पड़ रहा है। महिला ने कहा कि कर्मियों द्वारा दबके मारकर उन्हें भेज दिया गया है। भुल्ला राय से आए बिहारी लाल ने कहा कि वह काफी दिनों से एजेंसी के बाहर चक्कर काट रहे है। ऐसे में सुबह से वह दफ्तर आए हुए है।

    एजेंसी द्वारा पहले गाड़ी आने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब नोटिस लगा दिया गया है कि सिलेंडर नहीं मिलेगा। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि एजेंसी के मालिक से जब बात की तो वह उन्हें किसी ओर एजेंसी की कॉपी लेने के लिए कहने लग गया। व्यक्ति का आरोप है कि जब उसने एजेंसी के मालिक से पहले भी दफ्तर के बाहर हंगामा होने का हवाला दिया तो मालिक कहने लगा कि उस दौरान भी पुलिस को डंडे मारकर भगाने के लिए उसने कहा था, ऐसे में क्या अब वह दोबारा उन पर डंडे बरसाने के लिए पुलिस को सूचित करें। व्यक्ति ने कहा कि एजेंसी मालिक सहित कर्मियों द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। जिसके कारण लोगों ने प्रशासन से गैस सिलेंडर दिलवाने की अपील की है।

  • Punjab News: 8 और 14 अप्रैल को स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

    Punjab News: 8 और 14 अप्रैल को स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

    मोहालीः पंजाब में 8 अप्रैल और 14 अप्रैल को पूरे पंजाब के स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। दरअसल, गज़टेड छुट्टियों की सूची के अनुसार 8 अप्रैल को श्री नाभा दास जी की जयंती है। ऐसे में राज्य सरकार ने 8 अप्रैल, बुधवार को सरकारी छुट्टी घोषित की है। जिसके कारण पंजाब भर के स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा, 14 अप्रैल, बैसाखी का पर्व और डा. बी. आर. अंबेडकर का जन्मदिन मनाया जाएगा। ऐसे में इस अवसर पर राज्य के स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

     

  • सोमभद्रा तट पर पहली बार हरोली उत्सव, वैसाखी से जुड़ा आयोजन बनेगा खास

    सोमभद्रा तट पर पहली बार हरोली उत्सव, वैसाखी से जुड़ा आयोजन बनेगा खास

    कलाकारों के ऑडिशन 6 अप्रैल से, 11 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ ऊना /सुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 का आयोजन इस वर्ष 11 से 14 अप्रैल तक  हरोली-रामपुर पुल के समीप सोमभद्रा नदी के तट पर स्थित हरोली मैदान, रोड़ा में किया जाएगा। वैसाखी पर्व (14 अप्रैल) से जुड़े इस उत्सव को इस बार प्राकृतिक परिवेश के साथ जोड़ते हुए पहली बार नदी तट पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे आयोजन को पारंपरिक और सांस्कृतिक रूप से और अधिक अर्थपूर्ण स्वरूप मिलेगा। उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 6 और 7 अप्रैल को स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में आयोजित होंगे। ऑडिशन 6 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ होंगे। मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने बताया कि इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में आवेदन कर सकते हैं या ईमेल के माध्यम से भी आवेदन भेज सकते हैं। ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। नामी कलाकारों एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी। वैसाखी से जुड़ा प्रदेश एक एकमात्र राज्य स्तरीय उत्सव उल्लेखनीय है कि हरोली उत्सव वैसाखी पर्व से जुड़ा प्रदेश का एकमात्र राज्य स्तरीय मेला माना जाता है। वैसाखी पर्व भारतीय परंपरा में बहुआयामी महत्व रखता है। यह सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ सौर नवचक्र का प्रतीक है । रबी फसल की कटाई के रूप में कृषि उत्सव के तौर पर भी मनाया जाता है। वहीं सिख परंपरा में वर्ष 1699 में श्री गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना से जुड़े इस पर्व का विशेष ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व भी है। ऐसे में सोमभद्रा नदी के तट पर मेले का आयोजन इस उत्सव को प्रकृति, जल और लोकजीवन से और अधिक गहराई से जोड़ेगा। यादगार आयोजन को लेकर तैयारियां तेज उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने उत्सव की तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम ने बताया कि आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। प्रशासन का प्रयास है कि जनसहभागिता के साथ यह राज्य स्तरीय उत्सव यादगार बने और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई मिले। भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ उत्सव का शुभारंभ 11 अप्रैल को जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह परिसर से निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ राष्ट्रीय स्तर की हस्तियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी। दिन में स्थानीय शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक समूहों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। ट्रेड फेयर और खेल प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण उत्सव के दौरान हरोली मैदान में ट्रेड फेयर आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ यह आयोजन वैसाखी के आर्थिक और सामाजिक आयामों को भी मजबूती देगा। इसके अलावा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। विभिन्न आयोजनों से सजेगा उत्सव उत्सव में पशु मेला, डॉग शो और बेबी शो का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।