अमृतसरः मानांवाला में अमृतसर-जालंधर जी.टी. रोड पर कस्बा दोबुर्जी में बना फ्लाईओवर एक बार फिर धंस गया है और अमृतसर से जालंधर जाने वाली सड़क को बंद करके सारी आवाजाही दोबुर्जी की सर्विस लेन पर डायवर्ट कर दी गई है, जिससे दोबुर्जी में एक बार फिर ट्रैफिक जाम लग गया है और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाने का काम किया जा रहा है।
Blog
-

Oracle कंपनी पर भड़के कर्मचारी, Social Media पर Viral हुआ Manager का पोस्ट
टेक्नोलॉजी: Oracle ने हाल ही में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है। इस फैसले ने दुनियाभर में लगभग 30,000 कर्मचारियों को प्रभावित किया है। छंटनी का कारण कंपनी की लागत कम करना और अपने नए बिजनेस प्लान के अनुरुप खुद को ढालना बताया गया है। ऐसे समय में कर्मचारियों के लिए अचानकर नौकरी खोना न सिर्फ आर्थिक बल्कि मानसिक रुप से बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो सकता है परंतु अब इसी बीच कंपनी के एक कंपनी के एक कर्मचारी का सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो गया है। एक ओर नौकरी जाने से जहां लोग टेंशन में होते हैं। वहीं कर्मचारी ने ऐसा मजेदार पोस्ट किया है। जिसने लोगों का ध्यान खींचा और उन्हें हंसने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया। यह पोस्ट Claire Fontenot का है जो Oracle में प्रोडक्ट डेवलेपमेंट की सीनियर टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर थी।सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
क्लेयर फोंटेनोट ने छंटनी की खबर मिलते ही अपने मन में पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इसके तुरंत बाद उन्होंने खुद को संभाला और इसे हल्के फुल्के अंदाज में देखा। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सुबह देर तक सोने और आराम करने का मौका मिलेगा।
क्लेयर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि – नौकरी खोना आसान नहीं होता और यह स्वीकार करना भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अब वो नौकरी ढूं रही है लेकिन इसके बाद उन्होंने इस समय को खुद के लिए ब्रेक का मौका मान है। उनका कहना था कि लाइफ में ऐसे मौके बहुत कम आते हैं। जब इंसान रुक कर खुद के बारे में अपने भविष्य के बारे में सोच सके।
लोगों पर हुआ असर
क्लेयर के इस नजरिए से यह पता चलता है कि मुश्किल समय में नए अवसरों के लिए खुल सकता है। उन्होने इस डर की जगह एक नई शुरुआत के रुप में देखा गया है। उनका यह पॉजिटिव रवैया सोशल मीडिया पर लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है। कई यूजर्स उनकी शांति और पॉजिटिव सोच की ओर की और कहा कि ऐसे समय में यह रवैया हर किसी में नहीं होता। कुछ लोगों ने लिखा कि क्लेयर ने बताया है कि कठिनाईयों में कैसे मजबूत संतुलित रहना चाहिए। बताया गया कि जिन कर्मचारियों की नौकरी गई है। उन्हें करीबन 6 बजे ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी गई है। ईमेल में यह लिखा गया था कि कंपनी ने अपनी वर्तमान जरुरतों के अनुसार, कुछ पदों को खत्म करने का फऐसला लिया है। यह खबर कई कर्मचारियों का सेवरेंस पैकेज देने की बात भी कही है। इसमें कुछ हफ्तों का बेसिक वेतन और हर साल की सेवा के अनुसार, एक्स्ट्रा वेतन शामिल था। यह आर्थिक मदद कर्मचारियों को नई नौकरी खोजने तक राहत देने के लिए दी जा रही थी। -

200 गज के प्लॉट के लिए व्यक्ति की हत्या, घर के नजदीक मारी गोली, इलाके में दहशत
डीगः जमीन विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति के 200 गज के प्लॉट को उसके गांव के ही कुछ लोग हड़पना चाहते थे। इसे लेकर उनमें विवाद चल रहा था। बुधवार को आरोपी गाली-गलौज करने लगे, जब युवक ने गाली देने से मना किया तो एक आरोपी ने युवक पर फायरिंग कर दी। इससे युवक की मौत हो गई। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना सीकरी थाना इलाके के गमोडकी गांव की रात 11 बजे की है।
जानकारी देते एसएचओ मुकेश चैंची ने बताया कि गमोडकी गांव निवासी जगतार सिंह (46) की गोली लगने से मौत हुई है। मृतक के छोटे भाई जगजीत की ओर से शिकायत दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव परिजन को सौंप दिया गया है। भाई जगजीत सिंह ने बताया कि एक महीने पहले गांव में उन्होंने 200 गज का प्लॉट खरीदा था। इस प्लॉट को गांव के अमरीक सिंह, जसवंत सिंह, राजू और सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी हड़पना चाहते थे। ऐसे में दोनों परिवारों के बीच एक महीने से रंजिश चल रही थी। बुधवार को चारों उनके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। भाई जगतार बाहर गया और उन्हें गाली देने से मना किया। अमरीक, जसवंत और राजू ने जगतार को पकड़ लिया। सुखविंदर ने कट्टा निकालकर जगतार की जांघ पर फायर कर दिया। इसके बाद सभी लोग फरार हो गए।
गोली लगने के बाद परिजन तुरंत जगतार को लेकर सीकरी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना जगतार के घर से 50 मीटर की दूरी की है। आरोपी अमरीक, जसवंत और सुखविंदर तीनों एक ही परिवार के हैं। जबकि राजू तीनों का दोस्त है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।
-

53 साल बाद फिर चांद के करीब पहुंचेंगे इंसान, Artemis II में रवाना हुए 4 अंतरिक्ष यात्री, देखें वीडियो
भारी भीड़ ने Launching में दिखाया उत्साह
वॉशिंगटनः अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आज 2 अप्रैल को ‘आर्टेमिस-2’ मिशन लॉन्च किया। सुबह 4:05 बजे ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम’ ओरियन स्पेसक्राफ्ट में 4 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चांद की ओर रवाना हुआ। फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से ये लॉन्चिंग हुई। साल 1972 में ‘अपोलो-17’ के बाद यह पहला मौका है जब कोई इंसान पृथ्वी की निचली कक्षा को पार कर चांद के करीब पहुंचेगा। चारों यात्री स्पेसक्राफ्ट से चांद के चारों ओर चक्कर लगाएंगे और फिर धरती पर लौटेंगे। यह मिशन 10 दिन का है। टेक-ऑफ से ठीक एक घंटा पहले ‘लॉन्च अबॉर्ट सिस्टम’ में कुछ ऐसी दिक्कतें आईं, जिनसे लॉन्चिंग पर खतरा मंडराने लगा था। यह रॉकेट का वो ‘इमरजेंसी एग्जिट’ है, जो खराबी आने पर एस्ट्रोनॉट्स वाले हिस्से को तुरंत रॉकेट से अलग कर देता है।
हालांकि इंजीनियरों ने इस समस्या को तेजी से सुलझा लिया। फिर सेफ्टी चेक के लिए काउंटडाउन घड़ी को 10 मिनट पर रोक दिया गया। इसके बाद रॉकेट के अलग-अलग जरूरी सिस्टम्स की जिम्मेदारी संभाल रहे इंजीनियरों की ‘ओके’ रिपोर्ट आई। फिर क्रू को संदेश मिला- “आर्टेमिस II, मैं लॉन्च डायरेक्टर बोल रहा हूं, आप उड़ान के लिए तैयार हैं।” कमांडर रीड वाइजमैन ने जवाब दिया, “हम पूरी मानवता की खातिर जा रहे हैं।” इसके तुरंत बाद चार RS-25 इंजन और दो रॉकेट बूस्टर चालू हुए और एस्ट्रोनॉट रवाना हो गए।View this post on Instagramकुछ देर के लिए सिग्नल में आई थी रुकावट
उड़ान के करीब 51 मिनट बाद जब सैटेलाइट्स का हैंडओवर हो रहा था, तब ओरियन कैप्सूल का संपर्क कुछ देर के लिए टूट गया था। नासा के चीफ जेरेड इसाकमैन ने बताया कि मिशन कंट्रोल की आवाज तो क्रू को सुनाई दे रही थी, लेकिन क्रू का जवाब नीचे नहीं पहुंच पा रहा था। हालांकि, अब इस समस्या को सुलझा लिया गया है और सिस्टम सही काम कर रहा है। पायलट विक्टर ग्लोवर ने करीब एक घंटे तक ओरियन कैप्सूल की ‘टेस्ट ड्राइव’ की। यह पहली बार था जब किसी ने इस कैप्सूल को मैनुअली कंट्रोल किया। -

Biodiesel से भरे Tanker में लगी भीषण आग, Highway पर मची अफरा-तफरी
अजमेरः जिले के मांगलियावास में ब्यावर से अजमेर की ओर आ रहे बायोडीजल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टायर फटने के कारण टैंकर में आग भड़क उठी और देखते ही देखते टैंकर आग का गोला बन गया। यह घटना अजमेर ब्यावर नेशनल हाईवे-8 पर गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे की है। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 10 बजे आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलते ही मांगलियावास पुलिस और दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक डायवर्ट कर रास्ता बंद कर दिया और ट्रैफिक को कंट्रोल किया।

ट्रैफिक डायवर्ट करते हुए तथा मौके पर मौजूद लोगों की भीड़। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पीसांगन एसडीएम राजीव बड़गूजर, तहसीलदार भागीरथ चौधरी, पीसांगन थानाधिकारी सरोज चौधरी, नसीराबाद सदर थानाधिकारी अशोक बिश्नोई और मांगलियावास थाना प्रभारी श्रवण चौधरी ने जाब्ते के साथ पहुंचे और आते ही उन्होंने मोर्चा संभाला। हालांकि मांगलियावास पुलिस की बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लापरवाह लोग अपनी जान-माल की परवाह किए बगैर सुलगते टैंकर के बिल्कुल करीब से दुपहिया वाहनों पर गुजरते रहे। इससे दोनों तरफ डेढ़ से दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।
आग लगते ही टैंकर ड्राइवर और खलासी ने तुरंत वाहन पार्क कर बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टैंकर गुजरात से अजमेर आ रहा था। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
-

10 लाख का मुफ्त इलाज देने वाला पहला सूबा बना Punjab, संत सीचेवाल बोले- दूसरे राज्यों में भी शुरू हो योजना, देखें वीडियो
नई दिल्लीः राज्यसभा की बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इसी बीच पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा भी सामने आया। पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने संसद में पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी।
सांसद सीचेवाल ने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के लिए 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। यह पहल न केवल पंजाब के नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि देश में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करती है। सांसद ने यह भी कहा कि पंजाब इस मामले में देश का पहला राज्य है जो इतनी बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना लागू कर रहा है। उनका मानना है कि अन्य राज्यों को भी इस दिशा में कदम उठाने चाहिए, ताकि पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती बढ़ सके और आम जनता को गंभीर बीमारियों में वित्तीय सुरक्षा मिल सके।
सीचेवाल ने इस योजना के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह केवल एक स्वास्थ्य योजना नहीं, बल्कि लोगों की जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने केंद्र और अन्य राज्यों से भी अपील की कि वे इस तरह की पहल को अपनाएं और देश में समान स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करें।
-

Punjab News: Hospital में महिला को थप्पड़ मारने के मामले में स्वाथ्य मंत्री ने लिया कड़ा संज्ञान, कर्मचारी निलंबित, देखें वीडियो
पटियालाः शहर के माता कौशल्या अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़ी एक महिला को थप्पड़ मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने वीरवार सुबह करीब 9 बजे अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री सीधे अस्पताल की ओपीडी विभाग में पहुंचे, जहां उन्होंने पर्ची काउंटर पर खड़ी महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। महिलाओं ने लंबी कतार, अव्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर शिकायतें भी रखीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने महिला को थप्पड़ मारने वाले कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की लापरवाही और दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारी की हरकत से महिला या उसके बच्चे को गंभीर चोट लग सकती थी, जो अत्यंत चिंताजनक है। स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले की जांच के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। अस्पताल प्रशासन को निर्देश देते हुए उन्होंने व्यवस्था सुधारने, पर्ची काउंटर पर भीड़ प्रबंधन बेहतर करने और मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा।
-

भूकंप से कांपी Indonesia की धरती, प्रशासन ने जारी किया सुनामी का Alert, देखें वीडियो
नई दिल्ली: भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया की धरती एक बार फिर कांप उठी है। देश के पूर्वी हिस्से में टेऩेंट शहर के पास गुरुवार को तड़के तेज झटके महसूस हुए हैं। भूकंप के झटके महूसस करते हुए दहशत में आए स्थानीय लोग अपने घरों और दफ्तरों से निकल आए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता 7.4 तीव्रता मापी। भूकंप के बाद प्रशासन ने सुनामी का अलर्ट जारी किया है।खतरनाक सुनामी का किया गया है अलर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने यह बताया है कि आज सुबह इंडोनेशियाई जलक्षेत्र में आए भूकंप से सुनामी की लहरें उठी जिसमें से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई घर और इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई है। अमेरिका भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS)के अनुसार, 7.4 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र मोलुक्का सागर में 35 किलोमीटर (22 मील) की गहराई पर था। अमेरिकी मॉनिटरिंग सेंटर ने भूकंप केंद्र से 1 हजार किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी कर दी है।लोगों के कहा बरतें सावधानी
इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि उत्तरी सुलावेसी के मिनाहासा जिले में एक 70 साल महिला की मौत हो चुकी है। एक अन्य निवासी घायल भी हो गया है। आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने लोगों से अपील की है कि जब तक अधिकारी आधिकारिक तौर पर स्थिति सामान्य घोषित न करें। तब तक वो समुद्र तटों से तटीस क्षेत्रों में वापिस न लौटें। मुख्य भूकंप के बाद कम से कम दो झटके महसूस हुए हैं। दोनों ही समुद्र तट से दूर थे। बता दें कि इंडोनेशिया 28 करोड़ से ज्यादा लोगों का एक विशाल द्वीपसमूह है। यह प्रमुख भूकंपीय फॉल्ट पर स्थित है। यह अक्सर भूकंपों और ज्वालामुखी विस्फोटों से प्रभावित होता रहता है। 2018 में सुलावेसी में आए भूकंप और सुनामी के बाद इंडोनेशिया में सबसे खतरनाक घटना थी। इसमें 4,300 से अधिक लोग मारे गए थे। 2004 में हिंद महासागर में आए एक शक्तिशाली भूकंप के चलते सुनामी आई जिसमें एक दर्जन देशों में 230,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। -

Jalandhar News: इस इलाके में सांसद चन्नी ने बनाया नया घर, पाठ के बाद करेंगे गृह प्रवेश, देखें वीडियो
जालंधरः सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर के गांव खजूरला में अपना घर बना लिया है। चन्नी ने घर में पाठ रखा है और वह पाठ के भोग के साथ ही घर में गृह प्रवेश होंगे।
चन्नी ने लोगों के साथ किया अपना वादा पूरा किया है। चुनाव के दौरान उन्होंने वादा किया था कि वह सिर्फ वोट लेने नहीं आए, बल्कि जालंधर के पक्के निवासी बनकर यहां के लोगों की सेवा करेंगे। इसी वादे को निभाते हुए उन्होंने जालंधर में अपना नया घर तैयार कर लिया है। जहां अब वह पक्के तौर पर रहेंगे। इस नए घर की निचली मंजिल पर एक बड़ा ऑफिस बनाया गया है ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को मिलने में कोई दिक्कत न आए। ऊपरी मंजिल पर उनका बेडरूम है। चन्नी पहले किराए के फ्लैट में रह रहे थे, जहां आम लोगों का आना-जाना थोड़ा मुश्किल था, पर अब जीटी रोड के नजदीक इस घर में कोई भी आसानी से पहुंच सकता है, क्योंकि खजूरला को साथ लगते नकोदर, फिल्लौर और गोराया जैसे इलाकों के लोगों के लिए भी यह घर नजदीक होगा और अब वह संसद के सेशन के दिनों को छोड़कर अपना ज्यादातर समय चन्नी परिवार के साथ यहां ही बिताएंगे।
चन्नी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी जालंधर के गांव खजूरला का चुनाव किया गया है। ये गांव रोड कनेक्टेड होने के साथ कैंटोनमेंट के पास है। हाईवे से कनेक्ट भी है जिसके चलते उन्होंने यह इलाका चुना है। वहीं इससे अब जालंधर विधानसभा चुनाव का कैंप बनना शुरू हो गया है। इससे पहले सीएम भगवंत मान ने भी ओल्ड बारादरी में अपना घर लिया है। भाजपा के बड़े नेताओं के पहले से ही जालंधर में घर हैं। इस लिहाज से अब जालंधर को ओर अहमियत से देखा जा रहा है।
-

Canada के गुरुद्वारा साहिब में कमेटी कंट्रोल को लेकर झड़प, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो
सरीः कनाडा के सरी शहर के गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में कमेटी कंट्रोल को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। खालिस्तानी गुट ने बुजुर्गों द्वारा चलाई जा रही सोसायटी पर कब्जा करने की कोशिश की, जिससे धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें गुरुद्वारे के हॉल में भीड़ और हिंसा दिख रही है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 30 मार्च का है। गुरुद्वारे में बुजुर्ग कमेटी के सदस्यों के बीच बैठक चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने बैनर लगाकर कमेटी पर कब्जा करने की कोशिश की। संगत ने इसका विरोध किया तो माहौल बिगड़ गया। लोग धक्का-मुक्की करने लगे और बात हाथापाई तक पहुंच गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
यह गुरुद्वारा खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर से जुड़ा माना जाता है, जिसकी 2023 में यहीं की पार्किंग में हत्या हो गई थी। उसके बाद से यहां कमेटी कंट्रोल को लेकर तनाव बना हुआ है। गुरुद्वारा साहिब के कंट्रोल को लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं। खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इस वजह से सरी में रहने वाले सिख खालिस्तान समर्थकों का विरोध करने लगे हैं।
दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो गुरुनानक सिख गुरुद्वारा सरी बीसी के अंदर हॉल का है। यह वीडियो 88 सेकंड का है और इसमें कुछ लोग आकर हल्ला करते हुए दिखाई दे रहे हैं और बाद में एक दूसरे के साथ हाथपाई तक होने लगती है।
यह हमारा गुरुद्वारा है, तुम कौन हो: गुरुद्वारे के बड़े हॉल में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हैं। माहौल तनावपूर्ण है। कुछ लोग खड़े हैं, कुछ बैठे हैं। अचानक शोर बढ़ता है। लोग एक-दूसरे की तरफ बढ़ने लगते हैं। वहीं भीड़ में से बुजुर्ग कमेटी के लोग कहते हैं कि यह हमारा गुरुद्वारा है तुम कौन हो। गुरुद्वारा साहिब में बुजुर्ग कमेटी की मीटिंग चल रही थी, इसी दौरान खालिस्तान समर्थकों ने वहां अपना बैनर लगाना शुरू कर दिया। जिस पर बुजुर्ग कमेटी के सदस्यों ने कहा कि बैनर हटाओ कब्जा होने नहीं देंगे। उसके बाद अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई। लोग चीखने चिल्लाने लगे।सोशल मीडिया पर गुरुद्वारा साहिब के अंदर हो रही लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों गुटों के समर्थक अपने-अपने हिसाब से इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं। बुजुर्ग कमेटी वाले खालिस्तान समर्थकों पर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा करने के आरोप लगा रहे हैं जबकि खालिस्तान समर्थक बुजुर्ग कमेटी के सदस्यों को भारत का एजेंट बता रहे हैं।
