Blog

  •  श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलटा , 9 श्रद्धालू घायल, एक पीज़ीआई रैफर

     श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलटा , 9 श्रद्धालू घायल, एक पीज़ीआई रैफर

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला ऊना में धार्मिक स्थान पीरनिगाह के पास बाबा बालक नाथ से दर्शन कर वापिस लौट रहा श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली  हादसे का शिकार हो गई और पलट गई ।जिस कारण  ट्रैक्टर पर सवार 9 के करीब श्रद्धालुओं को चोटे आई हैं जिन्हें तुरंत इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है जहां पर एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ इलाज के लिए रेफर किया गया है । श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर से माथा टेककर वापस नैना देवी आनंदपुर साहिब को जा रहे थे और पीर निगाह के पास इनका ट्रैक्टर ट्राली अचानक पलट गया ।यह सभी श्रद्धालु हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव मुरथल के रहने वाले हैं घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज जारी है ।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घायलों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार ट्रैक्टर में 30 के करीब श्रद्धालु सवार थे।
  • Tennis के दिग्गज खिलाड़ी हुए BJP में शामिल, चुनावों से पहले बड़ा फेरबदल

    Tennis के दिग्गज खिलाड़ी हुए BJP में शामिल, चुनावों से पहले बड़ा फेरबदल

    नई दिल्ली: भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने मंगलवार 31 मार्च को औपचारिक रुप से भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले यह एक बहुत ही जरुरी घटनाक्रम माना जा रहा है। कोलकाता में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मीडिया की मुलाकात के दौरान इस कदम की काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थी। लिएंडर पेस के बीजेपी ज्वाइन करने की टाइमिंग काफी जरुरी है। पेस के लिए पार्टी की राजनीति कोई नई बात नहीं है। साल 2021 में वह पहले भी तृणामूल कांग्रेस से जुड़ चुके है। 2022 में गोवा विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने टीएमसी के जरिए जोर-शोर से प्रचार किया था हालांकि उन्होंने खुद कोई चुनाव नहीं लड़ा था।

    पार्टी ज्वाइन करने के बाद बोले लिएंडर

    बीजेपी का दामन थामने के बाद लिएंडर पेस ने कहा कि – मेरी मां बंगाली है और उनका जन्म बंगला में हुआ है। उनके समय में खेलों के लिए बुनियादी ढांचा नही था और आज भी बंगाल और तमिलनाडु में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो सकता है। बच्चों को मजबूत और प्रेरित करने की जरुरत है। बच्चों को सश्कत और प्रेरित करने की जरुरत है। उसके साथ ही उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि टेनिस में आर्यना सबालेंका और कार्लोस अस्पताल को बराबर ईनाम राशि मिलती है।

    चुनावी नतीजों में कितना असर होगा?

    लिएंडर पेस आने वाले चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन भगवा खेमे में उनके जंग से बंगाल की सियासत में हलचल मच गई है। यह ऐसा राज्य है जहां मशहूर हस्तियों के समर्थन का चुनावी नतीजों पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। अब तो यह देखने वाली बात होगी कि लिएंडर के बीजेपी में शामिल होने से चुनावी नतीजों में क्या असर आता है। किरण रिजिजू ने कहा कि – लेजेंडरी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का बीजेपी में शामिल होना एक बिल्कुल ऐतिहासिक दिन है। जब वो कॉलेज में थे तब ओलंपकि भारत का नाम मेडल लिस्ट में नहीं आता था लेकिन पहली बार लिएंडर पेस ने देश का नाम ओलंपिक में दर्ज करवाया है। अब पेस बीजेपी के प्लेटफॉर्म से देश की सेवा करेंगे।

    आखिर कौन है लिएंडर पेस

    लिएंडर पेस भारतीय टेनिस के इतिहास के सबसे ज्यादा सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कई डेविस कप अभियानों में अहम भूमिका निभाई है। उनका मानना है कि अब आगे बढ़कर इस खेल के भविष्य को संवारने का समय आ गया है। इसके लिए भारत में उभरती हुई युवा प्रतिभाओं को निखारना और खेल से दूर हो चुके पुराने खिलाड़ियों को वापिस खेल से जोड़ना जरुरी है।  
  • Punjab News: कांग्रेस नेता के बेटे की मौत के मामले में 3 बिल्डरों के खिलाफ Look Out Notice जारी

    Punjab News: कांग्रेस नेता के बेटे की मौत के मामले में 3 बिल्डरों के खिलाफ Look Out Notice जारी

    बठिंडाः कांग्रेसी नेता के बेटे की दो दिन पहले खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में कांग्रेस नेता के बेटे ने बिल्डरों से करोड़ों रुपए ना देने के आरोप लगाए थे। वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 बिल्डरों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने 3 बिल्डरों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर दिया गया है, ताकि वे देश छोड़कर फरार न हो सकें। थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने यह मामला परमिंदर कौर पत्नी स्वर्गीय सुखराज सिंह नत्त के बयानों के आधार पर दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बेटे दविंदर पाल सिंह ने आरोपियों को 55 लाख रुपये ब्याज पर दिए थे। जब पैसे वापस मांगे गए, तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और अंत रकम लौटाने से इनकार कर दिया। परिवार के अनुसार यह आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव इतना बढ़ गया कि दविंदर पाल सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

    पुलिस का कहना हैकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं और लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही हैं। मामले में नामजद आरोपी में बिंदरपाल मित्तल, उनके बेटे प्रतीक मित्तल और भरत मित्तल शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के फरार होने की आशंका को देखते हुए एलओसी जारी करना जरूरी कदम था। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से तीनों आरोपी फोन बंद कर भूमिगत हो गए हैं। इससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

    हालांकि पुलिस का दावा है कि तकनीकी और मानवीय संसाधनों के जरिए जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पूरे मामले में मृतक द्वारा छोड़ा गया सुसाइड नोट और करीब 8 मिनट 45 सेकंड का वीडियो जांच का सबसे अहम आधार बन गया है। वीडियो में मृतक ने साफ तौर पर बिल्डर परिवार को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इन्हीं सबूतों के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मामला सिर्फ 55 लाख रुपये तक सीमित नहीं था। मृतक ने अपने वीडियो और सुसाइड नोट में दावा किया कि बिल्डरों पर उसका लगभग 5.5 करोड़ रुपये बकाया था।

    इतना ही नहीं, उसने अपने दोस्तों और परिचितों से भी 6-7 करोड़ रुपये निवेश के रूप में उक्त फर्म में लगवाए थे। वीडियो में मृतक ने भावुक होकर कहा कि उसने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई, पिता की जमीन बेचकर मिले पैसे, बीमा की राशि और घर की बचत तक इन बिल्डरों को दे दी, लेकिन अब वे पैसे लौटाने से मुकर रहे हैं। उसने इसे अपने साथ हुआ “सबसे बड़ा धोखा” बताया था। घटना के बाद बठिंडा में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। मृतक के परिवार और समर्थकों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर आवाज उठाई है। लोगों में बिल्डर लाबी के खिलाफ नाराजगी भी देखी जा रही है। कई सामाजिक संगठनों ने भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: CM Mann बोले-अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस, 508 हाई-टेक वाहनों को दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann बोले-अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस, 508 हाई-टेक वाहनों को दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी स्थित लड्डा कोठी में आयोजित समारोह के दौरान 508 हाई-टेक वाहनों को हरी झंडी दी। ऐसे में पंजाब पुलिस को 508 क्विक रिस्पांस वाहन नए दिए गए। इस अवसर पर डीजीपी गौरव यादव सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हर राज्य की तरक्की में पुलिस प्रशासन का अहम योगदान रहता है, क्योंकि जिस राज्य की पुलिस चौकस, चुस्त-दुरुस्त व तकनीकी तौर पर मजबूत है। उन्होंने कहा कि क्राइम पर नकेल कसने के लिए सरकार ने डायल 112 प्रोजेक्ट को और मजबूत किया है।

    उन्होंने बताया कि अब 112 नंबर डायल करने पर पुलिस 6 से 7 मिनट के भीतर पीड़ित तक पहुंच सकेगी, जबकि पहले यह समय 12 से 13 मिनट तक लग जाता था। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए यह इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल शामिल किए गए हैं। ये सभी वाहन राज्य के 28 पुलिस जिलों में तैनात किए जाएंगे। इससे पहले सरकार सभी थानों के एसएचओ को नई गाड़ियां दे चुकी है, वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के लिए भी वाहन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस के मुताबिक, सभी वाहन मोबाइल डेटा टर्मिनल और स्मार्टफोन से लैस होंगे।

    इसके अलावा इनमें डैश कैमरा, वायरलेस सिस्टम, जीपीएस ट्रैकर समेत कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं भी मौजूद होंगी। इससे लोगों का फायदा होगा। वाहन तुरंत लोगों तक पहुंच पाएंगे। इससे आरोप प्रत्यारोप की भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार ने लगभग 327 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब पुलिस के वाहन बेड़े को अपग्रेड किया है। आधुनिक तकनीक से लैस इन वाहनों से पुलिस की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उन्होंने वादा किया था कि पंजाब पुलिस को देश की बेहतरीन पुलिस बलों में शामिल किया जाएगा। इसी संकल्प के तहत पुलिस को आधुनिक संसाधन, बेहतर प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

  • त्रिशूलिया घाट के पास Railing से टकराता निकला ट्रक, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    त्रिशूलिया घाट के पास Railing से टकराता निकला ट्रक, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    गुजरातः बनासकांठा में अंबाजी और दंता के बीच त्रिशूलिया घाट के पास ट्रक के बेकाबू होने की घटना सामने आई है। जहां रेलिंग के साथ ट्रक घसीटता हुआ कुछ मीटर दूरी पर चला गया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। रेलिंग की वजह से चालक की जान बच गई, हालांकि ट्रक का पिछला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे लगी मजबूत रेलिंग से ट्रक टकराता हुआ बेकाबू हो गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हादसे में रेलिंग की वजह से ही ट्रक पलटने से बच गया और खाई में गिरने से भी भच गया। अगर सड़क किनारे रेलिंग मजबूत ना होती तो ट्रक पलटकर खाई में गिर सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और ट्रक का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वीडियो में देखा जा सकता हैकि ट्रक रूकने के दौरान तुरंत चालक और कंडक्टर ट्रक से बाहर निकले और दूर खड़े हो गए। वहीं ट्रक टकराने के बाद धूल मिट्टी के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। बता देंकि इस खतरनाक मोड़ पर पहले भी कई बार सड़क हादसों की घटनाएं हो चुकी है।
  • Jalandhar News: ईरान-इजरायल युद्ध का असर ! दामों में बढ़ौतरी के बाद मंडी में पसरा सन्नाटा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ईरान-इजरायल युद्ध का असर ! दामों में बढ़ौतरी के बाद मंडी में पसरा सन्नाटा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर भारत पर देखने को मिल रहा है। वहीं इस युद्ध के कारण बासमती चावल व्यापार को भारी झटका लगा है। इस कारण शिपमेंट बाधित हो रहे हैं, माल ढुलाई की लागत बढ़ रही है। मामले की जानकारी देते हुए मंडी फेंटनगंज के व्यापारी दविंदर बहल ने बताया कि व्यापारियों पर युद्ध का असर देखने को मिल रहा है। इंडस्ट्री को डीजल की दिक्कत आने के कारण काम कम हो गया है। वहीं लेबर भी इंडस्ट्री में कम हो रही है और गैस की भी कमी है। इसी के साथ दालों के दामों में भी 10 रुपए प्रति किलों बढ़ौतरी देखने को मिली है। बासमती चावल के दामों में बढ़ौतरी देखने को मिली है। ऐसे में मंडी में ग्राहक नहीं है और मंडी में सन्नाटा पसरा हुआ है। उन्होंने कहा कि ढुलाई में भी 100 तक का असर देखने को मिला है।

    हालांकि पंजाब में पेट्रोल-डीजल लोगों को पर्याप्त मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से गैस को लेकर पैनिक ना होने की अपील की है। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। ऐसे में जल्द हालात काबू पर होने की संभावना है। वहीं मंडी फेंटनगंज में चावल एसोसिएशन के प्रधान नरेश मित्तल ने बताया कि युद्ध के कारण अभी कमी नहीं देखने को मिली है। वहीं दामों में बढ़ौतरी को लेकर युद्ध के कारण कोई बदलाव भी नहीं देखने को मिला है। मंडी में महीने से अधिक का स्टॉक पर्याप्त है। किसी भी चावल पर अभी कोई असर देखने को नहीं मिला है। युद्ध को लेकर खाने-पीने पर कोई असर नहीं है।

    व्यापारी विकास कुमार ने बताया कि पंजाब में बासमती चावल का असर खास नहीं देखने को मिला है। हालांकि यूपी, बिहार में लोडिंग को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहां पर भी पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर ढुलाई में परेशानी हो रही है। ऐसे में पंजाब में अभी तक कोई बढ़ौतरी नहीं हुई है। 50,000 मीट्रिक टन की गिरावट को लेकर व्यापारी ने कहा कि युद्ध के कारण माल विदेश में नहीं जा रहा और समुद्र के पास तट पर भी फंसा हुआ है। व्यापारी की कहना है कि ढुलाई की लागत में अभी लोग पैनिक नहीं हो रहे है और ना ही चावल को लेकर कोई खास डिमांड बढ़ी है। व्यापारी ने कहा कि यूपी,बिहार, बंगाल सहित अन्य राज्यों में ढुलाई में दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है और 3 से 4 दिन तक ट्रक सड़कों पर तेल की कमी के कारण खड़े है। लोगों को पैनिक ना होने की अपील की गई है।

     

  • Jalandhar News: संदिग्ध हालातों में युवक की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध हालातों में युवक की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के रोड मोहल्ला में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक आंखों की दवाई लेने के लिए घर से भार्गव कैंप मोहल्ले में गया था, लेकिन उसकी शहनाई पैलेस के पास संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार के आरोप है कि उसके बेटे के मारा गया है, जबकि पुलिस को प्राथमिक जांच में उसे एक्सीडेंट से जुड़ा मामला मान रही है। मृतक की पहचान रोड मोहल्ला के रहने वाले 35 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।

    मृतक के बड़े भाई प्रकाश ने बताया कि विकास शनिवार शाम को आँखों की दवाई और चश्मा लेने के लिए घर से भार्गव कैंप इलाके में गया था लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा। उन्होंने देर रात उसे कई जगहों पर ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। प्रकाश ने बताया कि सुबह उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो देखी, जिसमें उसका भाई सड़क पर खून से लथपथ गिरा हुआ था, जिसके बाद में संबंधित थाने में पहुँचे तो पुलिस ने उन्हें बताया कि सड़क हादसे ने उनके भाई की जान ली है। परिवार ने संदेह जताया है कि उन्हें लग रहा है कि उनके भाई के साथ लूटपाट की गई है और लूटपाट के दौरान किसी ने उसे मारा है।

    वहीं थाना 5 के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें परिवार की ओर से बेटे के लापता होने की शिकायत दी गई थी और देर रात उनकी ड्यूटी अफसर को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली की शहनाई पैलेस के पास एक युवक गंभीर हालत में खून से लथपथ होकर गिरा हुआ है। जिसके बाद उनकी टीम ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहाँ उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जाँच में मौत के कारण एक्सीडेंट लग रहा है। उनकी टीम मामले की जाँच में जुटी हुई है। परिवार को बयान देने के लिए दो बार थाने में बुलाया गया है लेकिन थाने में नहीं पहुँचे। वह परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।

  • Punjab News: 2 गुटों में हुई झड़प, दिनदहाड़े चले लाठी-डंडे और पत्थर

    Punjab News: 2 गुटों में हुई झड़प, दिनदहाड़े चले लाठी-डंडे और पत्थर

    मोहालीः जिले के खरड़ के झुग्गियां गांव में दिनदहाड़े लाठी-डंडे और पत्थर चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही दो गुट आपसी रंजिश में भिड़ गए। जहां एक परिवार ने दूसरे परिवार पर गुंडागर्दी और मारपीट के आरोप लगाए है। आरोप है कि सरेआम लाठी डंडों से हमला करके परिवारिक मेंबरों को घायल कर दिया गया। इस मामले में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले में 4 लोगों के खिलाफ बायनेम और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि अभी तक पूरे मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष हाथों में डंडे पत्थर लिए एक दूसरे पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसमें बुजुर्ग समेत उनके बेटे और परिवारिक मेंबरों को काफी चोट आई है।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प को लेकर परिवार ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प को लेकर परिवार ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के टिब्बा रोड़ पर स्थित 2 पक्षों में दीपावली की रात विवाद हुआ था। इस मामले में कार्यकर्ता पर मारपीट के आरोप लगे थे और पुलिस ने 3 लोगों पर मामला दर्ज किया था। वहीं अब पुलिस ने दूसरे पक्ष के बयानों पर उक्त लोगों पर भी मामला दर्ज किया है। इस घटना को लेकर आज लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि रंजीत गुप्ता के परिवार पर धक्केशाही की जा रही है। व्यक्ति ने कहा कि रंजीत गुप्ता के घर पर 18 लोगों द्वारा हमला किया गया। इस मामले में 2 से 3 महीने के बाद पुलिस द्वारा क्रॉस पर्चा दर्ज किया गया था। व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। मामले को लेकर निष्पक्ष जांच करने की अपील की गई है।

    उन्होंने कहा कि परिवार से उनके द्वारा बातचीत की जा रही है। पर्चे में दर्ज ना किए जाने वाले हमालवारों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करके उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं व्यक्ति ने कहाकि 12 से 14 व्यक्तियों द्वारा दीपावली की रात हमला किया गया, उसके बाद विश्कर्मा डे के दिन दोबारा से फैक्टरी में घुसकर हमला किया। व्यक्ति ने सुक्खा, नुकुल, राजकुमार, गोपी सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाए है। व्यक्ति ने कहा कि घटना स्थल की उनके पास सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। प्रिंयका गुप्ता ने कहा कि आत्मा कालोनी की वह रहने वाली है। पीड़िता ने कहा कि 5 से 6 महीने हो गए है कि घटना को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मामले में अब उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। परिवार की मांग है कि उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर रद्द की जाए और उक्त हमलावारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    राम सूरत ने कहाकि उसे नाजायज फंसाया गया और पुलिस उन्हें 16 नंवबर को उठाकर ले गई और 4 दिन थाने में उन्हें रखा गया और उसे जेल भेज दिया गया। व्यक्ति ने कहा कि वह घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाने के लिए गए थे। इस मामले को जमानत पर रिहा होकर वापिस आया है। व्यक्ति ने कहा कि अब उसे समझौता ना करवाने को लेकर धमकियां मिल रही है। राम सूरत ने कहाकि मामले में उसका कोई लेना-देना नहीं है और ना ही वह किसी को समझौता ना करने से लिए दवाब बना रहा है। ऐसे में राम सूरत ने इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। ऐसे में दोबारा से मामले की जांच की जाएगी और बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: लोगों का आरोप, इलाके में हो रही अवैध माइनिंग, मिली धमकियां, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों का आरोप, इलाके में हो रही अवैध माइनिंग, मिली धमकियां, देखें वीडियो

    कपूरथला: गांव चक्क कोटला में सेम नाले में देर रात हो रही अवैध खदान का मामला अब और गंभीर हो गया। दरअसल, इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में भारी मशीनरी के साथ मिट्टी और रेत की खुदाई दिखाई दे रही है। इस मामले ने गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा और चिंता बढ़ा दी है।

    स्थानीय लोगों का दावा है कि जब उन्होंने इस अवैध खदान का विरोध किया तो उन्हें गंभीर धमकियां दी गईं। इससे गांव में डर का माहौल बन गया है। गांववासियों ने प्रशासन और पुलिस से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा संघर्ष करेंगे। फिलहाल प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।