दिल्ली-अमृतसर एयरपोर्ट पर 30 से ज्यादा फ्लाइट लेट, जाने वजह

नई दिल्ली : घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम देखी जा रही है। कोहरे की वजह से गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। बढ़ती ठंड और घने कोहरे से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिख रहे है। दिल्ली, पंजाब और यूपी समेत देश के कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा पड़ रहा है। इसकी वजह से रेल, सड़क से लेकर हवाई यातायात पर असर पड़ा है। सड़कों पर जहां वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं तो वहीं कई ट्रेनें लेट हैं। जबकि कई फ्लाइट सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

घने कोहरे की वजह से दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों के एयरपोर्ट पर उड़ानें लेट हैं।  दिल्ली एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण हवाईअड्डे पर अंतरराष्ट्रीय सहित लगभग 30 उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है। इसकी वजह से कड़ाके की ठंड में यात्रियों को फ्लाइट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, आज सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पर 50 मीटर की विज़िबिलिटी दर्ज की गई। लखनऊ और पालम हवाई अड्डों पर वर्तमान दृश्यता क्रमशः 800 और 1000 मीटर है और अगले 6 घंटों के दौरान 500 मीटर और उससे नीचे गिरने की संभावना है।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...