Breaking Newsमां ने डेढ़ साल की बच्ची को छत से फेंका, लगाई छलांग,...

मां ने डेढ़ साल की बच्ची को छत से फेंका, लगाई छलांग, मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सीवान : गत रात एक महिला ने अपनी मासूम बच्ची को छत से फेंक दिया और फिर खुद भी कूद गई। घटना में बच्ची की मौत हो गई। उसकी उम्र सिर्फ 1 साल 9 महीने थी। वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान सैदपुरा गांव निवासी अजित कुमार की पत्नी सुमन देवी है। बच्ची का नाम अन्वी कुमारी था। महिला के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने ही उसे छत से धक्का दिया है। वहीं पति का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

उसने पहले भी कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया की सबका बयान लिया गया है। इसके आगे जांच पूरा होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना गोरेया कोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव की है। मृतका की बहन बिंदु देवी ने बताया कि सुमन अपने सास ससुर, पति सबसे परेशान थी। अपनी बहू के साथ ससुराल वाले अच्छा व्यवहार नहीं करते थे।

सुमन की बहन बिन्दु देवी ने आरोप लगाया की सुमन के देवर ने उसको और बच्ची को छत से धकेल दिया। महिला के पति अजित कुमार ने अपने ससुराल वालों के आरोपों का गलत बताया है। पति का कहना है कि उसके और उसके परिवार वालों पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। पति अजित कुमार ने बताया कि इससे पहले भी उसने कई बार आत्महत्या की कोशिश की थी। कई बार धारदार हथियार से अपने हाथ और गला भी काटने की कोशिश कर चुकी है। अजित ने कहा कि घटना वाले दिन उसका भाई घर पर था ही नहीं। वह मां को लेकर छपरा गया था। इस दौरान सुमन छत पर चढ़कर पहले बच्ची को फेंक दिया और फिर कूद गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...