JalandharJalandhar में वेश बदलकर रह रहे 2 तस्करों को MP Police ने...

Jalandhar में वेश बदलकर रह रहे 2 तस्करों को MP Police ने Filmy Style में किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरोपियों को पकड़ने के लिए SHO बना रिक्शा चालक, दूसरा कर्मी बेचता रहा गन्ने का रस

जालंधर, ENS: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की पुलिस ने जालंधर से 2 हथियार तस्करों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों को पकड़ने के लिए फिल्मी अंदाज अपनाया। दरअसल, थाना जैतापुर प्रभारी और उनकी टीम ने जालंधर के शाहकोट में एक सप्ताह तक वेश बदलकर निगरानी की। जिसके बाद आखिरकार 2 फरार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी रिक्शा चालक बना तो दूसरा गन्ने का रस बेचता नजर आया। दरअसल, 30 मई को खरगोन पुलिस ने 2 हथियार तस्कर वीरपाल सिंह और जगविंदर सिंह को अवैध देसी पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। लेकिन उसी रात दोनों आरोपी थाना जैतापुर से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी आगरा-मुंबई हाईवे से होते हुए पंजाब पासिंग ट्रक में बैठकर फरार हुए थे। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम जालंधर पहुंची। एक टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तलाश शुरू की, जबकि दूसरी टीम ने वेश बदलकर आरोपियों की रेकी शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने खुद रिक्शा चलाकर इलाके की निगरानी की, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी गन्ने का रस बेचता रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...