Chandigarhआज शादी के बंधन में बधेंगे सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति...

आज शादी के बंधन में बधेंगे सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रविवार को राजस्थान में शादी के बंधन में बधेंगे। वह उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेंगे। समारोह में शामिल होने के लिए वीआईपी मेहमान पहुंचना शुरू हो गए हैं। एयरपोर्ट पर मेहमानों का बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा में शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी उदयपुर पहुंचे। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अभिनेत्री भाग्यश्री समारोह में पहुंच गए। शादी के लिए पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

बता दें कि शनिवार सुबह चूड़ा सेरेमनी हुई। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। इसके बाद मेहमानों के सम्मान में दोपहर का भोजन आयोजित किया गया जबकि रात को 90 के दशक की थीम पार्टी की भी योजना बनाई गई है। इसमें राघव और परिणीति के परिजन भी शामिल हुए। यह जोड़ा अपनी रिस्पेशन पार्टी चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित करेगा। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इनका कार्ड वायरल हुआ था।
परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए फिल्म जगत के तमाम सितारे पहुंचेंगे। इनमें अभिनेत्री आमना शरीफ के भी शादी समारोह में पहुंचने की जानकारी है। तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा भी उदयपुर कार्यक्रम स्थल पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर, करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी जल्द उदयपुर पहुंचने वाले हैं। खबर है कि खेल जगत की दिग्गज हस्ती टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी कल उदयपुर पहुंच सकती हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...