Breaking Newsहत्या का मामला CCTV में हुआ कैद, 5 गिरफ्तार

हत्या का मामला CCTV में हुआ कैद, 5 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिलासपुर: सरकंडा इलाके में युवक की पीट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों पर आरोप है कि सभी ने मिलकर युवक को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई. मारपीट की घटना में दूसरे शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हत्या की वारदात में शामिल पांचों लोगों को पकड़ लिया गया है. पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतक युवक पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लू के साथ जा रहा था। रास्ते में निर्माण कार्य का मलाब बिखरा बड़ा था। पंकज और उसके दोस्त ने वहां काम कर रहे लोगों से कहा कि वो मलबा किनारे कर लें। मलबे को हटाने और उसे किनारे करने की बाद वहां मौजूद लोगों को नागवार गुजरी।

आरोप है कि हत्या करने वाले पांचों ने दोनों युवकों से विवाद शुरु कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि पांचों लोगों ने मिलकर लाठी डंडे और पत्थरों से पीटकर दोनों को लहुलूहान कर दिया। पिटाई की वारदात में जहां पंकज उपाध्याय की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं कल्लू की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या की वारदात दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरु कर दिया। कोतवाली पुलिस को इसी बीच सूचना मिली की हत्यारे एक जगह पर छिपे है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि सड़क किनारे रखे मलबे को हटाने पर विवाद हुआ था। पुलिस को कोशिश है कि पिटाई की वारदात में घायल युवक कल्लू का बयान दर्ज किया जाए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...