Amritsarनकोदर डबल मर्डर केस मामला: चार शूटर गिरफ्तार, पुलिस जल्द कर सकती...

नकोदर डबल मर्डर केस मामला: चार शूटर गिरफ्तार, पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण: पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और बठिंडा सीआईए ने जालंधर के नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला और उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही मनदीप सिंह की हत्या में शामिल चार शूटरों अमरीक सिंह, साजन सिंह, ठाकुर सिंह और अमन विर्क को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य शूटर अमरीक सिंह और साजन सिंह को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया जबकि ठाकुर सिंह और अमन विर्क को बठिंडा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। बता दें कि सात दिसंबर को टिम्मी चावला और उसकी सुरक्षा में तैनात सिपाही मनदीप सिंह की हत्या के बाद जालंधर सीआईए और एजीटीएफ समेत ओकू की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई थीं। सबसे पहले बठिंडा से तीन शूटर दीप, विशु और जसकरण सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने लखवीर सिंह नामक आरोपी को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। आरोपी लखबीर के नाम पर शूटर अमरीक मोबाइल चला रहा था और उसी के खाते में अमेरिका से दो लाख रुपये मंगवाए थे।

पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और बठिंडा सीआईए ने जालंधर के नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला और उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही मनदीप सिंह की हत्या में शामिल चार शूटरों अमरीक सिंह, साजन सिंह, ठाकुर सिंह और अमन विर्क को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य शूटर अमरीक सिंह और साजन सिंह को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया जबकि ठाकुर सिंह और अमन विर्क को बठिंडा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...