Breaking NewsBJP के वरिष्ठ नेता Lal Krishna Advani से मिलने पहुंचे Narendra Modi,...

BJP के वरिष्ठ नेता Lal Krishna Advani से मिलने पहुंचे Narendra Modi, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को आज संसदीय दल का नेता चुन लिया है। वहीं, एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारत रत्न और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर पहुंचे और मुलाकात की। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद भी लिया।

इसके बाद टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू के प्रमुख नीतीश कुमार जैसे गठबंधन के साथी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें समर्थन देने वाले सांसदों की सूची सौंपेंगे। वहीं, एनडीए नेता सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद राष्ट्रपति भवन से निकले। हालांकि, नरेंद्र मोदी शाम 4.30 के बाद राष्ट्रपति भवन पहुचेंगे। हालांकि, एनडीए संसदीय दल की बैठक में सभी नव-निर्वाचित सांसद शामिल हुए।

एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि मेरे लिए खुशी की बात है कि इतने बड़े समूह को आज मुझे यहां स्वागत करने का अवसर मिला है। जो साथी विजयी होकर आए हैं, वो सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। लेकिन, जिन लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात परिश्रम किया है। इतनी भयंकर गर्मी में हर दल के कार्यकर्ता ने जो पुरुषार्थ और परिश्रम किया है, मैं आज उनको सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं।

इस दौरान एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपकी आशाओं और इच्छाओं को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ूंगा…मेरे लिए यह जन्म सिर्फ और सिर्फ, वन लाइफ वन मिशन है और वो है मेरी भारत माता। यह मिशन है 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए खप जाना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...