Himachalबंगाणा भाजपा कार्यालय में सजा करवा चौथ व्रत पर नारी तू नारायणी...

बंगाणा भाजपा कार्यालय में सजा करवा चौथ व्रत पर नारी तू नारायणी कार्यक्रम ,500 महिलाओं ने लिया भाग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कार्यक्रम में मेंहदी के बाद डीजे की धुन पर थिरकी महिलाएं

भाजपा नेता दविंदर भुट्टो पहुंचे मुख्यतिथि, मंच से हर महिला को मिला सम्मान

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के होटल कर्ण राज में करवाचौथ व्रत पर कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी तू नारायणी कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सुषमा ठाकुर एवं राज्य भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारणी सदस्य संतोष सैनी के साथ कुटलैहड़ विस क्षेत्र की 500 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविन्दर भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की। बही कार्यक्रम में मेंहदी प्रतियोगता के साथ साथ गाने बजाने ओर डीजे का विशेष कार्यक्रम हुआ। और महिलाओं ने पंजाबी गानों पर अपनी थिरकन करके आने वाले करवाचौथ व्रत का स्वागत किया। बहीं मुख्यातिथि दविंदर भुट्टो ने अपनी तरफ से करवाचौथ व्रत की एक एक किट महिलाओं को भी प्रदान की।

महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुषमा ठाकुर,संतोष सैनी आदि सैंकड़ो महिलाओं ने इस नारी तू नारायणी कार्यक्रम के विशेष आयोजन के लिए भाजपा नेता दविंदर भुट्टो का विशेष आभार प्रकट किया। महिलाओं का कहना है। कि यह पहली बार हुआ है। कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में महिलाओं के विशेष व्रत करवाचौथ पर इतना बड़ा महिलाओं का सम्मेलन करवा कर महिलाओं को मान सम्मान दिया है। उसके लिए भाजपा नेता दविंदर भुट्टो का विशेष आभार प्रकट करते हैं।

बही मुख्य तिथि दविंदर भुट्टो ने कहा कि नारी वास्तव में ही नारायणी है। और नारी का सम्मान करना हमारा धर्म है। भुट्टो ने कहा कि यह कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं है। लेकिन कुछ लोग इस कार्यक्रम को भी राजनीति से जोड़कर राजनीतिक रोटियां सेकने का काम करेंगे। भुट्टो ने कहा कि हमने दो माह पूर्व कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर महिला को यह संदेश दिया था। कि इस बार करवाचौथ के महान व्रत पर हम कुटलैहड़ की सभी महिलाओं को सम्मान पूर्वक एक बड़ा सम्मेलन करके उन्हें सम्मान देंगे। और हमें इस बात की खुशी है। कि इस महिला सम्मेलन जिसे नारी तू नारायणी का नाम दिया है।

इसमें कुटलैहड़ के हर परिवार से माताएं बहने पहुंची। और इस कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र मेरा परिवार है। और हमने कभी भी कुटलैहड़ विस क्षेत्र में अपने परिवार से कोई राजनीति नहीं की है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के परिवार के आशीर्वाद से लगातार 22 वर्ष सत्ता की कुर्सी पर काबिज रहा हूं। और सदा कुटलैहड़ के परिवार के सुख दुख में खड़ा रहा हूं। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि जब तक सांस है। तब तक मैं कुटलैहड़ के हर परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। यह मैं आपको बचन देता हूं।

कार्यक्रम के बाद सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। और हर महिला के लिए आने जाने की सुविधा भी भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो की तरफ से की गई थी। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, भाजपा नेता सुदर्शन शर्मा ,उपप्रधान अरुण मनकोटिया, राज्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव सूरम सिंह, ठाकुर अशोक कुमार,रिटायर्ड थाना प्रभारी सुभाष शर्मा, भाजपा नेता श्याम सिंह के अलावा पंचायत प्रधान उपप्रधान एवं सेकंडों की संख्या में मातृशक्ति मौजूद रहे।

जिन महिलाओं को सम्मान का ज्ञान नहीं,मंच से उन्हें भी मिला सम्मान,

बंगाणा भाजपा कार्यालय में हुए करवाचौथ व्रत पर महिला सम्मेलन में कुटलैहड़ विस क्षेत्र की उन परिवारों की महिलाएं भी पहुंची थी। जिन्हे सम्मान का कोई ज्ञान नहीं था। लेकिन जब मंच से भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो द्वारा उन महिलाओं को सम्मान मिला। तो कई महिलाएं भावुक भी देखी गई। और कई महिलाओं की आंखों से आंसू टपकते देखे गए।

आखिर इतने बड़े मंच से जब किसी गरीब को सम्मान मिलता है। तो उस समय स्वाभाविक भावुक क्षण बन जाता है। जिन्हे ठोकरों के अलावा समाज में कुछ नसीब न हुआ हो। और मंच से बड़े स्तर के भाजपा नेता द्वारा सैकड़ों की संख्या में बैठी जनता के बीच जब सम्मान मिलता है। उस समय स्वर्ग का एहसास होते हुए आंखों से आंसू की धारा बहना स्वाभाविक है। और ऐसा ही इस महिला सम्मेलन में देखा गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...