Himachalराजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाा में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाा में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक
 
ऊना/सुशील पंडित :राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में बुधवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार ने की। नरेंद्र कुमार ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमारा देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत विकासशील देश से विकसित देश की राह पर चल पड़ा है। देश की बेटियों की लगभग हर क्षेत्र में हिस्सेदारी है, लेकिन अब भी ऐसे कई परिवार हैं जो बेटियों को जन्म नहीं देना चाहते है, इसलिए उन्हें गर्भ में ही मार देते हैं। देश में बालिका दिवस मनाने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य लड़कियों को सहायता और अलग-अलग तरीके के अवसर प्रदान करना है। राष्ट्रीय बालिका दिवस का महत्व बहुत अधिक है, यह बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के प्रति जागरूक करना है। 

इसके अलावा बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में सभी लोगों को जागरूक करना भी उद्देश्य है। स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा भी बालिकाओं को शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्कूल में बालिका द्वारा पौधा-रोपण भी करवाया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं ने पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर सीडीपीओ कुलदीप सिंह, ईशा, रेखा, मंजूर, नवीन व रोहित सहित स्कूली स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...