Nationalपहाड़ से बोल्डर गिरने से National Highway हुआ बंद, देखें वीडियो

पहाड़ से बोल्डर गिरने से National Highway हुआ बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ियों से बोल्डर गिरने से बंद हो गया है। सड़क मार्ग को खोलने का कार्य जारी है। पहाड़ से बोल्डर गिरने की घटना जोशीमठ के चुंगी धार पर हुई है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई पहाड़ से गिरे बोल्डरों की चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में मानसून की दस्तक के बाद आज मौसम खुश गवार बना हुआ है। बावजूद इसके हाईवे पर बिन बारिश पहाड़ियों से बोल्डर गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चलते यात्री वाहनों सहित मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी खतरा बना हुआ है। दरअसल आज मंगलवार सुबह जोशीमठ के प्रवेश द्वार चुंगी धार पालिका कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के समीप बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान दरकने से सड़क बाधित हो गई।

आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह बिन बारिश पहाड़ियों के दरकरने का सिलसिला जारी है। बदरीनाथ हाईवे पर की ये तस्वीरें मंगलवार आज सुबह की हैं। जब जोशीमठ के निकट चुंगी धार के पास बदरीनाथ हाईवे के ऊपर चट्टान दरकी है। सड़क पर बोल्डर गिरने से पहले धीरे धीरे पहाड़ी से चट्टान दरकने की आवाज आने ओर एक एक करके पत्थर गिरने के कारण जहां जोगी धारा प्वाइंट की तरफ मॉर्निंग वॉक करने निकले कुछ स्थानीय युवा सहित कई यात्री वाहन बाल बाल बचे। सड़क बंद होने से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। इधर जेसीबी मशीन द्वारा बोल्डर हटाकर सड़क खोलने का काम ज़ारी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...