Himachalराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को मिलता है उचित मंच: पठानियां
ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह पठानियां ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे लिए बहुत आवश्यक है। इनसे हमारा सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे निकलने के लिए एक उचित मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि मेज़र ध्यानचंद को दुनिया के महान हॉकी खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। मेजर ध्यानचंद को उनके अपने अलग तरीके से गोल करने के लिए भी याद किया जाता है।
उन्होंने बताया कि उनकी जन्म तिथि को भारत में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को ‘हॉकी का जादूगर’ भी कहा जाता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से अनुशासन की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से जहां बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं वहीं वे शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं।
उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने बच्चों से खेलकूद गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने तथा खेलों के माध्यम से अपने क्षेत्र, जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आहवान किया। इस अवसर पर पंचायत के सदस्य, एमसी के सदस्य और स्कूल के अध्यापक सुबोध कुमार, यशपाल शर्मा, रूपेश रमन, राजेश डीपीई, लक्ष्मण सिंह, किरण कुमार, विश्व रत्न, राजीव, सोहन सिंह, अनु बाला सीमा रानी और रजनी बाला व समस्त स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...