Himachalबीएड कॉलेज समूर खुर्द में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह

बीएड कॉलेज समूर खुर्द में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

युवा अपनी ऊर्जा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने व लोगों की सेवा करने में लगाएं – राघव शर्मा

कार्यक्रम में आयोजित हुए विभिन्न गतिविधियां


ऊना/ सुशील पंडित : नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से बीएड कॉलेज समूर खुर्द में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त राघव शर्मा ने की। इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकनंद एक महान पुरूष थे जिन्होंने अपना समस्त जीवन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ लोगों की मदद करने में समर्पित कर दिया। उन्होंने अपनी अल्प आयु में जो समाजहित के लिए कार्य किए हैं शायद ही कोई अन्य व्यक्ति कर पाएगा। राघव शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति हमारे राष्ट्र का भविष्य है।


प्रत्येक युवा को स्वामी विवेकानंद द्वारा समाज हित में किए गए सकारात्मक कार्यों से प्रेरणा लेने चाहिए तथा युवाओं को अपनी ऊर्जा समाज में सकारात्मक बदलाव व लोगों की सेवा करने में लगानी चाहिए। क्योंकि मनुष्य अपने जीवन में किए गए कार्यों से पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों पर नज़र डाली जाए तो उनका मानना था कि नर की सेवा अच्छे ढंग से करना ही असल में नारायण की सेवा करना है। राघव शर्मा ने बताया कि स्वमाी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन आयोजित किया जिसमें भारत की ओर से हिन्दु धर्म का प्रतिनिधित्व किया तथा हिन्दु धर्म व सभ्यता का परिचय दिया जोकि उस समय में बहुत बड़ी बात थी। 


इस दौरान उप निदेशक एनवाइके डॉ लाल सिंह ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है स्वामी विवेकानंद हम सभी के राष्ट्रीय आराध्य देव हैं उनके बताए गए मार्ग पर चलकर भारत के सभी युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को तय करके ही राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।


विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई


जिला स्तरीय युवा उत्सव में विभिन्न युवा संस्थाओं, सामुदायिक और शैक्षणिक संस्थाओं के लगभग 400 युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए 13 से 19 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खेल प्रतियोगिताओं में टग-ऑफ बार तथा खो-खो की प्रतियोगिताएं करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा कार्यक्रम में विशेष योगदान देने के लिए जोगिंदर देव आर्य बंगाणा, अश्वनी कुमार धीमान चिंतपूर्णी विकास समिति अंब, अनिल वर्मा सहायक प्राध्यापक एवं एनसीसी ऑफिसर राजकीय महाविद्यालय अंब, सुरेंद्र कौंडल नेहरू युवा मंडल चूरूडू, संदीप कुमार आपदा प्रबंधन टीम भरवाईं आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। 


इस अवसर हिमाचल प्रदेश होमगार्ड उप- कमांडर धीरज तथा उनकी पूरी टीम ने युवाओं को आपदा प्रबंधन बारे डेमोंसट्रेशन दिया गया। इसके अलावा नशा मुक्त ऊना अभियान, ग्रामीण विकास विभाग, परिवहन विभाग, उद्योग विभाग, नाबार्ड द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। 


इस दौरान विपिन कुमार को इलेक्ट्रिक ऑटो बनाने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया जिसमें उपायुक्त द्वारा इलेक्ट्रिक ऑटो में भ्रमण भी किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष शिक्षा भारती शिक्षण संस्थान समूर खुर्द ठाकुर निर्मल सिंह, उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना डॉक्टर लाल सिंह, जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल, चिंतपूर्णी विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष अश्वनी कुमार धीमान, डॉक्टर योगेश चंद्र सूद, प्राचार्य शिक्षा भारती कॉलेज बीएड हंस रति, लिली ठाकुर, अरविंद राणा, सचिव मनोज सहित कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...