ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल अम्व के अंतर्गत बन विभाग की टीम ने प्रतिबंधित अवैध रूप से लकड़ी ले जा रही पांच गाड़ीयां पकड़ीं है जोकि किसी भी वैध कागजात के बिना पंजाब जा रही थी उन्हें पकड़ कर आगामी जांच शुरू कर दी है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात 2 बजे मुबारिक पुर व नादौन अम्व सड़क पर बन विभाग की टीम रेंज आफिसर राहुल ठाकुर की अगुवाई में


फारेस्ट गार्ड दिनेश कुमार, बलदेव कुमार, तरसेम,अजय कुमार शामिल थे, द्वारा नाकाबंदी की गई थी। और मालवाहक गाड़ीयों पर नजर रखी जा रही थी। तो जांच के दौरान एक एक कर पांच पिकअप ट्राला पकड़ी गई।जिन गाड़ीयों में प्रतिबंधित लकड़ी जिस में सरीहं,कैंवल इत्यादि लोड थे, और बिना किसी वैद्य कागजातों के पंजाब ले जाई जा रही थी।बन अधिकारी द्वारा पूछताछ में पता चला यह गाड़ीयां जिला कांगड़ा ओर हमीरपुर से लकड़ी ले कर आ रही थीं। वहीं विभाग द्वारा बन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है।




इस संकट की घड़ी में एक बड़ा मानवीय कदम उठाते हुए घोषणा की कि वह व्यक्तिगत आय से हर प्रभावित परिवार को ₹5,000 की आर्थिक सहायता देंगे। विधायक विवेक शर्मा ने बडसाला पुल और नंगल सालंगड़ी स्थित धागा फैक्ट्री में हुए नुक्सान का भी जायजा लिया।उन्होंने बताया कि बडसाला पुल को लगभग 10 करोड़ रुपये का नुक्सान हुआ है, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। वहीं नंगल सालंगड़ी में स्थित धागा फैक्ट्री, जिसमें 150 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं, वहां बारिश का पानी घुसने से करीब 8 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। इस नुक्सान ने ना सिर्फ फैक्ट्री प्रबंधन को झटका दिया है, बल्कि सैकड़ों कामगारों की आजीविका भी खतरे में डाल दी है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि इस संकट की घड़ी में मैं और मेरी टीम हर संभव सहायता देने के लिए तत्पर हैं। जब तक क्षेत्र की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन कितना तेज़ी से रिपोर्ट तैयार कर सरकार से सहायता दिलवा पाता है और क्या पीड़ितों को राहत समय पर मिल पाती है।
कुटलैहड़ में बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारू करने के दिए आदेश
विधायक ने कहा कि भारी बारिश से कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कई हिस्सों में जल आपूर्ति ओर बिजली जैसे मूलभूत सुविधाएं बाधित हो रही है। हमने विभागों की इस सभी मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रूप देने के आदेश दिए। विवेक शर्मा ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन भारी बारिश से अलर्ट किया है। इसलिए सतर्क रहे। और मौसम खराब होने पर खासकर नदी नालों की तरफ न जाएं।
इस मौके पर कार्यवाहक एसडीएम बंगाणा अमित कुमार,खंड बिकास अधिकारी सुशील कुमार,कृषि अधिकारी सतपाल धीमान, थाना प्रभारी बंगाणा रोहित चौधरी, जल शक्ति विभाग,फ्लड अधिकारी, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक कुमार मिंका,,प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज गौतम, अमित कुमार, राम किशन के अलावा अन्य सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य मौजूद रहे।





