Blog

  • Punjab : सड़क हादसे में 2 भाईयों की मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab : सड़क हादसे में 2 भाईयों की मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : गांव बब्बेहाली के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो बुजुर्ग सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों भाई साइकिल पर सवार होकर अपनी बहन के भोग में शामिल होने के लिए कस्बा कादियां के गांव खारे जा रहे थे। मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा फोर्स के जवानों ने मृतक शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    जानकारी देते हुए एक मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता बलकार सिंह (उम्र 70 साल) और उसके ताया गुरमेज सिंह (उम्र 80 साल ) गांव शाहूर कलां के रहने वाले हैं और कादियां के गांव खारे में अपनी बहन के भोग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। किसी ने परिजनों को फोन पर सूचना दी कि दोनों भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। एक पेड़ की शाखा टूटकर उन पर गिर गई है जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    लेकिन उन्हें ऐसा नहीं लग रहा। उन्होंने बताया कि किसी वाहन ने साइड मार दी जिससे दोनों भाइयों की मौत हो गई, इसलिए पुलिस को इस मामले में गंभीरता से जांच करनी चाहिए। वहीं मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा बल के अधिकारियों का कहना है कि हादसा सफ़ेदे के पेड़ की एक शाखा टूटने से हुआ है, जिससे दोनों भाइयों की मौत हो गई। जिनके शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

  • Punjab : कल Petrol पंप रहेंगे बंद, जाने मामला

    Punjab : कल Petrol पंप रहेंगे बंद, जाने मामला

    मोगा :  पंजाब सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पेट्रोल पंप मालिकों को 2006 से लेकर 2024 तक के लाखों रुपए का बकाया राशि भुगतान के लिए कहा गया। जिसे लेकर सभी पेट्रोल पंप 5 जुलाई ओर 6 जुलाई को बंद करने का ऐलान किया गया। जिले में 156 पंप आज बंद रहे जो कल भी बंद रहेंगे। इसमें प्राइवेट कंपनियों के पंप मालिक भी सहयोग कर रहे हैं।

     यूनियन के अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप में प्रवेश के लिए जो जगह जीटी रोड से आती है उसका पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से हर साल किराया लिया जाता है, जिसका एग्रीमेंट कंपनियों के साथ होता है। पिछले 2006 से हमें किसी भी सरकार की ओर से कोई भी नोटिस नहीं दिया गया, लेकिन इस बार मोगा जिला के सभी पेट्रोल पंप मालिक को पर्सनल नोटिस भेज कर पेमेंट करने के लिए कहा गया है।

    अलग अलग पेट्रोल पंप काे अलग अलग राशि के नोटिस भेजे गए हैं। किसी काे 7 लाख तो किसी काे 12 लाख का नोटिस दिया गया है। इतनी बड़ी रकम कोई भी पेट्रोल पंप मालिक एक साथ नहीं दे सकता है। सरकार ने जो नोटिस पंप मालिक को दिए है वह कंपनियों के भेजने चाहिए थे। उनका एग्रीमेंट कंपनियों के साथ है, ना कि पंप मालिक के साथ। अगर हमारी मांग पूरी ना की गई तो हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है।
  • Punjab: शिवसेना नेता पर हमले के बाद DMC Hospital के बाहर माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    Punjab: शिवसेना नेता पर हमले के बाद DMC Hospital के बाहर माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    गनमैन के बयानों पर 3 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

    लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 2 के इलाके में शिवसेना के टकसाली नेता संदीप थापर उर्फ गोरा पर निहंग बाणे में आए हमलावारों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वहीं घायल शिवसेना नेता को उपचार के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं हिंदू नेताओं में भारी रोष पाया जा है। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों की बहस भी हुई। जिसके बाद वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए कहा पुलिस अधिकारी जसकिरण सिंह तेजा ने कहा कि शिवसेना नेता के गनमैन के बयानों पर 3 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 307 के तहत पर्चा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को एडंटिफाई कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता देें कि इस घटना की दिल दहलाने वाली सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शिवसेना नेता एक्टिवा पर सवार होकर गनमैन के साथ जा रहा था। इस दौरान निहंग बाणे में आए तीन हमलावारों ने शिवसेना नेता को बीच सड़क पर रोक लिया। जिसके बाद एक व्यक्ति गनमैन को सड़क किनारे ले गया, जबकि दूसरे ने हाथ जोड़कर खड़े शिवसेना नेता पर सीधा किरपाणों से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार शिवसेना नेता की एक्टिवा लेकर फरार हो गए। बता दें कि घटना में घायल शिवसेना टकसाली नेता संदीप को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा हैकि संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी ओर संदीप के गनमैन का आरोप हैकि निहंग बाणे में हमलावारों ने उससे रिवाल्वर छीनने की कोशिश की।
  • स्कूली बच्चों की वैन में लगी आग, मची अफरा तफरी

    स्कूली बच्चों की वैन में लगी आग, मची अफरा तफरी

    फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन में आग लग गई। धुआं उठते देख ड्राइवर ने वैन रोकी और बच्चों को तुरंत नीचे उतारा। बड़ा हादसा होने से टल गया।  वैन के ड्राइवर विक्की ने बताया कि वह चंदावली से अपनी वैन में बच्चों को लेकर स्कूल में छोड़ने जा रहा था। उसकी वैन आईएमटी में पहुंची तो तभी वैन में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं उठने लगा।

    उसने धुआं निकलते देखा तो तुरंत वैन रोक दी। बच्चों को भी तुरंत बाहर निकाला। इसके बाद धूल मिट्टी डालकर वैन में लगी आग पर काबू पाया। फिलहाल सभी बच्चों को सकुशल दूसरी वैन में स्कूल भिजवा दिया।

  • Jalandhar: Mohinder के हक में हुए पिता व पूर्व मंत्री Bhagat Chunni Lal, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    Jalandhar: Mohinder के हक में हुए पिता व पूर्व मंत्री Bhagat Chunni Lal, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही सियासी पारा गरमाता हुई दिखाई दे रहा है। दरअसल, पिछली बार बेटे मोहिंदर भगत के आप पार्टी में शामिल होने पर पिता ने विरोध जताया था और भाजपा उम्मीदवार पिता से मिलने घर पहुंचे थे। वहीं आज मोहिंदर भगत के पिता भगत चुन्नी लाल भी उनके हक में उतर आए है। ऐसे में भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, भगत चुन्नी लाल पूर्व मंत्री भी रह चुके है। वहीं आज बेटे के साथ बैठकर पूर्व मंत्री ने कहा कि वह वेस्ट हलके से 3 बार चुनाव जीत चुके है।

    जिसके बाद वह विधायक के बाद पूर्व मंत्री भी रह चुके है। भगत चुन्नी लाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज उनकी उम्र ज्यादा हो गई है, ऐसे में उन्होंने बेटे को वेस्ट हलके से चुनाव लड़ने की अपील की थी। जिसके चलते इस बार उनका बेटा आप पार्टी से चुनाव लड़ रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि वह चाहते है कि वेस्ट हलके में जो हालात बने हुए है, ऐसे में एक अच्छा नेता आगे लेकर आना चाहिए ताकि वह हलके की सेवा कर सके और आपके इलाके के वह काम करवा सके। लोगों से अपील करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि मोहिंदर भगत को वोट डालकर उनके जीत हासिल करवाए ताकि वह उससे ज्यादा बढ़िया तरीके से हलके का विकास करवा सके।

  • Punjab :  School Teacher से मारपीट, तेजधार हथियार से किया हमला

    Punjab : School Teacher से मारपीट, तेजधार हथियार से किया हमला

    लुधियाना : डांस स्कूल के टीचर से मारपीट का मामला सामने आया है। टीचर को स्कूल के अंदर घुसकर मारपीट करने के आरोप में थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी देते हुए राहुल पुत्र भरत सिंह निवासी जी.के. एस्टेट भामियां रोड लुधियाना ने बताया कि उनका सेक्टर 32 में किड्स नेशन नाम से डांस स्कूल है, जिसमें वह बच्चों को डांस सिखाते हैं।

    उन्होंने बताया कि उसके पड़ोसी मोहत कालरा दीपेन बुद्धि राजा निवासी सेक्टर 32 चंडीगढ़ रोड ने स्कूल में आकर तेजधार हथियार से हमला किया और मारपीट की और मेरे गले से चेन उतारकर मोबाइल फोन नीचे फेंक दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित टीचर ने बताया कि पड़ोसी को रंजिश है कि उसके स्कूल में जब लोग अपने बच्चों को छोड़ने आते थे तो अपने वाहन उनके घर के सामने खड़ा कर देते थे और स्कूल बंद करने की जिद कर मुझसे झगड़ा करते थे।

  • Jalandhar: उप चुनाव में लोगों की पसंद बनें AAP के Mohinder Bhagat, सुनें इलाका निवासियों की जुबानी, देखें वीडियो

    Jalandhar: उप चुनाव में लोगों की पसंद बनें AAP के Mohinder Bhagat, सुनें इलाका निवासियों की जुबानी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS : वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर लोगो की प्रतिक्रिया सामने आई है । जिसमे लोगों की पसंद आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत बन रहे है। भार्गव कैंप में लोगों से बात की गई तो उनका कहना है कि इस बार वह मोहिंदर भगत को वोट देंगे। उनके इलाके में पहले भी मोहिंदर भगत ने मसले हल करवाए थे।

    जब लोगो से दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी के नेताओं ने जीत कर भी हलके में काम नहीं करवाए। भार्गव कैंप का विकास आप पार्टी ही करवा सकती है। वेस्ट हलके के लोगो ने दो बार आप पार्टी को वोट डाल कर जीत दिलाई है। इस बार भी आप पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी।

    वहीं अन्य व्यक्ति का कहना है कि उसने प्रत्येक पार्टी के नेता को मौका देकर देख लिया है, लेकिन इस बार वह मोहिंदर भगत को वोट देंगे। पंजाब में जिसकी सरकार है काम भी उसी सरकार का नेता करवा सकता है। इसी तरह अन्य व्यक्ति ने आप पार्टी को वोट देने पर जोर दिया। विजय कुमार का कहना है कि इलाके में सरेआम नशा का कारोबार चल रहा है। ऐसे में आप पार्टी की सरकार नशे को खत्म करने का दावा कर रही है।

    मंदीप कुमार ने कहा कि मोहिंदर भगत लोगो की मदद करते है, वह इस उप चुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार को वोट देंगे। नशे को लेकर मंदीप ने कहा कि नशे पर लगाम भी मोहिंदर भगत ही लगा सकते है। क्योंकि मोहिंदर भगत ईमानदार नेता है, वह आप पार्टी को समर्थन देंगे।

  • Punjab: Shiv Sena नेता पर हमले की दिल दहलाने वाली CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    Punjab: Shiv Sena नेता पर हमले की दिल दहलाने वाली CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    सड़क पर रोककर सरेआम किरपाणों से किया हमला, शिवसेना की एक्टिवा लेकर हुए फरार

    लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 2 के इलाके में शिवसेना के टकसाली नेता संदीप थापर उर्फ गोरा पर निहंग बाणे में आए हमलावारों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वहीं इस घटना की दिल दहलाने वाली सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शिवसेना नेता एक्टिवा पर सवार होकर गनमैन के साथ जा रहा था। इस दौरान निहंग बाणे में आए तीन हमलावारों ने शिवसेना नेता को बीच सड़क पर रोक लिया। जिसके बाद एक व्यक्ति गनमैन को सड़क किनारे ले गया, जबकि दूसरे ने हाथ जोड़कर खड़े शिवसेना नेता पर सीधा किरपाणों से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार शिवसेना नेता की एक्टिवा लेकर फरार हो गए। बता दें कि घटना में घायल शिवसेना टकसाली नेता संदीप को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा हैकि संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस हमले के बाद हिंदू नेताओं में भारी रोष पाया जा रहा है। दूसरी ओर संदीप के गनमैन का आरोप हैकि निहंग बाणे में हमलावारों ने उससे रिवाल्वर छीनने की कोशिश की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं पीड़ित ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 4 व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया है। पीड़ित का कहना हैकि हमलावार कह रहे थे कि गर्दन उतार दें। वहीं मामले की सूचना मिलते हिंदू नेता सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
  • Punjab : हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियों

    Punjab : हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियों

    अमृतसर : पंजाब में बढ़ती नशे की लत को रोकने और नशा तस्करों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनगढ़ के अंतर्गत आते पुलिस चौकी गेट हकीमा के अधीन आते इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ​​जोधा सिंह उर्फ ​​जॉनी के तौर पर हुई है। आरोपी से 503 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

    आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ के दौरान जोधा सिंह ने बताया कि यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी और इस हेरोइन की डिलीवरी की जानी थी। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।