Blog

  • आज का राशिफल, 3 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 3 अप्रैल 2024

    Aaj Ka Rashifal: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 9 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 47 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुक्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 03 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि- 

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी बातों से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स कल आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। ऑफिस में आपका अच्छा काम देखकर कलीग आपसे कुछ नया सीखेंगे। आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे इससे आपको गर्व महसूस होगा। किसी गरीब की सहायता करने से मन को सुकून मिलेगा। काम करने के नए तरीको पर अपने मित्रों के साथ विचार करेंगे आपको नए नए आइडीयाज मिलेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा।

    वृष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज व्यापार में अच्छा लाभ होने से आप अपनी नयी ब्रांच ओपन करने का विचार अपने घर के साथ करेंगे। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलने से कोई बड़ी समस्या का समाधान कर लेंगे। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप किसी से बेवजह बहस से बचें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिए शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाएं।

    मिथुन राशि- 

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप किसी अपने के साथ बहस करने से बचे, जिससे आपका समय बचेगा। ऑफिस में आज आपके ड्रेसिंग सेंस के बारे में तारीफ करेंगे। लवमेट में चल रही अनबन आज समाप्त होगी लोग एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। समाज में आपके अच्छे कामों की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस को लेकर दूसरे लोगों से संपर्क बनाना बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको आज ज्यादा लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं।

    कर्क राशि- 

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप जिस काम को काफी दिनों से करने की सोच रहे थे उस काम की शुरुआत आज से कर सकते हैं। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। जल्द ही आपको काम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जो लोग आपके विरोधी थे वो लोग भी आज आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं आप अपनी मेहनत जारी रखें आपको जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप अपने आसपास ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपनों के प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप परिवार के सदस्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे, क्योंकि आप उनसे किए हुए वादों को पूरा करेंगे। रचनात्मक कार्य में आप सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके अधिकांश प्रयास सफल होंगे। आपके कुछ जरूरी कामकाज पूरे हो सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है।

    कन्या राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे। आज अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। आज आपके जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है। अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें।

    तुला राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आज आपका खर्च बढ़ सकता है। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

    वृश्चिक राशि- 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनाएंगे।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएंगे जिससे काफी हद तक करने में सफल रहेंगे। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।

    मकर राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको आर्थिक मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आप की वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से से दूरी बनाकर रखें। लंबे अंतराल बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

    कुंभ राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आज आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। महिलाएं अपने किसी काम की प्लानिंग करेंगी। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। साथ ही किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए।

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी काम के लिए की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। आज कार्यस्थल पर हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामलों में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे।

  • जालंधर: सास ने बहू पर लगाए सनसीखेज आरोप, देखे वीडियो

    जालंधर (ENS) : थाना लांबड़ा के अधीन पड़ते गांव ताजपुर की रहने वाली बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू पर सनसनीखेज आरोप लगाए है। जानकारी देते हुए सुदेश कुमारी ने बताया कि वह अपने बेटे की मौत के इंसाफ के लिए दर दर भटक रही है। उसने पहले भी थाना थाना लांबड़ा में बहू सुमन उर्फ़ मोनिका और उसके प्रेमी पवन कुमार की शिकायत दी थी। 

    महिला ने बहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसे मानसिक तौर पर तंग परेशान करने के लिए अलग-अलग नंबर से फोन करके पूरे परिवार को जेल भिजवाने  की धमकिया देती है। कल सुमन उर्फ मनीषा और पवन कुमार गीता कॉलोनी मंडी ने उसे कॉल करके धमकी दी कि वह कुछ खाकर मर जाएगी और सारे परिवार को फसा देगी । जिसकी रिकॉर्डिंग और सारे प्रूफ महिला ने पुलिस को दे दिए है। 

    थाना लांबड़ा के एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पार्टियों को बुलाया गया था, लेकिन दोनों पार्टियों का कोई हल नहीं निकला। मामले की जाँच कर बनती कानूनी कारवाई की जाएगी। दूसरे पक्ष सुमन से संपर्क साधना चाहा लेकिन हो नहीं पाया ,यदि वह  अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

  • लुधियाना: बस स्टैंड पर ऑटो चालक ने की बदमाशी, पुलिस मुलाजिम को निकाली गालियां, देखे वीडियो 

    लुधियाना: बस स्टैंड पर उस समय हंगामा हो गया जब एक ऑटो चालक द्वारा सरकारी बस के ड्राइवर को सरेआम गालिया निकाली गई। इस दौरान सरकारी बीएस के चालकों ने बसों का चक्का जाम कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर ट्रैफिक पुलिस का मुलाजिम पहुंचा , तो ऑटो चालक ने उन्हें भी गालियां निकालनी शुरू कर दी जिससे माहौल गरमा गया । 

    सरकारी बस के चालक तरसेम सिंह ने ऑटो चालक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बस को स्टैंड के अंदर ले जा रहा था। इस दौरान ऑटो चालक को ऑटो आगे करने को कहा तो उसने नहीं किया। बस ड्राइवर सावधानी से बस को निकाल कर ले गया। जिसके बाद ऑटो चालक ने उसे गालिया निकालनी शुरू कर दी और उसने बीएस का शीशा  नहीं तोड़ दिया। बस चालक ने बस को सड़क पर खड़ा कर दिया , जिससे लम्बा जाम लग गया। 

    ऑटो चालक ने बस ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि ड्राइवर ने उसके ऑटो को साइड मार दी और उसकी डंडो से पिटाई भी कि जब उसने पुलिस को बताया तो उल्टा पुलिस मुलाजिम उसे ही बुरा भल्ला बोलने लग पड़ा। हंगामे की सुचना मिलते ही थाना 5 के प्रभारी ने मौके पर पहुँच कर बस ड्राइवर को लताड़ा और बीएस को साइड करवा  कर जाम खुलवाया।

  • मानपुरा में बूथ विजय अभियान के तहत हुई बैठक

    कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत करने के दिए टिप्स

    बद्दी/सचिन बैंसल। दून भाजपा के विजय बूथअभियान के तहत मंगलवार को मानपुरा बूथ पर बैठक हुई। जिसमें बूथ को मजबूत करने के लिए विस्तारक डीएस राप्टा ने कार्यकर्ता को टिप्स दिए। 
    उन्होंने  सभी बूथ के पदाधिकारियों से कहा कि वह घर घर जाकर लोगों को केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को बारे में लोगों को बताए। लोग इसका कैसा फायदा ले इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दे। कुछ  लोग जानकारी के अभाव में इन योजनाओं को लाभ नहीं ले पा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी अब गरीब, किसान ,युवा व महिला सशक्तिकरण के लिए योजनाएं तैयार रहे है।  ग्राम केंद्र प्रमुख सुरजन सैणी, केंद्र प्रभारी कश्मीरी लाल ने अपने बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया और दावा कि आने वाले चुनाव में इस बूथ से सबसे ज्यादा लीड दिलाई जाएगी। 

    भाजपा के जिला सदस्य कृष्ण कुमार कौशल ने ने सभी ग्रामीणों के अनुरोध किया कि अपने मत का प्रयोग करें और अधिक से अधिक मतदान करें। कांग्रेस को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है और  जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना चाहते है। उनका मानना है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश सुरक्षित है। इस मौके  पूर्व प्रधान देवराज ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगतार सिंह हीरा नरायणदास ने भी विचार रखे।

  • बद्दी में मनाया बासड़े का पर्व, शीतला माता मंदिर में की पूजा अर्चना

    बद्दी/सचिन बैंसल। बद्दी में बासडे का पर्व मनाया गया। इस मौके पर शीतला माता मंदिर में लोगों को पूजा अर्चना की और माता के एक दिन पहले बनाए भोजन से भोग लगाया गया। लोगों का मनाना है कि सर्दियां समाप्त होने के बाद अब गर्मियां शुरू हो गई है। बासा भोजन खराब होने की अशंका से लोग इस दिन के बाद बासे भोजन का त्याग करना शुरू कर देते है। 

    बद्दी के शीतला माता मंदिर में सुबह चार बजे ही लोग आने शुरू हो गए थे। लोगो ने मीठे गुलगुले, हल्दी, चने की दाल व कचोरी से माता को भोग लगाया और अपने बच्चों की सुख समृद्धि के लिए कामना की।  बाद में मंदिर परिसर में हवन यज्ञ व कन्या पूजन हुआ। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने पंक्ति में बैठ कर भोजन ग्रहण किया।  

    इस मौके पर वार्ड पार्षद रमन कौशल, जुगल किशोर, मोनिका कौशल, प्रमोद कौशल, बेअंत ठाकुर, भगत राम ठाकुर, राजु, केवल कृष्ण, कुश कपूर, अजय कौशल, जितेंद्र बैंसल, भूपेंद्र सिंह बांका ने भंडारा बांटने में सहयोग किया।

  • पंजाब: सासंद बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी पर कसे तंज, देखें वीडियो

    लुधियाना: सासंद रवनीत बिट्टू ने कांग्रेस पर तंज कसे। सांसद रवनीत बिट्टू ने प्रताप सिंह बाजवा को लुधियाना से चुनाव लड़ने की चुनौती दी और श्री राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर भड़के। भाजपा नेता और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहां है कि श्री राम मंदिर का न्योता ठुकराना कांग्रेस के बहुत बड़ी गलती थी, जिसे लेकर लोगों में बहुत रोष है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को उनके सामने चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर शहीदों का सम्मान नहीं करने का गंभीर आरोप भी लगाया है। वह जिला भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। 

    मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप का धन्यवाद प्रकट किया। बिट्टू ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और यहां अमन और शांति कायम रखने के लिए भाजपा द्वारा लगातार काम किया गया है। उनके दादा स्वर्गीय बेअंत सिंह ने भाजपा के साथ मिलकर काम किया था। लेकिन अब आतंकवाद की जगह गैंगस्टरों ने ले ली है। लोगों को आए दिन धमकियां आ रही है और इंडस्ट्री दूसरे राज्यों को प्लान करने के लिए मजबूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को नंबर वन बनाना चाहते हैं, लेकिन पंजाब पिछड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के हित में किए गए कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने श्री राम मंदिर को लेकर भी कांग्रेस के स्टैंड पर सवाल खड़े किए। बिट्टू ने कहा कि श्री राम मंदिर का न्योता ठुकराना कांग्रेस की बहुत बड़ी गलती थी। जिसे लेकर लोगों में बहुत रोष है।

  • जिले में बनेगा एक इको फ्रेंडली ग्रीन मतदान केंद्र

    ऊना जिले में 516 मतदान केंद्र, इनमें से 25 महिला कर्मी संचालित और 5 का जिम्मा संभालेंगे युवा

    51 क्रिटिकल मतदान केंद्रों समेत 302 पर वेब कास्टिंग प्रस्तावित

    जिले में अभी 4 लाख 28 हजार 589 मतदाता, 4 मई तक जारी रहेगा मतदाता पंजीकरण

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिले में चुनावों को लेकर 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 25 मतदान केंद्र महिला कर्मी संचालित होंगे। इसके अलावा 5 मतदान केंद्रों का जिम्मा युवा कर्मी संभालेंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने दी। वे मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग द्वारा चुनावों के सुचारू निष्पादन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिए शिमला से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ली गई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ऊना जिला की संपूर्ण तैयारी तथा चुनावी प्रबंधों से अवगत कराया।

    उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 महिला कर्मी संचालित मतदान केंद्र होंगे। इस तरह जिले में कुल 25 महिला कर्मी संचालित मतदान केंद्र होंगे। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में 1 मतदान केंद्र युवा कर्मी संचालित होगा। इस प्रकार जिले में कुल 5 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिनके संचालन का जिम्मा 30 साल से कम आयु के युवा कर्मी संभालेंगे। जिले में कुल 20 आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें विधानसभा वार 4-4 आदर्श मतदान केंद्र होंगे। इसके अलावा जिले मेें एक इको फ्रेंडली ग्रीन मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा।

    4 मई तक जारी रहेगा मतदाता पंजीकरण

    बता दें, ऊना जिले में अभी 4 लाख 28 हजार 589 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 2 लाख 11 हजार 684 महिला मतदाता और 2 लाख 16 हजार 901 पुरुष मतदाता और 4 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। अभी 4 मई तक मतदाता पंजीकरण जारी रहेगा। इसलिए मतदाताओं की संख्या में इजाफा संभव है।

    302 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग प्रस्तावित

    जतिन लाल ने बताया कि जिले 516 से 302 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग प्रस्तावित है। इनमें जिले के सभी 51 क्रिटिकल मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग भी सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि ऊना जिले में लोकसभा और गगरेट तथा कुटलैहड़ में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं का प्रबंध किया गया है।

    पीजी डिग्री कॉलेज ऊना में होगी मतगणना

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए पीजी डिग्री कॉलेज ऊना में व्यवस्था की गई है। लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने डीआईएसई सॉफ्टवेयर में चुनाव कर्मियों का डाटा दर्ज करने के कार्य को गति दी गई है। अब तक करीब 50 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर एनआईसी सभागार में तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, नायब तहसीलदार निर्वाचन अजय शर्मा उपस्थित रहे।
  • अनुराग ठाकुर के पक्ष में सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने संपर्क अभियान चलाया 

    ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में मंगलवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में संपर्क अभियान चलाया। सतपाल सत्ती ने मजारा, अजोली, छतरपुर व संतोषगढ़ में संपर्क अभियान के दौरान अनुराग ठाकुर के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षो में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। मोदी जी के नेतृत्व में विदेशों में भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाएं है।

    उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर लोकसभा चुनाव में पांचवीं मर्तबा जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि अनुराग ठाकुर के पक्ष में मतदान कर मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा ने जहां प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है, लेकिन इसके अल्टा कांग्रेस अभी तक अपने प्रत्याशियों का चयन ही नहीं कर पाई है। मोदी जी की लहर को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लडऩे से डर रहे है। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष स्वयं चुनाव लडऩे से मना कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले 14 माह के विकास कार्य पूरी तरह से ठप रहे। पिछली भाजपा सरकार के समय शुरु हुए विकास कार्यो को ही कांग्रेस मुक्कमल नहीं करवा पाई है।

    ऊना में ही कई भवनों का काम लटका पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास करवाने में बेशक नाकाम रही है, लेकिन भाजपा सरकार के समय शुरु हुए सरकारी कार्यालयों को बंद करने के लिए इन्हें जरुर याद किया जाएगा। सत्ती ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने लोगों से लुभावने वायदे किए थे, अब लोकसभा चुनावों से पहले भी इन्होंने लोगों को सब्जबाग दिखाएं। लेकिन अब जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। जनता सब जान चुकी है। प्रदेश की जनता इन्हें आगामी चुनावों में सबक सिखाने के लिए तैयार है। सत्ती ने कहा कि देश में मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और प्रदेश में सभी चारों सीटें जीतेगी।
  • भागवत कथा के तीसरे दिन विभिन्न प्रसंगों पर किए प्रवचन

    ऊना सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव बदोली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन वृंदावन से पधारे स्वामी भागवत शरण जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते है। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। 


    श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। कथा व्यास स्वामी भागवत शरण जी ने भागवत कथा के दौरान कपिल चरित्र, सती चरित्र, धु्रव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, नृसिंह अवतार आदि प्रसंगों पर प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है।

    उन्होंने भगवत कीर्तन करने, ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया। स्वामी के साथ पधारे छोटे स्वामी देवेंद्र शरन की ओर से प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे। कथा व्यास ने कहा कि वैराग्य मानव को ज्ञानी बनाता है। वैराग्य में मानव संसार में रहते हुए भी सांसारिक मोहमाया से दुर रहता है। उन्होंने वाराह अवतार सहित अन्य प्रसंगों पर प्रवचन किए।
  • अवैध खननः तीन वाहनों से 15000 जुर्माना वसूला

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त पाए गए तीन वाहन चालकों से 15000 रू जुर्माना वसूला है। सोमवार को पुलिस की कार्रवाई में यातायात के नियम तोड़ने वाले 175 वाहनों के चालान भी किए गए। इनमें से कुछ चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को 38400 रू जुर्माना मिला है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 10 व्यक्तियों से भी पुलिस ने 1000 रू जुर्माना वसूला है।