Blog

  • पंजाब : बदमाशों ने लोहड़ी मना रहे लोगों पर किया हमला, 2 युवकों की पीठ पर घोंपा चाकू

     लुधियाना : देर रात अमर पुरा के इस्लाम गंज में कुछ युवकों में आपसी झड़प हो गई। पड़ोसी युवक उनकी लड़ाई छुड़ाने गए तो झगड़ा कर रहे युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों भाइयों के करीब 5 इंच तक चाकू पीठ में घोंपा गया है। वारदात करके भाग रहे बदमाशों ने गली में एक अन्य जगह लोहड़ी जला कर बैठे लोगों की आग पर बाइक चढ़ा दी। लोगों ने जब विरोध किया तो बाइक सवार युवकों ने अपने साथी बुलाकर लोहड़ी सेक रहे लोगों पर ईंट-पत्थर और बोतलें बरसाई। हमलावरों का आतंक देख लोगों ने घरों में छिप कर जान बचाई।

    दोनों घायल भाइयों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देख उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार इस्लाम गंज इलाके में रहने वाला कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। उन लोगों को हीरा सिंह नामक युवक समझाने आया, तो युवकों ने उसकी पीठ कर चाकू से हमला कर दिया, जिससे हीरा सिंह घायल हो गया। उसका चचेरा भाई चरणप्रीत सिंह उर्फ कालू उसके बीच-बचाव करने पहुंचा, तो उस भी बदमाशों ने हमला कर दिया।

  • मकर संक्रांति 2024: इस पर्व से जुड़ी जानिए 4 रोचक बातें

    मकर संक्रांति: यह पर्व हिन्दू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है यह पर्व सूर्य देव के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर मनाया जाता है वैसे तो साल में 12 संक्रांति होती हैं, लेकिन मकर संक्रांति का खास महत्व होता है इसी दिन से ग्रहों के देवता सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैइसके अलावा इस महत्वपूर्ण पर्व से जुड़ी 4 रोचक बाते हैं 

    इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी दिन सोमवार को मनाई जाएगी  क्योंकि ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2024 को अर्धरात्रि में 2 बजकर 42 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे ऐसे में उदयातिथि 15 को पड़ रही है इसलिए संक्रांति इस बार 15 तारीख को मनाई जाएगी वहीं इस दिन से खरमास भी समाप्त हो जाएगा इस दिन से सारे शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे, जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि

    मकर संक्रांति की कहानी 

    ऐसी मान्यता है कि इस दिन ही गंगा जी भगीरथ से निकलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थीं इस दिन यशोदा माँ ने कृष्ण को प्राप्त करने के लिए उपवास किया था इसलिए इस दिन लोग गंगासागर में स्नान और दान पुण्य भी करते हैंइस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती हैइस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाते है ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग का दरवाजा खुल जाता है 

  • पंजाब : सुबह-सुबह सरपंच पर चलाई गोलियां

    झबाल : तरनतारन हलके के प्रमुख राजनीतिक नेता और अड्डा झबाल के मौजूदा सरपंच अमन कुमार सोनू चीमा को सुबह अड्डा झबाल में 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मार दी। जिसमें सरपंच अमन कुमार सोनू चीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे जब अमन कुमार सोनू चीमा भीखी विंड रोड पर एक हेयर कटिंग की दुकान पर अपने बाल कटवा रहा था, तभी 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आए।

    उनमें से एक ने बाहर मोटरसाइकिल स्टार्ट रखा जबकि दूसरे ने अंदर जाकर सरपंच अवन कुमार चीमा के पास जाकर गोलियां मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसे इलाज के लिए तुरंत  अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जांच की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

  • पंजाब : जमानत पर आए गैंगस्टर ने फैलाई दहशत, 2 भाइयों पर किया हमला

    लुधियाना :  जेल से जमानत पर आया गैंगस्टर विशाल गिल एक बार फिर एक्टिव हो गया। देर रात उसने अपने साथियों के साथ ईस्सा नगरी पुली पर दो जुड़वां भाइयों पर हमला किया है। पुरानी रंजिश में दोनों की खूब पिटाई की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई। बदमाशों ने सड़क पर खड़ी एक गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। मारपीट में घायल दोनों भाइयों की हालत नाजुक है।

    उन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घायलों की पहचान सौरव और साहिल के रूप में हुई है। छोटे भाई साहिल के अधिक चोटें आई हैं। उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी है। इलाके में ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर चलने के कारण लोगों में भी सहम है करीब 5 मिनट तक बदमाशों ने सड़क पर गुंडागर्दी की। मारपीट करने के बाद दोनों भाइयों को बदमाश सड़क पर ही खून से लथपथ हालत में फेंक कर भाग गए।

    घटना स्थल से लावारिस हालत में लोगों को बिना नंबर का बाइक और एक नंबर प्लेट लगी एक्टिवा मिली। लोगों ने वारदात की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल को दी। घटना स्थल पर पहले PCR दस्ता आया। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत सीनियर अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर थाना कोतवाली,जनक पुरी चौकी और थाना डिवीजन नंबर 3 की फोर्स पहुंची। फिलहाल मारपीट की सीसीटीवी पुलिस ने कब्जे में ली है। अधिकारियों मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

  • कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल 

    नई दिल्ली: मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्‍यता से इस्तीफा दे दिया है राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा से पहले कांग्रेस के लिए मिलिंद देवड़ा का इस्‍तीफा एक बड़ा झटका माना जा रहा है हालांकि  मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें पिछले काफी समय से चल रही थी आज आखिरकार उन्‍होंने इसकी घोषणा कर दी है बताया जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने जा रहे है 

  • जालंधर : इस चौक में कैमिकल से भरा ट्रक पलटा, देखें तस्वीरें

    जालंधर : थाना चार के अंतर्गत आते डॉ बीआर अंबेडकर चौक के पास इथेनॉल से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह बठिंडा से ट्रक लेकर इंडियन ऑयल के दफ़्तर जा रहा था कि जब वह डॉ बीआर अंबेडकर चौक नकोदर चौक के पास पहुंचा। तो अचानक मोटरसाइकिल सवार युवक उसके ट्रक के आगे आ गया। जिसे बचाने के लिए जब उसने ट्रक के ब्रेक लगाई तो ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने के बाद आस पास के लोग इकट्ठे हो गए।

    जिनकी मदद से ट्रक ड्राइवर बाहर निकला। बीच सड़क ट्रक के पलड़ने के बाद निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए गए, ताकि किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो सके। ट्रक ड्राइवर ने घटना की सूचना पुलिस और क्रेन चालक को दी। जिसके बाद क्रेन की मदद के ज़रिए गाड़ी को हटवाया गया। इस दौरान ट्रक चालक ने घटना के संबंधी अपने दफ्तर में सूचित किया।

    वहीं ड्राइवर ने तुरंत मामले की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को और फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद टीम में मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने कहा कि कंट्रोल रूम में देर रात सूचना दी गई थी। इसके बाद टीमें मौके पर मूव हो गई थी। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने तुरंत कच्चे तेल को हटाने की कोशिश की। इस दौरान पानी की बौछार मार कर कच्चे तेल को हटाया गया और फिर फॉम की बौछार की गई। फॉम की बौछार करने के बाद दोबारा उसे पानी से साफ किया।

  • जालंधरः आज शाम 5 बजे तक बिजली रहेंगी बंद

    जालंधर, ENS: विभिन्न फीडरों के अन्तर्गत आते दर्जनों इलाकों में 14 जनवरी को बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इसी क्रम में 66 के.वी. टांडा रोड सब-स्टेशन से चलते 11 के.वी. स्वरूप नगर, रेरू, खालसा रोड, हरगोबिंद नगर, कोटला रोड, एग्रीकल्चर के राओवाली फीडर की सप्लाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।


    इसके चलते उक्त फीडर के अन्तर्गत आते स्वरूप नगर, पठानकोट रोड, रेरू, रमनीक एवेन्यू, जी.एम. एंकलेव, सराभा नगर, कोटला रोड, थ्री स्टॉर, हरगोबिंद नगर, खालसा रोड, जे.एम.पी. चौक व राओवाली के ट्यूबवैल कनैक्शनों की सप्लाई प्रभावित होगी। कैटागरी-2 के 11 के.वी. टावर, सनफ्लैग, इंडस्ट्रीयल-3 फीडरों के अन्तर्गत आते इलाके राजा गार्डन, वर्धमान इंडस्ट्री का इलाका, पंजाबी ढाबे का एरिया, शिव नगर, इंडस्ट्रीयल एरिया, कनाल रोड, भगत सिंह नगर व आसपास का इलाका सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭੁੱਗਾ ਬਾਲ ਕੇ ਲੋਹੜੀ ਮਨਾ ਰਹੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਹੋਇਆ ਹਾਦਸਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਛੀਨਾ ਕਰਮ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਲੋਹੜੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਮੌਕੇ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਵਿਹੜੇ ਚ ਭੁੱਗਾ ਬਾਲ ਕੇ ਲੋਹੜੀ ਮਨਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਭੁੱਗੇ ਦੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਬੱਚੇ ਬੈਠੇ ਸੀ ਤਾਂ ਇੱਕ ਦਮ ਅਚਾਨਕ ਬਲਾਸਟ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਚੰਗਿਆੜੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਪੈ ਗਏ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਕਿਸੇ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਬਚਾ ਰਿਹਾ। ਪਰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਕੱਪੜੇ ਸੜ ਗਏ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਜਸਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਛੀਨਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਲੋਹੜੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਮੌਕੇ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਭੁੱਗਾ ਬਾਲ ਕੇ ਉਸਦੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਬੈਠੇ ਸੀ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਅਚਾਨਕ ਬਲਾਸਟ ਹੋ ਗਿਆ ਅਤੇ ਇਸ ਬਲਾਸਟ ਦੇ ਚੰਗਿਆੜੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਉੱਪਰ ਪੈ ਗਏ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਸਾਡੇ ਕੱਪੜੇ ਸੜ ਗਏ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜਾਨੀ ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਬਚਾ ਰਿਹਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਭੁੱਗਾ ਬਾਲਣ ਸਮੇਂ ਧਿਆਨ ਰੱਖਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਕਦੇ ਵੀ ਆਪਣੇ ਵਿਹੜੇ ਵਿੱਚ ਟਾਇਲ ਅਤੇ ਫ਼ਰਸ਼ ਤੇ ਨਹੀਂ ਬਾਲਨਾ ਚਾਹੀਦਾ।

  • जालंधर : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ’त

    जालंधर, ENS: महानगर के दोमोरिया पुल के पास रेलवे ट्रैक पर अमृतसर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के ट्रेन की चपेट में आने के बाद ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और ट्रेन करीब पौना घंटा खड़ी रही। जिसके बाद ट्रैक के गार्ड में घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई करके शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस को जांच के दौरान युवक के पास से कोई भी टिकट या पहचान पत्र नहीं मिला। वहीं ट्रेन के ड्राइवर के मुताबिक युवक रेल लाइनें पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया था।

  • जालंधर : घने कोहरे के कारण गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

    जालंधर : महानगर में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं ताजा मामला पठानकोट चौंक के पास से सामने आया है।

    जहां गाड़ी के भीषण हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए HP Ortho Hospital में भर्ती करवाया गया है।