Blog

  • लोकसभा चुनाव में आईटी सेवाएं प्रदान करने के लिए निविदाएं आमंत्रित

    लोकसभा चुनाव में आईटी सेवाएं प्रदान करने के लिए निविदाएं आमंत्रित

    ऊनासुशील पंडित :लोकसभा आम चुनाव के सुचारू संचालन हेतू आईटी सेवा प्रदान करने के लिए 19 फरवरी तक निविदा आमंत्रित की गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचन रजिस्ट्रिकरण अधिकारी एवं एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने बताया कि आमंत्रित की गई निविदाओं में सीसीटीवी/एचडी कैमरा 4मैगा पिक्सल/5एमपी आईआर/नाइट विज़न, एनवीवार/डीवीआर 8 पोर्ट, हार्ड डिस्क ड्राइव 4 टीबी, पीओई स्विच 8 पोर्ट, इन्वर्टर 1050 वीए, वॉयस लॉगर, ऑल इन वन कम्पयूटर वेव कैम के सहित, एलइडी टीवी 32 इंच, 42 इंच व 50 इंच, प्रोजैक्टर स्क्रिन सहित, मॉनिटर टीएफटी 17 इंच, कैट-6 केवल, एचडीएमआई केवल 3 व 5 मीटर, पॉवर केवल, सिगल केवल, वायरड माउस, बीएनसी माउस, डीसी पिन, आरजे 45 कंडक्टर, एक्टेंशन बोर्ड 3 व 5 पोर्ट पॉवर शोक्ट, सीसीटीवी कैमरे और इन्वर्टर रखरखाव शुल्क, एंटी वायरस, टोनर कारट्रीज, टोन रिफिल, प्रिंटर ड्रम, फ्यूज़र असेंबली, मैगनेट रोड चेंजिग, 4जीबी रैम, कम्पयूटर स्पिकर, एक्सटेंशन बोर्ड, कीबोर्ड, विंडो इंस्टालेशन, डी लिंक्स रूटर, 16 एएमपी 3पिन टॉप, 6एएमपी 3पिन टॉप, इन्वर्टर, 1.5 एमएम वायर, पॉवर सेस, स्विच 6 एएमपी, सोक्ट 6एएमपी, 9 वाई 4 पीवीसी बॉक्स, 8 वाई 10 पीवीसी बॉक्स, 10 वाई 5 शीट, 9 वाई 11 शीट, 9 वॉट एलईडी बल्ब, 30 वॉट एलईडी बल्ब, बेड स्विच, टेप रोल, हिटर रोड, पेडेंट होल्डर, इंडिकेटर, होल्डर, पी.गैंग बॉक्स की सामग्री शामिल है।

    इसके अतिरिक्त एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि टेंट व कैटरिंग सर्विसिज़ के लिए भी निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निविदाएं सील बंद लिफाफे में सोमवार 19 फरवरी तक सायं 3 बजे एसडीएम कार्यालय बंगाणा में जमा करवा सकते है। उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाएं उसी दिन सायं 3 बजे के उपरांत खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए निर्वाचन रजिस्ट्रिकरण अधिकारी एवं एसडीएम कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
  • नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत रावमापा हरोली में विशेष लाइफ स्किल एजुकेशन सत्र आयोजित

    ऊनासुशील पंडित :जीवन कौशल में इजाफा होने से छात्रों को नशे की चपेट में अग्रसर होने से बचाया जा सकता है। इसी दिशा में नशामुक्त ऊना अभियान कारगर भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन के तत्वावधान में स्कूल इंटरवेंशन कार्यक्रम के उत्साहवर्धक परिणाम सामने आ रहे हैं। नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत चरणबद्ध तरीके से स्कूलों में सेशन अयोजित किए जा रहे हैं।

    इसी कड़ी में हरोली ब्लॉक के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरोली में विशेष लाइफ स्किल एजुकेशन सत्र का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने नशों पर आधारित अपने अनुभव साझा किए। इसक अतिरिक्त बच्चों के साथ किए गए संवाद में पाठशाला के अंदर किए जा रहे नवचेतना माड्यूल के ऊपर चर्चा की गई जिसमें बच्चों ने बताया कि उन्हें स्कूल में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी  दी जा रही है।  

    नशा मुक्त ऊना अभियान में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेंटर टीचर बलदेव राणा ने बताया कि छात्रों के साथ इस जीवन कौशल के विभिन्न मुद्दों पर सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। 

    स्कूल के रविंदर कुमार ने इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रसाशन का धन्यवाद किया तथा नशे के प्रति युवाओं को जागरूक करने पर  बहुत जोर दिया। उन्होंने पीयर इनफ्लूंस जैसे जरुरी विषयों पर भी चर्चा करने की बात कही।
  • 130 वाहनों के चालान कटे

    130 वाहनों के चालान कटे

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने सोमवार को जिले की विभिन्न जगहों पर यातायात के नियम तोड़ने वाले 130 लोगों के चालान किए हैं। इसके अलावा खुले में धुम्रपान करने वाले 2 व्यक्तियों को भी पुलिस ने 200 रूपए जुर्माना लगाया है।
  • सैर कर रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर

    सैर कर रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर

    ऊना/सुशील पंडित:गगरेट की एक महिला सोमवार को जिस समय सैर कर रही थी तब एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार महिला ने अपना नाम गगरेट के वार्ड नंबर 5 की इंदु बाला पत्नी मेघनाथ बताया है। इंदु बाला का आरोप है कि जिस समय वह सैर कर रही थी तब ट्रक यूनियन के पास एक पिकअप बहुत तेज रफ्तार से आई।

    उसने इंदु बाला को साइड मारी जिससे वह गिरकर घायल हो गई। गिरने के कारण वह पिकअप का नंबर नोट नहीं कर पाई। गगरेट पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के अधीन मामला दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।
  • शिवसेना बालठाकरे करेगी 11 फरबरी को अयोध्या कारसेवकों को सम्मानित 

    ऊना/सुशील पंडित :शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता राजीव मनन ने जानकारी देते हुए कहा कि  शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष एस डी वशिष्ठ के दिशानिर्देश अनुसार श्री अयोध्या मे कार सेवा करने वाले कारसेवकों  को सम्मानित करने की बात की गई है  जिन्होंने राम जन्म भूमि में उस समय कार सेवा की थी। शिव सेना प्रदेश प्रवक्ता राजीव मनन ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली 11 फरवरी दिन रविवार को हम इन कारसेवकों को ऊना के  नटराज होटल में  सम्मानित करेगे। ताकि उनके द्वारा दिये गए इस सराहनीय योगदान को सराहा जाए।

    उंन्होने कहा कि अगर कोई कार सेवक हमारी लिस्ट से अगर छूट जाता है तो वो इन दो नम्बरों पर सम्पर्क कर सकता है 9816053884,9817242700, उंन्होने बताया कि अभी तक हमारे इस संदर्भ में कुछ कारसेवकों के नाम आये है उन नामों पर भी चर्चा की जा रही है। उम्मीद है कि ओर भी कारसेवकों की सूची हमारे पास आने की सम्भावना है हमने इस सारे कार्यक्रम को लेकर एक कोर कमेटी का भी गठन किया है वह समाज के विभिन्न लोगों से सम्पर्क कर ऐसे लोगो की तलाश में जुटे है जिन्होंने उस समय अपना घर बार छोड़ कर अयोध्या में कार सेवा की थी।
  • हेरोइन और शराब सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला : पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलो में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनुज कुमार निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी बरवाला के गांव टोकका और मोनू कुमार(26) के तौर पर हुई है। रामगढ़ पुलिस ने आरोपी अनुज को 2 पेटी शराब सहित किया गिरफ्तार है। आरोपी अनुज ईंटों के भट्ठों पर काम करता था। स्पेशल कोर्ट पल्लवी ओझा की कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपी अनुज कुमार को 14 दिन के लिए अम्बाला जेल भेज दिया गया।

    आरोपी से 2 पेटी अवैध पेटियां मिली है। दूसरा मामला दूसरे मामले में नारकोटिक्स सेल ने आरोपी मोनू को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स सेल ने आरोपी मोनू से 8.60 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि आरोपी मोनू कुमार पंचकूला चंडीगढ़ के बॉर्डर का फायदा उठाकर नशे का कारोबार करता था। आरोपी को आज स्पेशल कोर्ट पल्लवी ओझा की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को अंबाला जेल भेज दिया गया।

  • पंजाबः बच्चों से भरी 2 स्कूली बसों की टक्कर, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/संदीपः नंगल के मुख्य मार्ग के नजदीक गांव जिंदवडी, बेहड़ू/दसगोराई के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बच्चों से भरी स्कूल पर हादसाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे घर वापिस जा रहे थे। इस दौरान गांव जिंदवडी के पास अज्ञात वाहन ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। जिसके बाद इस घटना दौरान स्कूल बस की पीछे से आ रही अन्य स्कूल बस के साथ टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों स्कूल बसे संत बाबा लाभ सिंह और सैंट मैरी स्कूल की थी। हालांकि इस हादसे में बच्चों को मामूली चोटें लगी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान बच्चों को मामूली चोटें आई थी। जिसके बाद घायल बच्चों को पुलिस की गाड़ी और एंबुलेंस में उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

  • दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 1500 कर्मचारी थे अंदर, मचा हड़कंप

    आगरा : जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में भीषण आगजनी का मामला सामने आया है। यहां एक दवा की फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के समय फैक्ट्री के अंदर 1500 कर्मचारी भी मौजूद थे। ये आग इतनी भीषण थी कि हर तरफ सिर्फ काला धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। देखते ही देखते फैक्ट्री के अधिकांश हिस्से में आग लग गई। आनन-फानन में दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग के कई वाहन मौके पर पहुंचे। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में स्थित एक दवा फैक्ट्री में मंगलवार की दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनट में फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा चपेट में आ गया। जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त 1500 से ज्यादा कर्मचारी अंदर थे।

    आग लगने से वहां भगदड़ मच गई। फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई और निकल कर बाहर आए। आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हर तरफ धुआं फैला हुआ है। इस आग से उठने वाले धुएं को एक किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। आग की लपटों और काले धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। इसके बाद 8 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। इसके अलावा आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बता दें कि दवा फैक्ट्री में आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! पड़ोसियों ने महिला पर बरसाए थप्पड़

    लुधियानाः हैबोवाल इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद को लेकर एक महिला से उसके पड़ोसियों ने जमकर मारपीट की। किसी व्यक्ति ने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली। जिसमें देखा जा सकता हैकि बुजुर्ग व्यक्ति सहित 3 लोगों ने महिला पर थप्पड़ बरसाए है। बताया जा रहा है कि रिहायशी इलाके में कॉमर्शियल एक्टिविटी की जा रही है। पूरा दिन लोहे का सामान (शटरिंग) आदि पड़ोसी अपने गोदाम में रखते है। शोर-शराबा होने के कारण कई बार वह पड़ोसी को समझा चुके है लेकिन हर बार वह उनसे विवाद करता है।

    जिसके चलते महिला अपने पड़ोसियों से परेशान है। इसी के चलते आज सुबह जब महिला पड़ोसी को शटरिंग के सामान की आवाज आने पर समझाने गई तो उन लोगों ने महिला से हाथापाई की। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला कीर्ति ने कहा कि उसके घर के साथ शटरिंग का सामान किराए पर देने वालों का गोदाम है। पूरा दिन उसके घर में लोहे की प्लेटे आदि रखने का शोर-शराबा आता है। उसके बच्चे छोटे है अक्सर नींद से बच्चे जाग जाते है। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक पड़ोसी के गोदाम में शटरिंग का सामान उठाने रखने की आवाजें आती है।

    वह आज सुबह उन लोगों को समझाने गई थी कि उसके बच्चे सो रहे है। शटरिंग का सामान उठाते रखते समय आवाज कम करें। इतने में गुस्साए मालिक ने उसे गालियां दी। उसके पति को जान से मारने की कोशिश की। जब वह घर आई तो पड़ोसी कुछ युवकों को लेकर उसके घर हमला करने आ गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। आरोप लगाए जा रहे है कि पुलिस भी मौके पर पहुंच उनकों ही दबाने लगी हुई है। लेकिन इस मामले में पीड़ित ने चौकी जगत पुरी में शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं पीड़ित कीर्ति के भाई रजत ने कहा कि उसकी बहन पड़ोसियों से इतनी दुखी है कि आज पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने लगी थी।

  • पंजाबः आर्मी इलाके में चोरों पर संतरी ने चलाई गोली, एक घायल, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः शहर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं देर रात चोरों को सुजानपुर के गांव मुद्दे में कबाड़ डिपो को निशाना बनाने की कोशिश महंगी पड़ गई। दरअसल, दीवार फांदकर चोरी की वारदात करने आए चोरों को ड्यूटी पर तैनात संतरी ने देख लिया। इस दौरान संतरी ने पहले हवाई फायरिंग की, लेकिन हवाई फायरिंग के बाद चोर संतरी पर हमला करने के लिए आए, वहीं संतरी ने मुस्तैदी दिखाते हुए दूसरी गोली चलाई जो कि चोर की टांग पर लगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक मुद्दे गांव का रहने वाला है और दूसरा मनवाल गांव का रहने वाला है।

    उन्होंने बताया कि देर रात वे आर्मी इलाके में दीवार फांदकर चोरी करने के इरादे से आर्मी के कबाड़ डिपो में गये थे, जहां तैनात संतरी ने उन्हें डराने के लिए हवा में फायरिंग की गई। जिसके बाद दोनों संतरी पर हमला करने की नीयत से आगे बढ़ गये। इस दौरान संतरी ने अपनी जान बचाने के लिए एक राउंड ओर फायरिंग की। जोकि चोर की टांग में लगी। घायल चोर की पहचान मोहम्मद अली के रूप में हुई है। वहीं घटना में घायल चोर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जिसका अब पठानकोट के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है और दूसरा चोर पुलिस की हिरासत में है।