Blog

  • Jalandhar News: पराली इकट्ठा करने लगे किसान, जलाने के मामलों में हुई कटौती, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पराली इकट्ठा करने लगे किसान, जलाने के मामलों में हुई कटौती, देखें वीडियो

    जालंधर: पंजाब और दिल्ली में प्रदूषण में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई है। एक ओर जहां पंजाब में पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं, वहीं एक किसान ऐसा भी है जो खुद के पैसों से पराली को इकट्ठा करने में लगा हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए दिलबाग सिंह ने बताया कि जहां तक किसान को लगता है कि वह पराली इकट्ठा करने में समर्थक है तो वहां तक किसान किराए पर मशीन लाकर पराली को खुद इकट्ठा करता भी है।

    दिलबाग सिंह ने कहा कि हम किसान भी पराली को जलाना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि जैसे हमें पता लगा कि गुर्जर भाईचारा पराली का इस्तेमाल करते हैं, वह उन्हें दे देते हैं। वहीं अब उन्हें फैक्ट्री का पता लगा कि उक्त फैक्ट्री मालिक द्वारा पराली से कोयला बनाया जाता है। ऐसे ही उन्हें पता चला कि कुछ भट्ठी वाले भी पराली का इस्तेमाल करते हैं। जिसके चलते अब उन्होंने पराली को इकट्ठा करना शुरू किया।

    उन्होंने कहा कि हम भी चाहते हैं कि पराली को इकट्ठा करके इसका इस्तेमाल किया जाए। इसी के चलते आज उन्होंने प्राइवेट मशीनरी के जरिए पराली को इकट्ठा करना शुरू किया है। दिलबाग सिंह ने कहा कि इस काम के लिए सरकार को चाहिए कि कुछ प्राइवेट मशीनरी के कर्मियों को सब्सिडी जारी की जाए, क्योंकि किसानों द्वारा दिए पैसों से उनका गुजारा नहीं होता। दिलबाग सिंह ने कहा कि अगर किसानों और उक्त मशीनरी कर्मियों को सब्सिडी मिल जाती है तो इससे कोई भी किसान पराली को आग नहीं लगाएगा, बल्कि मशीनरी के जरिए पराली को इकट्ठा करना शुरू कर देगा।

    दिलबाग सिंह ने बताया कि इस बार दोआबा में किसानों द्वारा बहुत ही कम मात्रा में पराली को आग लगाया गया है। दिलबाग सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा तो पराली को फ्री में दिया जा रहा है, लेकिन मशीनरी कर्मियों का खर्चा काफी हो जाता है।

  • Jalandhar News: बंबीहा-कौशल गैंग के 5 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बंबीहा-कौशल गैंग के 5 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर स्थानिय पुलिस ने बंबीहा-कौशल गैंग के 5 गुर्गे को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी DGP गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी की है।

    पुलिस को आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली, हत्या, अवैध हथियार सप्लाई करने के इनपुट भी मिले हैं। जिसके तहत पहले से ही आरोपियों पर कई आपराधिक मामले लंबित हैं।

  • करवा चौथ वाले दिन भूल कर भी ना करें ये गलतियां, नहीं तो…

    करवा चौथ वाले दिन भूल कर भी ना करें ये गलतियां, नहीं तो…

    अखंड सौभाग्‍य के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत आज यानी 20 अक्‍टूबर 2024, दिन रविवार को रखा जा रहा है। मानयता है कि यह व्रत करने से सुखी दांपत्‍य का वरदान मिलता है। महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहती हैं और शाम को चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। इससे पहले शाम को शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश, गौरी मां की विधि-विधान से पूजा करती हैं। कहते हैं कि करवा चौथ का पूरा फल तभी मिलता है, जब व्रत और पूजा नियमपूर्वक की जाए। साथ ही कुछ गलतियों से बचा जाए, वरना व्रत खंडित हो सकता है या टूट सकता है।

    करवा चौथ के दिन नहीं करनी चाहिए यह गलतियांः-
    1. जब तक चांद ना दिखे, तब तक व्रत ना खोलें। व्रत खोलने की जल्‍दबाजी ना करें। वरना व्रत खंडित हो जाएगा। करवा चौथ का व्रत चंद्र दर्शन करने और उसे अर्घ्‍य देने के बाद ही खोला जाता है।
    2. करवा चौथ के व्रत में पूरे दिन कुछ भी खाया-पिया नहीं जाता है। इस बात का विशेष ध्‍यान रखें। वरना व्रत टूट जाएगा।
    3. करवा चौथ व्रत के दिन सोना नहीं चाहिए। दिन में भजन करें, करवा चौथ व्रत की कथा सुनें। मंत्र जाप करें। सोलह श्रृंगार करें।
    4. शाम को व्रत खोलने के बाद किसी भी तामसिक चीज का सेवन ना करें। ना ही घर में तामसिक चीजें जैसे- लहसुन, प्‍याज, शराब, नॉनवेज ना बनाएं।
    5. करवा चौथ के दिन ना तो किसी को अपशब्‍द कहें, ना किसी का अपमान करें। किसी का दिल ना दुखाएं। बड़ों का आशीर्वाद लें।
    6. करवा चौथ के दिन काले रंग के कपड़े या अन्‍य चीजें ना पहनें। यह सुहाग का दिन है और इस दिन सोलह श्रृंगार करें। हाथों में मेहंदी रचाएं।
    Disclaimer: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी पुष्टि नहीं करता है।

  • दिवाली से ठंड ने दी दस्तक, जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल

    दिवाली से ठंड ने दी दस्तक, जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल

    नई दिल्लीः दिवाली से पहले ही ठंड ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। बिहार के पटना में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। फिलहाल तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन सुबह और शाम ठंडक की आहट महसूस की जा सकती है।

    मौसम विभाग ने अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम में मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा, दीवाली से पहले ठंड की शुरुआत हो कती है। बिहार के रोहतास, अरवल, बक्सर, भोजपुर, पटना, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, जमुई सहित अधिकांश जिलों में सुबह के समय कुहासा देखने को मिला है। दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। रात के समय दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के जिलों में न्यूनतम तापमान देखने को मिल रही है।

    बता दें कि देश में ठंड का आगमन उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के माध्यम से होता है। पिछले साल दिसंबर के महीने तक उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने देश में दस्तक नही दी थी, जिसके कारण ठंड की शुरुआत काफी देरी से हुई थी। लेकिन इस बार पिछले साल के मुताबिक जल्दी से ठंड आने के अनुमान लगाए जा रहै हैं।

  • 50GB की फिल्‍म एक सेकेंड में होगी Download !

    50GB की फिल्‍म एक सेकेंड में होगी Download !

    नई दिल्‍लीः दुनियाभर में अब 6G को लॉन्‍च करने की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने 6G तकनीक में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसमें उन्होंने 938 Gbps की डेटा ट्रांसमिशन गति हासिल की है, जो मौजूदा 5G नेटवर्क की तुलना से 9,000 गुना तेज़ है। 50GB की ब्लू-रे क्वालिटी वाली मूवी को इस तकनीक के जरिए केवल एक सेकंड में डाउनलोड किया जा सकता है।

    जापान में DOCOMO, NEC और Fujitsu जैसी कंपनियों का एक कंसोर्टियम 6G डिवाइस पर काम कर रहा है, जो 100 मीटर तक 100 Gbps की स्पीड से डेटा ट्रांसमिट कर सकता है। 6G नेटवर्क की संभावनाएं न केवल गति बढ़ाने तक सीमित हैं, बल्कि यह अरबों डिवाइस को जोड़ने की भी क्षमता रखता है। यह ड्राइवर लैस कारों और स्‍मार्ट सिटी की अवधारणा को सही अर्थों में मूर्तरूप देने में अहम योगदान दे सकता है।

    जानकारों ने इस की तुलना एकल-लेन वाली सड़क को 10-लेन हाईवे में बदलने से की है। लियू के अनुसार, जैसे चौड़ी सड़कों पर अधिक ट्रैफिक का प्रवाह होता है, वैसे ही व्यापक फ़्रीक्वेंसी बैंड अधिक डेटा को एक साथ ट्रांसमिट करने में सक्षम होते हैं। यह तकनीक इंटरनेट की स्पीड को एक नए स्तर पर ले जाएगी। इस अद्वितीय गति को प्राप्त करने के लिए शोधकर्ताओं ने 5 GHz से 150 GHz तक की व्यापक फ़्रीक्वेंसी रेंज का इस्‍तेमाल किया और रेडियो तरंगों को प्रकाश के साथ मिलाकर ट्रांसमिशन की क्षमता को बढ़ाया।

    फ़्रीक्वेंसी बैंड का अधिकतम उपयोग करने के लिए शोधकर्ताओं ने ऑर्थोगोनल फ़्रीक्वेंसी-डिविज़न मल्टीप्लेक्सिंग (OFDM) विधि का इस्‍तेमाल किया और 938 Gbps की गति हासिल की। झिक्सिन लियू की टीम अब स्मार्टफोन निर्माताओं और नेटवर्क प्रदाताओं के साथ व्यावसायिक 6G तकनीक को साकार करने के लिए चर्चा कर रही है।

  • Ekta Kapoor की बढ़ी मुश्किलें, मां-बेटी पर लगे आरोप

    Ekta Kapoor की बढ़ी मुश्किलें, मां-बेटी पर लगे आरोप

    नई दिल्लीः आने वाली वैब सीरीज़ को लेकर मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबकि प्रोड्यूसर एकता और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। यह मामला एक वेब सीरीज से जुड़ा हुआ है, जिसमें नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाने की बात को लेकर विवाद चल रहा है।

    शिकायतकर्ता की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक वेब सीरीज गंदी बात में सिगरेट के विज्ञापन का दिखाते हुए उसमें महापुरुषों और संतों का अपमान किया गया है। ऐसे में लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। इसके अलावा इस सीरीज के एक एपिसोड में POCSO के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ सीन भी दिखाए गए हैं।

    बता दें कि एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ दी गई शिकायत पर सुनवाई करते हुए 27 सितंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को लेकर एक बड़ा फैसला लिया था। इस फैसले के तहत नाबालिग बच्चों तो इस तरह के कंटेंट के देखने उन्हें पब्लिश करने और डाउनलोड करने को गुनाह बताया था। इसके अलावा कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया था जिसमें ये कहा गया था कि इस तरह की चीजों को अपराध में शामिल नहीं किया जा सकता।

  • Jalandhar-Pathankot Road पर हुआ हादसा, Car और टैम्पो में हुई टक्कर

    Jalandhar-Pathankot Road पर हुआ हादसा, Car और टैम्पो में हुई टक्कर

    जालंधर: जालंधर-पठानकोट मार्ग पर पड़ते नूरपुर अड्डे पर देर रात कार और टैम्पों के बीच टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में टैम्पो चला रहै युवक की टांग टूट गई जिसे इलाज के लिए पठानकोट बाईपास के पास अस्पताल में दाखिल करवाया गया।इस हादसे की सूचना थाना मकसूदां की पुलिस को दी गई।

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छोटे हाथी पठानकोट चौक की तरफ से आ रहा था और जब वह नूरपुर अड्डे से अपने घर भूत कालोनी की तरफ मुड़ने लगा तो दूसरी तरफ से कार से उनकी टक्कर हो गई।उन्होंने बताया कि इस हादसे में छोटा हाथी चला रहे व्यक्ति को बड़ी मशक्कत तथा लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इतने में ही हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस द्वारा गाडियों को लोगों को मदद से साइड पर करवाया गया, जिस कारण ट्रैफिक सुचारू रूप से चालू करवा दिया गया।

  • Jalandhar News: हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस ने क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए हथियारों सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ की पुलिस ने बारादरी ईलाके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार 32 बोर पिस्टल , 12 कारतूस, एक 30 बोर पिस्टल ओर 3 कारतूस बरामद किए हैं। जल्द पुलिस प्रैस वार्ता के ज़रिए आरोपियों को लेकर बड़ा खुलासा कर सकती है।

  • CRPF स्कूल के पास हुआ धमाका, जांच में जुटी पुलिस

    CRPF स्कूल के पास हुआ धमाका, जांच में जुटी पुलिस

    नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ के स्कूल के पास धमाका होने की खबर सामने आई है। धमाके के बाद घटनास्थल पर धुएं के गुब्बार को भी देखा गया है। धमाके के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक उन्हें कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। इस घटना में गनिमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

    जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम भी मौके पर मौजूद है। अभी तक यह पुष्टी नहीं हुई है कि यह धमाका किस वजह से हुआ है। पुलिस आसपास के इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि धमाके के बारे में अधिक जानकारी मिल सके।

  • अगर सर्दियों में भी पीते हैं Cold Drink, तो हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां

    अगर सर्दियों में भी पीते हैं Cold Drink, तो हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां

    Health Tips: सर्दियों में ठंडा पेय पीना कई लोगों की आदत होती है, लेकिन यह आदत स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। प्रसिद्ध पोषण विशेषज्ञ डॉ. सुनीता वर्मा के अनुसार, ठंड में Cold Drink पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में कोल्ड ड्रिंक का सेवन किन बीमारियों को न्योता देता है।

    1. श्वसन संक्रमण का खतरा
    सर्दियों में ठंडी चीजों का सेवन करने से गले में सूजन और बलगम का निर्माण बढ़ सकता है, जिससे फ्लू, खांसी और ब्रोंकाइटिस का खतरा बढ़ जाता है। ठंडा पेय गले की मांसपेशियों को कमजोर कर देता है, जिससे वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं।
    Source: WebMD

    2. इम्यून सिस्टम कमजोर होना
    Cold Drink में उच्च मात्रा में चीनी होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करती है। ठंड के मौसम में इम्यून सिस्टम पहले ही कमजोर होता है, और ऐसे में कोल्ड ड्रिंक का सेवन संक्रमणों का खतरा बढ़ा सकता है।
    Source: Harvard Health

    3. पाचन संबंधी समस्याएं
    ठंडी ड्रिंक्स का सेवन करने से गैस्ट्रिक समस्याएं और एसिडिटी बढ़ सकती है। ठंड में पाचन तंत्र पहले ही धीमा हो जाता है, और Cold Drink पाचन प्रक्रिया में रुकावट डाल सकता है। इससे पेट दर्द, सूजन और गैस की समस्या हो सकती है।
    Source: Cleveland Clinic

    4. हृदय रोग का खतरा बढ़ना
    Cold Drink में मौजूद कैफीन और शुगर का अत्यधिक सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है, जो हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। सर्दियों में हृदय पहले से अधिक दबाव में रहता है, और ऐसे में कोल्ड ड्रिंक पीना स्वास्थ्य के लिए और भी खतरनाक हो सकता है।
    Source: American Heart Association

    5. वजन बढ़ना और डायबिटीज़ का खतरा
    सर्दियों में शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं, जिससे वजन बढ़ने की संभावना अधिक होती है। Cold Drink में फ्रुक्टोज और कृत्रिम मिठास होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को धीमा करके मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज़ का खतरा बढ़ा सकते हैं।
    Source: Diabetes.org

    कैसे रहें सावधान?

    1. गुनगुने पेय पिएं:
    ठंड के मौसम में कोल्ड ड्रिंक की जगह गुनगुना पानी, हर्बल टी, या अदरक की चाय का सेवन करें। ये शरीर को गर्म रखते हैं और पाचन में भी सुधार करते हैं।

    2. चीनी का सेवन नियंत्रित करें:
    सर्दियों में मीठे पेय पदार्थों और मिठाइयों से दूरी बनाकर रखें। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखेगा।

    3. फलों का सेवन बढ़ाएं:
    विटामिन C से भरपूर फलों जैसे संतरा, अमरूद और कीवी का सेवन करें, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करेंगे।

    4. नियमित व्यायाम करें:
    सर्दियों में भी हल्का व्यायाम करना जरूरी है। यह आपके पाचन को दुरुस्त रखेगा और वजन बढ़ने से बचाएगा।

    निष्कर्ष:
    ठंड के मौसम में कोल्ड ड्रिंक का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यह न केवल गले और पाचन तंत्र को प्रभावित करता है, बल्कि हृदय और इम्यून सिस्टम को भी कमजोर कर सकता है। इसलिए, ठंड में कोल्ड ड्रिंक से दूरी बनाकर स्वस्थ पेय पदार्थों का सेवन करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    इस लेख में दी गई जानकारी आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मददगार साबित होगी। अपने दिनचर्या में छोटे बदलाव करें और स्वस्थ रहें!